Sunday, October 11सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

अपडेटः सपा के कद्दावर नेता बेनी प्रसाद के बेटे दिनेश वर्मा की कोरोना से मौत

अपडेटः सपा के कद्दावर नेता बेनी प्रसाद के बेटे दिनेश वर्मा की कोरोना से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बाराबंकीः यूपी में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता रहे बेनी प्रसाद वर्मा के बड़े बेटे की कोरोना संक्रमण से मौत की खबर आ रही है। बताते हैं कि वह किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और इस वक्त दिल्ली के एस्कार्ट अस्पताल में भर्ती थे। बताते हैं कि दिनेश की मौत से परिवार के साथ-साथ पूरे सपा खेमे में मातम छा गया है। वह कद्दावर नेता थे। मिली जानकारी के अनुसार बेनी बाबू के बड़े बेटे दिनेश इस वक्त किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनकी इलाज चल रहा है। उनके निधन से परिवार में मातम छा गया। वहीं पूरे समाजवादी खेमे में भी शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि कुछ समय पहले ही बेनी बाबू का निधन हुआ था। दिल्ली के एस्कार्ट अस्पताल में थे भर्ती बता दें कि बीते दिनों ही उनको किडनी की बीमारी के बाद लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उनकी तबियत ठीक भी हो गई थी। इसके बाद उनको...
अपडेटः बांदा में कार-बोलेरो की टक्कर में वृद्ध महिला की मौत, मासूम समेत 5 घायल

अपडेटः बांदा में कार-बोलेरो की टक्कर में वृद्ध महिला की मौत, मासूम समेत 5 घायल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में ओवरलोड सवारियां लेकर अनियंत्रित ढंग से सड़कों पर दौड़ने वाली बोलेरो-पिकअप गाड़ियां आए दिन लोगों के लिए काल बन रही हैं। ऐसी ही एक बोलेरो गाड़ी ने आज मंगलवार दोपहर जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम भाथा के पास सामने से आ रही एक कार में टक्कर मार दी। इससे कार में सवार एक परिवार की वृद्ध महिला की मौत हो गई। वहीं मासूम समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पहले स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसके बाद उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पूरी देखभाल की जा रही है। बताते हैं कि परिजनों को सूचना मिलते ही वे भी अस्पताल पहुंचे हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। जसपुरा क्षेत्र में हमीरपुर रोड पर हुई वारदात बताया जाता है कि शहर से सवारियां भरकर डग्गामार जीप सुमेरपुर (हमीरपुर) जा रही थी। इसी दौरान सवा...
मास्क न पहनने पर सपा नेता का चालान, बेहोश होकर गिरे-फिर अस्पताल में मौत

मास्क न पहनने पर सपा नेता का चालान, बेहोश होकर गिरे-फिर अस्पताल में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः साथी के अंतिम संस्कार से लौट रहे सपा नेता द्वारा मास्क न लगाए होने पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोक लिया। बाद में मास्क न पहने होने के कारण उनका चालान काट दिया गया। चालान की रसीद लेकर सपा नेता वहां से बाइक की ओर बढ़े और बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने उनको उठाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना मंगलवार देर शाम राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र की है। कुछ ही देर में रेउसा में सपाईयों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस स्थिति को संभाल रही है। सीतापुर जिले के रेउसा की घटना बताया जाता है कि सपा नेता एवं सेउता विधानसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष अजयपुर के रहने वाले बिलाल खान अपने साथी हाजी बाबू के अंतिम संस्कार से जबरपुरवा गांव गए थे। वहां से लौटते वक्त रेउसा चौराहे पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान उनको रोका। पुलिस ने बिलाल ...
अपेडटः बांदा में किसानों पर हमला, एक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर 

अपेडटः बांदा में किसानों पर हमला, एक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में खेत पर जा रहे दो किसानों पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे एक किसान की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल किसान का बांदा जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, किसान परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि पीड़ित परिवार ने नाथु प्रसाद समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। घटना की जानकारी पर सीओ राजीव प्रताप सिंह ने भी मौका मुआयना किया। बीती रात वारदात से परिवार में कोहराम बताया जाता है कि सोमवार रात कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम वनथरी गांव के रहने वाले रामस्वरूप (60) पुत्र केदार प्रसाद व कल्लू (35) पुत्र राजकिशोर गौतम अपने खेतों पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे कुछ लो...
Covid-19: चंदौली के DPRO तो गाजियाबाद के ADM और उनकी SDM पत्नी कोरोना पाॅजिटिव

Covid-19: चंदौली के DPRO तो गाजियाबाद के ADM और उनकी SDM पत्नी कोरोना पाॅजिटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी से बड़ी खबरें सामने आई हैं। पूर्वी यूपी में जहां चंदौली जिले के डीपीआरओ अपने ड्राइवर समेत कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। वहीं गाजियाबाद यानि गौतमबुद्ध नगर जिले के एडीएम सिटी और उनकी एसडीएम पत्नी भी कोरोना पाॅजिटिव मिली हैं। चंदौली में जहां पूरा दफ्तर सील कर दिया गया है। वहीं गाजियाबाद में भी संपर्क में आए अन्य अधिकारियों व स्टाफ की सर्विलांस टीम द्वारा संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। दोनों जगह ही सरकार महकमों में हड़कंप मच गया है। डीपीआरओ के ड्राईवर-अर्दली भी संक्रमित बताया जाता है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में वहां तैनात डीपीआरओ के कोरोना से संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है। इसके साथ ही उनका ड्राईवर और अदर्ली भी कोरोना पाॅजिटिव मिला है। बताते हैं कि चंदौली जिले के डीपीआरओ कार्यालय को सील कर दिया गया है। कार्यालय में कुल 22 कर्मचारी काम ...
सरकार ने Tik Tok समेत 59 चीनी ऐप पर ठोका प्रतिबंध

सरकार ने Tik Tok समेत 59 चीनी ऐप पर ठोका प्रतिबंध

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
रश्मि श्रीवास्तव, समरनीति न्यूज, डेस्कः भारत सरकार ने चीन के खिलाफ बेहद तगड़ा एक्शन लिया है। एक और बार्डर पर चीन को जवाब देने के लिए सेना तैयार है तो दूसरी ओर देश में चीन के लोकप्रिय 59 ऐप पर रोक लगा दी गई है। इनमें भारत में काफी लोकप्रिय हो चुका टिकटाक (Tik-Tok) भी शामिल हैं। बताते हैं इन ऐप पर रोक की वजह निजता की सुरक्षा को खतरा माना जा रहा है। टिकटाक के अलावा भारत ने चीन के जिन ऐप पर लोग लगाई है उनमें यूसी ब्राउजर, हैलो, शेयर-इट और वीचैट जैसे ऐप भी शामिल हैं। UC ब्राउजर - शेयर-इट पर भी रोक चीन के ऐसे कुल 59 ऐप हैं जिनपर भारत सरकार ने रोक लगाई है। सरकार की ओर से इन ऐप पर रोक लगाने को लेकर जो आदेश दिए गए हैं उनमें कहा गया है कि इन 59 चीनी ऐप से भारत की संप्रभुता, अखंडता और भारत की रक्षा के साथ ही राज्य की सुरक्षा को खतरा है। यह प्रतिबंद्ध सूचना एवं प्रोद्योगिकी अधिनियम (IT ACT) की ओर से...
बांदा में शिक्षक के घर में चोरी, लाखों का सामान पार

बांदा में शिक्षक के घर में चोरी, लाखों का सामान पार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने एक शिक्षक के घर को निशाना बना डाला। चोर घर से लाखों का सामान उठा ले गए। चोरों ने घर की अलमारी तोड़कर हजारों की नगदी और लाखों के जेवर चुरा लिए। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने दरवाजे का ताला टूटा देखा तो घर के मालिक को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। पुलिस का कहना है कि चोरों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा। बताया जाता है कि शहर के हुसैनगंज ईदगाह रोड निवासी शाकिर बेग पुत्र रहीम बख्श अपने परिवार के साथ शनिवार रात को हमीरपुर जिले के इंगोहटा गांव शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बाहर गया हुआ था परिवार उनके घर में कोई नहीं था। मौका पाकर चोरों ने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। इसके बाद घर के अन्य तालों को भी तोड़ा। कमरे में रखी गोदरेज अलमारी का लाक तोड़ा और उसमें रखे सोने की चेन...
बांदा के इंदिरानगर में डोर-टू-डोर थर्मल स्क्रीनिंग, भाजपा नेता श्वेता सिंह ने सराहा

बांदा के इंदिरानगर में डोर-टू-डोर थर्मल स्क्रीनिंग, भाजपा नेता श्वेता सिंह ने सराहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के इंदिरा नगर इलाके में कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने के बाद जिले का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से हरकत में आ गया है। अब प्रशासन ने इंदिरा नगर इलाके में डोर-टू-डोर थर्मल स्क्रीनिंग का काम शुरू कराया है। इस काम की शुरुआत आज सोमवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर्या के निर्देशन में शुरू हुआ। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम इंदिरा नगर पहुंची और वहां लोगों के घर-घर जाकर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके बाद लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाए भी बताए। इंदिरा नगर में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी श्वेता सिंह के आवास पर भी टीम पहुंची। श्वेता ने प्रशासन के इस कार्य की प्रशंसा की। कहा कि भाजपा सरकार लगातार लोगों को कोरोना से बचाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। दो दिन पहले इंदिरा नगर में मिला है कोरोना पाॅजिटिव केस थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान स्थिति का जायजा लेने पहुंचे...
अपेडटः कानपुर के नवाबगंज क्षेत्र में NRI सिटी के टाॅवर में आग से हड़कंप

अपेडटः कानपुर के नवाबगंज क्षेत्र में NRI सिटी के टाॅवर में आग से हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के नवाबगंज थाना क्षेत्र एनआरआई सिटी के टावर में आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर नवाबगंज थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों गाड़ियों के साथ मौजूद हैं। आग को काबू में पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। एनआरआई सिटी फ्लैट के केबल में आग लगी है। आग लगने के बाद वहां हड़कंप मच गया। फ्लैट से काला धुआं उठने लगा और इससे लोगों का दम सा घुटने लगा। बाद में फायर ब्रिगेट के आने से पहले ही हाउसकीपिंग एजेंसी के कर्मचारियों ने फायर एस्टिंगयुशर की मदद से करीब 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट से लगी आग बताया जाता है कि मंधना रोड स्थित एनआरआई सिटी के फ्लैट नंबर -403 के केबल बॉक्स में शॉट सर्किट से आग लग गई। इससे अपार्टमेंट में हड़कम्प मच गया। लोग अपने फ़्लैट से बाहर की तरफ भाग निकले। इसके बाद लोगों ने पुलिस और अग्निशमन व...
अपडेटः बांदा में वारदात, पत्नी संग जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या

अपडेटः बांदा में वारदात, पत्नी संग जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। हाल ही में जहां पूर्व विधायक के भतीजे की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, वहीं आज रविवार शाम को एक दुस्साहसिक वारदात में अन्य युवक की हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब युवक पत्नी को ससुराल लेकर घर लौट रहा था। देर शाम हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात शहर कोतवाली क्षेत्र के सोहाना गांव में हुई। पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। एसपी मीणा ने कहा कि कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। पुलिस मौके पर है। बताते हैं कि मृतक की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है। एक सप्ताह पहले हुआ था विवाद बताया जाता है कि सोहाना गांव के रहने वाले कल्लू यादव अपनी पत्नी को लेकर ससुराल से लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में तालाब के पास गांव के ही युवक ने दो...