Tuesday, October 13सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

Update : इस बार न सजेंगे पंडाल-न लगेगा मेला, CM योगी की अपील-घरों में स्थापित करें देवी प्रतिमाएं

Update : इस बार न सजेंगे पंडाल-न लगेगा मेला, CM योगी की अपील-घरों में स्थापित करें देवी प्रतिमाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : दुर्गा पूजा को लेकर यूपी के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इस बार दुर्गा पूजा पर पंडाल नहीं सजेंगे, बल्कि घरों में ही देवी मां की प्रतिमा स्थापित करनी होगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए यह बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि कोरोना खतरे को देखते हुए पूरे प्रदेश में दुर्गा पूजा के सार्वजनिक आयोजन पर पूरी तरह रोक रहेगी। रामलीला मंचन की परंपरा कायम रहेगी, लेकिन उसमें भी कई खास बातों का पूरी तरह से ध्यान रखा जाएगा। रामलीला का मंचन कोरोना गाइडलाइन के साथ सीएम योगी ने कहा है कि इस बार दुर्गा पूजा आयोजन सार्वजनिक नहीं होगा, बल्कि लोग अपने-अपने घरों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित करें और घर में रहकर ही पूजन करें। साथ ही सीएम योगी ने कहा कि दशहरा पर रामलीलाओं के मंचन की परंपरा को बरकरार रखा जाएगा। दुर्गा पूजा के दौरान...
Update : लखनऊ का लेडी डाक्टर सुसाइड मामला : डाक्टर पति, सीनियर समेत 3 पर मुकदमा

Update : लखनऊ का लेडी डाक्टर सुसाइड मामला : डाक्टर पति, सीनियर समेत 3 पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में महिला डाक्टर द्वारा घर में पंखे से लटककर सुसाइड करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। सरोजनी नगर थाने में डा. मीनू के पिता ने उनके पति, सीनियर और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। बताते हैं कि मामला दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले ने लिया नया मोड़, छानबीन में जुटी पुलिस बताया जाता है कि डा. मीनू के पिता डा.राजबहादुर सिंह यादव कानपुर के चकेरी में रहते हैं। उनका आरोप है कि बेटी को उसका पति लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। इतना ही नहीं एक सीनियर डाक्टर भी उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। महिला डाक्टर के पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है कि उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया गया है। कानपुर निवासी पिता ने दर्ज कराया मुकदमा उनकी ओर से दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि महिला डाक्टर के पत...
Update : पार्ट-2, बांदा- सरकारी सड़क पर माॅल संचालक का कब्जा, किसके संरक्षण में यह ‘दादागिरी’

Update : पार्ट-2, बांदा- सरकारी सड़क पर माॅल संचालक का कब्जा, किसके संरक्षण में यह ‘दादागिरी’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : 'समरथ को नहीं दोष गुसाईं..। बांदा शहर में रामचरित मानस की यह पंक्तियां हूबहू सटीक बैठ रही हैं। ये बात और है कि इसका आध्यमाकि अर्थ अलग है, लेकिन फिलहाल तो कथित मतलब ही साफ-साफ स्थापित हो रहा है यानि जो समर्थ है उसके सभी दोष माफ हैं। जनमानस ने सराहा, कहा-फुटपाथ से कब्जा हटे  दरअसल, 'समरनीति न्यूज' ने शनिवार को शहर के चिल्ला रोड पर स्थित सिद्दीकी कांप्लेक्स में चल रहे माॅल, माॅय बाजार के सड़क पर कब्जे की खबर को प्रकाशित किया था। इसे लोगों ने काफी सराहा। दरअसल, आम लोगों का कहना था कि फुटपाथों पर कब्जा रहेगा तो पैदल लोग कहां से निकलेंगे। बात भी सही है, लेकिन प्रशासन या पुलिस की ओर से इस कब्जे को हटाने की दिशा में अबतक कोई कदम नहीं उठाया गया है। फुटपाथ पर सड़क तक जनरेटर-झंडे और गेट भी सजा दरअसल, बांदा शहर में चिल्ला यानि कानपुर तक जाने वाली सड़क पर इंदिरानगर में सड़क के ...
BollyWood : Actress सोनारिका की ढीली जींस पर यूजर का कमेंट्स, कुछ खाती नहीं..देखें Photos  

BollyWood : Actress सोनारिका की ढीली जींस पर यूजर का कमेंट्स, कुछ खाती नहीं..देखें Photos  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : टीवी सिरियल देवों के देव महादेव में पार्वती का रोल करने वाली एक्ट्रेस सोनारिका इस वक्त अपनी कुछ खास फोटोज को लेकर खासी सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी पतली कमर वाली ढीली जींस में फोटोज को खूब लाइक किया जा रहा है। इससे भी खास बात यह है कि इन फोटोज पर कमेंट्स करने वाले एक यूजर को सोनारिका ने जबरदस्त ढंग से जवाब दिया है। ये फोटो और कमेंट्स इंस्टाग्राम पर आया था।  इन फोटोज में सोनारिका ट्रोलर्स के निशान पर भी हैं। वह लाल टाप और ब्लू टार्न जींस पहने हुए दिखाई दे रही हैं। फोटोज बेहद खूबसूरत हैं इसमें दो राय नहीं है। बस जो जींस उन्होंने पहन रखा है वह उनकी कमर पर ज्यादा ही ढीला आ रहा है। इस पर एक यूजर ने यहां तक लिखा डाला कि तुम एक दिन सूखकर मर ही जाओगी। इसपर सोनारिका का गुस्सा भी सातवें आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने जवाब दिया और लिखा कि तुम तो इ...
बांदा कृषि विभाग में भ्रष्टाचार, रिश्वत लेते अधिकारी-बाबू का वीडियो वायरल, सस्पैंड

बांदा कृषि विभाग में भ्रष्टाचार, रिश्वत लेते अधिकारी-बाबू का वीडियो वायरल, सस्पैंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के कृषि विभाग में फैले भ्रष्टाचार से हर कोई वाकिफ है। एक बार फिर इसका खुलासा हुआ है। इस बार जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते एक वीडियो वायरल हुआ है। मामले में संयुक्त कृषि निदेशक ने उप जिला कृषि अधिकारी नाथूराम वर्मा और कनिष्ठ लिपिक कुलवंत सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। मामले की जांच उप कृषि निदेशक को दी गई है। दोनों ही आरोपियों को अब उप निदेशक कृषि रक्षा इकाई कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। हालांकि, यह पहला मामला नहीं है जब कृषि विभाग के लोगों को भ्रष्टाचार के आरोप लगे हों। जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार वर्मा ने इसकी जानकारी दी। पहले भी लगते रहे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप बताया जाता है कि कृषि विभाग में तैनात प्राविधिक सहायक व उप जिला कृषि अधिकारी नाथूराम वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार के पहले भी गंभीर आरोप लगते रहे हैं।...
बांदा में मोहब्बत दीवानी : प्रेमिका के घर पहुंचे प्रधान जी, आपत्तिजनक हाल में पकड़े जाने छत कूदकर भागे

बांदा में मोहब्बत दीवानी : प्रेमिका के घर पहुंचे प्रधान जी, आपत्तिजनक हाल में पकड़े जाने छत कूदकर भागे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कहते हैं प्यार दिवाना होता है। इंसान अपनी हदें भूल जाता है। कुछ ऐसा ही बांदा के एक गांव के प्रधान जी के साथ हो गया। मामले में बांदा जिले में एक आशिक मिजाज प्रधान जी को बुरा वक्त देखना पड़ गया। दरअसल, अपनी प्रेमिका के घर में उसके साथ प्रधान जी बेहद आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिए गए। जमकर पिटाई हुई, किसी तरह बची जान सूत्रों का कहना है कि फिर जूते चले-लातें चलीं और घूंसे मार-मारकर प्रधान की हालत खराब कर दी गई। किसी तरह प्रेमिका के परिवार वालों के चंगुल से छूटे प्रधान भागते हुए प्रेमिका के घर की छत पर चढ़ गए। वहां से बिना जान की परवाह किए नीचे छलांग लगाकर नौ दो ग्यारह हो गए। सूत्र बताते हैं कि तब प्रधान जी की जान बच सकी। अब मामले में पुलिस कर रही है जांच उधर, प्रेमिका ने परिवार के कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि एनसीआर दर्ज क...
Update UP: महिला डाक्टर ने फांसी लगाई, शादी को हुए थे 3 महीने

Update UP: महिला डाक्टर ने फांसी लगाई, शादी को हुए थे 3 महीने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ से आज रविवार को एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर आई है। बताते हैं कि एक महिला डाक्टर ने अपने घर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। तीन महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। उनके पति भी डाक्टर हैं और इस वक्त भोपाल में कार्यरत हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डाक्टर एक प्राइवेट मेडिकल कालेज में प्रोफेसर थीं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। उधर, उनके पति को सूचना दे दी गई है। पति भी भोपाल में हैं डाक्टर बताया जाता है कि सरोजनी नगर इलाके में डा. मीनू यादव (32) टीएसएम प्राइवेट मेडिकल कालेज में प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत थीं। आज रविवार को मेडिकल कालेज में ही बने अपने आवास में उन्होंने पंखे से लटकर फांसी लगा ली। यह घटना उस वक्त हुई जब उनकी मां बाथरूम में थीं। बताते हैं कि पुलिस को मौक...
लखनऊ : 8 साल से बहन से रेप कर रहा था भाई-मां का सपोर्ट, FIR दर्ज

लखनऊ : 8 साल से बहन से रेप कर रहा था भाई-मां का सपोर्ट, FIR दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने भाई पर रेप का आरोप लगाया है। चौंकाने वाले आरोपों के तहत युवती का कहना है कि पिछले 8 सालों से उसका भाई उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा है। इतना ही नहीं मां से शिकायत करने पर वह भी उसी का पक्ष लेती थी। युवती की मां पीजीआई में नर्स है और पूरा परिवार अस्पताल के कैंपस में रहता है। मां और बेटे दोनों गिरफ्तार घटना के खुलासे ने सभी को चौंका दिया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी युवक और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। युवती का आरोप है कि उसका भाई उसे जान से मारने की धमकी भी देता था। ये भी पढ़ें : मेरठ : फोन फ्रैंडशिप का शिकार युवती, चलती कार में गैंगरेप, दो पकड़े गए इस डर से वह पिछले आठ साल से सबकुछ बर्दाश्त कर रही थी। युवती का कहना है कि शुक्रवार रात उसके भाई ने फिर उससे रेप किया। इसके बाद युवती ...
बुंदेलखंड : कलयुगी बाप ने पत्नी से झगड़कर दो बेटों को गला दबाकर मार डाला

बुंदेलखंड : कलयुगी बाप ने पत्नी से झगड़कर दो बेटों को गला दबाकर मार डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : यूपी के बुंदेलखंड के महोबा जिले में एक विभत्स घटनाक्रम सामने आया है। एक कलयुगी शराबी बाप ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद दो मासूम बेटों की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। महोबा के महोबकंठ थाना क्षेत्र में घटना बताया जाता है कि महोबा के महोबकंठ थाना क्षेत्र के गांव परापातर में रहने वाला हरनारायण का पत्नी रीना से विवाद हो गया। घरेलू कलह में बात इतनी बढ़ गई कि उसने अपने 7 साल के बेटे आशीष और 4 साल के बेटे आर्यन को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिसको भी घटना के बारे में पता चला, वह चौंक गया। ये भी पढ़ें : युवती का अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक संबंध का दवाब, पुलिस करेगी ...
देश के पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का निधन

देश के पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : देश के पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का आज रविवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। 82 साल की उम्र में श्री सिंह ने आज सुबह 5:55 मिनट पर अंतिम सांसें लीं। बताते हैं कि जसवंत सिंह बीते 6 वर्षों से कोमा में चल रहे थे। उनको आर्मी अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश के सभी नेताओं ने शोक प्रकट किया है। वाजपेई सरकार में संभाले कई महत्वपूर्ण विभाग बताते चलें कि वह 1980 में पहली बार राज्यसभा गए थे। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 1996 से 2004 तक उन्होंने रक्षा विभाग के साथ-साथ विदेश और वित्‍त विभाग जैसे मंत्रालय संभाले। 1998 में वाजपेयी सरकार में विदेश मंत्री बनाए गए। वर्ष 2000 में जसवंत सिंह ने देश के रक्षामंत्री के रूप में कार्य...