Sunday, October 11सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

मायावती का जन्मदिन आज, CMYogi ने किया फोन-अखिलेश यादव ने दी बधाई

मायावती का जन्मदिन आज, CMYogi ने किया फोन-अखिलेश यादव ने दी बधाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: BSP Chief Mayawati Birthday: बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का आज बुधवार को जन्मदिन है। पार्टी कार्यकर्ता इसे जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मना रहे हैं। जिलास्तर पर विचार गोष्ठियों का आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा सुप्रीमो को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स (X) एकाउंट पर बसपा मुखिया के लिए बधाई संदेश लिखा है। ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी ने किया कांग्रेस पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन ये भी पढ़ें: BJP ने मिल्कीपुर से घोषित किया प्रत्याशी, सपा से सीधी टक्कर    ...
सोनिया गांधी ने किया कांग्रेस पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन

सोनिया गांधी ने किया कांग्रेस पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क(लखनऊ): कांग्रेस पार्टी के लगभग पांच दशक पुराने पार्टी कार्यालय का पता अब बदल गया है। कांग्रेस मुख्यालय का नया पता 9A-कोटला रोड हो गया है। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। नए दफ्तर का नाम 'इंदिरा गांधी भवन' बताया जाता है कि नए छह मंजिला पार्टी कार्यालय को इंदिरा गांधी भवन के नाम से पुकारा जाएगा। कांग्रेस पार्टी मौजूदा 24 अकबर रोड कार्यालय को भी यथावत रखेगी। https://x.com/INCIndia/status/1879394859309728148 बताते चलें कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने दिसंबर, 2009 में नए पार्टी कार्यालय के भवन की आधारशिला रखी थी। कांग्रेस के लिए खास 24-अकबर रोड 24 अकबर रोड कांग्रेस पार्टी का पुराना कार्यालय 19...
अलर्ट: यूपी में फिर होगी बारिश, लखनऊ से बुंदेलखंड और मेरठ तक बदलेगा मौसम

अलर्ट: यूपी में फिर होगी बारिश, लखनऊ से बुंदेलखंड और मेरठ तक बदलेगा मौसम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम फिर करवट बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। वहीं कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में फिर से यह बदलाव होने जा रहा है। मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट बुधवार के लिए मौसम विभाग ने बुंदेलखंड और आगरा क्षेत्र के 16 जिलों में बारिश, गरज के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 18 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि ज्यादातर जगहों पर घना कोहरा और पछुआ हवाएं चलती रहेंगी। इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग का कहना है कि हमीरपुर, जालौन, महोबा, ललितपुर, झांसी, बांदा में वज्रपात की आशंका है। ये भी पढ़ें: मेरठ: मृत्यु के बाद क्या ...
UP: कुंभ नहाकर आया ग्वालियर का युवक सरकारी आवास की छत से कूदा, मौत

UP: कुंभ नहाकर आया ग्वालियर का युवक सरकारी आवास की छत से कूदा, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कुंभ नहा कर आया युवक बांदा शहर के मुहल्ला बंगालीपुरा स्थित जिला पंचायत आवास की छत से कूद गया। इसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनो को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना किन हालात में हुई, पता नहीं जानकारी के अनुसार, बंगालीपुरा स्थित जिला पंचायत के सरकारी भवन पर मंगलवार को एक युवक छत पर चढ गया। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाते हुए उसे नीचे उतरने को कहा। आरपीएफ के एसआई अतुल कुमार मौके पर पहुंचे। सीढ़ी लगाकर उसे नीचे उतारने का प्रयास किया। लेकिन युवक ने छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। प्रथमदृष्टया मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक सिर्फ पेंट पहने हुए था। माना जा रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। जेब से निकले मोबाइल नबंर के जरिए परिजनों को सूचना दी गई। मृतक की पहचान मनोज...
बांदा में ट्रक में घुसी बाइक, दो युवकों की मौत-तीसरे की हालत गंभीर

बांदा में ट्रक में घुसी बाइक, दो युवकों की मौत-तीसरे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी में एक भीषण हादसा हो गया। ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे जा रही बाइक ट्रक में जा घुसी। इससे दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। चालक मौके से भाग निकला है। तिंदवारी क्षेत्र में हुई घटना जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के मिरगहनी गांव के रहने वाले रमेश (28) अपने पड़ोसी शिवकरन (35) व भांजे रवि (25) के साथ तिंदवारी से से रात में करीब 9 बजे घर लौट रहे थे। बाइक रमेश चला रहे थे। बताते हैं कि मिरगहनी मार्ग पर बिजली सबस्टेशन के पास आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे बाइक सवार तीनों युवक उससे जा टकराए। ये भी पढ़ें: अय्याश पति से परेशान पत्नी और प्रेमिका, फिर दोनों ने मिलकर किया काम तमाम-गिरफ्तार बताया जा रहा है कि रमेश की मौत हो गई। वहीं शिवकरन और रवि गंभीर हालत में...
BJP ने मिल्कीपुर से घोषित किया प्रत्याशी, सपा से सीधी टक्कर

BJP ने मिल्कीपुर से घोषित किया प्रत्याशी, सपा से सीधी टक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो, (लखनऊ): उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनावों पर सभी की नजर है। आज भाजपा ने इस सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। भाजपा ने चंद्रभान पासवान को मिल्कीपुर सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सपा के अवधेश प्रसाद से सीधी टक्कर बताते चलें कि चंद्रभान पेशे से वकील हैं और मिल्कीपुर के उपचुनाव में प्रमुख दावेदार थे। उनकी पत्नी रुदौली से जिला पंचायत सदस्य हैं। वहीं पिता ग्राम प्रधान हैं। बताते चलें कि सपा ने इस सीट से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। ये भी पढ़ें: BJP चुनाव अधिकारी को जूते का गुलदस्ता भेंट कर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा  ...
अय्याश पति से परेशान पत्नी और प्रेमिका, फिर दोनों ने मिलकर किया काम तमाम-गिरफ्तार

अय्याश पति से परेशान पत्नी और प्रेमिका, फिर दोनों ने मिलकर किया काम तमाम-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: यूपी में पति की अय्याशी से परेशान एक पत्नी ने युवती के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। मृतक दिल्ली की एक निजी कंपनी में इंजीनियर था। बताते हैं कि वह पत्नी के सामने ही प्रेमिका को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करता था। अय्याशी करता था। आखिरकार तंग आकर दोनों ने मिलकर उसे ठिकाने लगाने की साजिश रची। फिर उसका काम तमाम कर दिया। पहले मूसर मारकर मौत की नींद सुला दिया। पुलिस को मिला था अधजला शव फिर रजाई में लपेटकर आग लगा दी। ताकि हत्या को दुर्घटना समझा जाए। पुलिस को इंजीनियर का अधजला शव मिला था। हालांकि, पुलिस ने जांच करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया। अब पुलिस को दूसरी हत्यारोपी महिला की तलाश है। जानकारी के अनुसार, इटावा की वृंदावन कालोनी के रहने वाले निजी कंपनी के इंजीनियर राघवेंद्र यादव (45) का घर में अधजला शव मिला था। पुलिस की सतर्कता से खुलासा...
मृत्यु के बाद क्या होता है.., जानने के लिए छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया

मृत्यु के बाद क्या होता है.., जानने के लिए छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक 9वीं के छात्र ने मृत्यु के बाद क्या होता है..यह जानने के लिए खुद को गोली से उड़ा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है। मेरठ के एपेक्स कालोनी में घटना जानकारी के अनुसार, मेरठ के एपेक्स कालोनी में रहने वाले 9वीं के छात्र युवराज राणा ने खुद को गोली मार ली। खुद को पिस्टल से गोली मार ली। घटना शनिवार रात की है। पुलिस की प्रथम दृष्टया यह कारण.. थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि घटना शनिवार रात को हुई। छात्र ने जिस पिस्टल से खुद को गोली मारी, उसे बरामद कर लिया गया है। जांच की जा रही है कि छात्र के पास पिस्टल कहां से आई। https://samarneetinews.com/doctor-hanged-himself-in-bandas-indiranagar-police-investigate/ थाना प्रभारी ...
मालिनी अवस्थी के लोक गीतों पर झूमा तंजानिया भी, हिंदी दिवस पर..

मालिनी अवस्थी के लोक गीतों पर झूमा तंजानिया भी, हिंदी दिवस पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क(लखनऊ): पद्मश्री एवं प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी के लोक गीतों का जादू तंजानिया में जमकर चला। उनके लोक गीतों पर तंजानिया झूम उठा। दरअसल, भारतीय उच्चायोग द्वारा स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र और स्वर्णागंगा तंजानिया की ओर से विश्व हिंदी दिवस पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में पद्मश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी भी शामिल हुईं। इस पूरे कार्यक्रम में मालिनी और उनके लोकगीत लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गए। यह कार्यक्रम तंजानिया के दार एस सलाम के राष्ट्रीय संग्रहालय प्रेक्षागृह में हुआ। बताते हैं कि जब कार्यक्रम में मालिनी अवस्थी ने रामजन्म का बधाई गीत राम जी के भइले जनमवा सुनाया तो पूरे हाल में जय श्री राम का उद्घोष होने लगा। खुद मालिनी अवस्थी ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा कि वह अयोध्या में हैं। उन्होंने कहा कि वि...
Mahakumbh 2025: महाकुंभ का पहला अमृत स्नान, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Mahakumbh 2025: महाकुंभ का पहला अमृत स्नान, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो(लखनऊ): Mahakumbh2025: महाकुंभ_2025 का पावन पर्व प्रयागराज में शुरू हो गया है। यह आयोजन 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा। आज सोमवार 13 जनवरी 2025 को महाकुंभ पर्व का पौष पूर्णिमा पर पहला स्नान चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे तक लगभग 80 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। शाम तक यह संख्या करोड़ों में पहुंच जाएगी। देश-विदेश और पूरे प्रदेश से पहुंचे श्रद्धालु प्रयागराज के लिए पूरे उत्तर प्रदेश से स्पेशन ट्रेनें और बसें चलाई गई हैं। वहीं देश-विदेश से भी श्रद्धालुगण पहुंच रहे हैं। आज सुबह महाकुंभ पर्व 2025 का प्रथम स्नान पौष पूर्णिमा ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हुआ। इसमें अबतक 80 लाख से ज्यादा लोग डुबकी लगा चुके हैं। आधी रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। सुबह होते-होत पूरा संगम तट स्नानार्थियों से पट गया। सोमवार से ही संगम क्षेत...