समरनीति न्यूज, ब्यूरो(लखनऊ): Mahakumbh2025: महाकुंभ_2025 का पावन पर्व प्रयागराज में शुरू हो गया है। यह आयोजन 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा। आज सोमवार 13 जनवरी 2025 को महाकुंभ पर्व का पौष पूर्णिमा पर पहला स्नान चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे तक लगभग 80 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। शाम तक यह संख्या करोड़ों में पहुंच जाएगी।
देश-विदेश और पूरे प्रदेश से पहुंचे श्रद्धालु
प्रयागराज के लिए पूरे उत्तर प्रदेश से स्पेशन ट्रेनें और बसें चलाई गई हैं। वहीं देश-विदेश से भी श्रद्धालुगण पहुंच रहे हैं। आज सुबह महाकुंभ पर्व 2025 का प्रथम स्नान पौष पूर्णिमा ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हुआ। इसमें अबतक 80 लाख से ज्यादा लोग डुबकी लगा चुके हैं। आधी रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। सुबह होते-होत पूरा संगम तट स्नानार्थियों से पट गया। सोमवार से ही संगम क्षेत्र में कल्पवास भी शुरू हो गया।
महाकुंभ 2025 अमृत स्नान की ये तिथियां
- 13 जनवरी (सोमवार)- स्नान, पौष पूर्णिमा
- 14 जनवरी (मंगलवार)- अमृत स्नान, मकर सक्रांति
- 29 जनवरी (बुधवार)- अमृत स्नान मौनी अमावस्या
- 3 फरवरी (सोमवार)- अमृत स्नान, बसंत पंचमी
- 12 फरवरी (बुधवार)- स्नान, माघी पूर्णिमा
- 26 फरवरी (बुधवार)- स्नान, महाशिवरात्रि
ये भी पढ़ें: महाकुंभ-2025: CMYogi ने विशेष रेडियो चैनल ‘कुंभवाणी’ का किया शुभारंभ
महाकुंभ-2025: CMYogi ने विशेष रेडियो चैनल ‘कुंभवाणी’ का किया शुभारंभ