
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक 9वीं के छात्र ने मृत्यु के बाद क्या होता है..यह जानने के लिए खुद को गोली से उड़ा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
मेरठ के एपेक्स कालोनी में घटना
जानकारी के अनुसार, मेरठ के एपेक्स कालोनी में रहने वाले 9वीं के छात्र युवराज राणा ने खुद को गोली मार ली। खुद को पिस्टल से गोली मार ली। घटना शनिवार रात की है।
पुलिस की प्रथम दृष्टया यह कारण..
थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि घटना शनिवार रात को हुई। छात्र ने जिस पिस्टल से खुद को गोली मारी, उसे बरामद कर लिया गया है। जांच की जा रही है कि छात्र के पास पिस्टल कहां से आई।
थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि छात्र अपनी मां और भाई द्वारा गलत संगत में रहने पर डांटा जाने से तनाव में था। परिजनों ने उसे सुधारने के लिए उसकी बाइक बेच दी थी।
बाइक बिकने से भी था परेशान
पुलिस ने जांच में पाया कि छात्र ने खुद को गोली मारने से पहले गूगल पर सर्च किया था कि मरने के बाद क्या होता है। आत्मा कहां जाती है। ऐसे में माना जा रहा है कि छात्र ने मरने के बाद क्या होता है, जानने के लिए खुद को गोली मार ली। साथ में तनाव भी एक कारण बना है।
ये भी पढ़ें: UP: डाॅक्टर ने फांसी लगाई, छानबीन में जुटी पुलिस