Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

सीतापुर के जाने-माने व्यवसाई चांद नरायण गुप्ता का निधन

सीतापुर के जाने-माने व्यवसाई चांद नरायण गुप्ता का निधन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः सीतापुर के जाने-माने व्यवसाई चांद नारायण गुप्ता का रविवार सुबह करीब 8 बजे लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे और इस दिनों बीमार चल रहे थे। उनके पुत्र प्रभात गुप्ता ने बताया है कि उनको लगभग एक सप्ताह पहले लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लोहिया अस्पताल में ली अंतिम सांसें वहां से बेहतर इलाज के लिए उनको लोहिया अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। आज सुबह उन्होने करीब 8 बजे अंतिम सांसें लीं। परिवार के लोग उनके शव को लेकर सीतापुर पहुंचेंगे। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके परिवार में पुत्र प्रभात के अलावा बेटी प्रीति गुप्ता (बाराबंकी) व नीति गुप्ता (लखनऊ), दामाद रामजी गुप्ता, हर्ष गुप्ता हैं।...
कानपुर की प्रीति शर्मा ने जीता मिसेज यूनिवर्स करिज्मा का ताज

कानपुर की प्रीति शर्मा ने जीता मिसेज यूनिवर्स करिज्मा का ताज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, कानपुरः भारतीय सुंदरता की धमक देश ही नहीं विदेशों में भी सुनाई देती रही है। अब कानपुर की खूबसूरती ने विदेशी धरती पर झंडा गाड़ा है। हम बात कर रहे हैं, शहर की प्रीति शर्मा की। प्रीति को चीन के ग्वांग्जू में हुई मिसेज यूनिवर्स-2019 प्रतियोगिता में खिताब मिला है। उन्होंने वहां बौद्धिक क्षमता के साथ ही अपनी डांस कला और विचारों की उत्कृष्ठता का भी जलवा बिखेरा। शहर की इस खूबसूरत बेटी के सिर पर मिसेज यूनिवर्स करिज्मा का ताज सजाया गया है। हालांकि, प्रीति का तो यहां तक दावा है कि इस तरह का खिताब जीतने वाली वह पहली भारतीय हैं। बैंक में जाब भी करती हैं प्रीति दरअसल, कानपुर के सिविल लाइंस स्थित एक होटल में खिताब जीतने वाली प्रीति की ओर से प्रेसवार्ता की गई। उन्होंने इस दौरान बताया कि इस प्रतियोगिता में 90 देशों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। यह भी बताया कि उनको यह मौका इसी साल व...
लखनऊ में यमुना अपार्टमेंट में बीबीए छात्रा ने पिता की रिवाल्वर से खुद को उड़ाया

लखनऊ में यमुना अपार्टमेंट में बीबीए छात्रा ने पिता की रिवाल्वर से खुद को उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के पॅाश इलाके गोमतीनगर विस्तार में स्थित यमुना अपार्टमेंट में एक बीबीए की 20 साल की छात्रा ने खुद को पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे पहले एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से केजीएमयू लेकर पहुंचे। तबतक छात्रा की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि छात्रा की मौत की जानकारी करीब 3 घंटे बाद पुलिस को दी। हालांकि, रात में ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। साथ ही लोगों से पूछताछ भी की। घटना को लेकर अपार्टमेंट के लोग भी बुरी तरह से स्तब्ध हैं। सभी इस सोच में हैं कि गोली चलने की आवाज क्यों नहीं आई। पुलिस का कहना है कि घटना का गहराई से जांच की जा रही है। पॅाश इलाके में स्थित अपार्टमेंट में हुई घटना बताया जाता है कि गोमतीनगर विस्तार में स्थित यमुना अपार्टमेंट में रहने वाले सूर्यभद्र...
बांदा में भीषण हादसा, बाइक सवार दो भाइयों की मौत

बांदा में भीषण हादसा, बाइक सवार दो भाइयों की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए भीषण हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों बाइक से जा रहे थे और अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से जा टकराई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं इनमें से एक भाई शादीशुदा था, जबकि दूसरा अविवाहित था। एक युवक की पत्नी पति की मौत की खबर सुनकर गश खाकर गिर पड़ीं। पुलिस का कहना है कि बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई है। बाइक में पेट्रोल डलवाकर लौटते वक्त हादसा बताया जाता है कि अतर्रा थाना क्षेत्र के नगवारा गांव निवासी राहुल (23) पुत्र घनश्याम रात को अपने चचेरे भाई पुष्पेंद्र उर्फ ज्ञानू (30) पुत्र मोनू के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाकर पंप...
बांदा में शख्स को रौंदती हुई सड़क किनारे जा पलटी गाड़ी, एक की मौत

बांदा में शख्स को रौंदती हुई सड़क किनारे जा पलटी गाड़ी, एक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शनिवार को जिले में हुए हादसे में एक गाड़ी अनियंत्रित होकर एक शख्स को रौंदते हुए सड़क किनारे जा पलटी। इससे उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल ले जाया गया है। वहीं गुस्साई भीड़ ने जाम लगा लिया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत करते हुए जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद या मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बताते हैं कि मृतक की पत्नी की कुछ माह पहले ही मौत हुई है। परिवार में तीन छोटे बच्चे हैं। कमासिन इलाके में हुआ हादसा बताया जाता है कि आज सुबह बबेरू की ओर से तेज रफ्तार आ रही टवेरा गाड़ी का खरौली गांव के पास अचानक अगला टायर तेज धमाके के साथ फट गया। अनियंत्रित गाड़ी सड़क किनारे शौच कर रहे ज...
सीतापुर में थाने में महिला सिपाही ने कनपटी से सटाकर मारी खुद को गोली, मचा हड़कंप

सीतापुर में थाने में महिला सिपाही ने कनपटी से सटाकर मारी खुद को गोली, मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः आज शनिवार दोपहर करीब 1 बजे थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला सिपाही ने थाने में सर्विस रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। गोली लगते ही महिला सिपाही गिर पड़ी। थाने का स्टाफ भागकर वहां पहुंचा, तबतक उसने दम तोड़ दिया था। घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घटना शनिवार दोपहर करीब 1 बजे के आसपास की है। सूत्रों का कहना है कि महिला सिपाही को छुट्टी नहीं मिल पा रही थी। इस वजह से वह तनाव में थी। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। रिवाल्वर किसकी, पता करने में जुटी पुलिस बताया जाता है कि जिला मुख्यालय से लगभग 7 किमी दूर खैराबाद थाने में तैनात महिला सिपाही शोभा चौधरी (26) ने थाने में ही अपनी सर्विस रिवाल्वर कनपटी पर सटाकर खुद को ...
लखनऊ के सरोजनीनगर में STF से मुठभेड़ में घायल 50 हजार का वांटेड गिरफ्तार

लखनऊ के सरोजनीनगर में STF से मुठभेड़ में घायल 50 हजार का वांटेड गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के सरोजनीनगर इलाके में एसटीएफ (STF) के साथ मुठभेड़ में घायल होने के बाद एक 50 हजार का मोस्ट वांटेड अपराधी पकड़ा गया है। बताते हैं कि एसटीएफ की टीम कानपुर की थी और बदमाश की लंबे समय से तलाश कर रही थी। यह बदमाश कानपुर के चमनगंज इलाके का बेहद शातिर और खतरनाक किस्म का अपराधी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए भर्ती कराया है। वह पुलिस की हिरासत में है।   एसटीएफ से मुठभेड़ में हुई गिरफ्तारी बताया जाता है कि आज शनिवार सुबह लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में लखनऊ सीओ (एसटीएफ) डीके शाही के निर्देशन में हुई मुठभेड़ में 50 हजार का ईनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। यह मुठभेड़ एसटीएफ के इंस्पेक्टर ब्रजेंद्र शर्मा और उनकी टीम से हुई। बदमाश के पास से पुलिस को 9 एमएम की पिस्टल और खोखे मिले हैं। पुलिस की गोली लगने से घायल इस वांटेड बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्त...
अपडेटः कन्नौज में भयानक हादसा, जिंदा जले 20 यात्री, 21 अस्पताल में भर्ती, पीएम-सीएम ने जताया दुख

अपडेटः कन्नौज में भयानक हादसा, जिंदा जले 20 यात्री, 21 अस्पताल में भर्ती, पीएम-सीएम ने जताया दुख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुर/कन्नौजः गुरसहायगंज से जयपुर के लिए जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस की जीटी रोड पर ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का डीजल टैंक फट गया और उससे दोनों ही वाहनों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि स्लीपर बस से यात्रियों को निकलने का मौका तक नहीं मिला। इस हादसे में 20 यात्रियों की जलकर मौत हो गई है। हालांकि, फारेंसिक एक्सपर्ट अभी 10 लोगों के अवशेष तलाश पाए हैं, लेकिन बाकी लोगों का कुछ पता नहीं है। शुक्रवार रात गुरसहायगंज के पास हादसा वहीं 21 यात्रियों को गंभीर जली हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, कुछ के गायब होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा है। वहीं हादसे में दो लोगों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है।  घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया है। मौके पर जुटी फारेंसिक टीम, तलाश रही अवशेष मौक...
वाराणसी में प्रियंका ने कहा, कांग्रेस आई तो हटेगा NRC और CAA

वाराणसी में प्रियंका ने कहा, कांग्रेस आई तो हटेगा NRC और CAA

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/वाराणसीः अपनी एक दिवसीय यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ससंदीय क्षेत्र काशी पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यहां बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार आई तो एनआरसी (NRC) और सीएए (CAA) को हटा दिया जाएगा। इतना ही नहीं प्रियंका ने यह भी कहा कि देश के जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, उनमें ये कानून लागू नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कानून देश के संविधान के खिलाफ हैं और इनको देश में लागू नहीं किया जाना चाहिए। कहा कि कांग्रेस इनका विरोध करती है। प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर एनआरसी और सीएए को हटा दिया जाएगा।  एक दिवसीय दौरे पर आज यहां पहुंचीं प्रियंका बताते चलें कि एक दिवसीय दौरे पर काशी पहुंची प्रियंका आज शुक्रवार सुबह करीब 10.20 बजे चार्टर प्लेन से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरप...
बांदा में कृषि मंत्री बोले, यह बुंदेलखंड के विकास का समय

बांदा में कृषि मंत्री बोले, यह बुंदेलखंड के विकास का समय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में अविरल विकास की गंगा बहाने के लिए केंद्र और प्रदेश दोनों ही सरकारों ने तेजी से काम किया है। यह समय बुंदेलखंड के विकास का है। ये बातें यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहीं। वह आज यहां शुक्रवार को कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। बतौर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री शाही ने 'बुंदेलखंड का विकास इशूज रणनीति एवं भावी दिशा' विषय पर आयोजित सेमीनार का दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड को सीधे देश की राजधानी से जोड़ने के लिए लगभग 9 हजार करोड़ की लागत से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। इससे यहां के लोगों को राजधानी तक पहुंचने में समय की बचत होगी। कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ कहा कि प्रदेश सरकार 2 हजार करोड़ की लागत से डिफेंस कॉरीडोर का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराने को प्रतिबद्ध है। इन दो...