Thursday, August 27सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बीएड प्रवेश परीक्षाः 12 से मिलेंगे फार्म, 8 अप्रैल को परीक्षा

बीएड प्रवेश परीक्षाः 12 से मिलेंगे फार्म, 8 अप्रैल को परीक्षा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः वर्ष 2020 की बीएड प्रवेश परीक्षा इस बारलखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा कराई जाएगी। यह प्रवेश परीक्षण 6 मार्च को होगी। 12 फरवरी से प्रवेश फॉर्म मिलने शुरु हो जाएंगी। वहीं फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 11 मार्च लेट फीस के साथ है। प्रवेश परीक्षा 8 अप्रैल को ली जाएगी। यह जानकारी लखनऊ विश्वविद्यालय कुलपति प्रो आलोक राय ने मंगलवार को यहां दी। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 6 मार्च कुलपति प्रो. आलोक राय ने प्रेसवार्ता करते हुए पूरी जानकरी विस्तार से दी। उन्होंने बताया कि द्विवार्षिक प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है। इसकी संयोजक प्रो. अमिता बाजपेई हैं। वहीं प्रो. अमिता बाजपेई ने बताया कि जनवरी में उनको यह जिम्मेदारी दी गई है। कहा कि 6 मार्च फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख है। लेट फीस के साथ 11 मार्च तक फॉर्म जमा किए जा सकेंगे। बताया कि तय तिथि के भीतर 1500 रुपए फीस होगी। वहीं पिछड़े व...
ब्रैकिंग न्यूजः बांदा पहुंचा शहीद विकास का शव, श्रद्धांजलि को उमड़े लोग

ब्रैकिंग न्यूजः बांदा पहुंचा शहीद विकास का शव, श्रद्धांजलि को उमड़े लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः छत्तीसगढ़ में नकस्ली हमले में शहीद हुए बांदा जिले के लाल सीआरपीएफ जवान विकास का शव आज देर रात उनके घर लाया गया। इस मौके बड़ी संख्या में लोग उनके दर्शन को पहुंचे। वहीं जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी वहां मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों को इस वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी। देर रात तक मौके पर अधिकारियों और ग्रामीणों की भीड़ मौजूद है। बताते हैं कि उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया जाएगा। कल सुबह 10 बजे होगा अंतिम संस्कार बताते चलें कि जिले के लामा गांव के रहने वाले स्वर्गीय रतींद्र शरण के बेटे विकास (30) सीआरपीएफ की कोबरा कंपनी में तैनात थे। उनकी तैनाती छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में थी। बताते हैं कि जंगल में ड्यूटी करते वक्त नक्सलियों से मुठभेड़ में वह शहीद हो गए। उनकी शहादत की खबर घर आई तो कोहराम मच गया। गांव में मातम पसर गया। आज मंगलवार रात उनका शव उनके घर लाय...
छेड़खानी की इंतिहा पार तो छात्रा ने गले लगा ली मौत,

छेड़खानी की इंतिहा पार तो छात्रा ने गले लगा ली मौत,

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बहू-बेटियों से छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को एक छात्रा ने शोहदों से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि दुस्साहसी शोहदों ने छेड़खानी की इंतिहा ही पार कर दी। बुरी तरह से टूट चुकी छात्रा ने आखिरकार मौत को गले लगा लिया। हालांकि, परिवार के लोग सब ठीक हो जाएगा कहते हुए दिलासा दे रहे थे, लेकिन जिसपर बीतती है, दर्द तो वहीं महसूस कर सकता है। सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा बनकर इस घटना ने सभी को झकझोकर रख दिया है। खुलेआम छेड़खानी से अंदर ही अंदर टूट चुकी थी छात्रा उधर, छात्रा के परिवार वालों का कहना है कि शोहदे उनकी बेटी को रास्ते में रोककर तंग करते थे। छेड़छाड़ करने के साथ ही उससे मोबाइल नंबर मांगा करते थे। छेड़छाड़ को लेकर छात्रा काफी परेशान और तनाव में थी। मंगलवार को वह स्कूल नहीं गई। दोपहर में उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने ...
बांदा का वीर सपूत नक्सली हमले में शहीद, परिवार में कोहराम

बांदा का वीर सपूत नक्सली हमले में शहीद, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले का वीर सपूत बेटा सोमवार को छत्तीसगढ़ राज्य में नक्सली हमले में शहीद हो गया। मंगलवार को इस वीर सपूत की शहादत की खबर उसके घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम सा पसरा हुआ है। यह वीर सपूत बांदा जिले के लामा गांव का रहने वाला था। पत्नी बदहवास है और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा गांव नम आंखों से दुखी परिवार को ढांढस बंधाने में जुटा है। गांव में खबर आते ही मचा कोहराम बताते हैं कि लामा गांव के रहने वाले स्वर्गीय रतींद्र शरण के बेटे विकास (30) सीआरपीएफ की कोबरा कंपनी में तैनात थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी छत्तीगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में थी। बताया जा रहा है कि जंगल में ड्यूटी के दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर उनकी टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान तीन जवान शहीद हुए। इनमें एक बांदा के विकास थे। पिछले साल फरवरी में हुई थी शादी घर के तीन भाइयों म...
पिता ने मां को मारी गोली तो बेटी ने बाप का कत्ल कर डाला, खुद भी गोली से घायल

पिता ने मां को मारी गोली तो बेटी ने बाप का कत्ल कर डाला, खुद भी गोली से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रेम प्रसंग में हुए विवाद के बाद एक परिवार ने आपस में ही खून की होली खेल डाली। गुस्साए व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मारी दी। इसके बाद बेटी को भी गोली मारी। फिर बेटे की हत्या करने जा रहा था। बताते हैं कि इसी बीच घायल बेटी ने पिता से पिस्टल छीनकर उसे गोली मार दी। गोलियों की आवाज सुनकर जबतक गांव के लोग वहां पहुंचे, वारदात हो चुकी थी। कहा जा रहा है कि घटना के बाद घायल बेटी पिस्टल लेकर छत पर चढ़ गई। फिर वहीं गिर पड़ी। बाद में ग्रामीणों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पिता ने दम तोड़ दिया, जबकि मां-बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है घटना को लेकर गांव में सन्नाटा पसर गया है। देखते ही देखते हो गई बड़ी वारदात बताया जाता है कि मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम दिल दहला देने वाली घटना हुई। बताते हैं कि गांव के रिटायर्ड फौजी चेतराम अब प्रयागराज में ट...
यूपी में ADM से लेकर SDM तक 4 वरिष्ठ PCS के तबादले

यूपी में ADM से लेकर SDM तक 4 वरिष्ठ PCS के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सोमवार को शासन ने प्रदेश के चार वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट और उप जिलाधिकारी शामिल हैं। स्थानांतरित हुए अधिकारियों में लखनऊ, मेरठ, संतकबीर नगर और गाजियाबाद के अधिकारी शामिल हैं। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। स्थानांतरित हुए इन अधिकारियों में राजधानी लखनऊ के अपर जिलाधिकारी  सिटी (पश्चिम) भी शामिल हैं। लखनऊ, मेरठ और गाजियाबाद के अधिकारी शामिल बताया जाता है कि लखनऊ में अपर जिलाधिकारी (नगर पश्चिम) के पद पर तैनात संतोष कुमार वैश्य को संयुक्त सचिव, बाल विकास एंव पुष्टाहार विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं अपर जिलाधिकारी (वि/रा), संतकबीरनगर में तैनात रणविजय सिंह को एडीएम (प्रशासन), वाराणसी के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में मेरठ के नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार पांडेय को संतकबी...
अपडेटः बांदा में भीषण हादसा, महिला की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

अपडेटः बांदा में भीषण हादसा, महिला की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में सोमवार को हुए एक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कुछ हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा है। बताते हैं कि सोमवार को हादसा उस वक्त हुआ, जब महिला और पुरुष मजदूर ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर काम पर जा रहे थे। बताया जाता है कि आज ट्रैक्टर ट्राली पर बैठकर कुछ मजदूर ईंट लेने के लिए तरौड़ा गांव जा रहे थे। ट्रैक्टर चालक रंजीत  समेत अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह तेज मोड़ पर तेज रफ्तार का होना बताया जा रहा है। जसपुरा में हुआ हादसा, कई गंभीर जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में स्टेट हाइवे पर अंधे मोड़ कहलाने वाली जगह पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई मजदूर ट्राली के नीचे दब गए। एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी प...
बांदा में महिला पेट्रोल पंप कारोबारी से फिल्मी अंदाज में ठगी हुई

बांदा में महिला पेट्रोल पंप कारोबारी से फिल्मी अंदाज में ठगी हुई

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में एक महिला पेट्रोलियम कारोबारी के साथ बैंक से ठगी का एक बेहहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने फोन पर उनको बार कोड भेजकर उनके खाते से देखते ही देखते 50 हजार रुपए की नगदी पार कर दी। इतना ही नहीं ठग इसके बाद भी ठगी की कोशिश कर रहा था, लेकिन सफल नहीं हुआ। खुद के साथ ठगी होने का एहसास होते ही महिला कारोबारी ने उक्त नंबर को ब्लैक लिस्ट कर किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पीड़ित महिला कारोबारी ने बैंक को भी मामले की जानकारी दी है। मोबाइल नंबर से ठग तक पहुंचेगी पुलिस उधर, पुलिस काल आने वाले नंबर के जरिए ठग तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना के खुलासे की कोशिश की जा रही है। बताते चलें कि पेट्रोलपंप व्यवसाइयों में भी साइबर क्राइम की इस घटना को लेकर खासी चर्चा है।...
कानपुर हैलटः फर्जी नियुक्तिपत्र की मास्टर माइंड निकली नर्सिंग छात्रा सत्या गिरफ्तार

कानपुर हैलटः फर्जी नियुक्तिपत्र की मास्टर माइंड निकली नर्सिंग छात्रा सत्या गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज सोमवार को पुलिस ने हैलट में फर्जी नियुक्ति पत्र देने के प्रकरण में कथित महिला डॉक्टर सत्या उर्फ आदित्या को गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि आरोपी बीएससी नर्सिंग की छात्रा है जिसने अपनी मां समेत कुल 11 लोगों को फर्जी नियुक्तिपत्र दिए थे। ऐसा करके उसने सभी से हैलट के अधिकारियों और कर्मचारियों पर नजर रखने को कहा था। सभी की लापरवाही के फोटो और वीडियो बनाने के साथ ही उनकी लापरवाहियों का रिकार्ड रखने के लिए भी कहा। ताकि बाद में उनसे पैसा ऐंठा जा सके। पुलिस का कहना है कि कथित डाक्टर ने स्वीकारा है कि ऐसा करके वह हैलट के अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्लैकमेल करना चाहती थी। पहले पुलिस ने पकड़े थे 3 फर्जी कर्मचारी बताते चलें कि हैलट प्रशासन ने बुधवार को अस्पताल परिसर में ओटी मैनेजर गोपाल विश्वकर्मा चीफ विजिट अफसर कनक लता तथा चीफ एसिस्टेंड आसिफ रियाज अंसारी को गिरफ्त...
सीतापुर में मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ ने हाइवे किया जाम

सीतापुर में मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ ने हाइवे किया जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में सोमवार देर रात हुई एक वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। महोली थाना क्षेत्र के रिछाही पुलिस चौकी इलाके के एक गांव में एक मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची की उम्र मात्र 3 साल थी। गुस्साई भीड़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बताते हैं कि आरोपी दरिंदा उसी गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि सोमवार देर शाम आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर के भीतर ले गया।काफी देर तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। सोमवार देर रात की घटना, कई थानों की पुलिस पहुंची बच्ची का कहीं पता नहीं चला। फिर किसी ने बताया कि दरिंदे को बच्ची को घर में ले जाते देखा गया था। इसके बाद परिवार के लोग आरोपी दरिंदे राजू के घर में तलाश करने पहुंचे। वहां बच्ची खून से लहूलुहान हालत में मृत पड़ी थी।...