Thursday, August 27सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बुंदेलखंडः 17 को मुख्यमंत्री योगी और 29 को प्रधानमंत्री मोदी के आने की संभावना

बुंदेलखंडः 17 को मुख्यमंत्री योगी और 29 को प्रधानमंत्री मोदी के आने की संभावना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही इन तैयारियों की जमीनी हकीकत परखने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी 17 फरवरी सोमवार को चित्रकूट पहुंचेंगे। इसके साथ ही वहां कानून एवं विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। वहीं सीएम आगमन का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम रविवार को ही मिल सकेगा। भरतकूप के गोंडा गांव में जोरों पर तैयारियां बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने की संभावना है। इतना ही नहीं चित्रकूट के भरतकूप के गोंडा गांव से इसे लेकर कार्यक्रम होने की संभावना है। वहीं पर प्रधानमंत्री मोदीकी एक जनसभा भी संभावित है। शनिवार को डीएम शेषमणि पांडेय ने भरतकूप थाने में समाधान दिवस में लोगों ...
यूपी सरकार ने किए 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

यूपी सरकार ने किए 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। शासन ने ये तबादले शनिवार को किए। तबादलों के इस क्रम में आईपीएस देवेंद्र सिंह चौहान को महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) के पद पर नियुक्त किया गया है। बताते चलें कि आईपीएस अधिकारी देवेंद्र चौहान हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से यूपी कॉडर में वापस लौटे हैं। इसके साथ ही उनको नई तैनाती दी गई है। इसके साथ ही आईपीएस कमल सक्सेना को पुलिस महानिमदेशक पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के पद पर नियुक्त कर दिया गया है। विजय कुमार बनाए गए डीजी होमगार्ड वह अबतक पुलिस डीजी/एडीजी, पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के पद पर तैनात थे। इसी तरह आईपीएस अधिकारी विजय कुमार को पुलिस महानिदेशक होमगार्ड बना दिया गया है। वह अबतक पुलिस डीजी/एडीजी यातायात के पद पर काम कर रहे थे। अब उनको नई तैनाती दी गई है। बताते चलें कि अभी हाल ही में सरकार कुछ आईपीएस अधिकारिय...
Actress ब्रूना अब्दुल्लाह Hot Photos को लेकर सुर्खियों में छाईं

Actress ब्रूना अब्दुल्लाह Hot Photos को लेकर सुर्खियों में छाईं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः ब्राजीलियन माॅडल और एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्ला अपनी फोटोज के लिए फिर चर्चा में हैं। उनकी हाॅट-सेक्सी फोटोज सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर तहलका मचा रही हैं। हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है, जब उनको फोटोज सुर्खियां बटोर रही हैं। इससे पहले भी ब्रूना की तस्वीरें देखते ही देखते हजारों-लाखों लोगों में वायरल हो जाती हैं। उनकी फैंस फोलोइंग कितनी ज्यादा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनके 506K यूजर्स फालोअर्स हैं। इनमें देश और विदेश दोनों की जगह उनके चाहने वाले हैं। दरअसल, अभिनेता जान अब्राहम के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस ब्रूना कुछ समय पहले अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी चर्चा में रहीं थीं। उन्होंने बेबी प्लांट के फोटो भी शूट्स कराए थे जो बाद में जमकर वायरल हुए। इसके बाद उनकी समंदर किनारे अपने बच्चे के साथ मस्ती करती हुईं फोटो ...
राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े दो-दो हत्याओं से फैली सनसनी

राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े दो-दो हत्याओं से फैली सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज शनिवार को राजधानी लखनऊ में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में सिर कूचकर हत्याएं कर दी गईं। हत्या की दोनों वारदातों को बड़ी ही बेरहमी से अंजाम दिया गया। जिन दो लोगों की हत्या की गई है, उनमें एक महिला हैं। इनमें से हत्या की एक वारदात सआदगंज इलाके में हुई तो दूसरी बरौरा हुसैन बाड़ी में हुई। पुलिस ने दोनों ही मामले में जांच में जुटी है। पहली वारदात में नवीन नगर में रहने वाली रमाकांती पांडेय की उनके घर में ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात को आज दिनदहाड़े उस वक्त अंजाम दिया गया, जब उनके बेटे अर्पित और हर्षित दोनों स्कूल गए थे। बाद में दोपहर में करीब 3 बजे जब दोनों बेटे स्कूल से लौटे तो घर में ताला लगा मिला। स्कूल से वापस लौटे बच्चे तो घर में पड़ा था मां का शव काफी देर तक आसपास मां की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बच्चों ने अपने चाचा मुकेश क...
बांदा में सभासदों ने निकाली पालिकाध्यक्ष की प्रतिकात्मक शव यात्रा, अनशन खत्म

बांदा में सभासदों ने निकाली पालिकाध्यक्ष की प्रतिकात्मक शव यात्रा, अनशन खत्म

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू और सभासदों के बीच का विवाद शनिवार को जोर पकड़ गया। शनिवार को सभासदों ने बाबूलाल चैराहे से लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर पालिकाध्यक्ष की शव यात्रा निकाले हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पालिकाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी भी की। यह शव यात्रा प्रदर्शन शहर के कई हिस्सों में होता हुआ अशोक स्तंभ तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हुआ। उधर, दोपहर में अनशनकारी सभासद राजेश सिंह गौतम की हालत बिगड़ गई। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने आश्वासन के साथ सभासद को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करा दिया। अनशनकारी की हालत बिगड़ी, सिटी मजिस्ट्रेट व ईओ पहुंचे इसके बाद हरकत में आए प्रशासन की ओर से नगर मजिस्ट्रेट ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अनशनकारी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। बाद में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका संतोष कुमार मिश्र तत्काल ...
बांदा DIG दीपक कुमार ने किया थाने का निरीक्षण, दिए खास निर्देश

बांदा DIG दीपक कुमार ने किया थाने का निरीक्षण, दिए खास निर्देश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस उप महा निरीक्षक चित्रकूटधाम (DIG-Banda) दीपक कुमार ने शनिवार को नरैनी कोतवाली पहुंचकर निरीक्षण किया। दरअसल, थाना समाधान दिवस के मौके पर नरैनी कोतवाली पहुंचे डीआईजी के आगमन से महकमे के लोगों में भी हलचल दिखाई दी। इस दौरान डीआईजी दीपक ने थाना प्रभारी ओर बाकी पुलिस कर्मियों से दो टूक कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और तत्परता के साथ निस्तारित भी किया जाए। कोई भी पीड़ित व्यक्ति थाने से निराश होकर नहीं लौटना चाहिए। मेस से लेकर मालखाना तक सभी व्यवस्थाएं देखीं उन्होंने कहा कि हर पीड़ित की समस्या को ध्यान से सुना जाए, सम्मान दिया जाए। यही पुलिस का बर्ताव और व्यवहार आम जनता के प्रति होना चाहिए। कई बारीकियों पर थाना पुलिस से किए सवाल-जवाब नरैनी कोतवाली में बांदा डीआईजी दीपक कुमार ने कोतवाली भवन व वहां की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौ...
बोर्ड परीक्षा-2020ः डायल करें 112, अगर लाउडस्पीकर करे परेशान

बोर्ड परीक्षा-2020ः डायल करें 112, अगर लाउडस्पीकर करे परेशान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी बोर्ड यानि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के साथ-साथ अन्य बोर्ड की परीक्षा भी जल्द ही होने वाली हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई में प्रदेश सरकार बड़ी मददगार बनने जा रही है। जी हां, बच्चों को पढ़ाई के दौरान होने वाली शोर-शराबे की समस्या का समाधान अब पुलिस के जिम्मे होगा। यानि अगर बच्चे पढ़ रहे हैं और कोई लाउडस्पीकर या डीजे बज रहा है, जिसकी वजह से पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है, तो उसे करना बस इतना है कि 112 नंबर डायल करके पुलिस को जानकारी देनी है। फिर पुलिस मौके पर पहुंचकर लाउड स्पीकर को बंद कराएगी। 15 फरवरी से 31 मार्च तक होने हैं बोर्ड एग्जाम दरअसल, 15 फरवरी से लेकर 31 मार्च तक बोर्ड परीक्षाएं संपन्न होनी हैं। इनमें यूपी बोर्ड के साथ ही सीबीएसई और दूसरे बोर्ड भी शामिल रहेंगे। ऐसे में यूपी पुलिस को डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने इस दौरान ध्वनि प्रदूषण को ब...
प्रदेश के मुख्य सचिव बने राजेंद्र कुमार तिवारी, कार्यवाहक की भूमिका खत्म 

प्रदेश के मुख्य सचिव बने राजेंद्र कुमार तिवारी, कार्यवाहक की भूमिका खत्म 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने वरिष्ठ आईएएस राजेंद्र कुमार तिवारी के कार्यवाहक मुख्य सचिव की भूमिका को खत्म करते हुए उनको स्थाई रूप से मुख्य सचिव बना दिया है। पूर्व मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय की सेवानिवृत्ति के बाद से श्री तिवारी कार्यवाहक मुख्य सचिव के तौर पर कामकाज देख रहे थे। अब उन्हें पूर्णकालिक मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया गया है। बताते चलें कि बीते वर्ष अगस्त माह में अनूप चंद्र पांडे सेवानिवृत हुए थे। वह यूपी के मुख्य सचिव थे। बताते चलें कि अभी राज्य में पुलिस मुखिया की नियुक्ति भी होनी है। यानि अभी जो डीजीपी हैं वह कार्यवाहक हैं, पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति की जानी है। शुक्रवार को राज्य सरकार ने जारी किए निर्देश बता दें कि मुख्य सचिव श्री पांडे की सेवानिवृति के बाद राजेंद्र तिवारी को कार्यवाहक मुख्य सचिव के तौर पर कामकाज सौंपा गया। कई महीनों से...
कानपुर के जूही में प्लास्टिक और फर्नीचर के कारखानों में आग लगी

कानपुर के जूही में प्लास्टिक और फर्नीचर के कारखानों में आग लगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज शनिवार सुबह कानपुर के जूही में भीषण अग्निकांड हो गया। आग लगने से प्लास्टिक और फर्नीचर कारखानों में अचानक आग लग गई। आग की लपटों के बीच उठते धुएं के गुब्बार देखकर वहां हड़कंप मच गया। कारखाने में काम करने वाले मजदूर बाहर निकलकर भागने लगे। प्लास्टिक कारखाने में आग के बाद पास में स्थित एक फर्नीचर के कारखाने में भी आग लग गई। आनन-फानन में लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन के लोगों ने आग पर काबू पाना शुरू किया। आग से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जाता है कि कारखाना प्लास्टिक बोरी बनाने का है। ये भी पढ़ेंः यूपी पुलिस की डायल-112 की गाड़ियां ड्रोन से होंगी लैस इसी कारखाने में आज सुबह आग लगी। मौके पर दमकल की गाड़ियां लेकर कर्मचारी आग को काबू में करन...
बांदा में स्नातक छात्रा से शिक्षकों द्वारा छेड़छाड़ के मामले में बयान दर्ज

बांदा में स्नातक छात्रा से शिक्षकों द्वारा छेड़छाड़ के मामले में बयान दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक छात्रा द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य और दो शिक्षकों के खिलाफ दर्ज कराए गए छेड़छाड़ के मुकदमे को लेकर शुक्रवार को चर्चाएं जारी रहीं। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित छात्रा को सीजेएफ कोर्ट में पेश किया। वहां मजिस्ट्रेट ने छात्रा के बयान दर्ज किए। बताते चलें कि गुरुवार को छात्रा की मां की ओर से बांदा के कृषि महाविद्यालय के दो प्रवक्ताओं और प्राचार्य पर छात्रा से छेड़छाड़ व अभद्रता का मुकदमा दर्ज कराया गया था। हालांकि, मामले में मुख्य आरोपी रहे प्रवक्ता को कालेज से पहले ही निलंबित किया जा चुका था। महाविद्यालय के प्राचार्य-दो शिक्षकों के खिलाफ है मुकदमा बताते चलें कि बांदा में शहर कोतवाली पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर 8 फरवरी को कालेज के प्रवक्ता प्रशांत यादव, दूसरे प्रवक्ता एवं लैब सहायक शैलेंद्र अवस्थी तथा प्राचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ व अभद्रता...