Sunday, August 30सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

खास खबरः योगी सरकार ने मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा को Y श्रेणी सुरक्षा दी

खास खबरः योगी सरकार ने मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा को Y श्रेणी सुरक्षा दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों के प्रति कई मुद्दों पर सकारात्मक रुख जाहिर करने वाली मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव पर योगी सरकार ने मेहरबानी दिखाई है। सरकार ने उनको वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। गृह (पुलिस) विभाग अनुभाग-16 के संयुक्त सचिव सुनील कुमार ने इसके लिए आदेश दिए हैं। बता दें कि सपा सरकार में भी उनको यह सुरक्षा मिली हुई थी। अब भाजपा में भी वही सुरक्षा मिलने को यूपी सरकार की ओर से अपर्णा को खास तवज्जों के रूप में देखा जा रहा है। कई बार हो चुकी है सीएम योगी से मुलाकात दरअसल, अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक की पत्नी अपर्णा 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ की कैंट सीट से प्रत्याशी थीं। इस चुनाव में वह भाजपा की प्रत्याशी से हार गई थीं, लेकिन बाद में वह लोकसभा का चुनाव जीत गई थीं। दूसरी ओर अपर्णा कई बार सीएम योगी से भी...
यूपीः मुख्यमंत्री आवास को उड़ाने की धमकी देने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

यूपीः मुख्यमंत्री आवास को उड़ाने की धमकी देने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास और प्रदेश की 50 बिल्डिंग को उड़ाने की धमकी देने वाले पकड़े गए हैं। दोनों आरोपी युवक सगे भाई हैं और पुलिस ने उनको गोंडा से पकड़ा है। बताते चलें कि दोनों बीती 12 जून को मुख्यमंत्री आवास के साथ-साथ प्रदेश की 50 बिल्डिंग उड़ाने की धमकी दी थी। दोनों गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के टीकर गांव के निवासी हैं। बताते हैं कि दोनों भाईयों ने यह कदम गांव के अपने विरोधियों को फंसाने के लिए उठाया था। हालांकि, पुलिस उनके हर बिंदु पर पूछतांछ कर रही है। गांव वालों को फंसाने के लिए उठाया कदम बताया जाता है कि यूपी 112 के वाट्सएप नंबर पर पुलिस को मैसेज मिला था कि मुख्यमंत्री आवास समेत 50 अन्य महत्वपूर्ण इमारतों को बम से उड़ा दिया जाएगा। जांच में पता चला था कि मैसेज गोंडा से आया था। इसकी जानकारी गोंडा पुलिस को दी गई। लखनऊ की पुलिस टीम भी वहा...
बांदा मेडिकल कालेज में रक्तदान शिविर, हंसी-खुशी पहुंचे दानवीर

बांदा मेडिकल कालेज में रक्तदान शिविर, हंसी-खुशी पहुंचे दानवीर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः राजकीय मेडिकल कालेज बांदा में विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल की अध्यक्षता में लगाया गया। इसका संचालन विभागाध्यक्ष पैथोलाजी डा. सुमनलता वर्मा द्वारा किया गया। साथ ही प्रमुख चिकित्साधीक्षक डा. सुनील आर्या द्वारा रक्तदाताओं को प्रोत्साहित भी किया गया। Safe Blood Save life थीम के साथ आयोजन बताया जाता है कि इस शिविर में विश्व रक्तदाता दिवस पर Safe Blood Save life थीम रखी गई थी। साथ ही Give Blood and make the world a healthy place इस शिविर में Slogan बनाया गया। डाक्टर सुमन ने बताया कि रक्तदान शिविर में 7 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 4 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। सभी रक्तदाताओं को अल्पाहार दिया गया। साथ ही उनको प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सभी लोगों को...
लाॅकडाउन 5.0 : बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का पुनीत कार्य जारी, माॅस्क-सेनेटाइजर बांटे

लाॅकडाउन 5.0 : बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का पुनीत कार्य जारी, माॅस्क-सेनेटाइजर बांटे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में लाकडाउन-1.0 से लेकर लाॅकडाउन 5.0 तक सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का पुनीत कार्य जारी है। लाॅकडाउन के अवधि में गरीब और जरूरतमंदों के बड़े मददगार बनकर उभरे सदर विधायक अपने इस कार्य को अब भी जारी रखे हैं। सदर विधायक द्वारा ग्राम सभा तिंदवारा व नगर के सेढ़ू तलैया मोहल्ले में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ घर-घर जाकर माॅस्क और सेनेटाइजर का वितरण करने के साथ ही प्रधानमंत्री का पत्र भी वितरित किया। विधायक श्री द्विवेदी ने कहा कि कोरोना संकट अभी टला नहीं है, जो लोग यह समझ रहे हैं कि कोरोना खत्म हो गया वह गलती कर रहे हैं। सदर विधायक बोले, सदर विधायक ने कहा कि कोरोना संकट से निपटने के लिए हम सभी को पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। कहा कि यही वजह है कि वह खुद क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, ताकि लोग बातों को समझ सकें और अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें। ...
अपडेटः ब्रैकिंग न्यूजः बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर सुसाइड की

अपडेटः ब्रैकिंग न्यूजः बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर सुसाइड की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बॉलीवुड से एक बेहद चौंकाने वाली दुखद खबर सामने आ रही है। फेमस युवा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। उन्होंने अपने घर में सुसाइड की है। हालांकि, अभी उनकी सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। बताते हैं कि पुलिस उनके घर पहुंची हुई है। बताया जा रहा है कि सुशांत के नौकर ने पुलिस को घटना की जानकारी फोन करके दी है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिकतौर पर मामला डिप्रेशन में सुसाइड का लग रहा है। डिप्रेशन को माना जा रहा है आत्महत्या की वजह बताया जाता है कि बांद्रा स्थित अपने किराए के घर में उन्होंने आत्महत्या कर ली है। कहा जा रहा है कि उन्होंने हरे रंग के कपड़े का फंदा बनाया है। कहा जा रहा है कि साढ़े 4 लाख रुपए किराए के मकान में सुशांत सिंह अपने परिवार से दूर दो नौकर और एक कुक के साथ रहते थे...
बांदा में करंट लगने से किराना स्टोर मालिक की मौत, परिवार में कोहराम

बांदा में करंट लगने से किराना स्टोर मालिक की मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में रविवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में एक किराना स्टोर से मालिक की करंट लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि हादसे के बाद आसपास के लोग उनको अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना शहर के कालूकुआं इलाके की है। मृतक का नाम राजकरण (45) बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शहर के बिजलीखेड़ा में हुई घटना बताया जाता है कि राजकरण (45) की बिजली खेड़ा में किराना की दुकान थी। वह सहूरपुर थाना चिल्ला के रहने वाले थे। आज रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे। दुकान खोलते समय उनको करंट लग गया। करंट आने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। करंट लगते ही वह बुरी तरह से चिपक गए और अचेत हो गए। जबतक लोगों की नजर उधर गई, काफी देर हो चुकी थी। लोगों ने किसी तरह उनको बिजली के करंट से अलग क...
यूपी की बड़ी खबरः मंत्री के स्टाफ समेत 11 के खिलाफ करोड़ों के फर्जीवाड़े की FIR

यूपी की बड़ी खबरः मंत्री के स्टाफ समेत 11 के खिलाफ करोड़ों के फर्जीवाड़े की FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में भ्रष्टाचार का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस का संदेश भी दे दिया। दरअसल, पशुधन विभाग के कैबिनेट मंत्री के निजी सचिव और राज्यमंत्री के दफ्तर में एक अफसर ने मिलीभगत करते हुए करोड़ों का खेल कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने विभाग में ठेका दिलाने का जाल बिछाकर एक व्यापारी को फंसाया। इसके बाद उसके 9 करोड़ रुपए हड़प लिए। इस मामले में 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आरोपियों में एक मंत्री के निजी सचिव और कर्मचारी भी शामिल हैं। मामले की जांच एसटीएफ को दी गई थी। बताते हैं कि जांच में पूरा मामला सही पाया गया। इंदौर का रहने वाले हैं पीड़ित व्यापारी बताते हैं कि मंजित सिंह भाटिया उर्फ मिंकू इंदौर की पूर्णिया कॉलोनी के रहने वाले हैं। वह पशुधन विभाग में आटा व दूसरे सामान का ठेका लेते हैं। उनक...
अपडेटः बांदा की बड़ी खबरः नदी में नहा रहे दो किशोर बालक डूबे, दोनों की मौत

अपडेटः बांदा की बड़ी खबरः नदी में नहा रहे दो किशोर बालक डूबे, दोनों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां शनिवार सुबह जिले में दो किशोर बालकों की नहाते समय नदी में डूबकर मौत हो गई। साथ नहा रहे बालकों की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने शवों को बाहर निकाला। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों के अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इनमें से एक बच्चा अपने ननिहाल आया हुआ था। यह ह्रदय विदारक घटना जसपुरा क्षेत्र के गौरीकलां और अमारा गांव के बीच चंद्रावल नदी पर बने पुल के नीचे हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इनमें से एक बालक अपने मामा के घर गया हुआ था। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरीकलां-अमारा के बीच पुल के नीचे घटना बताया जाता है कि शहर के रामलीला मैदान निवासी सानू (13) पुत्र विष्णु अवस्थी अपने मामा के यहा...
पुलिस हिरासत में बाहुबली की एक्ट्रेस राम्या कृष्णन, कार में मिलीं 100 से ज्यादा शराब की बोतलें

पुलिस हिरासत में बाहुबली की एक्ट्रेस राम्या कृष्णन, कार में मिलीं 100 से ज्यादा शराब की बोतलें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दक्षित भारत की फेमस एक्ट्रेस और बाहुबली फेम राम्या कृष्णनन यानी बाहुबली की राजमाता शिवगामी देवी पुलिस हिरासत में ले लिया गया। उनकी कार से पुलिस ने 100 से ज्यादा शराब और बीयर की बोतलें बरामद की गई हैं। कार में उनकी बहन विनया कृष्णनन भी उस वक्त उनके साथ थीं। बताते हैं कि राम्या कृष्णनन अपनी बहन के साथ ममलापुरम से चेन्नई के लिए कार से जा रही थीं और कार उनका ड्राइवर चला रहा था। चेन्नई पुलिस ने एक चेकपोस्ट पर एक्ट्रेस राम्या की कार को रोकने के बाद उसकी तलाशी ली। ममलापुरम से चेन्नई कार से जा रही थीं एक्ट्रेस तलाशी में कार से पुलिस को 104 बोतल शराब मिली। इसके बाद एक्ट्रेस व उनके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस ने कार चेक कराने में कोई मनाही नहीं की। बल्कि आसानी...
बांदा में टिड्डियों का हमला, केंद्रीय टीम ने मार गिराईं लाखों

बांदा में टिड्डियों का हमला, केंद्रीय टीम ने मार गिराईं लाखों

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः टिड्डियों के एक दल ने बांदा में बीती शाम घुसपैठ करते हुए फसलों पर हमला कर दिया। चित्रकूट की ओर से आए टिड्डियों के इस दल के हमले को लेकर पहले से सतर्क केंद्रीय कृषि विभाग की टीमों ने कीटनाशक का छिड़काव करते हुए लाखों की संख्या में टिड्डियों को मार गिराया। इसके बाद बाकी बचीं टिड्डियां उड़ गईं। रात तक टिड्डियों को मार गिराने का काम चला। बिसंडा में चला कृषि विभाग का आपरेशन, तिंदवारी-पैलानी में अलर्ट सुबह बचीं टिड्डियां पश्चिम दिशा यानी हमीरपुर की ओर उड़ान भर गईं। बताया जाता है कि टिड्डियों के एक दल ने शुक्रवार शाम बांदा जिले में प्रवेश किया। इसके बाद बिसंडा के वैदनपुरवा, मझीवा सानी और सिंहपुर में उतर गया। लाखों की संख्या में टिड्डियों को देख किसान भी स्तब्ध रह गए। किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया। सूचना पर कृषि विभाग की टीम वहां पहुंची। जिला कृषि अधि...