Thursday, September 3सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

Latest News UP : 16 जिलों के SP/SSP समेत 43 IPS के तबादले

Latest News UP : 16 जिलों के SP/SSP समेत 43 IPS के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने मंगलवार शाम बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में तबादले किए हैं। इस दौरान 16 जिलों के एसपी/एसएसपी समेत कुल 43 आईपीएस को इधर से उधर किया गया है। इन जिलों के एसपी और एसएसपी बदले गए हैं उनमें ललितपुर, अमरोहा, फतेहपुर, संभल, सोनभद्र, शामली, संत कबीर नगर, कन्नौज, औरैया, बलिया, हापुड़, मैनपुरी, चंदौली, फतेहगढ़, फिरोजाबाद, बलरामपुर शामिल हैं। दरअसल, यह तबादले विधान परिषद चुनाव के खत्म होते ही किए गए हैं। चर्चा है कि अपराध व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए सरकार ने यह बदलाव किया है। ये भी पढ़ें : UP : 4 IAS अफसरों के तबादले, लखनऊ में नए CDO  ...
बांदा : तेज रफ्तार कार ने पति-पत्नी को रौंदा, दोनों की मौत

बांदा : तेज रफ्तार कार ने पति-पत्नी को रौंदा, दोनों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक दर्दनाक हादसे में कार ने दंपति को रौंद दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। वहीं कार की चपेट में आकर कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बांदा के कालिंजर की सीमावर्ती मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के धर्मपुर थाना क्षेत्र के कठगांव का है। पुलिस ने शवों को अजयगढ़ के लिए भेज दिया है। कालिंजर के पास हुआ हादसा मंगलवार शाम पन्ना जिले के कठगांव के पास खानाबदोसों का काफिला कालिंजर की ओर आ रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनको रौंद दिया। इससे केरा (35) और उसके पति राजधर (40) निवासी बड़ेरा (सतना) की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में चल रहे अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि पति-पत्नी पैदल घूमकर ढोलक ठीक करने का काम करते थे। ये भी पढ़ें : UP में लव जिहाद का पहला मुकदमा इस जिले में दर्ज..  ...
बांदा में कानपुर सीएसए के सेवानिवृत कर्मी की हादसे में मौत, बेटा रेफर 

बांदा में कानपुर सीएसए के सेवानिवृत कर्मी की हादसे में मौत, बेटा रेफर 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हुए सड़के हादसे में बाइक सवार कानपुर के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों बाइक से कानपुर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि वाहन चालक के बारे में जानकारी कर उसकी गिरफ्तारी करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जाता है कि मूलरूप से कानपुर के कल्याणपुर निवासी रामस्वरूप गुप्ता (63) बांददा के काजीटोला गांव में निर्माणाधीन मकान में काम करने वाले मजदूरों को मजदूरी देकर कानपुर बेटे के साथ बाइक से लौट रहे थे। कानपुर के स्वरूप नगर के रहने वाले थे रामस्वरूप बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव के मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप स...
UP MLC Chunaav 2020 : विधान परिषद की 11 सीटों मतदान जारी

UP MLC Chunaav 2020 : विधान परिषद की 11 सीटों मतदान जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में आज मंगलवार को विधान परिषद की 11 सीटों के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। सुबह 8 बजे शुरू हुआ मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है, जो कि शाम 5 बजे तक चलता रहेगा। मैदान में 199 प्रत्याशी इस चुनाव में खंड स्नातक की 5 व खंड शिक्षक की 6 सीटों के लिए प्रदेशभर में कुल 199 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन चुनावों में कानपुर देहात, कानपुर नगर व उन्नाव जिले को छोड़कर यूपी के 72 जिलों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। आज मतदान के बाद 3 दिसंबर को मतगणना में प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। ये भी पढ़ें : यूपी : यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में एक दरोगा की मौत, दूसरा घायल  ...
UP : सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष ने खुद को गोली से उड़ाया

UP : सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष ने खुद को गोली से उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर : यूपी के हमीरपुर जिले में सपा के युवजन सभा के जिलाध्यक्ष ने खुद को गोली मार ली। बताते हैं कि जिलाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने खुद को घर के स्टोर रूम में अपनी लाइसेंसी रायफल से गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर वहां पहुंचे तो खून से लथपथ उनका शव पड़ा था। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कुछ लोगों पर परेशान करने का आरोप हालांकि, परिवार के लोगों ने शव को उठने नहीं दिया। पत्नी का आरोप था कि कुछ लोग उनके पति को परेशान कर रहे थे। हालांकि, बाद में पुलिस के समझाने पर शव को करीब ढाई घंटे बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा जा सका। बताते हैं कि शहर कोतवाली क्षेत्र के पुराना यमुना घाट के रहने वाले संजय (38) दो महीने पहले ही समाजवादी पार्टी में युवजन सभा के अध्यक्ष बने थे। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह न...
Update : बांदा जिलाधिकारी के प्रयास, लोगों को नए साल में नई स्वास्थ्य सुविधाएं

Update : बांदा जिलाधिकारी के प्रयास, लोगों को नए साल में नई स्वास्थ्य सुविधाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के निर्देशों के चलते पिछले काफी समय से निर्माणाधीन 200 बेड का नया मंडलीय हाॅस्पिटल जल्द शुरू होने वाला है। आज सोमवार को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह मंडलीय हाॅस्पिटल की जिला अस्पताल परिसर में स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया। एक-एक व्यवस्था को बारीकि से जांचा। कई जरूरी निर्देश भी दिए, ताकि आने वाले वक्त में मरीजों को कोई किसी तरह की दिक्कत न हो। साथ ही कार्यदायी संस्था से बाकी बचे काम को हर हाल में दिसंबर या जनवरी के शुरुआती तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार दोपहर को जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदायी संस्था के जूनियर इंजीनियर ने बाकी बचे काम के बारे में अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा और मुख्य चि...
बांदा : खदान से जुड़े हत्या के हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस 1 कदम आगे तो 2 कदम पीछे, यह है PM रिपोर्ट..

बांदा : खदान से जुड़े हत्या के हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस 1 कदम आगे तो 2 कदम पीछे, यह है PM रिपोर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : जिले में ओवरलोडिंग के लिए बदनाम पथरी खदान पर एक कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत के प्रकरण में हत्या का मुकदमा दर्ज हो चुका है। अब स्थिति बड़ी अजीबो-गरीब है। मामला हाई प्रोफाइल लोगों से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी एक कदम आगे तो दो कदम पीछे वाली स्थिति में खड़ी नजर आ रही है। हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें मौत का कारण हार्ट अटैक है। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं हैं। मौत का कारण साफ है, इसलिए बिसरा भी सुरक्षित करने की जरूरत नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में Shock है मौत का कारण  हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि मौत का कारण Shock है। अब इसे सदमा भी कह सकते हैं और डर व दहशत भी। बहरहाल, अब मामला किस करवट बैठेगा यह जांच के बाद ही तय होगा।  वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों का कहना है कि मरने वाले को पहले कभी ...
बांदा के बबेरू में आवारा कुत्तों से घिरा काला हिरन, फिर हुआ कुछ ऐसा..

बांदा के बबेरू में आवारा कुत्तों से घिरा काला हिरन, फिर हुआ कुछ ऐसा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्यास बुझाने के लिए बस्ती में घुस आए एक काले हिरण को आवारा कुत्तों ने घेर लिया। इसके बाद उसपर हमला करते हुए उसे घायल कर दिया। खुद को किसी तरह बचाता हुआ काला हिरन इधर-उधर भागता रहा। अच्छी बात यह रही कि गांव के कुछ समझदार लोगों ने इस घटना को समय रहते देख लिया। आनन-फानन में गांव के लोगों ने आवारा कुत्तों को खदेड़ दिया और हिरन को संभाला। पशु चिकित्सालय में चल रहा इलाज बाद में वन विभाग की टीम को सूचना दी। वन विभाग के अधिकारी हिरन को लेकर पशु अस्पताल पहुंचे। वहां पर उसका उपचार किया गया। वन विभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी एमपी गौतम ने बताया है कि काले हिरन के ठीक होने के बाद उसे दोबारा अस्पताल में छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि बबेरू कोतवाली के बड़ा गांव में कुछ आवार कुत्तों ने एक काले हिरन पर हमला करके उसे घायल कर दिया है। बाद में गांव के ...
MLC Election : बांदा डीएम ने इस ‘खास आदेश’ के साथ रवाना कीं पोलिंग पार्टियां..

MLC Election : बांदा डीएम ने इस ‘खास आदेश’ के साथ रवाना कीं पोलिंग पार्टियां..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एमएलसी चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रहा। खुद जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने आज मंडी समिति पहुंचकर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। जिलाधिकारी खुद पूरी स्थिति का जायजा लेते रहे। साथ ही खास आदेश भी पोलिंग पार्टी में शामिल कर्मचारियों को दिए। कुल 18 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। 18-18 सेक्टर और स्टैट्रिक मैजिस्ट्रेटों के साथ ही 1-1 माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई है। किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें इस चुनाव के लिए पूरे जिले को 5 जोन में बांटा गया है। 9 वाहनों से रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों के सभी कर्मचारियों समेत कुल 250 लोगों की कोविड-19 की टेस्टिंग कराई गई। जिलाधिकारी ने सभी पोलिंग पार्टियों में शामिल कर्मयारियों और अधिकारियों को खास आदेश दिए हैं कि किसी का आतिथ्य कतई न स्वीकारें। सभी पोलिंग पार्टियां अ...
भाजपा नेता की गाड़ी का पहिया चुराकर ईंटों पर खड़ी कर गए चोर

भाजपा नेता की गाड़ी का पहिया चुराकर ईंटों पर खड़ी कर गए चोर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : चोरी की एक घटना ने आम लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, चोरों ने महिला भाजपा नेता एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य की इनोवा गाड़ी को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने गाड़ी का पूरा का पूरा पहिया ही चोरी कर लिया। बाद में ईंटों पर गाड़ी खड़ी करके निकल लिए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मामला यूपी के अलीगढ़ जिले का है। बताया जाता है कि क्वारसी थाना क्षेत्र के ज्ञान सरोवर कालोनी में भाजपा की वरिष्ठ नेता मीना कुमारी का घर है। रात में उनकी इनोवा कार घर के सामने खड़ी थी। चोरों ने गाड़ी के पिछले हिस्से में जैक लगाकर उसका पहिया निकाल लिया। इसके बाद गाड़ी को ईंटों के सहारे खड़ा कर दिया। भाजपा नेता मीना कुमारी रात में एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौटी थीं। घटना की जानकारी उनको सुबह हुई। सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष क्वारसी छोटेलाल ने छानबीन की। सा...