Friday, September 4सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा के कमासिन में महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

बांदा के कमासिन में महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के कमासिन कस्बे में उत्तर थोक के रहने वाले लक्ष्मी प्रसाद की पत्नी बसंती (48) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का समझा जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिवार के लोग उनकी तलाश में जुटे हैं। कस्बा इंचार्ज आरपी द्विवेदी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतका के 3 बेटे और 2 बेटियां हैं। ये भी पढ़ें : Banda Breaking : अपहरणकर्ताओं के चंगुल से पुलिस ने बालक को छुड़ाया, 4 गिरफ्तार  ...
बांदा में बजरंग इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी, इन छात्रों ने मारी बाजी

बांदा में बजरंग इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी, इन छात्रों ने मारी बाजी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज सोमवार को यहां आदर्श बजरंग इंटर कालेज में विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह ने किया। प्रदर्शनी के आयोजक प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडे व सह संयोजक सचिंद्र गुप्ता रहे। जूनियर वर्ग में छात्र श्याम सुंदर प्रथम रहे प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में छात्र श्याम सुंदर प्रथम रहे। वहीं छात्र आकाश सिंह, द्वितीय व छात्र ऋषि सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में छात्र सुधीर कुमार प्रथम, छात्र हर्ष सोनी द्वितीय तथा सागर साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रदर्शनी में निर्णायक के रूप में जेपी गुप्ता प्रवक्ता, वीरेंद्र तिवारी प्रवक्ता सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज रहे। ये भी पढ़ें : बांदा जीआईसी में प्रतियोगिता, छात्रा मोहिनी-छात्र हिमांशु अव्वल ...
माफिया डान छोटा राजन और मुन्ना बजरंगी के नाम पर डाक टिकट जारी

माफिया डान छोटा राजन और मुन्ना बजरंगी के नाम पर डाक टिकट जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : लापरवाही के एक अजीबो-गरीब मामले ने कानपुर के डाक विभाग को हिलाकर रख दिया है। बड़ा चौराहा स्थित प्रधान डाकघर से अंडरवर्ल्ड डान छोटा राजन के साथ-साथ पूर्वांचल के माफिया रहे मुन्ना बजरंगी का डाक टिकट जारी हो गया है। अधिकारियों के संज्ञान में मामला जाते ही हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने माना विभागीय चूक पोस्ट मास्टर जनरल कानपुर (परिक्षेत्र) का कहना है कि यह विभागीय चूक है और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। बताया जाता है कि इस मामले में पोस्ट मास्टर जनरल वीके वर्मा ने संबंधित कर्मचारी को नोटिस जारी किया है। पूरे मामले में हुई चूक पर जवाब भी तलब किया है। बताते हैं कि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है। ये भी पढ़ें : लखनऊ के मोहनलाल गंज में व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रधान पति की गोली मारकर हत्या...
कानपुर में स्टील कारोबारी के ड्राइवर ने 19वीं मंजिल से लगाई छलांग

कानपुर में स्टील कारोबारी के ड्राइवर ने 19वीं मंजिल से लगाई छलांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज सोमवार को कानपुर शहर के स्वरूप नगर में लक्ष्मण बाग स्थित एमराल्ड गार्डन अपार्टमेंट के टावर नंबर-4 में बड़ी घटना हो गई। इस टावर की 19 वीं मंजिल से स्टील कारोबारी के चालक ने छलांग लगा दी। घटना से वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी वहां पहुंची। टीम के लोगों ने सबूत जुटाए। बताते हैं स्टील कारोबारी कपिल मोहन विज की फजलगंज में स्टील फैक्ट्री है और चालक उन्हीं के यहां काम करता था। कारोबारी की पत्नी पूनम शहर के ज्वाला देवी गर्ल्स डिग्री कालेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। घटना की जानकारी देते हुए कारोबारी कपिल मोहन ने कहा कि जूहीलाल कालोनी के रहने वाले संजय सिंह (47) पिछले करीब 4 साल से उनके यहां काम कर रहे थे। कहा कि बीते कुछ दिनों से वह उनके यहां काम नहीं कर रहा था।...
बड़ी खबर : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर महिला से दुष्कर्म, बुरी तरह से पिटाई

बड़ी खबर : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर महिला से दुष्कर्म, बुरी तरह से पिटाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर एक महिला के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रविवार रात महिला से दुष्कर्म किया गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी व उसके कुछ साथियों से भी पूछताछ कर रही है। दरअसल, पीड़िता का कहना है कि आरोपी व उसके साथियों ने उसे बुरी तरह बेरहमी से पीटा भी है। बताया जाता है कि आरैया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रही थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया आज सोमवार को थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि रविवार रात को 3 युवक उसके पास पहुंचे और उसे गालियां देते हुए खींच ले गए। इनमें से एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने वाले युवक के साथियों ने उसे बुरी तरह से पीटते हुए मुंह बंद रखने की धमकी दी। उ...
अभी-अभी : बांदा में नेता जी ने भोंपू बजाकर जनता को रुलाया, प्रशासन ने बंद कराया

अभी-अभी : बांदा में नेता जी ने भोंपू बजाकर जनता को रुलाया, प्रशासन ने बंद कराया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड के बांदा में रविवार को अजीबो-गरीब हालात हो गए। इंदिरानगर जैसे पाॅश इलाके की गलियों और चौराहों पर तेज आवाज में भोंपू बजने लगे। बुजुर्ग और बीमार लोगों के साथ-साथ आम लोग तेज आवाज से परेशान हो गए। ये भोंपू एक कार्यक्रम के आयोजन को टांगे गए। सुबह-सवेरे तेज आवाज से परेशान हुए लोग कोर्ट के आदेश हैं कि सुबह 10 से पहले और रात 10 के बाद लाउडस्पीकर नहीं बज सकते। आयोजनकर्ता भाजपा की चादर ओढ़ने वाले एक नेता जी थे, इसलिए आम लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें-क्या न करें। लोगों को लगा कि शायद अधिकारी उनकी पीड़ा को नहीं समझेंगे। नेता जी को कोर्ट के आदेशों की भी नहीं परवाह मरता क्या न करता, फिर भी कुछ लोगों ने प्रशासन को फोन करके अवगत कराया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले में पूरी संवेदनशीलता का परिचय दिया। न सिर्फ नेता को टाइट किया, बल्कि भोंपू भी तत्काल बंद करने के ...
Update : बांदा में हादसा, बाइक सवार साली की मौत और जीजा की हालत गंभीर

Update : बांदा में हादसा, बाइक सवार साली की मौत और जीजा की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में अपने जीजा के साथ बाइक से जा रहीं महिला की जान चली गई। वहीं महिला के साथ बाइक पर सवार उनके जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तेज रफ्तार डंपर की बाइक में टक्कर लगने से हुआ। हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत गंभीर, लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर, पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी है। डंपर-बाइक की टक्कर से हादसा बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र के अदरी गांव के रहने वाले पत्नी दिलशाद की पत्नी अफसरी (35) आज दोपहर को अपने बहनोई तौकीर के साथ बाइक से बांदा आ रही थीं। रास्ते में दोहतरा और पलरा गांव के बीच तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। वहीं उसका जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, वाहन चालक मौके से भागने में सफल रहा। ये भी पढ़ें : बांदा के नरैनी में बैलगाड़ी पर सवार...
बांदा में बदमाशों की गोली से घायल युवक ने तोड़ा दम, पुलिस अबतक खाली हाथ

बांदा में बदमाशों की गोली से घायल युवक ने तोड़ा दम, पुलिस अबतक खाली हाथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में बदमाशों की गोली से घायल युवक ने आखिरकार दम तोड़ दिया। युवक को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। देर रात युवक की मौत हो गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर पुलिस अबतक कोई खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस बदमाशों का पता तक नहीं लगा पाई है। यह थी पूरी वारदात बीती 14 दिसंबर को जमालपुर गांव के रहने वाले बउवा अपने घर में परचून की दुकान किया करते थे। वह किसी काम से गांव से बाहर गए हुए थे। इसी बीच चुपके से दुकान में घुसे बदमाश वहां रखी नगदी और सामान बटोरने लगे। आहट पर जागे बउआ के भाई धर्मेंद्र (35) ने बदमाशों को ललकारा। इसके बाद उनको खदेड़ने की कोशिश की। इस पर बदमाशों ने धर्मेंद्र पर गोलियां चला दी। बदमाशों ने एक के बाद एक दो गो...
बांदा में माध्यमिक शिक्षक संघ ने विधायकों को ज्ञापन सौंपे

बांदा में माध्यमिक शिक्षक संघ ने विधायकों को ज्ञापन सौंपे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन हाल ही में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुए फैसले के अनुपालन में सौंपा गया। इस दौरान पहले सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा गया। फिर तिंदवारी विधायक बृजेश प्रजापति को भी ज्ञापन दिया गया। शिक्षकों ने अपनी मांगें भी दोहराईं संघ के मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपे हैं। साथ ही जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि सरकार के समक्ष उनकी मांगों को उठाया जाए। इस मौके पर जिला मंत्री अजीत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर चौब, शिवशंकर निगम तथा व्यवसायिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह, देशराज सिंह, मंगल प्रसाद, मनोज त्रिपाठी, रविश...
हद हो गई : बांदा में पुलिस चौकी के सामने से ट्रैक्टर चोरी

हद हो गई : बांदा में पुलिस चौकी के सामने से ट्रैक्टर चोरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अभी कुछ ही रोज पहले एडीजी जोन प्रेम प्रकाश ने बांदा मंडल मुख्यालय पर चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की थी। एडीजी ने पैदल और रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए थे, लेकिन थानों की पुलिस ने अपने एडीजी के निर्देशों को शायद समझा नहीं। नरैनी के करतल पुलिस चौकी के सामने से एक ट्रैक्टर चोरी हो गया। पुलिस को कानों-कान खबर नहीं लगी। नरैनी थाना क्षेत्र का मामला बताते हैं कि कस्बा करतल से पन्ना चौकी (यूपी सीमा) पर सड़क किनारे निर्माण कार्य चल रहा है। इसका निर्माण करा रहे ठेकेदार दुर्गा प्रसाद का कहना है कि उन्होंने करतल में संतोष कुमार गुप्ता का मकान किराए से ले रखा है। यह मकान करतल पुलिस चौकी के सामने है। रात में ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा था। सुबह उठकर देखा तो वह गायब था। निर्माण कंपनी के जेई योगेश प्रताप सिंह की ओर से पुलिस को सूचना दी गई है। ये भी प...