Friday, September 4सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा में प्रशासन जल्द कराएगा नवाब टैंक का सौंदर्यीकरण

बांदा में प्रशासन जल्द कराएगा नवाब टैंक का सौंदर्यीकरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नरैनी रोड पर शहर से सटे नवाब टैंक का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यह काम जिला प्रशासन कराएगा। इसकी तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बुधवार को नवाब टैंक का निरीक्षण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने पूरे नवाब टैंक की भौगोलिक स्थिति देखी। जिलाधिकारी ने कहा कि नवाब टैंक को प्राकृतिक रूप से नैसर्गिक सौंदर्य प्रदान करने की जरूरत है। जिलाधिकारी ने नवाब टैंक के गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की। कई बिंदुओं पर बैठक कर चर्चा बैठक में पाथ-वे, चेन लिंक फेंसिंग, फ्लोटिंग फाउंटेन, पाथ-वे के दोनों तरफ पौधरोपण तथा लोगों के बैठने के लिए बेंच एवं ग्रीन शेड की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। नवाब टैंक में स्थित मंदिर की साफ-सफाई और साज-सज्जा कराने की भी बात हुई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर/सचिव विकास प्राधिकरण सुधीर कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी संजय अग्रवाल...
Banda Breaking : बांदा शहर के पाश इलाके में अधिवक्ता से नगदी-मोबाइल की छिनौती

Banda Breaking : बांदा शहर के पाश इलाके में अधिवक्ता से नगदी-मोबाइल की छिनौती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के पाश इलाके डीएम कालोनी रोड पर एक अधिवक्ता से छिनौती हो गई। बाइक सवार दो बदमाश अधिवक्ता को बाइक से गिराकर उनका मोबाइल व नगदी छीनकर ले गए। घटना बुधवार रात करीब सवा 9 बजे की है। जीआईसी स्कूल के पास से नए पुल तक जाने वाली रोड पर हुई इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे रात में ही अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र चौहान, कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के हालात का जायजा लेते हुए लोगों से पूछताछ की। साथ ही इलाके के सीसीटीवी फुटैज भी खंगाले। सीसीटीवी कैमरों में 9.15 मिनट पर एक बाइक उस रास्ते से आकर जीआईसी स्कूल की ओर जाते दिखती समझ में आ रही है। फुटैज से बहुत कुछ साफ और स्पष्ट नहीं हो रहा है। 9 बजे के आसपास की घटना बताया जाता है कि डायट के पास रहने वाले अधिवक्ता सुनील गुप्ता रात करीब 9 बजे घर से अपने परि...
बांदा के नवागत आयुक्त ने कार्यभार संभाला

बांदा के नवागत आयुक्त ने कार्यभार संभाला

Breaking News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूटधाम मंडल के नवागत आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने आज बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक भी की। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने बुके भेंट करते हुए उनका स्वागत भी किया। बताते चलें कि 2005 बैच के आईएएस दिनेश कुमार सिंह 1986 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। वह जौनपुर में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले मुजफ्फरनगर, बदायूं, सोनभद्र में डीएम रह चुके हैं। रामपुर, आगरा, मेरठ जैसे जिलों में नगर आयुक्त रहे हैं। ये भी पढ़ें : बांदा के आयुक्त, जौनपुर-बागपत के Dm समेत 15 IAS अफसरों के तबादले...
बड़ी खबर : अभी जेल में रहेंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी और राजभर, 22 को सुनवाई

बड़ी खबर : अभी जेल में रहेंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी और राजभर, 22 को सुनवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बसपा के पूर्व महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर को अभी जेल में ही रहना होगा। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष जज पवन कुमार राय ने बुधवार को दोनों की जमानत अर्जी पर सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने निर्णय लिया कि अब मामले की सुनवाई 22 जनवरी को होगी। बताते चलें कि अदालत ने मंगलवार को भगोड़ा घोषित होने के बाद दोनों नेताओं को न्यायालय में हाजिर होने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। यह है पूरा मामला दरअसल, 22 जुलाई 2016 में भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की मां तेतरी देवी ने हजरतगंज थाने में नसीमुद्दीन सिद्दीकी, रामअचल राजभर समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने भाजपा नेता के परिवार की महिलाओं को अमर्यादित टिप्पणी की थी। ये भी पढ़ें : UP : डाक्टर के मेडिकल छात्र बेटे का अपहरण, 70 लाख फिरौती मांगी लंबे...
UP : डाक्टर के मेडिकल छात्र बेटे का अपहरण, 70 लाख फिरौती मांगी

UP : डाक्टर के मेडिकल छात्र बेटे का अपहरण, 70 लाख फिरौती मांगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के गोंडा जिले से एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई है। एक डाक्टर के मेडिकल छात्र बेटे का हास्टल से अपहरण हो गया है। अपहरणकर्ताओं ने 70 लाख की फिरौती मांगी है। इस वारदात से हड़कंप मच गया है। पुलिस सक्रिय हो गई है। बताते हैं कि गोंडा में बीएएमएस की पढ़ाई कर रहे मेडिकल छात्र गौरव हलदार सोमवार शाम से अपने हास्टल से लापता हैं। आज मंगलवार को गौरव के परिवार वालों को अपहरणकर्ताओं ने फोन किया और बेटे के बदले में 70 लाख की फिरौती की मांग की है। मामले की जानकारी पुलिस को भी हो गई। बहराइचका रहने वाला है छात्र, गोंडा में अपहरण पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय के निर्देश पर पुलिस की 6 टीमें गठित की गई हैं। छात्र के पिता डाक्टर हैं और वह इस वक्त बहराइच जिले में अपना हास्पिटल चलाते हैं। दरअसल, यह वारदात घटना गोंडा शहर में स्थित एक निजी नर्सिंग कालेज की है। वहां बहराइच के पयागपुर थाना क...
Update-बड़ी खबर : पूर्व बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी व राजभर गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Update-बड़ी खबर : पूर्व बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी व राजभर गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : आज मंगलवार शाम यूपी की बड़ी खबर सामने आ रही है। बसपा के पूर्व महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी और पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष राजभर को गिरफ्तार हो गए हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है। दोनों ही नेताओं ने आज एमपीएमएलए अदालत में आत्मसमर्पण किया था। इसके साथ ही कोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए अर्जी भी दी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। बताते चलें कि दोनों पर भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी एवं मंत्री स्वाति सिंह की बेटी और परिवार की महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में कुर्की के आदेश हुए थे। कोर्ट में पेशी पर दोनों नेता कई बार से पेश नहीं हो रहे थे। भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के परिवार की महिलाओं पर की थी अभद्र टिप्पणी इसके बाद दोनों कोर्ट में पेश हुए थे। कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी। इससे पहले कोर्ट ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया था। इस मामले में तीन अ...
बांदा की खास खबर : नहीं आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, कार्यक्रम रद्द

बांदा की खास खबर : नहीं आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, कार्यक्रम रद्द

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का बांदा आने का 20 जनवरी का कार्यक्रम रद्द हो गया है। अब वह बांदा नहीं आएंगे। अंतिम क्षणों में उनका कार्यक्रम रद्द हो गया है। इसकी वजह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का लखनऊ दौरा है। बताते हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 22 से 24 जनवरी तक राजधानी लखनऊ में रहेंगे। वहीं कवि कुमार विश्वास का प्रोग्राम भी रद्द हो गया है। जीआईसी मैदान में कुमार विश्वास के कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। डिप्टी सीएम के पीए ने पुष्टि की बांदा में डिप्टी सीएम मौर्या के आने का कार्यक्रम था। उनको 20 जनवरी को बांदा में जिला पंचायत कार्यालय में अटल वाटिका में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई जी की प्रतिमा का अनावरण करना था। उनके साथ भाजपा के महामंत्री सुनील बंसल के भी बांदा आने का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के तहत बांदा...
Update : मिर्जापुर में गंगा में नाव पलटने से 18 डूबे, सभी सुरक्षित

Update : मिर्जापुर में गंगा में नाव पलटने से 18 डूबे, सभी सुरक्षित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : मां विंध्यवासिनी के दरबार विंध्याचल में आज मंगलवार सुबह गंगा में नाव पलटने से एक हादसे की खबर सामने आ रही है। बताते हैं कि मिर्जापुर के शिवपुर रामगया घाट पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक नाव डूब गई। अच्छी बात यह रही कि जहां नाव डूबी, वहां आसपास काफी दूसरी नाव थीं। इसलिए आसपास के मल्लाह और अन्य लोग तुरंत सक्रिय हो गए। सभी ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। सभी को सुरक्षित बाहर निकाला बताते हैं कि छह लोगों को नदी से निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 8 लोगों का इलाज विंध्याचल के स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बहरहाल, सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है। नाव पर 18 से 20 लोग सवार थे। नाव पर बैठे लोगों में सभी महिलाएं और लड़कियां थीं। सभी गंगा नदी पार करके दूसरी ओर जा रही थीं। पुलिस टीमें सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके...
बांदा SP अचानक पहुंचे तिंदवारी थाने, पुलिस कर्मियों को दिए ये निर्देश..

बांदा SP अचानक पहुंचे तिंदवारी थाने, पुलिस कर्मियों को दिए ये निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने तिंदवारी थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों को चेक किया। मातहतों को निर्देश दिए कि विवेचनाएं लंबिन न रहें और हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग और टापटेन अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। सोमवार को पुलिस अधीक्षक श्री मीणा तिंदवारी थाने पहुंचे। वहां पर साफ-सफाई व्यवस्था देखने के साथ ही अभिलेखों को भी जांचा। एसपी को अचानक सामने देखकर थाने के स्टाफ में खलबली सी मची रही। हेल्प डेस्क पर तत्काल समस्या निपटाने के निर्देश निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने महिला हेल्प डेस्क का जायजा लिया। महिला आरक्षियों को निर्देशित किया कि हेल्प डेस्क पर शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए। साथ ही थाना प्रभारी को भी अवगत कराया जाए। पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने निर्देश दिए कि क्षेत्र के वांछित अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इनकी गिर...
बांदा : घर के सामने शराब पीने से टोकने पर युवकों ने परिवार को बेरहमी से पीटा, पुलिस कर रही जांच

बांदा : घर के सामने शराब पीने से टोकने पर युवकों ने परिवार को बेरहमी से पीटा, पुलिस कर रही जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में शराब पी रहे कुछ युवकों को टोकना किसान और उनके परिवार के लोगों को भारी पड़ गया। युवकों ने घर पहुंचकर वहां हो रहे छठी कार्यक्रम के बीच किसान और उनके परिवार के लोगों से साथ मारपीट की। बताते हैं कि आरोपी जिन गाड़ियों से वहां पहुंचे थे उनमें से एक गाड़ी पर विधायक लिखा हुआ था। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव का है, जो मेडिकल कालेज के पास है। मारपीट करने वाले छात्र बताए जा रहे हैं।  वहीं पीड़ितों ने 11 लोगों को नामजद करते हुए 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद अबतक एफआईआर दर्ज नहीं की है। कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ितों ने पुलिस को 11 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी उधर, पुलिस को दी गई तहरीर में नरैनी रोड, ढाबे के पास तिंद...