Breaking News : बांदा स्टेट बैंक से व्यापारी का 4 लाख रुपए से भरा बैग चोरी, CCTV फुटैज..
समरनीति न्यूज, बांदा : आज दोपहर बांदा शहर में कचहरी स्थित एसबीआई की मेन ब्रांच से एक व्यापारी का बैग एक लड़का ले भागा। बताते हैं कि बैग में 4 लाख रुपए रखे थे। दरअसल, यह घटना बैंक के भीतर से हुई, जो कि सीसीटीवी फुटैज में भी आई है। उधर, व्यापारी के साथ दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। व्यापारी नेता अमित सेठ भोलू ने व्यापारियों के साथ पहुंचकर मामले में नाराजगी जाहिर की। साथ ही जल्द खुलासे की मांग भी की है। व्यापारियों ने सिविल लाइन पुलिस चौकी में तहरीर दी। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र चौहान से मिलकर मामले के जल्द खुलासे की मांग की। कोतवाली पुलिस मामले में तेजी से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।
CCTV फुटैज से जांच में जुटी पुलिस
बताया जाता है कि अतर्रा के चावल व्यापारी अमित गुप्ता आज बांदा स्थित कचहरी एसबीआई ब्रांच से 4 लाख रुपए निकालकर स्टेटमे...









