Monday, August 10सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

दर्दनाक: बांदा में दो लोगों ने उठाया आत्मघाती कदम-यह वजह..

दर्दनाक: बांदा में दो लोगों ने उठाया आत्मघाती कदम-यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीते 24 घंटों में दो लोगों ने आत्मघाती कदम उठा लिए। दोनों परिवारों में घटना से कोहराम मच गया। इनमें से एक घटना पैलानी थाना क्षेत्र में हुई। वहीं दूसरी घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव की है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया है। पैलानी के पिपरहरी गांव की घटना घटना बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक कलह में घटना हुई है। उधर, परिजनों का कहना है कि मृतक व्यक्ति कर्ज से परेशान था। ये भी पढ़ें: बांदा में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, पुलिस लाइन तिराहे से लेकर.. जानकारी के अनुसार, पिपरहरी गांव के गनेश द्विवेदी (48) ने बीती रात लगभग साढ़े 10 बजे घर में जहर खा लिया। बताते हैं कि सुसाइड से पहले बेटी और दामाद से फोन पर बात की। परिजनों...
बांदा में सपा की सियासत गरम, सांसद सनातन पांडे के दौरे को लेकर चर्चाएं

बांदा में सपा की सियासत गरम, सांसद सनातन पांडे के दौरे को लेकर चर्चाएं

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा में सपा की सियासत इस समय गरम है। आज सपा के बलिया सांसद सनातन पांडे यहां पहुंचे। उनके दौरे को लेकर पार्टी के भीतर और बाहर काफी चर्चाएं हैं। दरअसल, इसकी वजह बीते दिनों बांदा सपा सांसद श्रीमती कृष्णा पटेल और बबेरू विधायक विशंभर यादव में हुई कहासुनी है। इस कहासुनी का कथित वीडियो भी वायरल हुआ था। इस पूरे घटनाक्रम ने समाजवादी पार्टी की दूर तक फजीहत कराई थी। इसके बाद से बांदा में सपा की सियासत गरम हो गई है। 2027 के चुनाव से पहले पार्टी गंभीर इस घटनाक्रम से पार्टी की अंदरूनी कलह भी खुलकर सामने आई। आने वाले चुनावों के लिए यह घटनाक्रम कोई अच्छा संकेत नहीं है। पार्टी हाई कमान ने भी इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने जन्मदिन पर तलवार से काटा 53 किलो का केक बताते चलें कि बलिया सांसद पार्टी के उन नेताओं में से हैं जो सपा मुखिया अखि...
बांदा में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, पुलिस लाइन तिराहे से लेकर..

बांदा में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, पुलिस लाइन तिराहे से लेकर..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसके तहत पुलिस लाइन तिराहे से लेकर कालूकुआं चौराहे तक सड़क किनारे लगी गुमटियों की ढहा दिया गया।   बताते हैं कि कि सड़कों की सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। नगर पालिका ईओ का कहना है कि आगे भी ऐसी कार्रवाई होगी। बताया जाता है कि लंबे समय से गुमटी वाले अतिक्रमण किए हुए थे। पहले भी इन दुकानदारों को हटने को कहा गया था।   नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) श्रीचंद्र चौधरी, नायब तहसीलदार धनंजय कुमार आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में बोरों में चोरी की बाइकें भरकर ले जाता अभियुक्त गिरफ्तार https://samarneetinews.com/filmy-style-man-arrested-for-stealing-bikes/ https://samarneetinews.com/in-banda-woman-shot-enmity-alleged/ https://samarne...
यूपी: मानसून पड़ा सुस्त-इन 26 जिलों में गर्मी का अलर्ट-बुंदेलखंड में ये आसार..

यूपी: मानसून पड़ा सुस्त-इन 26 जिलों में गर्मी का अलर्ट-बुंदेलखंड में ये आसार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मानसून अचानक सुस्त पड़ गए हैं। प्रदेश में बारिश रुक गई है। रविवार को मौसम विभाग ने 26 जिलों में उमस वाली गर्मी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 5 से 7 जुलाई तक हल्की बूंदाबांदी के अलावा अच्छी बारिश के आसार कम हैं। हालांकि, दो दिन दक्षिणी जिलों जैसे बुंदेलखंड-विंध्य क्षेत्र में बारिश के हालात बने रहेंगे। इन क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। 8 जुलाई से फिर अच्छी बारिश की संभावना रविवार को तराई, पूर्वांचल के 26 जिलों में उमस भरी गर्मी का अलर्ट जारी हुआ है। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 5 से 7 जुलाई के बीच बुंदेलखंड-विंध्य क्षेत्र में हल्की बारिश होगी। ये भी पढ़ें: ‘3 दिन में अयोध्या छोड़ें चंपत राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम उन्होंने कहा कि 8 जुलाई से प्रदेश में फिर अच्छी बारिश के आसार हैं। इन ज...
सीएम योगी के इस दिन बांदा-चित्रकूट दौरे पर आने की संभावना..

सीएम योगी के इस दिन बांदा-चित्रकूट दौरे पर आने की संभावना..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही बांदा और चित्रकूट के दौरे पर आ सकते हैं। इस संभावना को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी के 8 और 9 जुलाई को बांदा-चित्रकूट आने की संभावना है। तैयारियां अंदरखाने तेज हो गईं हैं। संगठन और प्रशासन में चल रहीं तैयारियां जिला प्रशासन और भाजपा संगठन की ओर से जोरों पर तैयारियां हो रहीं हैं। बताते हैं कि मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महापुरुषों की प्रतिमाओं का लोकार्पण, विकास कार्यों की समीक्षा और जेएन कालेज में जनसभा की चर्चा है। ये भी पढ़ें: बाल-बाल बचे विधायक बृजभूषण राजपूत, बोले-‘मेरी हत्या की साजिश’ हालांकि, फिलहाल इस संबंध में कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। बांदा के भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू राजपूत का कहना है कि मुख्यमंत्री 8 और 9 जुलाई को बांदा और चित्रकूट का दौरा कर सकते है...
लखनऊ में BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, CMYogi ने किया स्वागत

लखनऊ में BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, CMYogi ने किया स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज पहली बार लखनऊ पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ देकर व भगवा अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों का राष्ट्रीय अध्यक्ष से परिचय कराया। मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखी यह बात.. राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में मुख्यमंत्री योगी ने अपने 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट भी की। मुख्यमंत्री ने पोस्ट में लिखा कि 'प्रभु श्रीराम एवं लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण के चरणरज से पावन संस्कृति, संस्कार और सृजन की साधना स्थली उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी का स्वागत एवं अभिनंदन।' राष्ट्रीय अध्यक्ष का यूपी में प्रथम आगमन बताते चलें कि भाजपा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय यात्रा पर राजधानी लखनऊ पह...
बांदा में बोरों में चोरी की बाइकें भरकर ले जाता अभियुक्त गिरफ्तार

बांदा में बोरों में चोरी की बाइकें भरकर ले जाता अभियुक्त गिरफ्तार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पुलिस ने बोरों में भरकर चोरी की बाइकें ले जाते एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। बोरों में चोरी की बाइकों का यह चौंकाने वाला मामला अतर्रा में सामने आया है। पुलिस ने चोरी की 2 बाइकें व अन्य सामान बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। सीओ अतर्रा ने दी यह जानकारी सीओ अतर्रा सुश्री प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि अतर्रा पुलिस ने एक चोर गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अतर्रा कस्बे के राधेश्याम की बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हुई। ये भी पढ़ें: बांदा: DIG से मिला अधिवक्ता संघ, हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग  पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी से पहचान कर संजय नगर रोड (अतर्रा) से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पता चला कि वह चोरी की दो मोटर साइकिलों के पुर्जे खोलकर बोरों में भरकर ले...
बांदा डीएम ने ‘पौधों की बारात’ को दिखाई हरी झंडी

बांदा डीएम ने ‘पौधों की बारात’ को दिखाई हरी झंडी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा डीएम अमित आसेरी ने 'पौधों की बारात' को हरी झंडी दिखाई। 'पौधों की बारात' कार्यक्रम का आयोजन वन महोत्सव के तहत हुआ। शहर के महाराणा प्रताप चौक पर जिलाधिकारी श्री आसेरी ने इसे हरी झंडी दिखाई। इसके बाद अधिकारी हाथों में पौधों को लेकर कुछ दूर पैदल भी चले। बांदा को हरा-भरा बनाने की पहल इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। बताते हैं कि प्रशासन एवं वन विभाग अन्य विभागों के परस्पर समन्वय से बांदा को हराभरा बनाने की पहल कर रहा है। डीएम ने अन्य लोगों से भी अपील की है कि हरित बांदा के इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। ये भी पढ़ें: बांदा वन विभाग की चालबाजी, कागजों में दौड़ता-मगर हकीकत में दम तोड़ता वृक्षारोपण अभियान बताते चलें कि इस समय बांदा जिला पर्यावरण असंतुलन जैसे हा...
लखनऊ आम महोत्सव, इस आम को देखकर मुस्कुराए सीएम योगी

लखनऊ आम महोत्सव, इस आम को देखकर मुस्कुराए सीएम योगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में आम महोत्सव का उद्घाटन किया। सीएम योगी ने आम उत्पादकों से आम की विशेषताओं पर बातचीत भी की। एक आधा किलो के आम को देख सीएम योगी भी मुस्कुराने लगे। फिर दोनों हाथों में एक-एक आम उठाकर मुख्यमंत्री योगी ने फोटोज भी खिंचवाईं। किसानों को किया सम्मानित यह आम प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आम की विभिन्न प्रजातियों के विषय में मुख्यमंत्री योगी ने उत्पादकों से बात भी की। साथ ही आमों की विशेषताओं के बारे में भी जाना। आम उत्पादक किसानों को सम्मानित भी किया गया। ये भी पढ़ें: कानपुर से नहाते-नहाते इंदौर जाएगा सतीश, 20 हजार लीटर पानी.. कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। इस आम महोत्सव में लगभग 800 प्रजातियों के आमों को रखा गया है। बताया जाता ...
बांदा में अखिलेश यादव पर बरसे मंत्री सूर्य प्रताप शाही, दिया यह बड़ा बयान..

बांदा में अखिलेश यादव पर बरसे मंत्री सूर्य प्रताप शाही, दिया यह बड़ा बयान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव पर यूपी के कृषि मंत्री सूर्य शाही जमकर बरसे। मंत्री शाही ने कहा कि अखिलेश यादव बिना प्रमाण बयान दे रहे हैं। जनता को गुमराह कर रहे हैं। कृषि मंत्री शाही ने कहा कि अखिलेश यादव जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। मंत्री शाही बांदा में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। 'सपा का राम मंदिर जन्मभूमि आंदोलन में सरोकार नहीं' कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राम मंदिर जन्मभूमि आंदोलन से समाजवादी पार्टी का कभी कोई सरोकार नहीं रहा। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव बोले, राम मंदिर चढ़ावा चोरी कर भाजपा ने किया महापाप जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक बिना प्रमाण बयानबाजी ठीक नहीं है। ...