Thursday, March 19सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

पनकी पावर हाउस में धमाके के साथ लगी आग, दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

पनकी पावर हाउस में धमाके के साथ लगी आग, दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कानपुर के पनकी पावर हाउस में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आग के बाद काले धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दिया। इससे लोगों में दहशत सी नजर आई। लोग समझ नहीं पाए कि हुआ क्या है। लोग हालात का जायजा लेने पनकी पावर हाउस के पास पहुंचे। बताया जा रहा है कि शार्टसर्किट के कारण पावर हाउस की सप्लाई ग्रिड में ब्लास्ट हो गया। इससे उसमें भरा करीब 70 हजार लीटर तेल जलकर धुआं बन गया। विभाग को लाखों का चूना लगा है। साथ ही काफी देर तक आसपास इलाके की सप्लाई बाधित हो गई। हांलाकि बाद में सप्लाई शुरू हो गई। लेकिन हालात को सामान्य होने में समय लगेगा। विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गनीमत रही है कि आग ज्यादा नहीं फैली। वरना बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता था।...
बांदा में भाई की ससुराल से लौट रहे दो युवक घायल

बांदा में भाई की ससुराल से लौट रहे दो युवक घायल

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कोतवाली के गुरेह गांव के पास पेड़ से टकराकर बाइक सवार घायल हो गए। तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव निवासी राम सिंह यादव पुत्र गोरेलाल तथा बृजेश यादव पुत्र रामकरण यादव बीती रात बांदा कोतवाली की गुरेह गांव गए थे। कोतवाली के गुरेह गांव के पास सड़क पर पेड़ से बाइक टकराने से हुआ हादसा  वहां ये लोग अपने बड़े भाई राजेश की ससुराल गांव गोखरही से लौटकर बाइक से वापस आ रहे थे।  रास्ते में बिलगांव के पास सड़क पर टूटा पड़ा पेड़ वे लोग देख नहीं पाए और उससे जा टकराए। ललितपुर में छात्रा की टीसी पर खराब आचरण लिखने वाला हेडमास्टर निलंबित इससे दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। घायलों को आसपास मौजूद लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दोनों का इलाज चल रहा है।...
अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले की नरैनी कोतवाली के गांव पिपरहरी के बाहर एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई है। शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ सुबह ही मौके पर जुट गई। गांव के चौकीदार ने नरैनी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का काफी प्रयास किया। लेकिन आसपास के दर्जनों लोगों की भीड़ भी उसकी पहचान नहीं कर पाई। बाद में पुलिस ने शव को सील करके पोस्टमार्टम को जिला मुख्यालय भेज दिया। नरैनी कोतवाली प्रभारी प्रतिमा सिंह ने बताया है कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अपने स्तर से सभी प्रयास कर रही है। उधर, शव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है। लोगों का कहना है कि बदमाशों ने हत्या करके अज्ञात का शव यहां डाल दिया है ताकि उसकी पहचान न हो सके।...
लापरवाही पर जिला पूर्ति अधिकारी पर गाज, निलंबित

लापरवाही पर जिला पूर्ति अधिकारी पर गाज, निलंबित

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः चुनावी साल में जनहित से जुड़ी योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के साथ सरकार किसी तरह की रियायत करने के मूड में नहीं है। जहां भी लापरवाही मिल रही है, वहीं सख्त कार्रवाई की जा रही है। सरकार लापरवाही पर फतेहपुर और गोंडा के जिलाधिकारियों समेत कई अन्य नीचले अधिकारियों को भी निलंबित कर चुकी है। अबकी बार उन्नाव के डीएसओ पर गाज गिरी है। आधार फीडिंग व रिक्त दुकानों के आवंटन और ई-पास के खाद्यान वितरण में लापरवाही उन्नाव जिले के जिला पूर्ति अधिकारी को भारी पड़ी। शासन ने उनको निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि खाद्य आयुक्त ने डीएसओ जीवेश मौर्य की कार्यप्रणाली की जांच कराई थी जिसमें उनकी लापरवाही व कार्य के प्रति शिथिलता साबित हुई है। ग्रेडिंग में उनको 5 में 2 ही अंक मिले। जबकि डीएसओ मौर्य आधार फीडिंग में प्रदेश में 71वें स्थान पर रहे। साथ ही अन्य खामियां भी मि...
हमीरपुर जेल में पिटाई मामले में अज्ञात पर मुकदमा, सीओ को जांच

हमीरपुर जेल में पिटाई मामले में अज्ञात पर मुकदमा, सीओ को जांच

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः बीते दिनों हमीरपुर जेल में पिटाई के मामले में नया मोड़ आ गया है। डीआईजी जेल ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच अब सीओ सदर को सौंपी गई है। बताते चलें कि हमीरपुर जेल में कैदियों की बेरहमी से पिटाई का एक वीडीयो वायरल हुआ था जिसके बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। साथ हीजेलों के हालात को लेकर बहस छिड़ गई थी। इसके बाद शासन ने जेल अधीक्षक हरीबक्स सिंह समेत एक अन्य अधिकारी को निलंबित कर दिया था। अब मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज होने के बाद अगर सही ढंग से निष्पक्ष जांच हो जाती है तो सही बात सामने आने की संभावना है।...
ललितपुर में छात्रा की टीसी पर “खराब आचरण”, लिखने वाला हेडमास्टर निलंबित  

ललितपुर में छात्रा की टीसी पर “खराब आचरण”, लिखने वाला हेडमास्टर निलंबित  

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, ललितपुर
समरनीति न्यूज, ललितपुरः शिक्षक भगवान से बढ़ा होता है लेकिन इस दौरान इस बात के मायने काफी बदल गए हैं। व्यक्ति खुन्नस और रंजिश मन में पालकर बैठने वाले शिक्षकों ने अपने पद की मर्यादा लांघना शुरू कर दिया है और खुलेआम अपने शिक्षक जैसे पूज्यनीय पेशे को कलंकित कर रहे हैं। ललितपुर के बार ब्लाक के गदयाना गांव के स्कूल से जुड़ा मामला, जांच के बाद कार्रवाई   व्यक्तिगत खुन्नस में एक छात्रा की टीसी पर खराब आचरण की टिप्पणी लिखना एक प्रधानाध्यापक को भारी पड़ गया। दरअसल, छात्रा को खराब आचरण की टिप्पणी के चलते किसी स्कूल में दाखिला नहीं मिल रहा था और आखिरकार उसने इसका कारण जानने के बाद शिक्षा अधिकारियों से मामले की शिकायत की। खराब आचरण की टिप्पणी के बाद छात्रा का कहीं नहीं हुआ दाखिला, बीएसए ने की कार्रवाई  किसी छात्रा की टीसी पर इस तरह की बेवजह टिप्पणी का मामला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के संज्ञान ...
लखनऊ-कानपुर व बांदा-हरदोई समेत के 16 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

लखनऊ-कानपुर व बांदा-हरदोई समेत के 16 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश पुलिस महकमे में तबादलों का दौर जारी है। शनिवार को सरकार ने 16 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किए। इनमें लखनऊ, बांदा, कानपुर, फतेहपुर और हरदोई के पुलिस उपाधीक्षक भी शामिल हैं। तबादलों के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक मुकेश प्रताप सिंह को जनपद महाराजगंज से ईओडब्लू मुख्यालय लखनऊ भेज दिया गया है। कानपुर नगर में तैनात रहीं सीओ समीक्षा पांडे को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। उमाशंकर सिंह को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक हरदोई जनपद स्थानांतरित किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक अमेठी डा.बीनू सिंह तथा भदोही में तैनात रहे पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार, दोनों को लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। सुनीलेश पाल मलिक को पुलिस उपाधीक्षक फतेहपुर के पद से हटाकर पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, मुरादाबाद भेज दिया गया है। बांदा में पुलिस उपाधीक्षक रहे सोहराब आलम क...
दुनिया से जाते-जाते सबको रूला गया दुलारा “बटालिक”

दुनिया से जाते-जाते सबको रूला गया दुलारा “बटालिक”

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
बीमारी से हुई मौत के बाद दुधुआ पार्क में शोक की लहर, 2 साल पहले हो चुकी मां पुष्पाकली की भी मौत  समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरीः दुधवा नेशनल पार्क के 20 वर्षीय युवा हाथी बटालिक की शनिवार को मौत हो गई। पार्क के निदेशक रमेश पांडे ने इसकी पुष्टि की है। इस खबर ने सभी को झंकझोर कर रख दिया है। निदेशक पांडे ने बताया है कि शुक्रवार शाम को हाथी बटालिक की मौत हुई है। बताया जाता है कि बटालिक की लीवर, किडनी व डिहाइट्रेशन के चलते मौत हुई है। बटालिक मदमस्त हो चला था। इस वजह से उसके कान के पीछे की एक ग्रंथि से स्राव शुरू हो गया था। कारगिल युद्ध में बटालिक पहाड़ी पर फतेह हासिल करने वाले दिन हुआ था जन्म, इसलिए नाम पड़ा बटालिक   बताते हैं कि कारगिल युद्ध के दौरान जिस दिन भारतीय सेना ने बटालिक पहाड़ी फतेह की थी। ठीक उसी दिन बटालिक का जन्म हुआ था। इसीलिए उसका नाम बटालिक रख दिया गया था। बटालिक की मां पुष्पाकल...
ईद मिलन को नहीं दी बाइक तो फांसी लगा दे डाली जान

ईद मिलन को नहीं दी बाइक तो फांसी लगा दे डाली जान

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः रेउसा कस्बा निवासी रोहित गुप्ता (15) पुत्र श्रीराम गुप्ता रेउसा चौराहे पर खोमचा लगाता था। बताया जाता है कि ईद के मेले में जाने के लिये उसने घर से मोटरसायकिल मांगी। लेकिन परिवार के लोगों ने यह कहते हुए मना कर दिया कि अभी छोटे हो। मोटरसायकिल चलाने से मना किये जाने से आहत किशोर ने पहले घर के लोगों से झगड़ा किया। इसके बाद जब घर के सभी लोग अपनी दुकान लेकर मेले में चले गये। तब उसने कमरे में अपने को बंद कर के छत के हुक में फंदा लगाकर फांसी लगा ली। काफी देर बाद लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। उसको फाँसी से उतार कर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों का कहना है कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।...
वाराणसी-सुल्तानपुर पैसेंजर ट्रेन से गिरे 2 युवक, 1 की मौत

वाराणसी-सुल्तानपुर पैसेंजर ट्रेन से गिरे 2 युवक, 1 की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, जौनपुरः जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में दो युवक ट्रेन से गिर पड़े। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को लोगों ने गंभीर हालत में उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कलिजरा रेलवे क्रासिंग से गुजर रही सुल्तानपुर-वाराणसी पैसेंजर के गेट पर बैठे दो युवक अचानक ट्रेन से नीचे आ गिरे। इससे दोनों में से एक की मौके पर ही गंभीर सिर की चोटों के चलते मौत हो गई। जबकि दूसरा गिरकर तड़फने लगा। आसपास के लोगों ने दोनों को उठाकर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।...