Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

मौसम अपडेट : यूपी में आज तेज हवाएं-बारिश, इन 45 जिलों में वज्रपात का अलर्ट..

मौसम अपडेट : यूपी में आज तेज हवाएं-बारिश, इन 45 जिलों में वज्रपात का अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आज शुक्रवार को मौसम विभाग ने यूपी में बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। पूरब और पश्चिम के लगभग 45 जिलों में मौसम तेजी से बदलेगा। इससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत भी मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह का कहना है कि ईरान से चले पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदलेगा। बुंदेलखंड-कानपुर-अमरोहा समेत इन 45 जिलों के लिए अलर्ट रुक-रुक कर 20 अप्रैल तक बूंदाबांदी की संभावना है। 18 से 20 अप्रैल के बीच तापमान में गिरावट रहेगी। मौसम विभाग ने कानपुर, बांदा, अमरोहा, मुरादाबाद, चित्रकूट, फतेहपुर, बिजनौर, कौशांबी, हमीरपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, चंदौली, जालौन, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, मेरठ, आजमगढ़, मऊ, बागपत, बलिया, शामली, देवरिया, गोरखपुर, ललितपुर, झांसी, श्रावस्ती, महोबा, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर,...
UP: दामाद संग भागी सास का थाने में सरेंडर बोली-अब यही पति-इन्हीं के साथ बिताऊंगी जिंदगी

UP: दामाद संग भागी सास का थाने में सरेंडर बोली-अब यही पति-इन्हीं के साथ बिताऊंगी जिंदगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अलीगढ़ में होने वाले दामाद के साथ प्यार में दीवानी होकर भागी सास ने आज थाने में सरेंडर कर दिया। उसके साथ उसका प्रेमी यानी होने वाला दामाद भी थाने पहुंचा। दोनों ने कहा कि वे अपनी मर्जी से थाने आए हैं। बताते चलें कि बीते करीब 10 दिन से सास और दामाद की यह लव स्टोरी काफी सुर्खियों में छाई रही है। दादों थाने में दोनों ने किया सरेंडर महिला के पति ने पत्नी के खिलाफ घर से जेवर-नगदी लेकर दामाद के साथ भागने की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस दोनों की कई राज्यों में तलाश कर रही थी। आज बुधवार को अचानक दोनों अलीगढ़ के दादों थाने पहुंचे। वहां पूरे मामले की पुलिस को जानकारी दी। खास बात यह है कि आज ही के दिन 16 अप्रैल को महिला की 6 अप्रैल को दोनों हुए थे फरार बेटी की इस युवक से होने वाली थी। मगर इससे पहले ही सास और दामाद का प्यार परवान चढ़ा और जज्बात पूरी तरह बदल गए। फिर दोनों ...
अखिलेश यादव बोले, ED को खत्म कर देना चाहिए, पढ़ें पूरी खबर..

अखिलेश यादव बोले, ED को खत्म कर देना चाहिए, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: देशभर में ED इस समय चर्चा में है। चर्चा का कारण है नेशनल हेराल्ड मामले में ED ने कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। वहीं हरियाणा लैंड स्कैम मामले में ईडी की राबर्ट वाड्रा से पूछताछ दूसरे दिन भी जारी है। कांग्रेस पार्टी इसका जबरदस्त विरोध कर रही है। नेशनल हेराल्ड पर पूछे सवाल के जवाब में कहा उधर, सपा मुखिया अखिलेश यादव इस समय उड़ीसा दौरे पर हैं। उनसे जब पत्रकारों ने नेशनल हेराल्ड पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें ईडी पर ज्यादा कहना है। अखिलेश ने कहा है कि कांग्रेस ने ईडी बनाई थी। अब कांग्रेस को ईडी की वजह से ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सपा मुखिया ने कहा कि मेरा मानना है कि ED जैसे विभाग को समाप्त कर देना चाहिए। यह भी कहा कि आर्थिक अपराध को देखने के लिए कई दूसरी संस्थाएं हैं। ईडी की जरूरत क्या है।...
यूपी में 11 IPS के तबादले, दीपक कुमार बने आगरा के पुलिस कमिश्नर-कई SP बदले, पढ़ें लिस्ट..

यूपी में 11 IPS के तबादले, दीपक कुमार बने आगरा के पुलिस कमिश्नर-कई SP बदले, पढ़ें लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तबादलों का क्रम जारी है। 25 आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद यूपी सरकार ने कई जिलों के पुलिस कप्तानों को बदलते हुए 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में गाजियाबाद के कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा भी शामिल हैं। गाजियाबाद में बीते दिनों विवादों के सामने आने के बाद अब उन्हें हटाकर प्रयागराज रेंज का आईजी बनाया गया है। नीलाब्जा चौधरी को ATS से CID में.. वहीं आगरा के आईजी रेंज दीपक कुमार को आगरा का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि आगरा के कमिश्नर जे. रवींद्र गौड़ को गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। यहां पढ़ें पूरी IPS की तबादला सूची एडीजी एटीएस नीलाब्जा चौधरी को सीआईडी में स्थानांतरित कर दिया है। प्रयागराज के आईजी रेंज प्रेम गौतम को एटीएस में भेज दिया है। मथुरा एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को आगरा रेंज का आईजी बनाया गया है। ...
यूपी में 6 डीएम समेत 16 IAS अफसरों के तबादले, अयोध्या-बदायूं के डीएम बदले

यूपी में 6 डीएम समेत 16 IAS अफसरों के तबादले, अयोध्या-बदायूं के डीएम बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: योगी सरकार ने आईएएस अधिकारियों की एकऔर सूची जारी की है। तबादलों का सिलसिला बड़े पैमाने पर जारी है। यूपी में बीते दो दिन में कुल 25 आईएएस का तबादला हो चुका है। मंगलवार को 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले की एक और सूची जारी हुई है। निधि श्रीवास्तव विशेष सचिव उच्च शिक्षा बनीं अयोध्या, बदायूं, अमेठी और कन्नौज समेत 6 जिलों के डीएम बदले गए हैं। चंदौली के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या का जिलाधिकारी बना दिया गया है। बदायूं की डीएम रहीं निधि श्रीवास्तव को अब विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची ये भी पढ़ें: IAS Transfer: देर रात 9 IAS अधिकारियों के तबादले, पढ़ें पूरी सूची  ये भी पढ़ें: Lucknow: IAS विजय किरण आनंद बने इन्वेस्ट यूपी के नए CEO https://samarneetinews.com/fire-in-lucknow-lokbandhu-hospital-patients-rescued-safel...
IAS Transfer: देर रात 9 IAS अधिकारियों के तबादले, पढ़ें पूरी सूची 

IAS Transfer: देर रात 9 IAS अधिकारियों के तबादले, पढ़ें पूरी सूची 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात रात 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों के क्रम में समाज कल्याण विभाग के सचिव समीर वर्मा को महानिरक्षक निबंधन के पद पर तैनात किया है। IAS बी. चंद्रकला का भी तबादला वहीं लोक निर्माण विभाग में तैनात भूपेंद्र चौधरी को आयुक्त, खाद एवं रसद विभाग के पद पर तैनाती दी गई है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के स्टेट नोडल अफसर हीरालाल को आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां बनाया है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची ये भी पढ़ें: गुस्साए पति ने दांतों से काटा पत्नी के प्रेमी का…,घर में प्रेमी संग आपत्तिनजक हाल में मिले थे दोनों  https://samarneetinews.com/up-gangrape-in-front-of-fiance-8-arrested-including-bjp-leader-2-absconding-in-kasganj/  ...
UP: मंगेतर के सामने सामूहिक दुष्कर्म, BJP नेता समेत 8 दरिंदे गिरफ्तार-पीड़िता के घर अधिकारी..

UP: मंगेतर के सामने सामूहिक दुष्कर्म, BJP नेता समेत 8 दरिंदे गिरफ्तार-पीड़िता के घर अधिकारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: कासगंज में मंगेतर के सामने युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। मामला काफी तूल पकड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है। सीएम योगी के निर्देश पर डीएम मेधा रूपम, एसपी अंकिता शर्मा अन्य अधिकारियों के साथ पीड़िता के घर पहुंचीं। अधिकारियों ने पीड़िता को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद का चेक भी सौंपा। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पुलिस ने 8 दरिंदों को पकड़ा है। इनमें एक स्थानीय बीजेपी नेता भी शामिल हैं। पुलिस ने पीड़ित परिवार को दी सुरक्षा बताते चलें कि बीती 10 अप्रैल को किशोरी अपने मंगेतर के साथ घूमने गई थी। वहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। एसपी अंकिता शर्मा ने सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के परिजन को पुलिस सुरक्षा दी है। ताकि कोई उन्हें भयभीत न कर सके। पीड़िता के घर पर सीसीटीव...
लखनऊ में लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग, भयावह हालात में सुरक्षित बचाए गए मरीज

लखनऊ में लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग, भयावह हालात में सुरक्षित बचाए गए मरीज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में सोमवार रात भीषण आग लग गई। दूसरे तल से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। बताते हैं कि सबसे पहले आईसीयू और फीमेल मेडिसिन वार्ड को चपेट में लिया। भयावह हालात में सभी को निकाला गया सुरक्षित हालांकि, सभी मरीजों को भयावह हालात में सुरक्षित बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि आईसीयू में लगभग 25 मरीज भर्ती थे। सूचना मिलते ही पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक वहीं लगभग 30 मरीज फीमेल मेडिसिन वार्ड में भर्ती थे। आग को देखते वहां मरीजों और तीमारदारों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने बचने के लिए इधर-उधर भागना शुरू कर किया। ये भी पढ़ें: UP: मंगेतर के सामने सामूहिक दुष्कर्म, BJP नेता समेत 8 दरिंदे गिरफ्तार-पीड़िता के घर अधिकारी.. दमकल, स्टाॅफ और तीमारदारों के साथ दमकल कर्मियों ने मरीजों को सुरक्षित बचाने के लिए युद्धस्...
अंबेडकर जयंती: CM Yogi ने कैबिनेट के साथ बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि

अंबेडकर जयंती: CM Yogi ने कैबिनेट के साथ बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ पूरी कैबिनेट मौजूद रही। मुख्यमंत्री योगी ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद किया। सीएम योगी ने कहा, बाबा साहेब का संघर्ष प्रेरणा देता रहेगा कहा बाबा साहब सच्चे अर्थों में 'भारत रत्न' एवं लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला थे। समतामूलक एवं न्याय प्रिय समाज की स्थापना के लिए उन्होंने संघर्ष किया। उनका संघर्ष सभी को प्रेरणा प्रदान देता रहेगा। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा कैबिनेट के दूसरे सहयोगी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: CM Yogi : हाथ में राइफल-टैंक की सवारी, नए अंदाज में मुख्यमंत्री योगी.. https://samarneetinews.com/cm-yogis-new-style-riding-rifle-and-tank-in-hand-...
Ambedkar Jayanti: अखिलेश यादव ने बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Ambedkar Jayanti: अखिलेश यादव ने बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: आज पूरे प्रदेश में अंबेडकर जयंती मनाई जा रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि संविधान ही हमारा रक्षक है। कहा कि समाज के निचले और कमजोर तबके की रक्षा संविधान से ही संभव है। कहा, संविधान कमजोर करने की कोशिश कर रहे कुछ लोग अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने बचपन में जातीय भेदभाव सहन किया। उन्होंने समाज में दलितों को लेकर जो भाव रहा, उन प्रतिकूल ये भी पढ़ें: राणा सांगा विवाद: सपा सांसद ने हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा, कहा-घर पर हो चुका हमला परिस्थितियों में अपने जीवन को आकार दिया। कहा कि संविधान आज हमारे जीवन की संजीवनी है। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सपा नेता और का...