Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

लखनऊः पहले दिनदहाड़े बनाया हवस का शिकार और फिर वीडियो, लेकिन लड़की की बहादुरी ने पहुंचाया दोनों को जेल

लखनऊः पहले दिनदहाड़े बनाया हवस का शिकार और फिर वीडियो, लेकिन लड़की की बहादुरी ने पहुंचाया दोनों को जेल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में फिर एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म के बाद पीड़िता को साथ ले जा रहे आरोपियों को नाबालिग के शोर मचाने पर पुलिस ने लोगों की मदद से गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि इस दौरान आरोपियों ने लड़की का वीडियो भी बनाया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। बताते हैं कि इंदिरानगर इलाके में दो युवक एक नाबालिग लड़की को काम पर ले जाने के बहाने पिकनिक स्पाट जंगल ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसका वीडियो भी आरोपियों ने बना लिया। खुद के साथ हुई जबरदस्ती से बेहाल लड़की को लेकर दोनों आरोपी दुबग्गा की ओर जाने लगे। बाइक पर जबरन धमकाते हुए बैठाकर उसे धैला पुल के पास लेकर पहुंचे ही थे कि इसी दौरान लड़की बाइक से कूद गई और उसने शोर मचा दिया। पास गश्त कर रहे मौजूद...
कानपुर में गन प्वाइंट पर व्यापारी से लूट, न्यू ट्रांसपोर्ट नगर की घटना

कानपुर में गन प्वाइंट पर व्यापारी से लूट, न्यू ट्रांसपोर्ट नगर की घटना

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में सोमवार को एक व्यापारी से गन प्वाइंट पर लूट होने की वारदात सामने आई है। बताया जाता है कि यह घटना पनकी थाना क्षेत्र में न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में हुई है। बाइक सवार लुटेरों ने व्यापारी से गन लगाकर उसकी सोने की चैन लूट ली। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि व्यापारी कुछ समझ पाता इससे पहले ही बदमाशों ने उसके तमंचा लगा दिया। धमकाते हुए सोने की चैन लूटकर भाग गए। इसके बाद बाद लुटेरे बाइक लेकर आसानी से फरार हो गए। सूत्रों का कहना है कि व्यापारी ने पुलिस को सूचना दे दी है। घटना को लेकर व्यापारियों में नाराजगी बनी हुई है। बताया जाता है कि पुलिस बदमाशों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।  ...
बड़ा फेरबदलः चित्रकूटधाम, मेरठ और मुरादाबाद मंडलों को नए आयुक्त, कुल 25 आईएएस के तबादले

बड़ा फेरबदलः चित्रकूटधाम, मेरठ और मुरादाबाद मंडलों को नए आयुक्त, कुल 25 आईएएस के तबादले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः नए मुख्य सचिव ने कार्यभार ग्रहण करने के पहले ही दिन बड़े स्तर पर यूपी में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 25 आईएएस अफसरों के तबादले कर डाले।इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारियों को सचिवालय से बाहर किया गया तो कुछ को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इसी क्रम में चित्रकूटधाम मंडल, मुरादाबाद और मेरठ समेत बस्ती मंडल में नए मंडलायुक्तों की तैनाती भी की गई। शरद कुमार सिंह चित्रकूटधाम मंडल, अनीता सी. मेश्राम मेरठ और अनिलराज कुमार मुरादाबाद व अलका टंडन भटनागर बस्ती की मंडलायुक्त  चंद्र प्रकाश को समाज कल्याण आयुक्त पद के साथ-साथ अध्यक्ष, राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासनाधिकरण-1, यूपी लखनऊ के पद का प्रभार भी सौंपा गया है। अपर मुख्य सचिव राजस्व विभाग, आईएएस चंचल तिवारी का दबादला दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण विकास संस्थान, लखनऊ के पद पर कर दिया गया है। तत्काल ग्रहण करने के आदेश दिया गया है। ...
सीतापुर में अगवाकर धर्म परिवर्तन कराया, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सीतापुर में अगवाकर धर्म परिवर्तन कराया, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के हरगांव थाना क्षेत्र में एक गांव में जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने लिखित तहरीर देकर एक धर्म विशेष के लोगों के खिलाफ अपह्रत करके जबरन धर्म परिवर्तित कराने का आरोप लगाते हुए हरगांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ हरगांव का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके अपह्रत लोगों को छुड़ाया जाएगा। साथ ही अपह्रत लोगों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने को गुहार लगाई है। बताते हैं कि ग्राम हरेरामपुर निवासी जयकरन सिंह पुत्र चंदन सिंह के चार लड़कों में बड़ा पुत्र दरोगा उर्फ समर बहादुर सिंह कुछ दिनों पहले गांव के ही सिराज पुत्र इस्तियाक, मेराज पुत्र इस्तियाक, दरोगा खां पुत्र इस्तियाक, तौफीक पुत्र इस्तियाक, पुतन्नी पुत्र इदरीश के साथ कुछ माह पहले कश्मीर चादर बेचने गया था। वहां उपरोक्त...
वाराणसी, सहारनपुर और बांदा-झांसी समेत 14 मंडलों के चीफ इंजीनियरों के तबादले, जल्द ज्वाइनिंग के आदेश

वाराणसी, सहारनपुर और बांदा-झांसी समेत 14 मंडलों के चीफ इंजीनियरों के तबादले, जल्द ज्वाइनिंग के आदेश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
संजय गोयल को लखनऊ से मुख्य अभियंता झांसी के पद पर हुई तैनाती   समरनीति न्यूज, लखनऊः योगी सरकार ने लोक निर्माण विभाग में मुख्य अभियन्ताओं के तबादले करते हुए बड़ा फेरबदल कर दिया है। इन अधिकारियों को तबादले के साथ ही जल्द से जल्द नवीन तैनाती वाले स्थानों पर ज्वाइनिंग के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान राकेश राजवंशी मुख्य अभियन्ता, लखनऊ को वाराणसी क्षेत्र में तैनाती दी गई है। संजय कुमार गोयल मुख्य अभियन्ता (नव पदोन्नत) लखनऊ, को मुख्य अभियन्ता झांसी में तैनाती दी गई है। इसी तरह मुख्य अभियन्ता अशोक महतो (नव पदोन्नत) को लखनऊ से मुख्य अभियन्ता अलीगढ़ क्षेत्र तथा मुख्य अभियंता गिरीश कुमार श्रीवास्तव मुख्य अभियन्ता (नव पदोन्नत) लखनऊ को सहारनपुर स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में अनिल कुमार गुप्ता मुख्य अभियन्ता (नव पदोन्नत) को लखनऊ से मुरादाबाद क्षेत्र तथा सत्यनारायण (नव पदोन्नत) मुख्य अभियन्ता को लख...
1 से 3 जुलाई अलर्टः यूपी के इन 16 जिलों में भारी तबाही मचा सकती है बारिश

1 से 3 जुलाई अलर्टः यूपी के इन 16 जिलों में भारी तबाही मचा सकती है बारिश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः गर्मी से राहत को बारिश का स्वागत करने वालों के लिए मौसम विभाग ने अब चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 1 जुलाई से लेकर 3 जुलाई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुल 14 जिलों में भीषण बारिश की आशंका जाहिर करते हुए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने इन जिलों को अलर्ट जारी कर दिया है ताकि जिला प्रशासन इन जिलों में बचाव के सभी उपाये कर ले। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया जा चुका है। इन जिलों में बिजनौर, बागपत, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, जेपी नगर (अमरोहा), मेरठ, रामपुर, बरेली के लिए अलर्ट जारी हुआ है। उधर, पूर्वी उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, देवरिया, गोरखपुर और कुशीनगर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बताते चलें कि इससे पहले दिल्ली मौसम विभाग भी देश कई प्रदेशों में तेज ब...
लखनऊः पूर्व डिप्टी मेयर अभय सेठ, पूर्व पार्षद अशोक मिश्र व दो पुलिस कर्मियों को उम्रकैद की सजा

लखनऊः पूर्व डिप्टी मेयर अभय सेठ, पूर्व पार्षद अशोक मिश्र व दो पुलिस कर्मियों को उम्रकैद की सजा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में अदालत ने पूर्व डिप्टी मेयर अभय सेठ व पूर्व पार्षद अशोक मिश्र और दो पुलिस कर्मियों को आजीवन कारावास  की सज़ा सुनाई है। इन लोगों को 22 साल पहले फर्जी मुठभेड़ के मामले में एडीजी-3 की कोर्ट ने सजा सुनाई है। लगभग 22 साल पहले पुलिस ने अलीगंज थाना क्षेत्र में हुई फर्जी मुठभेड़ मामले में एक व्यक्ति को मार गिराने का दावा किया था। साथ ही इस मामले में कोर्ट ने जुर्माना भरने का आदेश भी दिया है। अदालत में मौजूद पूर्व डिप्टी मेयर अभय सेठ और अशोक मिश्रा को तुरंत ही पुलिस कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया गया।    ...
लखनऊः लोक निर्माण विभाग में 16 मंडलों के चीफ इंजीनियरों के तबादले, वाराणसी से लेकर लखनऊ तक बदलाव

लखनऊः लोक निर्माण विभाग में 16 मंडलों के चीफ इंजीनियरों के तबादले, वाराणसी से लेकर लखनऊ तक बदलाव

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः लोक निर्माण विभाग में 16 मंडलों के चीफ इंजीनियरों के तबादले किए गए हैं। इस दौरान वाराणसी से लेकर लखनऊ तक हुए इस बड़े मुख्य अभियंताओं के बदलाव को लेक विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इसमें कई अधिकारी एक ही जगह पर कई वर्षों से जमे हुए थे जो सेटिंग के चलते विभाग का कम और अपना ज्यादा फायदा कर रहे थे। इस बदलाव से शासन के कामकाज में तेजी आने की संभावना बढ़ गई है। ...
लखीमपुर खीरी में रोडवेज बस पलटने से 45 यात्री घायल, मेरठ से लखनऊ जा रही थी मेरठ डिपी की बस

लखीमपुर खीरी में रोडवेज बस पलटने से 45 यात्री घायल, मेरठ से लखनऊ जा रही थी मेरठ डिपी की बस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरीः मेरठ से लखनऊ जा रही मेरठ डिपो की रोडवेज बस लखीमपुर खीरी जिले में हादसे का शिकार हो गई। इसमें बैठे 45 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में छह को अस्पताल भेजा गया है। बाकी घायल यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। बताते हैं कि हादसा जिले के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र में बाइपास लिधिआई मोड़ पर हुआ। हादसे का कारण बस के सामने अचानक बाइक सवार का आ जाना बता रहे हैं। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में रोडवेज चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के किनारे गड्ढे में जा पलटी। बस पलटने के बाद तुरंत ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।...
आज कार्यभार ग्रहण करेंगे नए मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे

आज कार्यभार ग्रहण करेंगे नए मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश के नए मुख्य सचिव डा. अनूप चंद्र पांडे शनिवार को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। सरकार ने मौजूदा मुख्य सचिव राजीव कुमार के सेवानिवृत होने से पहले ही ने मुख्य सचिव डा. अनूप चंद्र के नाम की घोषणा कर दी थी। उधर, शनिवार को मुख्य सचिव राजीव कुमार समेत कई आईएएस अधिकारी शनिवार को सेवानिवृत हो जाएंगे। मुख्य सचिव डॉ. पांडेय फिलहाल अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। पहले मुख्यसचिव पद की दौड़ में कई और नाम शामिल थे। अगर सबकुछ ठीक रहा तो  श्री पांडे मुख्य सचिव बनने के बाद फरवरी 2019 तक इस पद पर रह सकते हैं क्योंकि उनके सेवानिवृत होने का समय 2019 फरवरी है।          ...