Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

लखनऊ में बसपा की रैली: मायावती का सपा और कांग्रेस पर हमला-भाजपा की तारीफ 

लखनऊ में बसपा की रैली: मायावती का सपा और कांग्रेस पर हमला-भाजपा की तारीफ 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में गुरुवार को कांशीराम स्मारक स्थल पर बसपा की विशाल रैली हुई। लाखों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं की भीड़ ने बसपा नेताओं को नए जोश से भर दिया। इस रैली को पार्टी सुप्रीमो मायावती ने संबोधित किया। मायावती ने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। वहीं सरकार की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। मायावती ने कहा कि यूपी में कासगंज का नाम मान्यवर कांशीराम नगर के नाम से रखा गया था। रैली में लाखों की भीड़ को मायावती ने बताया ऐतिहासिक मगर जैसे ही सपा सरकार सत्ता में आई, नाम बदल दिया गया। इसके बाद मायावती ने कांग्रेस पर इमरजेंसी को लेकर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस ने हमेशा काशीराम का अपमान किया है। यह भी कहा कि आज लखनऊ में जुटी हमारे कार्यकर्ताओं की भीड़ ऐतिहासिक है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि यह भीड़ रुपए देकर नहीं बुलाई गई है, बल्कि अपनी मेहनत की कमाई से ये लोग यहां आए ह...
कानपुर धमाके में बड़ा एक्शन, ACP हटाए गए-इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

कानपुर धमाके में बड़ा एक्शन, ACP हटाए गए-इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में मेस्टन रोड पर हुए स्कूटी धमाके के बाद पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस कमिश्नर ने लापरवाही बरतने पर एसीपी को हटा दिया है। वहीं इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए टीमें गठित की हैं। इन पर हुई कार्रवाई जानकारी के अनुसार, कोतवाली एसीपी आशुतोष कुमार को उनके पद से हटाया गया है। मूलगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह समेत 6 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है। इनमें उपनिरीक्षक रोहित तोमर, हेड कांस्टेबल इमामुलहक, कांस्टेबल ब्रह्मानंद, कांस्टेबल चेतन कुमार और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल हैं। यह है पूरा मामला कानपुर में मेस्टन रोड पर मूलगंज थाना क्षेत्र में बीती शाम लगभग साढ़े 7 बजे दुकानों के बाहर तेज धमाका हुआ था। धमाका इतने तेज था कि लगभग 1 किलोमीटर दूर तक इसकी गूंज सुनाई दी। आसपास की कई दुक...
Kanpur: दुस्साहस-चोरों ने पाॅश इलाके में डॉक्टर के घर से उड़ाया लाखों का माल-पुलिस गश्त की खुली पोल

Kanpur: दुस्साहस-चोरों ने पाॅश इलाके में डॉक्टर के घर से उड़ाया लाखों का माल-पुलिस गश्त की खुली पोल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कल्याणपुर के आवास विकास में डॉक्टर के बंद पड़े मकान से लाखों की चोरी हो गई। चोर घर के सामने का गेट तोड़कर भीतर घुसे। इसके बाद सीसीटीवी के वायर काटे। फिर पूरे आराम से चोरी को अंजाम दिया। अल्मारियां तोड़ीं, सामान ढूंढा और लाखों का सामान ले उड़े। यहां तक कि घर के वाॅशरूम में लगीं पानी की टोंटियां तक खोलकर ले गए। मकान काफी समय से बंद बताया जा रहा है। चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, CCTV तार काटे बताते हैं कि चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ सर्वजीत सिंह पीपीएम हॉस्पिटल में कार्यरत है। वह लगभग 6 महीने पहले इस मकान को छोड़कर नवाबगंज स्थित एक अपार्टमेंट में परिजनों के साथ रहने लगे हैं। तभी से यह मकान बंद है। ये भी पढ़ें: लखनऊ में IPS अधिकारी के घर में लाखों की चोरी, नोएडा में है तैनाती  चोरों ने घटना से पहले सीसीटीवी के सभी वायरों को काट दिया। इसके बाद बड़े आराम से पूरे घर ...
यूपी में देर रात 8 IAS के तबादले, अर्पित उपाध्याय कानपुर के नगर आयुक्त बने

यूपी में देर रात 8 IAS के तबादले, अर्पित उपाध्याय कानपुर के नगर आयुक्त बने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सेल्वा कुमारी जे सचिव नियोजन विभाग और महानिदेशक अर्थ एवं संख्या से महानिदेशक एवं सचिव प्राविधिक शिक्षा बना दी गई हैं। अंजुलता रायबरेली की सीडीओ बनीं इसी तरह समीर वर्मा सचिव नियोजन विभाग तथा महानिदेशक अर्थ एवं संख्या बना दिए गए हैं। अबतक वह प्रतिक्षारत थे। कानपुर के नगर आयुक्त सुधीर कुमार को विशेष सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग बना दिया गया है। वहीं अर्पित उपाध्याय को मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली से नगर आयुक्त कानपुर नगर बनाया गया है। अंजुलता को रायबरेली का सीडीओ बना दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची ये भी पढ़ें: यूपी की ब्यूरोक्रेसी में टॉप लेवल बदलाव, मुख्य सचिव के सभी विभाग हटे-14 IAS के विभाग बदले  ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: कानपुर में भीषण धमाका-8 घायल-4 लखनऊ रेफर-इमारतें हिली...
बड़ी खबर: कानपुर में भीषण धमाका-8 घायल-4 लखनऊ रेफर-इमारतें हिलीं

बड़ी खबर: कानपुर में भीषण धमाका-8 घायल-4 लखनऊ रेफर-इमारतें हिलीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में बुधवार शाम को तेज धमाका होने से हड़कंप मच गया। धमाके में 8 लोग घायल हुए हैं। यह धमाका मूलगंज क्षेत्र में मरकस वाली मस्जिद के पास हुआ है। बताते हैं कि धमाका इतना तेज था कि दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। शाम लगभग साढ़े 7 बजे अचानक हुए इस धमाके से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग डर में भागते हुए भी दिखे। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। इनमें से चार को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। दो का उर्सला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो अन्य को इलाज के बाद छुट्टी दी गई है। धमाके की तीव्रता से आसपास की इमारतों में आईं दरारें-दूर तक गूंज बताया जा रहा है कि धमाके की तीव्रता से आसपास की कई इमारतों में दरारें आ गई हैं। इसमें लगभग 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उर्सला अस्पताल पहुंचाया। धमाके के बाद कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। बम स्क्वा...
UP: गैंग चला रहा था बैंक मैनेजर, क्लास-1 अधिकारी समेत गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार

UP: गैंग चला रहा था बैंक मैनेजर, क्लास-1 अधिकारी समेत गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ की बिजनौर पुलिस ने सॉल्वर गैंग गिरोह का खुलासा किया है। सॉल्वर गैंग में एक यूपी ग्रामीण बैंक के सहायक मैनेजर समेत कुल 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि पुलिस ने बीआर परीक्षा केंद्र पर 5 अक्टूबर को IBPS क्लर्क परीक्षा 2025 में एक मुन्ना भाई को पकड़ा था। यूपी ग्रामीण बैंक संभल में सहायक मैनेजर है गैंग सरगना आनंद कुमार उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पुलिस ने यह बड़ा खुलासा किया है। पकड़े गए मुन्ना भाई ने पुलिस के सामने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। ये भी पढ़ें: यूपी: IAS सुरेंद्र सिंह बने मुख्यमंत्री के सचिव उसकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने गिरोह के 8 सदस्यों को मंगलवार को बिजनौर अंडरपास से गिरफ्तार किया। गिरोह का सरगना आनंद कुमार यूपी ग्रामीण बैंक संभल में असिस्टेंट मैनेजर पद पर कार्यरत है। कुछ आरोपी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रह...
यूपी: IAS सुरेंद्र सिंह बने मुख्यमंत्री के सचिव

यूपी: IAS सुरेंद्र सिंह बने मुख्यमंत्री के सचिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आईएएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री के सचिव बनाए गए हैं। वह वर्ष 2005 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अफसर हैं। 3 साल दिल्ली के उप राज्यपाल के सचिव रह चुके हैं। 6 अक्तूबर को उन्होंने प्रतिनियुक्ति के बाद दोबारा यूपी में ज्वाइन किया है। वह इससे पहले भी मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रह चुके हैं। इससे पहले वह मेरठ के कमिश्नर और ग्रेटर नोएडा के सीईओ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। ये भी पढ़ें: यूपी में 4 IPS के तबादले, कानपुर पुलिस आयुक्त बने रघुवीर लाल https://samarneetinews.com/4-ips-officers-transferred-in-up-raghuveerlal-appointed-kanpur-police-commissioner/    ...
UP: महिला के सिर पर थूकने वाले हेयर ड्रेसर जावेद हबीब और उसके बेटे के काले कारनामे..20 मुकदमें

UP: महिला के सिर पर थूकने वाले हेयर ड्रेसर जावेद हबीब और उसके बेटे के काले कारनामे..20 मुकदमें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुजफ्फरनगर में महिला के सिर पर थूकने वाले विवादित हेयर ड्रेसर जावेद हबीब के काले कारनामे सामने आए हैं। दर्जनों ने लोगों ने ठगी के आरोप लगाते हुए मुकदमें दर्ज कराए हैं। संभल जिले में जावेद और उसके बेटे तथा सहयोगी के खिलाफ 20 मुकदमें अबतक दर्ज हो चुके हैं। पुलिस भी इतने बड़े पैमाने पर शिकायतों से हैरान हैं। आरोप है कि जावेद ने निवेश के नाम पर लोगों को करोड़ों का चूना लगाया है। काम से ज्यादा बेहूदी हरकतों के लिए चर्चित है जावेद दरअसल, आरोप हैं कि जावेद हबीब और उसके बेटे औनस ने सहयोगी के साथ मिलकर संभल व आसपास के लोगों को निवेश के नाम पर ठगा। उनसे करोड़ों रुपए लिए। बताते चलें कि मुजफ्फरनगर में महिला के सिर पर थूकने जैसी बेहूदी हरकतों के लिए चर्चित जावेद के खिलाफ पुलिस जांच में जुट गई है। निवेश के नाम पर लगाया लोगों को करोड़ों का चूना पीड़ितों ने अबतक 20 लोग मुकदमें...
UP: पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी और बेटे पर मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर FIR

UP: पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी और बेटे पर मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी और उनके बेटे आशीष उर्फ मोनू समेत 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ है। बताते हैं कि यह मुकदमा सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुआ है। मामले में तीसरा आरोपी निघासन ब्लॉक प्रमुख के पति अमनदीप सिंह है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि पूर्व मंत्री और उनके बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू आदि ने तिकुनिया कांड के चश्मदीद गवाह बलजिंदर सिंह को गवाही बदलने के लिए धमकियां दी हैं। पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। यह है पूरा मामला बताते चलें कि पूर्व गृह राज्यमंत्री का बेटा तिकुनिया कांड का मुख्य आरोपी है। जानकारी के अनुसार, गवाह बलजिंदर सिंह का आरोप है कि 15 अगस्त 2023 को आरोपी अमनदीप सिंह उसके घर पहुंचे। फिर गवाही बदलने का दवाब बनाते हुए धमकी दी। साथ ही पैसो...
बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में मतदान-14 को परिणाम

बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में मतदान-14 को परिणाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। बिहार में छठ के बाद दो चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। ये भी पढ़ें: यूपी के डिप्टी सीएम को बिहार चुनाव का जिम्मा-सहप्रभारी बने वहीं दूसरे चरण के लिए 11 नंवबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग ने आज तारीखों की घोषणा कर दी है। बताते चलें कि बिहार चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कसी हुई है। ये भी पढ़ें: यूपी में 4 IPS के तबादले, कानपुर पुलिस आयुक्त बने रघुवीर लाल     ...