Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

UP: आजम खान की सुरक्षा बहाल-वाई कैटेगरी का कवर फिर मिला

UP: आजम खान की सुरक्षा बहाल-वाई कैटेगरी का कवर फिर मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सपा के नेता आजम खान के जेल से छूटने के बाद सुरक्षा बहाल हो गई है। सरकार ने उनका वाई-कैटेगरी सुरक्षा फिर लागू कर दी है। शासन के गृह विभाग ने उनकी सुरक्षा को बहाल किया है। आजम को अब वाई श्रेणी की सुरक्षा में रखा जाएगा। शासन के निर्देशों पर रामपुर के एसपी ने वाई श्रेणी की सुरक्षा बहाल की है। जमानत पर 23 महीने बाद जेल से छूटे शनिवार से गार्ड और गनर को सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है। बताते चलें कि आजम खां को पहले भी वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। मगर कई मामलों में दोषी पाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई थी। ये भी पढ़ें: आजम खान ने दिया जयाप्रदा पर भद्दा बयान, सियासी हलके में मचा भूचाल, महिला आयोग भी सख्त.. इसलिए सुरक्षा को वापस ले लिया गया था। बताते चलें कि वाई कैटेगरी का सुरक्षा पाने वालों को 8 से 11 सुरक्षाकर्मी मिलते हैं। इनमें एक-दो कमांड...
लखनऊ में बड़ा एनकाउंटर, 1 लाख का ईनामी खतरनाक बदमाश ढेर

लखनऊ में बड़ा एनकाउंटर, 1 लाख का ईनामी खतरनाक बदमाश ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने 1 लाख के ईनामी खतरनाक बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया है। रविवार रात हुए इस एनकाउंटर में मारे गए बदमाश की पहचान शाहजहांपुर के रहने वाले गुरसेवक के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश भागने में कामयाब रहा। शाहजहांपुर का रहने वाला था मारा गया बदमाश डीसीपी वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि क्राइम ब्रांच और लखनऊ कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच को गोपनीय सूचना मिली थी। पता चला कि बुद्धेश्वर निवासी योगेश पॉल की हत्या कर कार लूटने वाला बदमाश मोहान रोड की ओर जा रहा है। पुलिस टीमों ने जीरो प्वाइंट और आउटर रिंग रोड कट पर चेकिंग शुरू की। बदमाशों ने वहां पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। शातिर किस्म का अपराधी था बदमाश गुरुसेवक इसके बाद बदमाशों ने गोलियां चलाना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाब में गोलिय...
खौफनाक: लखनऊ में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप-पुलिस ने एनकाउंटर में दो को पकड़ा

खौफनाक: लखनऊ में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप-पुलिस ने एनकाउंटर में दो को पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में एक 11वीं की छात्रा से दिनदहाड़े गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पांच युवकों ने उसे बाग में खींचकर उससे गैंगरेप किया। इसके बाद धमकी देते हुए फरार हो गए। बताते हैं कि पुलिस ने दो आरोपियों को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। एक को पुलिस की गोली भी लगी है। बहन को देखने घर से निकली थी छात्रा जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय छात्रा अपने एक परिचित के साथ बाइक से बहन को देखने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में आम के बाग में बैठकर दोनों बातचीत करने लगे। बताते हैं कि तभी पांच युवक वहां पहुंचे और छेड़छाड़ छात्रा से करने लगे। छात्रा के साथी को पीटकर भगाया छात्रा के दोस्त को आरोपियों ने बुरी तरह से पीटा फिर उसे भगा दिया। बाद में सभी आरोपी छात्रा को बंधक बनाकर बाग में खींच ले गए। वहां सभी ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद छात्रा...
UP: मस्जिद में ट्रिपल मर्डर-मुफ्ती की बीवी और दो बेटियों की हत्या-दो गिरफ्तार

UP: मस्जिद में ट्रिपल मर्डर-मुफ्ती की बीवी और दो बेटियों की हत्या-दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक मस्जिद में ट्रिपल मडर्र का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मस्जिद के एक मुफ्ती की पत्नी और उसकी मासूम बेटियों को बड़ी बर्बरता से हत्या कर दी गई। हत्या मस्जिद में तालीम लेने आने वाले दो नाबालिग लड़कों ने की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू और बसूली भी बरामद कर ली है। बागपत जिले में हुई वारदात जानकारी के अनुसार, बागपत के दोघट के गांगनौली की बड़ी मस्जिद परिसर में शनिवार दोपहर मुफ्ती इब्राहिम की पत्नी आलिमा इसराना (30), बेटी सोफिया (5), सुमाझ्या (2) को बर्बरता के साथ मार डाला गया। नाबालिग लड़कों ने की हत्याएं सभी की सिर कुचलकर निर्मम हत्या की गई। धारदार हथियारों से भी प्रहार किया गया। बताया जाता है कि शामली के सुन्ना गांव के मुफ्ती इब्राहिम अपने परिवार संग गांगनौली की बड़ी मस्जिद में बने कमरे ...
मौसम: यूपी में 17 अक्तूबर से बढ़ेगी ठंड इन जिलों में बढ़ जाएगी सुबह-शाम की सर्दी

मौसम: यूपी में 17 अक्तूबर से बढ़ेगी ठंड इन जिलों में बढ़ जाएगी सुबह-शाम की सर्दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई की घंटी बज चुकी है। पूर्वांचल के कुछ जिलों को छोड़ दें तो लगभग सभी जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार और सोमवार को पूर्वांचल के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बाद यूपी से मानसून पूरी तरह से विदा हो जाएगा। मौसम विभाग का यह अपडेट मौसम को लेकर यह अपडेट सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, 17 अक्तूबर तक मौसम फिलहाल शुष्क रहेगा। मगर सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी। ये भी पढ़ें: 80 लाख वाला अखिलेश यादव का फेसबुक पेज अनब्लॉक…फेसबुक ने बताई यह वजह.. 17 अक्टूबर से पूरे उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने लगेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल मौसम ड्राई रहेगा। बताते हैं कि आगामी 24 घंटों के दौरान मानसून के प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों से विदा होने के संकेत...
यूपी: कारोबारी अभिषेक हत्याकांड में आरोपी पूजा पांडे गिरफ्तार-बुर्के में हुई थी फरार

यूपी: कारोबारी अभिषेक हत्याकांड में आरोपी पूजा पांडे गिरफ्तार-बुर्के में हुई थी फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यजू, लखनऊ: अलीगढ़ में बाइक शोरूम के मालिक कारोबारी अभिषेक गुप्ता की हत्या में फरार आरोपी महामंडलेश्वर पूजा पांडे को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के 15 दिन बाद पुलिस आरोपी महिला को पकड़ सकी है। 26 सितंबर को हुई थी बाइक शोरूम के मालिक अभिषेक की हत्या बताते चलें कि 26 सिंतबर को अलीगढ़ के रोरावर क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर अभिषेक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।इसके बाद से पूजा फरार थी। दरअसल, पुलिस को जांच में पता चला कि पूजा ने ही 3 लाख रुपए सुपारी देकर अभिषेक की हत्या कराई थी। सुपारी देकर पूजा ने कराई थी हत्या, पति और दो शूटर जा चुके जेल पुलिस का कहना है कि आरोपी पूजा अभिषेक से शोरूम में हिस्सेदारी और संबंध बनाए रखना चाहती थी। वहीं अभिषेक उससे मतलब खत्म कर चुका था। इस मामले में पूजा के पति अशोक पांडे और दो शूटरों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है...
80 लाख वाला अखिलेश यादव का फेसबुक पेज अनब्लॉक…फेसबुक ने बताई यह वजह..

80 लाख वाला अखिलेश यादव का फेसबुक पेज अनब्लॉक…फेसबुक ने बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सपा मुखिया अखिलेश यादव का 80 लाख से ज्यादा फाॅलोवर्स वाला फेसबुक पेज शुक्रवार शाम को ब्लाॅक हो गया था। सपा नेताओं में इसे लेकर काफी आक्रोश पनप गया। सपा ने इसे सरकार की कार्रवाई बताया था। पूर्व मुख्यमंत्री का पेज ब्लाॅक होते ही सियासी हलचल सी मच गई। कई घंटों तक यह मामला सुर्खियों में छाया रहा। आज शनिवार सुबह फेसबुक ने पेज अनब्लाॅक कर दिया। आक्रोशित सपाइयों ने जमकर निकाली थी भड़ास बताते चलें कि अखिलेश यादव के फेसबुक पेज पर 80 लाख से ज्यादा फाॅलोवर्स हैं। शुक्रवार शाम को यह 80 लाख फाॅलोवर्स वाला पेज ब्लाॅक हो गया। कहा गया कि फेसबुक ने यह कार्रवाई प्लेटफार्म की अपनी नीतियों के तहत की थी। शनिवार सुबह पेज अनब्लाॅक, दिखने लगी पोस्ट यह भी कहा जा रहा है कि यह कदम एक हिंसक और अश्लील पोस्ट करने को लेकर उठाया गया था। हालांकि, कौन सी पोस्ट थी, यह जानकारी नहीं हो सकी है। उधर...
यूपी में 4 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ DCP आशीष श्रीवास्तव हटे-पढ़े पूरी लिस्ट..

यूपी में 4 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ DCP आशीष श्रीवास्तव हटे-पढ़े पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में देर रात चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव हुआ है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव को हटा दिया गया है। 2013 बैच के आईपीएस आशीष को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय बना दिया गया है। IPS विक्रांत वीर को बड़ी जिम्मेदारी आईपीएस अधिकारी विक्रांत वीर को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उपायुक्त लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया है। वह मौजूदा समय में डीजीपी मुख्यालय में अटैच हैं। ये भी पढ़ें: यूपी में 4 IPS के तबादले, कानपुर पुलिस आयुक्त बने रघुवीर लाल आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। वह मौजूदा समय में सेनानायक 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा में तैनात थे। आईपीएस अनिरुद्ध कुमार को सेनानायक 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा बनाकर भेजा गया है। अभी वह पुलिस ...
यूपी: अखिलेश यादव का Facebook पेज सस्पेंड,  80 लाख हैं फाॅलोअर-सपा नेताओं में आक्रोश

यूपी: अखिलेश यादव का Facebook पेज सस्पेंड, 80 लाख हैं फाॅलोअर-सपा नेताओं में आक्रोश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव का फेसबुक पेज शुक्रवार शाम लगभघ 6 बजे बंद हो गया है। हालांकि, फेसबुक की ओर से इसे लेकर कोई कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि यह तकनीकि गड़बड़ी से हुआ होगा। वहीं यह भी चर्चा है कि पूर्व मुख्यमंत्री के पेज को फेसबुक ने सस्पेंड कर दिया है। मगर कारण अबतक स्पष्ट नहीं है। वहीं सपा पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसे लेकर फेसबुक को ई-मेल किया गया है। मगर उधर से कोई जवाब नहीं आया है। हालांकि, सपा की ओर से इसे लेकर कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। इस पेज पर लगभग 80 लाख फाॅलोअर हैं। सपा नेता के समर्थक और पार्टी नेता 'एक्स' और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आक्रोश जता रहे हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में मंत्री संजय निषाद ने मायावती की तारीफ में पढ़ें कसीदे..बसपा की रैली को बताया रैला  https://sa...
अयोध्या में विस्फोट, पांच लोगों की मौत और कई घायल, मकान धराशाई

अयोध्या में विस्फोट, पांच लोगों की मौत और कई घायल, मकान धराशाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्या: अयोध्या के ग्रामीण इलाके में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव में एक मकान में धमाका हुआ। पूरा मकान धराशाई हो गया और पांच लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं। मौके पर बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी स्थिति की जानकारी ली है। वहीं राजधानी के उच्चाधिकारी भी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पूरे घटनाक्रम की बारीकि से जांच की जा रही है। गैस सिलेंडर से विस्फोट का अंदेशा-जांच शुरू अयोध्या सीओ देवेश चतुर्वेदी का कहना है कि शुरुआती जांच में घरेलू सिलेंडर फटने से हादसे की बात सामने आई है। अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। घटनाक्रम की जांच की जा रही है। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। उनको अस्पताल भेजा गया है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ अयोध्या भी मौके पर पहुंचे हैं। ...