Tuesday, March 31सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

मायावती ने कहा- पीएम मोदी ने सियासी फायदे के लिए पत्नी को छोड़ा, अब उनको देखकर घबराती हैं महिलाएं

मायावती ने कहा- पीएम मोदी ने सियासी फायदे के लिए पत्नी को छोड़ा, अब उनको देखकर घबराती हैं महिलाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः चुनाव के आखिरी चरण में नेताओं का जुबानी जंग जारी है। वरिष्ठ से लेकर कनिष्क सभी आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में आज बसपा प्रमुख मायावती ने पीएम मोदी पर व्यक्तिगत हमला किया है। माया ने अलवर गैंगरेप पर पीएम की चुप्पी पर सवाल उठाया साथ ही गंदी राजनीति करने का भी आरोप लगाया। बसपा प्रमुख ने कहा कि मोदी राजनीतिक फायदे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी कैसे दूसरों की बहनों और पत्नियों की इज्जत कर सकते हैं? यहीं नहीं रुकीं मायावती, कहा पीएम मोदी को देखकर घबराती हैं महिलाएं   जब उन्होंने खुद की ही पत्नी को राजनीतिक फायदे के लिए छोड़ दिया।' बसपा प्रमुख मायावती यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को देखकर महिलाएं घबराती हैं। मायावती ने कहा, 'मुझे तो ये भी पता चला है कि बीजेपी में खासकर विवाहित महिलाएं अपने आदमियों ...
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वीवीपीएटी की सभी पर्चियों के मिलान की मांग उठाई

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वीवीपीएटी की सभी पर्चियों के मिलान की मांग उठाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः ईवीएम की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल उठ रहा है। पिछले दिनों मुंबई हाईकोर्ट में दाखिल एक जनहित याचिका की सुनवाई में भी खुलाया हुआ था कि 20 लाख ईवीएम चुनाव आयोग के कब्जे में ही नहीं पहुंचा। विपक्षी दल भी लगातार ईवीएम पर सवाल उठा रहे है। इस बीच नागरिक समाज के सदस्यों ने एक बयान जारी कर लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सभी वीवीपीएटी पर्चियों की गिनती की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ये सिफारिश की है कि वीवीपीएटी की पर्चियों को बैलेट पेपर के रूप में माना जाए और हर एक मतदाता पर्ची की गिनती की जाए। मांग करने वालों में अरुणा रॉय, जयति घोष, जस्टिस एपी शाह, संजय पारिख और सैयदा हमीद जैसे लोग शामिल सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि वोट एक नागरिक का मूल अधिकार है जो लोगों की इच्छा को वैधता और शक्ति देता है। मांग करने वालों में अरुणा रॉय, जयति घोष, जस्टिस एपी शाह, संजय पारिख और सैयदा ह...
बादल-रडार वाले पीएम मोदी के बयान पर लालू यादव का तंज, लिखा- ‘ऐ हट बुड़बक…’

बादल-रडार वाले पीएम मोदी के बयान पर लालू यादव का तंज, लिखा- ‘ऐ हट बुड़बक…’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा-2019 के चुनावों में नेताओं के बयान खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपने रडार और बादल वाले बयान को लेकर इस वक्त पीएम नरेंद्र मोदी भी सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स और विपक्षी राजनीतिक दलों के निशाने पर हैं। भला ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव कहां पीछे रहने वाले थे। जेल में बंद लालू ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी के रडार वाले बयान पर तंज कसा है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने लिखा है कि 'ऐ हट बुड़बक, तेरा ध्यान किधर है, रडार इधर है।' जेल से लालू ने ट्वीट कर कसा तंज   बताते चलें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि बालाकोट एयरस्ट्राइक वाले दिन मौसम सही नहीं था और विशेषज्ञों ने एयर स्ट्राइक के लिए दूसरे दिन की बात कही थी लेकिन उन्होंने (पीएम मोदी) सलाह दी कि बादल मदद करेंगे और हमारे लड़ाकू विमान रडार (पाकिस्तानी) ...
पीली साड़ी में सोशल मीडिया पर वायरल फोटो को लेकर महिला पोलिंग अफसर ने कहीं ये बातें..

पीली साड़ी में सोशल मीडिया पर वायरल फोटो को लेकर महिला पोलिंग अफसर ने कहीं ये बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः बीते कुछ दिनों से पीली साड़ी पहने हुए एक पोलिंग आफिसर की फोटो और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। कोई उनको जयपुर का बता रहा है तो कोई भोपाल का। पीली साड़ी में चुनाव कराने पहुंचीं इन महिला पोलिंग अधिकारी को फोटो इतनी ज्यादा चर्चा में आ गई कि हर कोई जानना चाहता है कि आखिर यह हैं कौन..? लखनऊ की हैं, ड्यूटी के दौरान पत्रकार ने ली थी फोटो   हम बताते हैं, दरअसल, एक टीवी चैनल से बात करते हुए इन महिला आफिसर ने बताया कि उनका नाम रीना द्विवेदी है और वायरल हो रही उनकी फोटो 5 मई की है, जब वह चुनाव कराने के लिए लखनऊ में पोलिंग बूथ पर जा रहीं थीं। रीना ने बताया कि वह नगराम क्षेत्र के 173, मोहनलालगंज, में चुनाव कराने की ड्यूटी करने वहां पहुंची थीं। बताया कि 6 मई को लखनऊ में वोटिंग हुई थी। इस दौरान पत्रकारों ने उनकी फोटो क्लिक की थीं। बताते चलें कि कई लोगों ने तो यहां तक सोशलमी...
लोकसभा 2019 का छठवां चरण- उत्तर प्रदेश में दोपहर 1:00 बजे तक 34.92 प्रतिशत मतदान

लोकसभा 2019 का छठवां चरण- उत्तर प्रदेश में दोपहर 1:00 बजे तक 34.92 प्रतिशत मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः आज लोकसभा चुनाव के छठे चरण में यूपी के 14 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं जिन 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। उनमें सुल्तानपुर प्रतापगढ़ फूलपुर इलाहाबाद अंबेडकर नगर डुमरियागंज बस्ती संत कबीर नगर लालगंज आजमगढ़ जौनपुर मछली शहर और भदोही शामिल है। दोपहर 1:00 बजे तक इन सीटों पर कुल मिलाकर 34.92% मतदान हो चुका है इस चरण के चुनाव में मेनका गांधी, रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, रमेश बिंद, जगदंबिका पाल और निरहुआ जैसे दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा। अखिलेश ने की ईवीएम खराब होने की शिकायत  देश के अन्य भागों में बात की जाए तो पश्चिम बंगाल में दोपहर 1:00 बजे तक 55.51%, उत्तर प्रदेश में 34.34%, दिल्ली में 32.98%, बिहार में 35.22% , मध्य प्रदेश में 41.25%, हरियाणा में 38.16% और झारखंड में 46.16% मतदान हुआ है। छठे चरण के चुनाव में भी ईवीएम खरा...
बड़ी खबरः कानपुर में बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता और जेई गिरफ्तार, यह है पूरा मामला

बड़ी खबरः कानपुर में बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता और जेई गिरफ्तार, यह है पूरा मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले की पनकी पुलिस ने जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों के बिजली उपकरणों की चोरी करने-कराने के आरोपी अधिशाषी अभियंता और जेई को गिरफ्तार किया है। ये दोनों बड़े विद्युत अधिकारी गोंडा में तैनात थे जो कानपुर समेत अन्य जिलों में यूपीपीसीएम यानी उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के करोड़ों के तारों और अन्य कीमती उपकरणों को चोरी कराते थे। बिजली विभाग के दोनों इंजीनियर पूरे योजना के साथ साजिश रचकर करोड़ों के बिजली उपकरण प्राइवेट ठेकेदारों तक पहुंचाते थे। कानपुर समेत कई जिलों से करोड़ों का माल किया था साफ, एसटीएफ ने किया था खुलासा इस मामले का खुलासा यूपी एसटीएफ ने किया था। यह खुलासा 19 जून 2018 को हुआ था जब एसटीएफ ने कानपुर में बिजली विभाग के गोदामों से करोड़ों की चोरी के मामले का खुलासा किया था। इसी मामले की तफ्तीश कर रही पनकी थाना पुलिस ने आज दोनों अधिकारियों क...
बड़ी खबरः सब ठीक रहा तो ओला-उबर की तरह आप भी कार में बैठा सकेंगे पैसेंजर..!

बड़ी खबरः सब ठीक रहा तो ओला-उबर की तरह आप भी कार में बैठा सकेंगे पैसेंजर..!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः वह दिन दूर नहीं जब आप अपनी कार में पैसेंजर बिठा सकेंगे। यदि सरकार ने नीति आयोग की सिफारिशें मान लीं तो लोग अपनी प्राइवेट कार में पैसेंजर ले जा सकेंगे। हालांकि इसका दायरा तीन-चार ट्रिप होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए प्राइवेट गाडिय़ां राज्यों के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के मान्यता प्राप्त एग्रीगेटर से लिंक रहेंगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सरकार सड़कों पर गाडिय़ों का बोझ कम करने की नीति के तहत इस तरह की स्कीम शुरू करने की सोच रही है। इस स्कीम के तहत प्राइवेट गाडिय़ों की डिटेल वाहन डाटाबेस से लिंक होंगी, जिससे गाड़ी मालिक अपनी गाड़ी को किसी और एग्रीगेटर से जोड़ कर ज्यादा ट्रिप न कर सके। बाइक एग्रीगेटर तेजी से हो रहा लोकप्रिय   देश के शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बहुत कमी है। इस समस्या से जूझ रहे शहरों में ओला और उबर जैसे कैब एग्रीगेटर काफी सफल साबित हो...
राहुल ने मोदी-शाह के बयानों को आगे रख, चुुनाव आयोग से दो टूक कहा-कांग्रेस से पक्षपात मत करिये..

राहुल ने मोदी-शाह के बयानों को आगे रख, चुुनाव आयोग से दो टूक कहा-कांग्रेस से पक्षपात मत करिये..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर अब राहुल गांधी ने सवाल उठाया है। उन्होंने चुनाव आयोग पर पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को फेवर करने की भी बात कही। उन्होंने चुनाव आयोग से कहा है कि वो चुनाव आचार संहिता की शिकायतों का निपटारा करते वक्ता निष्पक्षता अपनाए। इसके साथ ही राहुल ने कहा है कि मध्य प्रदेश के शहडोल में दिया गया उनका बयान आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। आदिवासियों पर कानून बनाने के बयान का मामला  मालूम हो 23 अप्रैल को राहुल गांधी ने शहडोल में कहा था 'नरेंद्र मोदी सरकार ने आदिवासियों के लिए एक नया कानून बनाया है, जिसमें एक लाइन है जो कहती है कि आदिवासियों को गोली मारी जा सकती है। राहुल के इस बयान पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने 1 मई को राहुल को कारण बताओ नोटिस भेजा था। इस नोटिस में आचार संहिता के उस प्रावधान पर ध्...
आप के दिल्ली उम्मीदवार बलवीर जाखड़ के बेटे का केजरीवाल पर बड़ा आरोप, कहा-6 करोड़ में खरीदा टिकट

आप के दिल्ली उम्मीदवार बलवीर जाखड़ के बेटे का केजरीवाल पर बड़ा आरोप, कहा-6 करोड़ में खरीदा टिकट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः राजनीतिक पार्टियों पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगता रहा है। शायद ही कोई राजनीतिक दल हो जिस पर यह आरोप न लगा हो । ऐसा ही आरोप आम आदमी पार्टी पर लगा है। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बलवीर सिंह जाखड़ के बेटे उदय जाखड़ का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- ''मेरे पिता 3 महीने पहले राजनीति में आए। उन्होंने टिकट के लिए अरविंद केजरीवाल को 6 करोड़ रुपये दिए। 12 के चुनाव में मुश्किलें पैदा कर सकता है यह बयान   मेरे पास इस बात के विश्वसनीय सबूत है। जाखड़ के बेटे का यह आरोप केजरीवाल के लिए मुश्किले खड़ी कर सकता है। दिल्ली में 12 तारीख को मतदान है और ऐसे में यह बयान आम आदमी पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। वेस्ट दिल्ली में आप उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ का मुकाबला बीजेपी के प्रवेश साहिब सिंह और कांग्रेस के महाब...
आडवाणी ने इस्तीफा देने की धमकी देकर बचायी थी मोदी की कुर्सी : यशवंत सिन्हा 

आडवाणी ने इस्तीफा देने की धमकी देकर बचायी थी मोदी की कुर्सी : यशवंत सिन्हा 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, न्यूज डेस्कः पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने दावा किया है कि 2002 गुजरात दंगों के बाद गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बर्खास्त करना चाहते थे। गुजरात दंगे से वाजपेयी बहुत आहत थे इसीलिए वह यह कदम उठाना चाहते थे लेकिन लालकृष्ण आडवाणी ने केंद्रीय गृह मंत्री के पद से इस्तीफा देने की धमकी की वजह से वह खामोश हो गए। आडवाणी की धमकी के बाद मोदी की बर्खास्तगी रुक गई थी। बीजेपी के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने यह बाते एक कार्यक्रम में कही।  कार्यक्रम में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल सही है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गुजरात में सांप्रदायिक दंगों के बाद यह तय कर दिया था कि नरेंद्र मोदी को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोवा में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई थी, जिसमे...