Wednesday, April 1सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

कन्नौज में भाजपा नेता के भांजे एवं सहायक अध्यापक के खिलाफ पत्रकारों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कन्नौज में भाजपा नेता के भांजे एवं सहायक अध्यापक के खिलाफ पत्रकारों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः जिले के पत्रकारों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणी करने वाले सहायक अध्यापक और उसके भाजपा नेता रिश्तेदार के खिलाफ पत्रकारों ने मोर्चा खोल दिया है। इतना ही नहीं मंगलवार को पत्रकारों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर पहले जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। साथ ही मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले में जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। जिलाधिकारी ने एसडीएम को सौंपी जांच  जिलाधिकारी ने सीएम योगी को संबोधित ज्ञापन लेते हुए उप जिलाधिकारी सदर को मामले की जांच सौंपी है। साथ ही मामले में दोषी सहायक शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि मामला सदर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय टिकरा से संबंधित है। वहां प्रधानाध्यापिका अनुराधा सोनकर और सहायक अध्या...
मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी के बारे में दिए बयान को ठहराया सही, बैकफुट पर कांग्रेस

मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी के बारे में दिए बयान को ठहराया सही, बैकफुट पर कांग्रेस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर की सक्रियता ने कांग्रेस को बैकफुट पर ला दिया है। चुनाव के अंतिम चरण में उनके बयान से राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई है। अभी सैम पित्रोदा के विवादित बयान का मामला ठंडा हुआ नहीं कि कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक आर्टिकल में पीएम मोदी के लिए दिए गए अपने विवादित बयान को को सही ठहराया है। उन्होंने पूछा है कि क्या अब पीएम मोदी को सुनकर मेरी भविष्यवाणी सही लग रही है? 2017 में अय्यर ने पीएम मोदी के लिए 'नीच किस्म का व्यक्ति' शब्द का इस्तेमाल किया था। कांग्रेस ने बयान से किया किनारा   मणिशंकर अय्यर के बयान से कांग्रेस ने एक बार फिर पल्ला झाड़ लिया है और इसे उनका निजी विचार बताया है लेकिन बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को घेर रही ...
30 दिन में 722 घंटे टीवी पर छाए रहे पीएम मोदी, राहुल गांधी दिखे सिर्फ 251 घंटे

30 दिन में 722 घंटे टीवी पर छाए रहे पीएम मोदी, राहुल गांधी दिखे सिर्फ 251 घंटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः चुनावी मौसम में प्रचार में जुटे नेताओं में टीवी मीडिया ने सबसे ज्यादा तवज्जों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया। एक अप्रैल से 28 अप्रैल यानी करीब एक महीने में पीएम मोदी अलग-अलग चैनल पर कुल मिलाकार 722 घंटे दिखे, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सिर्फ 251 घंटे दिखाया गया। 1 से 28 अप्रैल के बीच देशभर में पीएम मोदी ने 64 रैलियां कीं और इसी दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 65 रैलियों को संबोधित किया। देश के टॉप 11 हिंदी समाचार चैनलों पर प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति राहुल के मुकाबले कहीं अधिक रही। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी को मिला 84 घंटे का समय  ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) के मुताबिक मोदी को समाचार चैनलों ने कुल 722 घंटे, 25 मिनट और 45 सेकेंड का समय दिया। राहुल ने पीएम से एक रैली अधिक की पर उन्हें टीवी पर कम समय मिला। राहुल...
बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच 2018 में करीब 5000 करोड़पतियों ने दूसरे देशों में बनाया आशियाना

बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच 2018 में करीब 5000 करोड़पतियों ने दूसरे देशों में बनाया आशियाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः एक ओर भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है तो वहीं दूसरी ओर भारत से अमीरों के देश छोडऩे में भी भारी बढ़ोत्तरी हुई है। एक हलिया रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में देश छोडऩे वाले अमीरों की संख्या के मामले में भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया है। इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार, साल 2018 करीब 5000 करोड़पति या उच्च संपत्ति वाले व्यक्तियों (हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स) ने देश छोड़ दिया। यह संख्या देश के उच्च संपत्ति वाले व्यक्तियों की संख्या का कुल दो फीसदी हिस्सा है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रपट में खुलासा   न्यू वल्र्ड वेल्थ की रपट के अनुसार 2017 में 7,000 करोड़पतियों ने अपना स्थायी निवास किसी और देश को बना लिया। वर्ष 2016 में यह संख्या 6,000 और 2015 में 4,000 थी। अफ्रेशिया बैंक एंड रिसर्च फर्म न्यू वल्र्ड वेल्थ ने ग्लोबल वेल्थ माइग्रेशन रिव्यू, 2019 नामक...
कानपुर में दो सगे भाईयों की हादसे में मौत, फतेहपुर से वैवाहिक समारोह से लौटते वक्त हादसा

कानपुर में दो सगे भाईयों की हादसे में मौत, फतेहपुर से वैवाहिक समारोह से लौटते वक्त हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के अमौर के रहने वाले दो सगे भाईयों की बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। इससे पहले दोनों को गंभीर हालत में हैलट इलाजे के लिए भेजा गया था, लेकिन वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ये दोनों भाई फतेहपुर जिले के जहानाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। परिजनों में घटना की जानकारी मिलने के बाद हाहाकार मचा है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। फतेहपुर के जहानाबाद से वैवाहिक समारोह से लौटते वक्त हादसा   बताते हैं कि साढ चौकी क्षेत्र के अमौर निवासी महादेव सोनकर के दोनों पुत्र श्रीपाल सोनकर व जीतेंद्र सोनकर बीती रात एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बा गए थे। वहां से देर रात लौटकर दोन...
कानपुर में आज सुबह ट्रक पलटने से सड़क किनारे सो रहे पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत

कानपुर में आज सुबह ट्रक पलटने से सड़क किनारे सो रहे पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः मंगलवार सुबह कानपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में एक ट्रक पलट जाने से सड़के किनारे सो रहे पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से मौके पर हाहाकार मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाकर किसी तरह शवों को बाहर निकाला। सड़क किनारे सो रहे लोग हुए हादसे का शिकार  बताया जाता है कि ट्रक पर चावल की बोरियां लदी हुईं थीं। यह घटना नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया इलाके में हुई। मौके पर पुलिस बल अभी मौजूद है और लोगों की भीड़ जुटी हुई है। बताते हैं कि ट्रक के पलटने के बाद हुई तेज आवाज के बाद लोगों की ध्यान उधर गया। लोग भागकर वहां पहुंचे। लोगों ने देखा कि सड़क किनारे सो रहे पिता पुत्र समेत तीन लोग ट्रक के नीचे दब गए हैं। बाद में पुलिस ने क्रेन मंगवाकर किसी तरह ट्रक को सीधा कराया। ...
बादल-रडार के बाद फिर घिरे पीएम मोदी, कहा 1987 में चलाई थी ई-मेल और डिजिटल कैमरा, लोग बोले-झूठ

बादल-रडार के बाद फिर घिरे पीएम मोदी, कहा 1987 में चलाई थी ई-मेल और डिजिटल कैमरा, लोग बोले-झूठ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया में चर्चा में बने हुए हैं। कोई उन्हें झूठा बोल रहा है तो कोई फेंकू। कोई नोबेल की सिफारिश कर रहा है तो कोई कह रहा है कि मोदी जी ने सारे वैज्ञानिकों को फेल कर दिया है। पीएम नरेन्द्र मोदी बादलों और रडार में कनेक्शन वाले बयान के बाद अब एक और बयान की वजह से चर्चा में है। एक चैनल को दिए इंटरव्यू का एक हिस्सा फिर वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम मोदी कह रहे हैं कि उन्होंने 1987-88 में डिजिटल कैमरे और ई-मेल का इस्तेमाल किया था। पीएम ने उसी चैनल को दिए इंटरव्यू में यह बयान दिया है, जिसमें उन्होंने रडार से बचने के लिए बादलों की बात कही थी। क्या कहा था पीएम मोदी ने इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा था कि देश में मैंने पहली बार डिजिटल कैमरे का इस्तेमाल किया था, शायद 1987-88 में। उस समय काफी कम लोगों का ई-मेल रहता था। मेरे यहां वीरमगाम तहसील में आडव...
‘जो हुआ तो हुआ’ बयान पर राहुल ने सैम पित्रोदा को लगाई फटकार, कहा- शर्म आनी चाहिए आपको

‘जो हुआ तो हुआ’ बयान पर राहुल ने सैम पित्रोदा को लगाई फटकार, कहा- शर्म आनी चाहिए आपको

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः पहले राजीव गांधी फिर सैम पित्रोदा के बयान के बहाने बीजेपी 84 सिख विरोधी दंगा लगातार मुद्दा बनाये हुए है। इसको लेकर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने है। राहुल गांधी ने भी मामले की नजाकत को समझते हुए पित्रोदा से माफी मांगने की बात कही है। सोमवार को पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सैम पित्रोदा के 'जो हुआ से हुआ' बयान का खंडन किया। कहा, पित्रोदा ने जो बोला, गलत बोला  उन्होंने कहा कि पित्रोदा ने जो भी बोला वो गलत बोला। पित्रोदा ने 1984 के दंगे पर जो कुछ कहा वह गलत था। मैंने फोन कर उनको कहा कि आपको ऐसी टिप्पणी पर शर्म आनी चाहिये। आपको ऐसी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिये। मालूम हो पीएम मोदी व अन्य विरोधी दल सिख दंगों को लेकर दिए पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस को लगातार घेर रहे थे। पित्रोदा के बयान से कांग्रेस भी असहज हो गई ...
बूथ पर वोटरों के प्रभावित करने वाला पोलिंग एजेंट हुआ गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल था वीडियो..

बूथ पर वोटरों के प्रभावित करने वाला पोलिंग एजेंट हुआ गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल था वीडियो..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः हरियाणा के फरीदाबाद स्थिति एक मदतान केन्द्र में वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे एक पोलिंग एजेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी पुष्टिï चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने की है। सोशल मीडिया पर पोलिंग एजेंट का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। इसे लेकर चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने ट्वीट कर बताया, 'देवरिया के जिला चुनाव अधिकारी (डीईओ) ने बताया है कि (चुनाव) पर्यवेक्षक संजय कुमार ने पूरे मामले की जांच की है। बार-बार ईवीएम के पास जाता था पोलिंग एजेंट  उनकी रिपोर्ट पर गौर किया जाएगा और जो भी ड्यूटी पर अनुपस्थित पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में आरोपित बार-बार ईवीएम मशीन के पास जाता दिख रहा है। यह जानना अभी बाकी है कि वह मतदाताओं को किसी पार्टी विशेष के लिए वोट देने का निर्देश दे रहा था य...
ममता बनर्जी का मीम शेयर करने वाली प्रियंका शर्मा अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट

ममता बनर्जी का मीम शेयर करने वाली प्रियंका शर्मा अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः बीजेपी कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मीम शेयर करना भारी पड़ गया। 11 अप्रैल को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब प्रियंका अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक बदली हुई तस्वीर (मीम) सोशल मीडिया पर साझा करने पर प्रियंका शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जिसकी काफी आलोचना हुई थी। गिरफ्तारी को बताया था अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला   इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमले बताया गया। फिलहाल गिरफ्तारी के विरोध में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कोर्ट इस मामले पर 14 मई को सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। बार एंड बेंच की खबर के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ता की पैरवी करने वाले वरिष्ठ वकील नीरज किशन कौल ने इस मामल...