Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

सरकार ने बांदा और महोबा के CMO को हटाया, फतेहपुर के ACMO भी..

सरकार ने बांदा और महोबा के CMO को हटाया, फतेहपुर के ACMO भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच लचर कार्यशैली को लेकर शासन ने बुंदेलखंड में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर तबादलों की गाज गिराई है। बांदा और महोबा के मुख्य चिकित्साधिकारी को हटा दिया गया है। वहीं फतेहपुर जिले के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को भी हटा दिया है। इसकी जगह पर नए अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है। फतेहपुर के एसीएमओ बने महोबा के सीएमओ बताया जाता है कि बांदा के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। उनको फतेहपुर जिले का एसीएमओ बना दिया गया है। वहीं चित्रकूटधाम मंडल में संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. नरेंद्र देव शर्मा को बांदा के सीएमओ पद का दायित्व दिया गया है। इसी क्रम में महोबा की सीएमओ डा. सुमन को झांसी स्थानांतरित कर दिया गया है। उनको वरिष्ठ परामर्शदाता बना दिया गया है। वहीं फतेहपुर के एसीएमओ डा. मनोज...
मंत्री चेतन चौहान से डाक्टरों के बर्ताव पर सपा नेता सुनील साजन का बड़ा खुलासा, सदन भी हैरान..

मंत्री चेतन चौहान से डाक्टरों के बर्ताव पर सपा नेता सुनील साजन का बड़ा खुलासा, सदन भी हैरान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : देश के पूर्व क्रिकेटर और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का हाल ही में कोरोना से निधन हो गया। उनके निधन से जिनता राजनीतिक गलियारे में दुख था उतना ही गम खेल जगत में भी था। उनका सरल स्वभाव और सौम्य व्यक्तित्व सभी की आंखें नम कर गया। इसी बीच शनिवार को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सपा के एमएलसी सुनील साजन ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने विधानसभा में बताया कि अस्पताल में चेतन चौहान के साथ कैसा बर्ताव हुआ। उन्होंने कैबिनेट मंत्री चेतन चौहन से जुड़ा एक वाक्या सभी के सामने रखा, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। बताया, डाक्टरों ने अच्छा बर्ताव नहीं किया सपा नेता ने बताया कि पीजीआई में डाक्टरों का बर्ताव कैबिनेट मंत्री के साथ अच्छा नहीं था। सपा एमएलसी ने पूरा किस्सा सुनाते हुए योगी आदित्यनाथ की सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान सपा एमएलसी की बातें सुनकर सदन में सभी स्तब्...
Covid 19 : पदम विभूषण जगदगुरू रामभद्राचार्य को भी कोरोना, PGI में भर्ती

Covid 19 : पदम विभूषण जगदगुरू रामभद्राचार्य को भी कोरोना, PGI में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : बुंदेलखंड से कोविड-19 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पदम विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरू रामभद्राचार्य को कोरोना हो गया है। उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आ गई है। इसके बाद उनको तत्काल इलाज के लिए लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई ले जाया गया है। वहीं तुलसी पीठ को कंटेंनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। वहीं धार्मिक नगरी चित्रकूट में लोग संत रामभद्राचार्य को लेकर चिंतित हैं। बुखार की शिकायत पर हुई थी जांच बताया जाता है कि पदम विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरू रामभद्राचार्य को बुखार की शिकायत थी। इसके बाद उनका सैंपुल लिया गया। लखनऊ से शुक्रवार रात उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। इसके बाद धर्मनगरी में खलबली मच गई। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : यूपी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन, कोरोना से थे संक्रमित जगतगुरु को तत्काल इलाज के लिए लखनऊ पहुंचाया गया। मध्यप्रद...
UP : देवरिया सदर के बीजेपी विधायक का बीमारी से निधन

UP : देवरिया सदर के बीजेपी विधायक का बीमारी से निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश से आज शुक्रवार को दुखद खबर सामने आई है। पूर्वांचल के देवरिया जिले के सदर विधायक जन्मेजय सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। उनका निधन लखनऊ में हुआ है। कई महीनों से बीमार थे विधायक बताया जाता है कि वह कई महीनों से बीमार थे। बीती देर रात उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। परिवार के लोग उनको पहले सिविल अस्पताल और फिर लोहिया संस्थान लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनको बचाने का प्रयास किया। तबतक उनकी सांसें थम चुकी थीं। ये भी पढ़े : लखनऊ में बांदा के विधायक पर हमला, गनर की वर्दी फाड़ी, साले का झगड़ा सुलटाने गए थे ससुराल उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया। हालांकि, रिपोर्ट निगेटिव आई। बताते चलें कि जन्मेजय सिंह का जन्म 7 जुलाई 1945 को देवरिया में हुआ था। उनके पिता का...
कानपुर : नौबस्ता में आटा चक्की वाले के घर से 10 लाख का माल ले उड़े चोर

कानपुर : नौबस्ता में आटा चक्की वाले के घर से 10 लाख का माल ले उड़े चोर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस भले ही चौकसी के दावे कर रही हो, लेकिन चोरों का दुस्साहस सिर चढ़कर बोल रहा है। शहर के नौबस्ता के राजीव नगर में गुरुवार देर रात चोरों ने एक आटा चक्की वाले के घर से 10 लाख का माल पार कर दिया। खास बात यह है कि परिवार के लोग घर में ही सो रहे थे। सुबह परिवार की महिला के जागने पर चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शहर में लगातार हो रहीं चोरी की घटनाएं बताया जाता है कि राजीव नगर के रहने वाले आदित्य दीक्षित की उनके घर के पास ही आटा चक्की है। परिवार में पत्नी ज्योत्सना के अलावा बेटा पंकज और बहू रानी रहते हैं। छोटा बेटा पत्नी के साथ बाहर रहता है। घटना की जानकारी देते हुए आदित्य ने बताया है कि गुरुवार रात वह घर के आगे वाले कमरे में सो रहे थे। बताया कि देर रात चोरी की घटना हुई है। ये भी पढ़े : क...
कानपुर के चकेरी में हादसा : ट्रक ने बाइक सवार दो को रौंदा, दोनों की मौत

कानपुर के चकेरी में हादसा : ट्रक ने बाइक सवार दो को रौंदा, दोनों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के चकेरी में आज शुक्रवार सुबह दो बाइक सवारों की दर्दनाक हादसे में ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बताते हैं कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक चालक ने तेजी से वाहन निकालने के चक्कर में दोनों को रौंद डाला। चालक वाहन लेकर भागने में कामयाब हो गया। वहीं दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की तालश की जा रही है। जलकल विभाग की खुदाई भी वजह बताया जाता है कि रामादेवी चौराहे पर जलकल की खुदाई भी इस हादसे की एक वजह बन गई है। रामादेवी चौराहे पर जल कल विभाग की ओर से 3 दिन पहले वाटर लाइन के लीकेज को ठीक करने के लिए सड़क खोदी थी। इससे रास्ता काफी संकरा हो गया था। आज सुबह बाइक सवार दो युवक जाजमऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से जल्द निकलने के चक्कर में ट्रक ने उनको टक्कर मारते हुए रौंद दिया। ...
Update : SSP ने मांगी ID तो बिजलीकर्मी ने बत्ती गुल कर दिया परिचय, फिर हुआ..

Update : SSP ने मांगी ID तो बिजलीकर्मी ने बत्ती गुल कर दिया परिचय, फिर हुआ..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में एक बड़ा ही अजीब घटनाक्रम हुआ। जिसने वहां के एसएसपी और पूरे पुलिस महकमे को चौंका दिया और अब हर किसी की जुबान पर है। दरअसल, यह पूरा मामला वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र का है। बताते हैं कि वाराणसी के एसएसपी अमित पाठक (SSP Amit Pathak) पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे। गतरात्रि लगभग 2 बजे का समय था। फोर्स के साथ खुद एसएसपी भी मौजूद थे। पुलिस चेकिंग के दौरान हुआ घटनाक्रम इसी बीच बिजली विभाग का कर्मचारी संजय सिंह बाइक से निकला तो पुलिस ने रोककर पूछताछ शुरू कर दी। विद्युत कर्मचारी ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वह बिजली विभाग में कार्यरत है। पुलिस ने उनसे परिचय पत्र मांगा तो वह नहीं दे सके। आई कार्ड था नहीं, ऐसे दिया परिचय बात यहीं नहीं रुकी, बल्कि बहस होने लगी। बिजलीकर्मी ने कहा कि वह अभी अपनी पहचान साबित कर सकता है। तबत...
डा. योगिता गौतम हत्याकांड : प्यार में कातिल बन बैठा डाक्टर, फिर ऐसे खुला राज

डा. योगिता गौतम हत्याकांड : प्यार में कातिल बन बैठा डाक्टर, फिर ऐसे खुला राज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्क : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की पीजी की छात्रा डा. योगिता गौतम हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। हत्यारोपी कोई और नहीं, बल्कि एक डाक्टर ही है जिसने डा. योगिता द्वारा उसे ठुकराए जाने पर उसका कत्ल कर दिया। हत्यारोपी डाक्टर बुंदेलखंड के जालौन में तैनात एक मेडिकल अफसर है जिसका नाम डा. विवेक तिवारी है। उसने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद इस दरिंदे डाक्टर ने बड़ी ही सादगी के साथ उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पहले पुलिस को घुमाया, फिर कबूला जुर्म इतना ही नहीं मौत को लेकर आशंकित डाक्टर ने कंफर्म होने के लिए उसपर चाकू से भी प्रहार किया। महिला डाक्टर के सिर पर चाकू मारे। इसके बाद शव को लेकर जाकर आगरा के बमरौली कटरा (डौकी) इलाके से फेंक दिया। सीसीटीवी फुटैज से खुलासा एक वीडियो में डाक्टर विवेक तिवारी यह कहते सुना जा रहा है कि मंगलव...
Covid 19 : यूपी के मानसून सत्र से पहले विधानसभा के 24 कर्मचारी पाॅजिटिव मिले

Covid 19 : यूपी के मानसून सत्र से पहले विधानसभा के 24 कर्मचारी पाॅजिटिव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : दो दिन बाद 20 अगस्त से यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इससे पहले एहतियात के तौर पर सचिवालय स्टाफ की कोरोना जांच कराई गई। चौंकाने वाली रिपोर्ट के तहत विधानसभा के 24 अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे अच्छी खासी खलबली मच गई है।  अभी और लोगों की होगी जांच बताया जाता है कि विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के निर्देशों पर मानसून सत्र शुरू होने से पहले विधानभवन में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई। राजधानी के एसीएमओ डा. एमके सिंह के अनुसार देर शाम तक 622 अधिकारी और कर्मचारी तथा सुरक्षा में तैनात लोगों की जांच हो चुकी है। ये भी पढ़े :  लखनऊः विधानसभा में बिजनौर CJM कोर्ट में हुए हत्याकांड पर हंगामा, स्थगित 24 में कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब उनकी कांटेक्ट लिस्ट तैयारी की जा रही है। उधर, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना न...
बाहुबली विधायक विजय मिश्रा नैनी से चित्रकूट जेल में शिफ्ट

बाहुबली विधायक विजय मिश्रा नैनी से चित्रकूट जेल में शिफ्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : संपत्ति के विवाद में गिरफ्तार भदोही के ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को चित्रकूट जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे पहले वह प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में थे। माना जा रहा है कि उनको नैनी से इसलिए हटा दिया गया, ताकि वह अपने रसूख का इस्तेमाल न कर सकें। प्रयागराज प्रशासन की संस्तुति पर शासन ने भारी सुरक्षा के बीच सोमवार को देर रात विधायक विजय मिश्रा को चित्रकूट जेल शिफ्ट कर दिया है। उधर, विधायक की बेटी सीमा मिश्रा ने पिता की जान को खतरा बताते हुए गंभीर आरोप भी लगाए हैं। भारी सुरक्षा के बीच किया शिफ्ट बताते चलें कि रविवार को भदोही पुलिस द्वारा विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश से लाकर अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद उनको 14 न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उनको सुरक्षा की दृष्टि से भदोही जेल में न रखकर प्रयागराज की नैनी जेल में शिफ्ट कर दिया...