Friday, August 21सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

UP : महोबा, फतेहपुर समेत 7 जिलों में पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, पढ़िए सूची..

UP : महोबा, फतेहपुर समेत 7 जिलों में पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, पढ़िए सूची..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में पंचायत चुनाव से पहले पुलिस विभाग में तबादले हुए हैं। तबादलों के क्रम में 7 पुलिस उपाधीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। डीजीपी मुख्यालय की ओर से 7 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले हुए हैं। स्थानांतरित हुए अधिकारियों में लखनऊ, महोबा और फतेहपुर के अधिकारी भी शामिल हैं।  इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर चार्ज लेने को कहा गया है। बताते चलें कि पंचायत चुनाव से पहले कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस विभाग में तबादलें जारी हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और तबादले हो सकते हैं। ये है तबादला सूची नाम - वर्तमान तैनाती - नया तैनाती स्थल  सीओ तेज बहादुर सिंह - एसटीएफ लखनऊ - जिला हरदोई। सीओ उमेशचंद्र - सहायक सेनानायक, पीएसी गाजियाबाद - जिला महोबा सीओ गयादत्त मिश्र - जिला संतकबीरनगर - जिला फतेहपुर...
कानपुर में मामूली बहस में होटलकर्मी की राड मारकर बेरहमी से हत्या

कानपुर में मामूली बहस में होटलकर्मी की राड मारकर बेरहमी से हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में कोपरगंज में स्थित एक होटल के कर्मचारी की लोहे की राड मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बताते हैं कि जरा सी बहस में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पड़ोसी होटल कर्मचारी से विवाद में वारदात बताया जाता है कि बादशाहीनाका थाना क्षेत्र के नौघड़ा के रहने वाले अमन बाजपेई कोपरगंज के एक होटल पर काम करते थे। किसी बात को लेकर पास के एक दूसरे होटल कर्मचारी से उसकी बहस होने लगी। ये भी पढ़ें : UP : हमीरपुर में मंगेतर पर चाकू से हमला, फिर उसी के दुपट्टे से लगाई फांसी, दोनों की मौत  आरोप है कि दूसरे होटल के कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ अमन पर लोहे की राड और डंडे से हमला बोल दिया। बेरहमी से उसे पीटा और मरणासन्न करके छोड़ गए। अमन के साथी...
लखनऊ : मॉल में सिपाही की पिटाई मामले में मैनेजर व गार्ड समेत कई पर FIR

लखनऊ : मॉल में सिपाही की पिटाई मामले में मैनेजर व गार्ड समेत कई पर FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में वर्दी के नीचे तीन शर्ट पहनने के आरोपी सिपाही की पिटाई मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने हुसैनगंज के उस मॉल के मैनेजर व गार्ड समेत 3 के खिलाफ नामजद व कुछ अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, हुसैनगंज कोतवाली के दारोगा प्रमोद प्रसाद ने इस मामले में वीमार्ट मैनेजर विश्वास मिश्र और सुरक्षा गार्ड अजीज तथा कर्मचारी विजय समेत अन्य के खिलाफ सिपाही को बंधक बनाकर पीटने व धमकी देने की रिपोर्ट लिखाई है। वर्दी के नीचे 3 शर्ट पहनने का था आरोप बताया जाता है कि रिपोर्ट लिखाने वाले दरोगा प्रमोद प्रसाद का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर उन्होंने एक सिपाही की पिटाई का वीडियो देखा। छानबीन पर पता चला था कि वीडियो स्टेशन रोड स्थित एक मॉल का है। पूछताछ में पता चला कि 21 फरवरी को गोमतीनगर विस्तार थाने में तैनात रहे सिपाही आदेश कुमार वहां खरीददारी को पहुंचे थे।...
लखनऊ : सिपाही ने वर्दी के नीचे पहन ली 3 शर्ट, माॅल के सेंसर ने पकड़ी चोरी

लखनऊ : सिपाही ने वर्दी के नीचे पहन ली 3 शर्ट, माॅल के सेंसर ने पकड़ी चोरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक सिपाही ने अपनी हरकत से पूरे पुलिस महकमे का सिर शर्म से झुका दिया। यह सिपाही हुसैनकंज में स्थित एक वी-मार्ट में चोरी करते हुए पकड़ा गया। इसके बाद किसी ने पिटाई की तो किसी ने कपड़े उतारे। सिपाही के पकड़े जाने से लेकर पिटाई तक का वीडियो वायरल हुआ। उच्चाधिकारियों ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। दरअसल, सिपाही ने चोरी की तीन शर्ट को वर्दी के नीचे पहन लिया और फिर निकलने लगा था। तभी पकड़ा गया। वीडियो वारल होने अधिकारियों को घटना की जानकारी हुई। वीडियो वायरल होने पर निलंबित बताया जाता है कि पुलिस लाइन में तैनात सिपाही आदेश कुमार वीमार्ट में खरीददारी के लिए पहुंचा। वहां कुछ देर इधर-उधर घूमता रहा। फिर ट्रायल रूम में जाकर 3 शर्ट पहनकर ऊपर से वर्दी पहन ली। इसके बाद मार्ट से तेजी से बाहर निकलने लगा। तभी गेट पर लगा सायरन बज उठा। सुरक्षा गार्ड ने सिपाही को पकड़...
कानपुर : घर में महिलाओं को बंधक बनाकर 20 लाख की लूट, रिटायर्ड HAL कर्मी के घर वारदात

कानपुर : घर में महिलाओं को बंधक बनाकर 20 लाख की लूट, रिटायर्ड HAL कर्मी के घर वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में आज तड़के सुबह बदमाशों ने एक रिटायर्ड एचएएल कर्मी के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों में घर में मौजूद दो महिलाओं को बंधक बनाकर लाखों की नगदी और जेवर लूटे। घटना के समय गृहस्वामी घर से बाहर गए हुए थे। घर में महिलाएं ही थीं। उधर, कुछ दूरी पर स्थित चौकी पुलिस के देरी से पहुंचने को लेकर लोगों में नाराजगी रही। हालांकि, पुलिस का कहना है कि फारेंसिक टीम सबूत जुटा रही है, जल्द घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। सुबह करीब साढ़े 4 बजे घर में घुसे बदमाश बताया जाता है कि चकेरी में सेवानिवृत्त एचएएल कर्मी रामकेवल सिंह अपने परिवार के साथ कालोनी में रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी धर्मशीला देवी व बेटा धीरेंद्र और तीन बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। बताते हैं कि आज शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे वह रोज की तरह घर से दूध लेने के लिए निकले थे। घर में पत्नी और बहू-ब...
मनचले ने महिला सिपाही से पूछा, इतनी पतली सी हो, राइफल कैसे संभालती हो, और फिर..

मनचले ने महिला सिपाही से पूछा, इतनी पतली सी हो, राइफल कैसे संभालती हो, और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी में लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन अब एक थोड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक मनचले ने महिला सिपाही पर ही टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ कर दी। हालांकि, महिला सिपाही ने उसकी जमकर धुनाई की और बाद में फोर्स बुला लिया। आरोपी धक्का देकर मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। मामला यूपी के बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि महिला सिपाही पर टिप्पणी करने वाले मनचले को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र का मामला बताया जाता है कि फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक गली से गुजर रही महिला सिपाही पर मनचले ने टिप्पणी कर दी। मनचले ने कहा कि देखने में इतनी दुबली-पतली हो, राइफल कैसे संभालती होगी। महिला सिपाही ने मनचले को पकड़ा और उसकी धुनाई शुरू क...
आपराधिक मामलों में फंसे आजम खान को एक और झटका..

आपराधिक मामलों में फंसे आजम खान को एक और झटका..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : कई आपराधिक मामलों में फंसे रामपुर के सांसद आमज खान को सरकार एक और झटका दिया है। आजम को मिलने वाली लोकतंत्र सेनानी पेंशन बंद कर दी गई है। बताते हैं कि पेंशन के रूप में आजम को हर महीने 20 हजार मिल रहे थे। दरअसल, आपात काल के दौरान जो लोग जेल गए थे, उनको सरकार लोकतंत्र सेनानी का दर्जा देकर पेंशन देती है। 2005 में मुलायम सरकार ने आजम को यह पेंशन देना शुरू किया था। योजना के शुरू से मिल रही थी पेंशन अब कई मुकदमों में आरोपी होने की वजह से आजम की यह पेंशन रोक दी गई है। बताया जाता है कि जिस समय इमरजेंसी लगी थी, तब आजम अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे। वह जेल भी गए थे। फिलहाल आजम खान इस वक्त भी कई आपराधिक मामलों में फंसे हैं और जेल में बंद हैं। बुधवार को रामपुर जिले की लोकतंत्र सेनानियों की सूची में आजम का नाम नहीं था। उधर, रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने मी...
Love Jihad Law : विधानसभा में लव जिहाद विधेयक ध्वनि मत से पारित

Love Jihad Law : विधानसभा में लव जिहाद विधेयक ध्वनि मत से पारित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज बुधवार को लव जिहाद पर लगाम कसने के लिए संबंधित विधेयक को पास करा लिया। सरकार ने विधानसभा में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2021 को ध्वनि मत से पास कराया। अब राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के पास इसे हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा। इसके साथ ही कानून बन जाएगा। बताते चलें कि बीते वर्ष नवंबर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी के साथ यूपी में यह अध्यादेश लागू हो गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानून इसकी अधिसूचना जारी कर गई। कैबिनेट ने 24 नवंबर को मंजूरी दे दी थी। निमय के अनुसार अध्यादेश को 6 माह के अंदर विधान मंडल के दोनों सदनों में मंजूरी दिलाना पड़ता है। इसी क्रम में आज बुधवार को सरकार ने विधान सभा में इस विधेयक को ध्वनि मत से पारित कराया। अब विधान परिषद में इसकी परीक्षा होनी है। बताते चलें कि यूपी में लव जिहाद के बढ़ते...
अमरोहा नरसंहार : शबनम को फांसी से कुछ दिन की राहत मिली

अमरोहा नरसंहार : शबनम को फांसी से कुछ दिन की राहत मिली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : अमरोहा नरसंहार में मौत की सजा पा चुकी शबनम को फिलहाल कुछ दिन की राहत मिल गई है। दरअसल, शबनम के वकील ने राज्यपाल के पास दया याचिका दायर की है। अब इस याचिका के निस्तारण तक शबनम का डेथ वारंट जारी नहीं हो सकेगा। अदालत ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा है। मामला अमरोहा के बावनखेड़ी में हुए एक परिवार के नरसंहार का है जो वर्ष 2008 में 15 अप्रैल को हुआ था। यह थी पूरी वारदात अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी में शबनम नाम की इस महिला ने अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर 15 अप्रैल, वर्ष 2008 को अपने माता-पिता, दो भाइयों, भाभी और फुफेरी बहन के साथ एक मासूम भतीजे को मार डाला था। 15 जुलाई 2010 को अमरोहा सेशन कोर्ट ने दोनों को फांसी की सजा सुनाई थी। इसके बाद हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट ने भी दोनों की सजा को बरकरार रखा था। संबंधित खबर पढ़ें : खास खबर : आजाद भा...
कानपुर में मोमबत्ती से लगी आग, सिलेंडर फटने से घर राख

कानपुर में मोमबत्ती से लगी आग, सिलेंडर फटने से घर राख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपु के दबौली में नहर किनारे एक घर में मोमबत्ती से आग लग गई। इसके बाद वहां रखे छोटे सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। इससे पूरा का पूरा झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, तबतक पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। बताते हैं कि खारजा नहर किनारे इंद्रपाल सिंह झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहता है। वह पनकी फैक्ट्री एरिया में चाय का होटल चलाता है। उनकी पत्नी आशा ने बताया मंगलवार को मोमबत्ती से आग लगी। इसके बाद सिलेंडर भी फट गया। ये भी पढ़ें : कानपुर में देर रात डबल मर्डर से सनसनी, दो दोस्तों की निर्मम हत्या...