Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

यूपी में 31 IAS के तबादले, लखनऊ-कानपुर-बिजनौर समेत 14 जिलों में नए DM, पढ़े पूरी लिस्ट..

यूपी में 31 IAS के तबादले, लखनऊ-कानपुर-बिजनौर समेत 14 जिलों में नए DM, पढ़े पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बीती देर रात प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के बड़ी संख्या में तबादले किए हैं। राज्य सरकार ने देर रात 3 मंडलायुक्त और लखनऊ-कानपुर-बांदा और बिजनौर-बाराबंकी समेत 14 जिलों के जिलाधिकारियों को बदल दिया है। कुल 31 आईएएस का तबादला किया गया है। मेरठ, आगरा और अलीगढ़ में नए मंडलायुक्त भेजे गए हैं। विशाखजी लखनऊ के DM बनाए गए तबादला सूची के अनुसार, मेरठ की मंडलायुक्त रहीं सेल्वा कुमारी जे. को अब सचिव नियोजन व डीजी अर्थ एवं संख्या बनाया गया है। आगरा की मंडलायुक्त रितु महेश्वरी को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। सहारनपुर के मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद को मेरठ मंडल का आयुक्त बनाया गया है। जितेंद्र प्रताप सिंह कानपुर के नए DM विशाख जी को लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अबतक वह अलीगढ़ के डीएम थे। अलीगढ़...
महाकुंभ2025: वायरल सुंदरी हर्षा रिछारिया अब छोड़ेंगी कुंभ

महाकुंभ2025: वायरल सुंदरी हर्षा रिछारिया अब छोड़ेंगी कुंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: Viral Sadhvi In Mahakumbh: महाकुंभ प्रयागराज में चर्चा में आईं वायरल सुंदरी हर्षा रिछारिया फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अब महाकुंभ छोड़ देने का ऐलान किया है। आज रोते हुए हर्षा ने ट्रोलर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो रोते हुए दिखाई दे रही हैं। हर्षा ने कहा, “शर्म आनी चाहिए एक लड़की जो धर्म से जुड़ने के लिए यहां आई, धर्म को जानने आई, आप लोगों ने उसे पूरे कुंभ में रुकने लायक भी नहीं छोड़ा। जिन लोगों ने ऐसा किया है उन्हें पाप लगेगा।” यह है पूरा मामला महाकुंभ में पहुंचीं हर्षा रिछारिया पहले दिन से ही सोशल मीडिया में वायरल हुईं। उन्हें सोशल मीडिया पर सबसे सुंदर साध्वी के नाम से जबरदस्त प्रसिद्धी मिली। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसमें वह साध्वी की वेशभूषा में दिखाई दीं। ...
अखिलेश यादव बोले, मिल्कीपुर में देश का सबसे बड़ा उप चुनाव, भाजपा की हार तय 

अखिलेश यादव बोले, मिल्कीपुर में देश का सबसे बड़ा उप चुनाव, भाजपा की हार तय 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मिल्कीपुर में देश का सबसे बड़ा उपचुनाव है। दावा किया कि पीडीए भाजपा को बड़ी हार हरायेगा। लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में अखिलेश यादव ने कहा कि मिल्कीपुर में पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) का प्रतिनिधि ही सपा का उम्मीदवार है। कहा-पीडीए भाजपा को हराने के लिए तैयार कहा कि वह सभी पत्रकारों से इस ऐतिहासिक मिल्कीपुर उप चुनाव को कवर करने की अपील करते हैं। कहा कि इस अनोखे और महत्वपूर्ण उपचुनाव का लोकतंत्र पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा, जिसपर अध्यन होना चाहिेए। सपा मुखिया ने सरकार से स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया। बोले, सत्ता का दुरुपयोग कर सकती है बीजेपी अखिलेश यादव ने कहा कि मिल्कीपुर में भाजपा को हराने के लिए किसान, युवा और व्यापारियों के साथ-साथ महिलाएं भी त...
यूपी में 8वीं तक के स्कूल बंद, शीत लहर के चलते..

यूपी में 8वीं तक के स्कूल बंद, शीत लहर के चलते..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी के मद्देनजर स्कूलों में दो दिन के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। परिषदीय व मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा-1 से 8 तक के बच्चों की 16 व 17 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की गई है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से ठंड को देखते हुए जारी हुए आदेश बुधवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी हुआ है। बताते चलें कि यूपी में इस समय मौसम ने तेजी से करवट बदली है। आने वाले दिनों के लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसे लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। अब 8वीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। ये भी पढ़ें: अलर्ट: यूपी में फिर होगी बारिश, लखनऊ से बुंदेलखंड और मेरठ तक बदलेगा मौसम    ...
मायावती का जन्मदिन आज, CMYogi ने किया फोन-अखिलेश यादव ने दी बधाई

मायावती का जन्मदिन आज, CMYogi ने किया फोन-अखिलेश यादव ने दी बधाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: BSP Chief Mayawati Birthday: बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का आज बुधवार को जन्मदिन है। पार्टी कार्यकर्ता इसे जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मना रहे हैं। जिलास्तर पर विचार गोष्ठियों का आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा सुप्रीमो को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स (X) एकाउंट पर बसपा मुखिया के लिए बधाई संदेश लिखा है। ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी ने किया कांग्रेस पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन ये भी पढ़ें: BJP ने मिल्कीपुर से घोषित किया प्रत्याशी, सपा से सीधी टक्कर    ...
अलर्ट: यूपी में फिर होगी बारिश, लखनऊ से बुंदेलखंड और मेरठ तक बदलेगा मौसम

अलर्ट: यूपी में फिर होगी बारिश, लखनऊ से बुंदेलखंड और मेरठ तक बदलेगा मौसम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम फिर करवट बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। वहीं कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में फिर से यह बदलाव होने जा रहा है। मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट बुधवार के लिए मौसम विभाग ने बुंदेलखंड और आगरा क्षेत्र के 16 जिलों में बारिश, गरज के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 18 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि ज्यादातर जगहों पर घना कोहरा और पछुआ हवाएं चलती रहेंगी। इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग का कहना है कि हमीरपुर, जालौन, महोबा, ललितपुर, झांसी, बांदा में वज्रपात की आशंका है। ये भी पढ़ें: मेरठ: मृत्यु के बाद क्या ...
BJP ने मिल्कीपुर से घोषित किया प्रत्याशी, सपा से सीधी टक्कर

BJP ने मिल्कीपुर से घोषित किया प्रत्याशी, सपा से सीधी टक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो, (लखनऊ): उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनावों पर सभी की नजर है। आज भाजपा ने इस सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। भाजपा ने चंद्रभान पासवान को मिल्कीपुर सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सपा के अवधेश प्रसाद से सीधी टक्कर बताते चलें कि चंद्रभान पेशे से वकील हैं और मिल्कीपुर के उपचुनाव में प्रमुख दावेदार थे। उनकी पत्नी रुदौली से जिला पंचायत सदस्य हैं। वहीं पिता ग्राम प्रधान हैं। बताते चलें कि सपा ने इस सीट से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। ये भी पढ़ें: BJP चुनाव अधिकारी को जूते का गुलदस्ता भेंट कर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा  ...
अय्याश पति से परेशान पत्नी और प्रेमिका, फिर दोनों ने मिलकर किया काम तमाम-गिरफ्तार

अय्याश पति से परेशान पत्नी और प्रेमिका, फिर दोनों ने मिलकर किया काम तमाम-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: यूपी में पति की अय्याशी से परेशान एक पत्नी ने युवती के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। मृतक दिल्ली की एक निजी कंपनी में इंजीनियर था। बताते हैं कि वह पत्नी के सामने ही प्रेमिका को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करता था। अय्याशी करता था। आखिरकार तंग आकर दोनों ने मिलकर उसे ठिकाने लगाने की साजिश रची। फिर उसका काम तमाम कर दिया। पहले मूसर मारकर मौत की नींद सुला दिया। पुलिस को मिला था अधजला शव फिर रजाई में लपेटकर आग लगा दी। ताकि हत्या को दुर्घटना समझा जाए। पुलिस को इंजीनियर का अधजला शव मिला था। हालांकि, पुलिस ने जांच करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया। अब पुलिस को दूसरी हत्यारोपी महिला की तलाश है। जानकारी के अनुसार, इटावा की वृंदावन कालोनी के रहने वाले निजी कंपनी के इंजीनियर राघवेंद्र यादव (45) का घर में अधजला शव मिला था। पुलिस की सतर्कता से खुलासा...
मृत्यु के बाद क्या होता है.., जानने के लिए छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया

मृत्यु के बाद क्या होता है.., जानने के लिए छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक 9वीं के छात्र ने मृत्यु के बाद क्या होता है..यह जानने के लिए खुद को गोली से उड़ा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है। मेरठ के एपेक्स कालोनी में घटना जानकारी के अनुसार, मेरठ के एपेक्स कालोनी में रहने वाले 9वीं के छात्र युवराज राणा ने खुद को गोली मार ली। खुद को पिस्टल से गोली मार ली। घटना शनिवार रात की है। पुलिस की प्रथम दृष्टया यह कारण.. थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि घटना शनिवार रात को हुई। छात्र ने जिस पिस्टल से खुद को गोली मारी, उसे बरामद कर लिया गया है। जांच की जा रही है कि छात्र के पास पिस्टल कहां से आई। https://samarneetinews.com/doctor-hanged-himself-in-bandas-indiranagar-police-investigate/ थाना प्रभारी ...
मालिनी अवस्थी के लोक गीतों पर झूमा तंजानिया भी, हिंदी दिवस पर..

मालिनी अवस्थी के लोक गीतों पर झूमा तंजानिया भी, हिंदी दिवस पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क(लखनऊ): पद्मश्री एवं प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी के लोक गीतों का जादू तंजानिया में जमकर चला। उनके लोक गीतों पर तंजानिया झूम उठा। दरअसल, भारतीय उच्चायोग द्वारा स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र और स्वर्णागंगा तंजानिया की ओर से विश्व हिंदी दिवस पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में पद्मश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी भी शामिल हुईं। इस पूरे कार्यक्रम में मालिनी और उनके लोकगीत लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गए। यह कार्यक्रम तंजानिया के दार एस सलाम के राष्ट्रीय संग्रहालय प्रेक्षागृह में हुआ। बताते हैं कि जब कार्यक्रम में मालिनी अवस्थी ने रामजन्म का बधाई गीत राम जी के भइले जनमवा सुनाया तो पूरे हाल में जय श्री राम का उद्घोष होने लगा। खुद मालिनी अवस्थी ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा कि वह अयोध्या में हैं। उन्होंने कहा कि वि...