कानपुर देहात में सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत
समरनीति न्यूज, कानपुर देहातः जिले अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रनिया कस्बे में सोमवार देर रात बाइक सवार दो युवक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर भागने में सफल रहा। बताते हैं कि रनिया कस्बा निवासी अंकित पुत्र मुन्नू अपने साथी वहीं रहने वाले टिल्लू व जरिहा गांव निवासी मौजी लाल के साथ बीती रात करीब 10 बजे रायपुर गांव की ओर से वापस रनिया घर लौट रहे थे।
रनिया कस्बे में हुआ हादसा
रास्ते में रनिया कस्बे में इलाहाबाद बैंक के सामने हाइवे पर कानपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को इलाज के लिए भिजवाया। अंकित और टिल्लू जिला अस्पताल में मौजूद डाक्टर श्री प्रकाश ने मृत घोषित कर दिया। रनिया...








