Saturday, February 14सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

खास खबरः यूपी में पेट्रोल-डीजल और शराब महंगी, योगी सरकार का बड़ा फैसला

खास खबरः यूपी में पेट्रोल-डीजल और शराब महंगी, योगी सरकार का बड़ा फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना संकट के चलते लड़खड़ाई अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बुद्धवार को कई अहम फैसले लिए हैं। दरअसल, लाकडाउन के चलते यूपी की अर्थव्यवस्थता बुरी तरह से लड़खड़ा गई है, ऐसे में मुख्यमंत्री योगी ने दोबारा इसे पटरी पर लाने के लिए कैबिनेट बैठक की। इसके बाद यूपी में पेट्रोल-डीजल के साथ ही शराब की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी का फैसला लिया है। सरकार के इस कदम को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताते चलें कि कोरोना संकट से लड़ रही यूपी सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन-रात एक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने यह फैसला प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उठाया है। आज रात से लागू होंगी बढ़ी कीमतें ये बढ़ी हुई कीमतें आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी। वहीं एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। इस फैसले में उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्...
यूपी की बड़ी खबर: आगरा में कोरोना से महिला सिपाही की मौत, कानपुर में थीं तैनात

यूपी की बड़ी खबर: आगरा में कोरोना से महिला सिपाही की मौत, कानपुर में थीं तैनात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः शहर के सिकंदरा थाना क्षेत्र में ईश्वर नगर में एक महिला सिपाही की कोरोना से मौत हो गई है। पांच दिन पहले ही इन महिला सिपाही एक बच्ची को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद उनको सर्दी-बुखार के साथ ही सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। बताते हैं कि लेडी लायल अस्पताल से महिला सिपाही को डिलीवरी कुछ घंटों बाद यह कहते हुए छुट्टी दे दी गई थी कि उनको घर ले जाएं, यहां कोरोना का खतरा ज्यादा रहता है। इसके बाद से वह घर पर ही थीं। बुधवार को उनको सांस लेने में दिक्कत बढ़ गई। इलाज मिला नहीं, कार में तोड़ा दम इसके बाद परिवार के लोग उनको कार से एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में भटकते रहे, लेकिन उनको इलाज नहीं मिल पाया। बाद में कार में ही महिला सिपाही विनीता यादव (28) की मौत हो गई। परिवार के लोग उनको घर लेकर पहुंचे। 2 मई को दिया था बेटी को जन्म बीती 2 मई तो बेटी को जन्म देने वाली विनीता यादव के ...
Corona: कानपुर में कोरोना संदिग्ध युवती की मौत, मासूम समेत 15 और पाॅजिटिव मिले

Corona: कानपुर में कोरोना संदिग्ध युवती की मौत, मासूम समेत 15 और पाॅजिटिव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में कोरोना का प्रकोप थमता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को जनरलगंज के एक कपड़ा कारोबारी के 3 साल के बच्चे समेत 15 और कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना पाॅजिटिव कुल मामले 288 हो गए हैं। वहीं हैलट के कोविड-19 अस्पताल के आईसीयू में भर्ती एक कोरोना संदिग्ध युवती की मौत हो गई है। बताते हैं कि 34 कोरोना पाॅजिटिव लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। ऐसे में कानपुर शहर में अब कुल एक्टिव केस 248 हैं। कपड़ा कारोबारी की 3 साल की बच्ची भी पाॅजिटिव कानपुर के सीएमओ डा. अशोक शुक्ला ने बताया है कि जीएसवीएम मेडिकल कालेज की जांच रिपोर्ट में 162 और लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कालेज से कुल 95 सैंपुल की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें कानपुर में कुल 15 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। बताते हैं कि कानपुर मेडिकल कालेज की जांच रिपोर्ट में चकेरी के शिव कटरा निवासी जनरलगंज के क...
कानपुर शहर के पनकी में किन्नरों के गुरु का बेरहमी से कत्ल

कानपुर शहर के पनकी में किन्नरों के गुरु का बेरहमी से कत्ल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के पनकी इलाके में एक वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। कुछ नशेबाज युवकों ने एक किन्नरों के गुरु की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि अपने किन्नर गुरु को पिटता देख चेला भागकर पास की पुलिस चौकी पहुंचा। बताते हैं कि वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे थाने जाने की सलाह देकर टरका दिया। हत्या की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। बताते हैं कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। चेले का आरोप बुलाने पर नहीं आई चौकी पुलिस बताया जाता है कि प्रयागराज के सिरसा गांव निवासी किन्नर गुरु काजल उर्फ कन्हैया (35) पनकी मंदिर पुलिस चौकी के पीछे झोपड़पट्टी में रहते थे। उनके साथ उनके चेले धर्मेंद्र और राहुल भी रहते थे। बताते हैं कि मंगलवार रात गुरु काजल से इलाके में रहने वाले शीलू राजपूत समेत अन्य यु...
कानपुर में मजदूरों को ला रही पिकअप पलटी, बच्चों समेत 8 घायल

कानपुर में मजदूरों को ला रही पिकअप पलटी, बच्चों समेत 8 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः मध्यप्रदेश में लाकडाउन में फंसे मजदूर जौनपुर के मजदूर और उनके परिजन आज बुधवार सुबह कानपुर देहात जिले में हाइवे पर हादसे में घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सभी एक भाड़े की पिकअप से अपने-अपने घर जौनपुर लौट रहे थे। इसी दौरान पिकअप हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। उसपर सवार बच्चों समेत 8 मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में सभी घायल लोग जौनपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताते हैं कि सभी भाड़ा वाहन से घर लौट रहे थे। मध्यप्रदेश से जौनपुर जा रहे थे मजदूर बताया जाता है कि आज बुधवार सुबह कानपुर देहात में हाइवे पर गांव कांधी के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में जौनपुर के बरसठी गांव निवासी रितेश (25), रोहित (20), रिंकू (22), विकास(15), आकाश (19), लालू (8), अजीत (10) गंभीर रूप से घायल हो गए। ये...
कानपुर में 5 और पाॅजिटिव केस मिले, कुल 269 हुए

कानपुर में 5 और पाॅजिटिव केस मिले, कुल 269 हुए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज मंगलवार को कानपुर शहर में 5 और कोरोना पाॅजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ ही शहर में कोरोना पाॅजिटिव की कुल संख्या 269 हो गई है। इनमें से 33 लोगों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या छह है। जिले में कुल एक्टिव केस 230 हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा अशोक शुक्ला ने दी। 22 और लोगों की होगी जांच बताया कि आज आई जांच रिपोर्ट में मेडिकल कालेज की जांच रिपोर्ट में कुल 4 तथा प्राइवेट लैब से एक कोरोना पाॅजिटिव की पुष्टि हुई। इनमें एक व्यक्ति कर्नलगंज, 1 मुन्नापुरवा, 2 कुली बाजार तथा 1 दलेलपुरवा इलाके का है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की 192 टीमों ने गुजैनी, किदवई नगर, गीतानगर, अनवरगंज मोहल्लों में 14,417 घरों में जाकर लोगों की जांच की। इस दौरान 11 लोग संदिग्ध लक्षणों वाले मिले। 6 लोग ऐसे हैं जो कोरोना पाॅजिटिव पाए ...
कानपुर में आज फिर 14 पाॅजिटिव केस मिले, कुल संख्या 267

कानपुर में आज फिर 14 पाॅजिटिव केस मिले, कुल संख्या 267

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज सोमवार को कानपुर में फिर 14 पाॅजिटिव केस एक साथ सामने आए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। बता दें कि रविवार को शहर में कुल 17 कोरोना पाॅजिटिव केस एक साथ सामने आए थे। जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है। आज सोमवार सुबह हैलट के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही एक महिला समेत कुल 14 कोरोना पाजिटिव केस सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना पाॅजिटिव कुल केस संख्या 267 पर पहुंच गई है। इनमें छह लोगों की जान जा चुकी है तथा 34 ऐसे हैं जो ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इस तरह शहर में अब कोरोना पाॅजिटिव एक्टिव केस 227 हो गए हैं। सीएमओ डाक्टर शुक्ला ने दी जानकारी बताया जाता है कि शहर के चुन्नीगंज की रहने वाली वृद्धा को रविवार सुबह हैलट के कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया था। डाक्टरों का कहना है ...
Lockdown-3: कानपुर में शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग ध्वस्त

Lockdown-3: कानपुर में शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग ध्वस्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में शासन के आदेशों पर शराब की दुकानें आज से खुल गई हैं, लेकिन शराब के दुकानदारों ने सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ख्याल नहीं रखा। ऐसे में दुकानों पर सैकड़ों की भीड़ बिना सोशल डिस्टेंसिंग के खड़ी नजर आई। दरअसल, शराब की दुकानों के खुलने की जानकारी के साथ ही दुकानों पर खरीददारी के लिए होड़ मच गई। रेड जोन में शामिल कानपुर में हॉटस्पॉट और बफर जोन से बाहर शराब बिक रही है। शराब की दुकानों के बाहर भीड़ उमड़ी सरकार ने शराब की दुकानों के खुलने को लेकर पहले ही स्थिति साफ कर दी थी। समय से लेकर बाकी नियम भी निर्धारित कर दिए थे। इसके बाद भी शराब माफियाओं ने पैसा कमाने की जल्दबाजी ने व्यवस्था ध्वस्त करने का काम किया। दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की व्यवस्था को दरकिनार किया गया। सुबह से ही लोग लाइन में खड़े नजर आए। लोगों ने दुकानों के बाहर किसी तरह से सोशल डिस्ट...
UP Lockdown-3: शराब बिक्री पर खास खबर, रेड जोन-हाॅटस्पाॅट छोड़ सभी जगह बिकेगी दारू

UP Lockdown-3: शराब बिक्री पर खास खबर, रेड जोन-हाॅटस्पाॅट छोड़ सभी जगह बिकेगी दारू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना वायरस संकट के दौर में देशभर में लाकडाउन-3 शुरू हो चुका है। 4 मई से लागू लाॅकडाउन-3 अब 17 मई तक लागू रहेगा। सरकार ने कोरोना पाॅजिटव केस मिलने के सिलसिले को देखते हुए शहर को तीन जोन में बांट दिया है। रेड जोन, आरेंज जोन और ग्रीन जोन। अब सरकार आरेंज और ग्रीन जोन वालों को राहत देने जा रही है। सरकार ने फैसला किया है कि लॉकडाउन 3 में यूपी में रेड जोन छोड़कर अन्य जगहों पर शराब की दुकानें दिन में 9 घंटे खुली रहेंगी। शराब बिक्री की सशर्त मिली अनुमति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शराब की बिक्री को सशर्त अनुमति दे दी है। इसके साथ ही लाॅकडाउन-3 में यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने इस छूट को लेकर सरकार की गाइडलाइन जारी कर दी है। सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि शराब खरीददारी के दौरान किसी ने सोशल डिस्टेंसिंग को तोड़ा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे ...
वीडियो वायरलः पुलिस चौकी पर ‘सपना चौधरी’ के गाने पर डांस, इंचार्ज लाइन हाजिर

वीडियो वायरलः पुलिस चौकी पर ‘सपना चौधरी’ के गाने पर डांस, इंचार्ज लाइन हाजिर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, इटावाः कोरोना संकट में पुलिस कर्मी किसी देवदूत से कम नहीं हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो अपनी हरकतों से महकमे की चमकती छवि पर दाग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ दिन पहले कानपुर के पनकी एसओ विनोद कुमार सिंह ने मंदिर जा रहे बुजुर्ग की पूजा थाली में न सिर्फ जल फैलाया, बल्कि उनको मेढक चाल चलवाकर अभद्रता भी की। उनकी इस गलती की सजा अधिकारियों ने उन्हें लाइन हाजिर करके दी। अब एक नया मामला इटावा जिले में सामने आया है। वहां एक चौकी इंचार्ज ने लाॅकडाउन देखने निकले युवक से सपना चौधरी के गाने पर डांस कराया। वीडियो वायरल होते ही सख्त कार्रवाई इस दौरान महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद थीं। अधिकारियों ने वीडियो वायरल होने पर मामले का संज्ञान लिया और चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मी भी कार्रवाई के लपेटे में हैं। एक उप निरीक्षक समेत बाकी आधा दर्जन पुलिस कर...