Friday, October 30सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

योगी के मंत्री नंदी से 2 करोड़ 8 लाख की ठगी, अधिकारियों में हड़कंप-पुलिस एक्टिव

योगी के मंत्री नंदी से 2 करोड़ 8 लाख की ठगी, अधिकारियों में हड़कंप-पुलिस एक्टिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता (नन्दी) से 2 करोड़ 8 लाख रुपए की ठगी हो गई है। साइबर ठगों ने उनके अकाउंटेंट को खुद को मंत्री का बेटा बताकर अपने खातों में रुपए ट्रांसफर करा लिए। मामला प्रदेश के कैबिनेट मंत्री से ठगी का होने के कारण अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तुरंत ही क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीमें छानबीन में जुटी हुई हैं। ठगों ने बताया खुद को मंत्री का बेटा पुलिस उन खातों की जानकारी कर रही है जिनमें रुपए ट्रांसफर कराे गए हैं। जानकारी के अनुसार रितेश श्रीवास्तव यूपी के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता (नंदी) के अकाउंटेंट हैं। बताते हैं कि दो दिन पहले साइबर अपराधियों ने व्हाट्सअप डीपी पर मंत्री के बेटे की फोटो लगाकर उन्हें मोबाइल मैसेज भेजा। मैं जरूरी मीटिंग में..,तुरंत भेजो' मैसेज में लिखा था कि 'मैं जरूरी बिजनेस मीटिंग में हूं। यह मेरा नया न...
यूपी में बड़ा हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत-दो घायल

यूपी में बड़ा हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत-दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के बिजनौर में आज एक बड़ा ही भीषण हादसा हो गया। कार की टक्कर से आटो सवार 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दूल्हा-दुल्हन भी शामिल हैं। पुलिस ने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दो लोगों को घायल हालत में अस्पताल भिजवाया। वहीं 7 लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया है। कोहरे में कार ने आटो में मारी टक्कर जानकारी के अनुसार बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र में हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाइवे पर स्थित फायर स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे दर्दनाक हादसा हुआ है। घने कोहरे में एक कार मने आटो को टक्कर मार दी। इससे आटो सवार 7 लोगों की मौत हो गई। https://www.youtube.com/watch?v=NFCCxK5pgtM बताते हैं कि सभी मृतक धामपुर थाना क्षेत्र के तीबड़ी के रहने वाले हैं। मृतकों में 4 पुरुष, 2 महिलाएं और...
झांसी में बड़ा हादसा, मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत, 30 बचाए गए-सेना बुलाई

झांसी में बड़ा हादसा, मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत, 30 बचाए गए-सेना बुलाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, झांसी: देर रात झांसी में बड़ा हादसा हो गया। झांसी के रानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कालेज में शुक्रवार रात करीब पौने 11 बजे आग लग गई। इससे वहां 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई। वहीं 30 से ज्यादा बच्चों को बचा लिया गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए सेना को बुलाया गया। सेना भी बुलाई गई, बचाव कार्य जारी समाचार लिखे जाने तक डीएम, एसएसपी समेत सभी बड़े अधिकारी मौके पर हैं। बचाव कार्य जारी है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को झांसी भेजा है। रात पौने 11 बजे करीब लगी आग जानकारी के अनुसार महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष एसएनसीयू वार्ड में देर रात भीषण आग लग गई। इससे 10 नवजात बच्चों की झुलसने व दम घुटने से मौत हो गई। वहीं 30 से ज्यादा बच्चों को बचाया गया है। CM योगी ने 12 घंटे में मांगी रिपोर्ट स...
देव दीपावली 2024 : लाखों दीपों से जगमगा उठे काशी के घाट, हर-हर महादेव की गूंज 

देव दीपावली 2024 : लाखों दीपों से जगमगा उठे काशी के घाट, हर-हर महादेव की गूंज 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : DevDeepawali2024 : आज भगवान शिव की नगरी काशी लाखों दीपों से जगमगा उठी। देवताओं की दीपावली मनाने के लिए काशी में भक्तों की भीड़ उमड़ी। शाम होते ही सभी घाट दीपों से जगमगा उठे। वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नमो घाट का लोकार्पण किया। इसके साथ ही वहां हर-हर महादेव का जयकारा गूंजने लगा। रंग बिरंगी रोशनी से काशी के घाटों को ऐसे सजाया गया कि सुंदरता ने सभी का मनमोह लिया। भीड़ को काबू करने में सुरक्षा कर्मियों को काफी मेहनत करनी पड़ी। घाटों पर आतिबाजी भी हुई। भक्ति और सौंदर्य का अद्भुत नजारा देखने को मिला। वहीं पर्यटकों ने नौका और वोट में बैठकर इसका आनंद उठाया। ये भी पढ़ें : Deepotsav2024 : अयोध्या : प्रभु राम की नगरी 25 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई, ये दो रिकार्ड बने..    ...
Sitapur : महिला खनिज अधिकारी से छेड़छाड़, मुख्य आरोपी फरार..3 गिरफ्तार

Sitapur : महिला खनिज अधिकारी से छेड़छाड़, मुख्य आरोपी फरार..3 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर जिले में तैनात महिला खनिज अधिकारी के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता का मामला तूल पकड़ गया है। एससी/एसटी आयोग ने डीएम अभिषेक आनंद से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। उधर, पुलिस ने मामले में देर रात तक कार्रवाई की। हालांकि, मुख्य आरोपी अबतक फरार है। मुख्य आरोपी तक पहुंचने में पुलिस नाकाम आरोपी डंफर चालक आकाश, जेसीबी चालक राज कुमार और नरेंद्र पाल को गिरफ्तार करके जेल भेजा। हालांकि, मुख्य आरोपी अरजीत शुक्ला और दिवाकर अबतक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। बताते चलें कि रामकोट क्षेत्र के https://www.youtube.com/watch?v=SfWEWJpsukc धनईखेड़ा में अवैध खनन मामले में जिला खनिज अधिकारी शालिनी कुमारी से खनन माफिया के गुर्गों ने अभद्रता की थी। उनका मोबाइल तोड़कर फेंक दिया था। साथ ही अपशब्द बोलते हुए छेड़छाड़ भी की थी। पीड़ित अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्...
UP : कोचिंग छात्रा से महीनों दुष्कर्म, दरिंदा शिक्षक कभी पिलाता था शराब-गांजा तो कभी सिगरेट, दो गिरफ्तार

UP : कोचिंग छात्रा से महीनों दुष्कर्म, दरिंदा शिक्षक कभी पिलाता था शराब-गांजा तो कभी सिगरेट, दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में एक कोचिंग छात्रा से दो शिक्षकों द्वारा दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि एक शिक्षक ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे कई महीने तक ब्लैकमेल करते हुए लगातार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं एक अन्य शिक्षक से भी दुष्कर्म कराया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिक्षक उसे कभी जबरन शराब पिलाता था, कभी गांजा पिलाता तो कभी सिगरेट पिलाता था। अन्य छात्रा से अश्लीलता करते आरोपी का Video हुआ था Viral चौंकाने वाली बात यह है कि दुष्कर्म करने वाले दो शिक्षकों में एक शिक्षक वही साहिल है जिसका एक अन्य छात्रा के साथ अश्लीलता वाला वीडियो वायरल हुआ था। इसे निर्दोष मानते हुए तब इसके समर्थन में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन भी किया था। हालांकि, अब उसका काला चिट्ठा खुला तो घिनौना चेहरा सबके सामने आ गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही छात्रा...
यूपी में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत

यूपी में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात एक टूरिस्ट बस खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं लगभग 20 लोग घायल हो गए। घायलों को शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताते हैं कि टूरिस्ट बस में परिवार मथुरा से मुंडन कराकर लौट रहा था। मथुरा से लखनऊ लौट रहा था परिवार हादसा फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार लखनऊ के मोहिद्दीनपुर के संदीप अपने 5 वर्षीय बेटे सिद्धार्थ का मुंडन कराकर मथुरा से लखनऊ लौट रहे थे। रात लगभग https://www.youtube.com/watch?v=kPLlAd8vOUo पौने 11 बजे थाना नसीरपुर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या-49 के पास हादसा हो गया। हादसे में संदीप व बिटाना देवी सहित 5 लोगों की मौत हो गई। 20 घायलों में 7 की हालत गंभीर बनी है। ये भी पढ़ें : देखें Video : ‘दरोगा जी’ ने चौकी में युवक प...
Sharda Sinha : नहीं रहीं मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा

Sharda Sinha : नहीं रहीं मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : देश की सबसे मशहूर लोकगायिक शारदा सिन्हा अब नहीं रहीं। मंगलवार देर रात 72 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली एम्स में अंतिम सांसें लीं। उनके निधन से यूपी-बिहार ही नहीं पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। मल्टीपल मायलोमा से थीं पीड़ित उनके बेटे अंशुमान सिन्हा का कहना है कि बिहार कोकिला मल्टीपल मायलोमा जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। यह कैंसर का एक प्रकार है। उन्हें 2017 से यह बीमारी थी। उन्होंने अपनी बीमारी को सार्वजनिक नहीं किया था। हंसते हुए अपनी आवाज देती रहीं। ये भी पढ़ें : नहीं रहीं दूरदर्शन के ‘उड़ान’ धारावाहिक की एक्ट्रेस कविता चौधरी https://samarneetinews.com/doordarshans-udaan-serial-actress-kavita-chaudhary-passes-away/  ...
कानपुर : नर्स से अस्पताल में रेप, संचालक मोहम्मद इम्तियाज गिरफ्तार

कानपुर : नर्स से अस्पताल में रेप, संचालक मोहम्मद इम्तियाज गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीतिन्यूज, कानुपर : कानपुर में एक निजी अस्पताल संचालक ने नर्सिंग छात्रा (नर्स) को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने संचालक के खिलाफ मुकदमा लिखकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल संचालक का नाम मोहम्मद इश्तियाक उर्फ इम्तियाज बताया जा रहा है। मामला कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र का है। हालांकि, पुलिस पर रिपोर्ट लिखने में हीलाहवाली का भी आरोप है। नाइड ड्यूटी में बंधक बनाया जानकारी के अनुसार कानपुर के कल्याणपुर में स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक मो. इम्तियाज ने वहां काम करने वाली नर्स के साथ दुष्कर्म किया। नाइट ड्यूटी के दौरान उसे बंधक बनाया। फिर शोर मचाने पर मुंह में ये भी पढ़ें : चित्रकूट में नर्स से गैंगरेप, विरोध पर आंखों पर पट्टी बांधकर पीटा, 4 के खिलाफ मुकदमा कपड़ा ठूंस दिया। सुबह आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पीड़ित युवती का ...
यूपी : उप चुनाव की तारीख बदली, अब 13 नहीं, 20 को मतदान

यूपी : उप चुनाव की तारीख बदली, अब 13 नहीं, 20 को मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में विधानसभा उपचुनाव की तारीख चुनाव आयोग द्वारा बदल दी गई है। अब यूपी में 13 नवंबर को नहीं, बल्कि 20 नवंबर को मतदान होगा। प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। कई राजनीतिक दलों ने की थी मांग बताते हैं कि राजनीतिक दलों के अनुरोध के बाद चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। तारीखों को पुनर्निधारित करते हुए 20 नवंबर को मतदान का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब और केरल में मतदान की तारीखें बदली गई हैं। ये भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान, 23 को परिणाम  ...