Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

अपडेटः ब्रैकिंग न्यूजः बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर सुसाइड की

अपडेटः ब्रैकिंग न्यूजः बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर सुसाइड की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बॉलीवुड से एक बेहद चौंकाने वाली दुखद खबर सामने आ रही है। फेमस युवा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। उन्होंने अपने घर में सुसाइड की है। हालांकि, अभी उनकी सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। बताते हैं कि पुलिस उनके घर पहुंची हुई है। बताया जा रहा है कि सुशांत के नौकर ने पुलिस को घटना की जानकारी फोन करके दी है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिकतौर पर मामला डिप्रेशन में सुसाइड का लग रहा है। डिप्रेशन को माना जा रहा है आत्महत्या की वजह बताया जाता है कि बांद्रा स्थित अपने किराए के घर में उन्होंने आत्महत्या कर ली है। कहा जा रहा है कि उन्होंने हरे रंग के कपड़े का फंदा बनाया है। कहा जा रहा है कि साढ़े 4 लाख रुपए किराए के मकान में सुशांत सिंह अपने परिवार से दूर दो नौकर और एक कुक के साथ रहते थे...
यूपी की बड़ी खबरः मंत्री के स्टाफ समेत 11 के खिलाफ करोड़ों के फर्जीवाड़े की FIR

यूपी की बड़ी खबरः मंत्री के स्टाफ समेत 11 के खिलाफ करोड़ों के फर्जीवाड़े की FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में भ्रष्टाचार का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस का संदेश भी दे दिया। दरअसल, पशुधन विभाग के कैबिनेट मंत्री के निजी सचिव और राज्यमंत्री के दफ्तर में एक अफसर ने मिलीभगत करते हुए करोड़ों का खेल कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने विभाग में ठेका दिलाने का जाल बिछाकर एक व्यापारी को फंसाया। इसके बाद उसके 9 करोड़ रुपए हड़प लिए। इस मामले में 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आरोपियों में एक मंत्री के निजी सचिव और कर्मचारी भी शामिल हैं। मामले की जांच एसटीएफ को दी गई थी। बताते हैं कि जांच में पूरा मामला सही पाया गया। इंदौर का रहने वाले हैं पीड़ित व्यापारी बताते हैं कि मंजित सिंह भाटिया उर्फ मिंकू इंदौर की पूर्णिया कॉलोनी के रहने वाले हैं। वह पशुधन विभाग में आटा व दूसरे सामान का ठेका लेते हैं। उनक...
पुलिस हिरासत में बाहुबली की एक्ट्रेस राम्या कृष्णन, कार में मिलीं 100 से ज्यादा शराब की बोतलें

पुलिस हिरासत में बाहुबली की एक्ट्रेस राम्या कृष्णन, कार में मिलीं 100 से ज्यादा शराब की बोतलें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दक्षित भारत की फेमस एक्ट्रेस और बाहुबली फेम राम्या कृष्णनन यानी बाहुबली की राजमाता शिवगामी देवी पुलिस हिरासत में ले लिया गया। उनकी कार से पुलिस ने 100 से ज्यादा शराब और बीयर की बोतलें बरामद की गई हैं। कार में उनकी बहन विनया कृष्णनन भी उस वक्त उनके साथ थीं। बताते हैं कि राम्या कृष्णनन अपनी बहन के साथ ममलापुरम से चेन्नई के लिए कार से जा रही थीं और कार उनका ड्राइवर चला रहा था। चेन्नई पुलिस ने एक चेकपोस्ट पर एक्ट्रेस राम्या की कार को रोकने के बाद उसकी तलाशी ली। ममलापुरम से चेन्नई कार से जा रही थीं एक्ट्रेस तलाशी में कार से पुलिस को 104 बोतल शराब मिली। इसके बाद एक्ट्रेस व उनके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस ने कार चेक कराने में कोई मनाही नहीं की। बल्कि आसानी...
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी के आवास को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ी

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी के आवास को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में किसी ने डायल-112 पर व्हाट्सएप काल करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास को उड़ाने की धमकी दी है। साथ ही प्रदेश में 50 और भवनों को भी विस्फोट से उड़ाने की बात कही है। इसके साथ ही राजधानी समेत पूरे प्रदेश की पुलिस अलर्ट हो गई है। जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है। एसटीएफ भी अलर्ट हो गई है। इतना ही नहीं लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में इस संबंध में एक मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं एटीएस को भी मामले की जांच में लगाया गया है। बताते हैं कि यूपी पुलिस की इमर्जेंसी सर्विस डायल-112 के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज करके यह धमकी दी गई है। इसके साथ ही सीएम योगी के कालीदास मार्ग स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गौतमपल्ली थाने में अज्ञात पर मुकदमा आसपास के इलाके में डाॅग स्कवाॅयड और बम निरोधक दस्ते की टीमें जांच में लगी है। उधर, डीसीपी दिनेश सिंह का कहना है क...
यूपी में हर जिला अस्पताल में लगी ट्रू नेट मशीन, अब एक घंटे में कोरोना जांच रिपोर्ट

यूपी में हर जिला अस्पताल में लगी ट्रू नेट मशीन, अब एक घंटे में कोरोना जांच रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज सोमवार को यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी के सभी जिलों के जिला अस्पताल में ट्रू नेट मशीन लग गई हैं। अब सिर्फ एक घंटे में यह पता चल जाएगा कि जांच होने वाला व्यक्ति कोरोना निगेटिव है। इसके लिए लंबा इतंजार नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह मशीन उन लोगों के लिए लगाई गई है जो दूसरी बीमारियों से ग्रसित हैं और आपरेशन कराना चाहते हैं। बता दें कि इससे दूसरे मरीजों को बड़ा फायदा होगा, क्योंकि इस जांच के लिए न सिर्फ उनको लंबा इंतजार करना पड़ता था, बल्कि प्राइवेट जांच कराने पर ज्यादा पैसा भी खर्च करना पड़ता था। रोजाना 15000 टेस्ट, अब और बढ़ाने की तैयारी मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रतिदिन 15,000 टेस्ट हो रहे हैं, अब इसे और बढ़ाने की तैयारी चल रही है। बताया कि अबतक 4 लाख कोरोना सैंपुल की जांच हो चुकी है। कहा कि राज्य में 4 करोड़ से ज्यादा लोगों की ...
कोरोना पाॅजिटिव हुईं दिग्गज महिला मुक्केबाज मिकेला मेयर (Mickela meyer)

कोरोना पाॅजिटिव हुईं दिग्गज महिला मुक्केबाज मिकेला मेयर (Mickela meyer)

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, खेलकूद, दुनिया, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः अमेरिका के लिए ओलंपिक में भाग ले चुकीं दिग्गज महिला मुक्केबाज मिकेला मेयर (Mickela Meyer) कोरोना की चपेट में आ गई हैं। जांच में मिकेला कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित मिली हैं। अब दो दिन बाद होने वाले मुक्केबाजी के मुकाबले में वह हिस्सा नहीं ले पाएंगी। बता दें कि कोरोना वायरस जैसी महामारी फैलने के बाद लास वेगास में यह पहली मुक्केबाजी की कंपटीशन थी। मिकेला ने रविवार को खुद सोशल मीडिया पर लिखकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि कोरोना वायरस का परीक्षण होने के बाद उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। मिकेला ने यह भी लिखा है कि उनको मंगलवार को एमजीएफ ग्रैंड गार्डन एरेना में होने वाले मुक्केबाजी के मुकाबले में हेलेन से मुकाबला करना था। इसे लेकर वह काफी उत्साहित थीं। अब वह काफी निराश हैं और ऐसा नहीं कर पाएंगी। खास बात यह है कि मिकेला मेयर अमेरिका की पूर्व ओलिंपिक मु...
चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के द्वार समेत सभी मठ-मंदिरों के पट खुले

चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के द्वार समेत सभी मठ-मंदिरों के पट खुले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बुंदेलखंड में स्थित धर्मनगर चित्रकूट में सोमवार सुबह भगवान कामतानाथ के द्वार भक्तों के दर्शन के लिए खुल गए। साथ ही दूसरे मठ-मंदिरों के भी कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। भक्तों के चेहरे खिल उठे हैं। आज भक्तों के प्रभु के दर्शन भी किए। वहीं कामदगिरी परिक्रमा पथ पर भी श्रद्धालु भक्ति-पूजन करते नजर आए। हालांकि, हमेशा की तरह भक्तों की संख्या काफी कम दिखाई दी। आज सोमवार को अनलाॅक-1 के पहले दिन सोमवार सुबह 5 बजे भगवान कामतानाथ मंदिर में साफ-सफाई शुरू हुई। परिक्रमा पथ पर सफाई के लिए कर्मचारियों ने भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। सोशल डिस्टेंसिंग और माॅस्क के नोटिस चस्पा प्रमुख द्वार के अधिकारी संत मदन गोपाल दास ने जानकारी दी है कि भक्तों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे, इस बात को ध्यान में रखते हुए मंदिर के बाहर सीढ़ियों तक गोले बनवाए गए हैं। मास्क और शा...
योग दिवस से पहले इंस्टाग्राम पर छाई ‘Nude योगा गर्ल’ की Photos

योग दिवस से पहले इंस्टाग्राम पर छाई ‘Nude योगा गर्ल’ की Photos

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः इसी महीने की 21 तारीख को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। ऐसे में लोगों में योग के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। देश ही नहीं विदेशों में भी योगा के दिवाने कम नहीं हैं। योगा की ऐसी ही दिवानी एक लड़की की फोटो जमकर वायरल हो रही हैं। दरअसल, यह लड़की इंस्टाग्राम पर अपनी न्यूड योगा फोटो शेयर करती है। लोग इस लड़की की फोटो को खूब लाइक करते हैं। इन फोटो की खासियत यह भी है कि इनमें ये लड़की योगासन करते हुए कलाकृतियों को उभारती हुई दिखाई देती है। यह लड़की योगा गर्ल के नाम से इंस्टाग्राम पर छाई है और योगा की अपनी फोटो शेयर करती है। इंस्टाग्राम पर इस योगा गर्ल के 12 लाख से ज्यादा फालोअर हैं जो इनके योगासन को जमकर पसंद करते हैं। न्यूड योगा करने वाली यह लड़की अक्सर प्रकृति के बीच योगा करती है। आसान ही नहीं कठिन से कठिन योगा भी करती है। देखा जाए तो यह ल...
25 जिलों में नौकरी करने वाली शिक्षिका अनामिका गिरफ्तार, यह है असली नाम..

25 जिलों में नौकरी करने वाली शिक्षिका अनामिका गिरफ्तार, यह है असली नाम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कासगंजः यूपी के 25 जिलों में एक साथ नौकरी करके फर्जीवाड़ा करने वाली शिक्षिका अनामिका शुक्ला को आज शनिवार को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। यूपी की कासगंज पुलिस ने शिक्षिका को उस वक्त गिरफ्तार किया है, जब उसने पद से इस्तीफा देने के लिए अपने साथी को बेसिक शिक्षाधिकारी के दफ्तर में भेजा। इसके बाद शिक्षिका कार्यालय के पास से पकड़ा गया। पुलिस शिक्षिका से पूछताछ कर रही है। बता दें कि इस शिक्षिका की पुलिस को काफी तलाश थी। शिक्षिका ने 25 जगह पर नौकरी करते हुए सरकार को 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का चूना लगा दिया। अब पूछताछ के दौरान शिक्षिका लगातार नए-नए खुलासे कर रही है जिनसे पुलिस भी हैरान हैं। इस दौरान शिक्षिका ने एक और बड़ा खुलासा किया है। असली नाम प्रिया सिंह, दस्तावेजों में लिखाया 'अनामिका शुक्ला' दरअसल, मामले में कासगंज के अपर पुुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया ह...
नाक-कान-गला (ENT) रोग के डाक्टर्स और मरीजों के लिए सरकारी की गाइडलाइन जारी

नाक-कान-गला (ENT) रोग के डाक्टर्स और मरीजों के लिए सरकारी की गाइडलाइन जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः कोरोना वायरस संकट के चलते देश लागू लाॅकडाउन धीरे-धीरे खोला जा रहा है। हालांकि, कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या लगातार देश में बढ़ती जा रही है। सरकार लगातार इसपर काबू पाने का प्रयास कर रही है। लोगों को भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह भी दे रही है। दरअसल, कोरोना वायरस संकट में सबसे ज्यादा परेशानी दूसरी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को इलाज कराने में हो रही है। इन मरीजों में नाक-कान-गला यानी ईएनटी (ENT) के मरीज काफी परेशान हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ENT विशेषज्ञ डाक्टर्स और मरीजों के लिए गाइडलाइन जारी की है। ये हैं सरकारी गाइडलाइन की खास बातें इस गाइडलाइन में डाक्टर्स और मरीजों को क्या करें और क्या न करें, को बिंदुवार समझाया गया है। गाइडलाइन में साफ कहा गया है कि टेली कंसल्टेशन यानि टेलिफोन पर संभव हो तो मरीजों को इलाज और दवाई बताई जाए। ज...