Thursday, March 12सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

अभियान में गैरहाजिरी पर 20 बीएलओ का वेतन रुका

अभियान में गैरहाजिरी पर 20 बीएलओ का वेतन रुका

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूटः लापरवाही से नाराज़ होकर एसडीएम ने 20 बीेेएलओ का वेतन रोककर सख्ती दिखाई। भारत निर्वाचन आयोग के देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन निर्वाचन आयोग के आदेशों को लेकर जहां एक तरफ जिला प्रशासन बेहद संजीदा चल रहा है। सरकारी काम के नाम पर खानापूर्ति कर रहे थे, मिली सजा  वहीं लापरवाह कर्मियों ने जिला प्रशासन को सहयोग के नाम पर महज़ खानापूर्ति की है। इसमें जिसमे बीएलओ रूप में तैनात सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र और आंगनवाड़ी  कार्यकत्रियो समेत 20 लोगों का 09 सितंबर को विशेष अभियान पर अनुपस्थित पाया गया। इनके द्वारा किसी प्रकार का कार्य नहीं किया गया। इन सबकी बेपरवाही और गैरज़िम्मेदाराना हरकत से नाराज़ एसडीएम सदर/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी इंदुप्रकाश सिंह ने 20 बीएलओ का वेत...
गंगा-कावेरी ट्रेन डकैतीकांड के बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, तड़तड़ाहट से गूंजा बीहड़

गंगा-कावेरी ट्रेन डकैतीकांड के बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, तड़तड़ाहट से गूंजा बीहड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः गंगा कावेरी ट्रेन डकैती के मुख्य आरोपी व शातिर डकैत से पुलिस की लगभग 1 घंटे तक गोलियां चलीं। लेकिन अंधेरे में जंगल के रास्तों की जानकारी का फायदा उठाते हुए डकैत और उसके साथी भागने में सफल रहे। इस दौरान बांदा जिले के आधा दर्जन से ज्यादा थानों की पुलिस, सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी भी की। लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। गोलीबारी की शुरूआत बदौसा थाना पुलिस के साथ हुई। गुप्त सूचना पर पहुंची थी पुलिस, हो गया आमना-सामना   बताते चलें कि बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले में मानिकपुर जंक्शन से गुजरे मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर पनहाई स्टेशन के पास हाल ही में गंगा कावेरी एक्सप्रेस ट्रेन में डकैती पड़ गई थी। डकैती के दौरान बदमाशों ने लाखों के जेबर, नगदी और अन्य सामान लूट लिया था। इतना ही नहीं विरोध करने पर यात्रियों पर चाकुओं से हमला ...
संदिग्ध हालात में आग का गोला बनकर भागी महिला..

संदिग्ध हालात में आग का गोला बनकर भागी महिला..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने मिट्टी का तेल डाल कर आत्महत्या का प्रयास किया है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के तिंदवारी इलाके के भिडौरा गांव की है। ये भी पढ़ेंः इंसानियत और खाकी कलंकित करने वाले तीन दरोगा निलंबित, भुगतेंगे मुकदमा भी वहां रहने वाले शिवमंगल प्रजापति की 28 वर्षीय पत्नी संपत शनिवार शाम घर के अंदर संदिग्ध हालात में आग का गोल बनकर दौड़ी। घर के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। लेकिन तक संपत बुरी तरह से झुलस चुकी थी। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः यूपी के मोस्टवांटेड सुधाकर पांडे का अदालत में समर्पण, हाथ मलती रह गई पुलिस परिवार के लोग उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हांलाकि मामले में देर रात ...
किशोरी से दुराचार में 10 साल की कैद, 20 हजार जुर्माना

किशोरी से दुराचार में 10 साल की कैद, 20 हजार जुर्माना

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रूकटः किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उससे दुराचार करने के आरोपित को चित्रकूट के विशेष न्यायाधीश (पास्को एक्ट) दिनेश कुमार प्रथम ने 10साल का सश्रम कारावास और 20हजार रूपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। चित्रकूट के सहायक अभियोजन अधिकारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि मऊ थाने के एक गांव के एक व्यक्ति ने 1फरवरी 2014 को रिपोर्ट लिखाई थी। ये भी पढ़ेंः अदालत के आदेश पर दिल्ली के एल्कान पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल व 2 टीचरों पर मुकदमा, छात्रा रिक्षा की सुसाइड का मामला वादी का कहना था कि उसके गांव का नर्बदा प्रसाद उर्फ बदवा उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। बाद में उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने मामले की विवेचना करके आरोप पत्र न्यायालय मे दाखिल कर दिया। शनिवार को दोनों पक्षों के वकीलों की बहस सुनने के बाद विद्वान न्यायाधीश ने अपना फैसला सुनाया। ...
पत्नी की प्रताड़ना से तंग सिपाही ने नौकरी से दिया इस्तीफा

पत्नी की प्रताड़ना से तंग सिपाही ने नौकरी से दिया इस्तीफा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसीः अभी ज्यादा दिन नहीं बीते हैं जब कानपुर में एसपी पूर्वी के पद पर तैनात रहे आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र दास ने सल्फास खाकर जान दे दी थी। इससे पहले एटीएस के एडिश्नल एसपी राजेश साहनी ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इन दोनों मामलों में पारिवारिक कलह और विवाद की बातें सामने आईं थीं। झांसी के मउरानीपुर का रहने वाला है इस्तीफा देने वाला सिपाही   पुलिसकर्मी के परिवार में आपसी विवाद और कलह का एक और सनसनीखेज, चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां यूपी पुलिस के एक सिपाही ने पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। ये भी पढ़ेंः पीएम रिपोर्ट ने घुमा दी वारदात की थ्योरी, हादसा निकला हत्या सिपाही के इस कदम को लेकर विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं लेकिन उसकी पारिवारिक वजहों को देखते हुए इस्तीफे की प्रति आगे बढ़ा दी गई है। बताया जाता है कि यह ...
फतेहपुर में ट्रेन से टकराकर अज्ञात महिला की मौत, हाथ पर लिखा है ‘देशराज’

फतेहपुर में ट्रेन से टकराकर अज्ञात महिला की मौत, हाथ पर लिखा है ‘देशराज’

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर पर ट्रेन से टकराकर एक अज्ञात महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस यानि जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया और छानबीन की। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम को भेजने से पहले आसपास के लोगों से पूछताछ के जरिये महिला की पहचान कराने का काफी प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। ये भी पढ़ेंः फतेहपुर में पूर्व सपा सांसद के अन्ना गौ-वंश पर विवादित बयान से बखेड़ा..आप भी सुनिये लोगों का कहना था कि उन्होंने इस महिला को पहले कभी इस इलाके में नहीं देखा है। हांलाकि पहचान न होने की एक वजह यह भी बताई जा रही है कि महिला का चेहरा बिगड़ गया है जिस वजह से उसको पहचानना मुश्किल हो रहा है। ये भी पढ़ेंः देखें लाइव वीडियोः लखनऊ में ला स्टूडेंट्स पर क्लास में कैसी गिरी फाल्स सीलिंग, टला बड़ा हादसा फतेहपुर...
कल फतेहपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कल फतेहपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले के हसनापुरसानी गांव में कल यानि 15 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे। उनके आने का कार्यक्रम 9.15 बजे का है। सरकारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ से सुबह 8.40 बजे फतेहपुर के लिए उड़ान भरेंगे। इसके बाद हसनापुर सानी हेलीपैड पर लगभग 9.15 बजे पहुंचेंगे। ये भी पढ़ेः राम मंदिर की बात करने वाले पहले गाय की सेवा करें- सीएम योगी वहां से कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री सुबह 9.20 बजे पहुंचेंगे। जहां सीएम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रातः 10.30बजे अधिकारियों से बातचीत करेंगे। इस दौरान सीएम योगी हसनापुर सानी गाँव में श्रमदान में 10.50 बजे हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। इसके बाद वहां परिषदीय स्कूल में समीक्षा बैठक में लगभग 11 बजे हिस्सा लेंगे। वहां से कानपुर के लिए हेलीकॉप्टर से 11.30 बजे उड़ान भरेंगे।  ...
पहाड़ पर फांसी पर फांसी पर लटका मिला शव, हत्या की आशंका

पहाड़ पर फांसी पर फांसी पर लटका मिला शव, हत्या की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नरैनी थाना क्षेत्र में एक 35 वर्ष व्यक्ति रामचंद का शव इलाके में एक पहाड़ी पर फांसी पर झूलता हुआ मिला।  मरने वाले का नाम पप्पू कहार निवासी के रूप में हुई है। उसके पिता का कहना है कि पड़ोस में बरुआ ग्राम में बेटे का साड़ू रहता है। रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर निकला  वह एक दिन पहले अपनी साली से मिलने की बात कहकर निकला था। आज उसकी मौत की खबर मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ेंः हत्या के जुर्म मे दो भाइयों को आजीवन कारावास  ...
तीन शातिर लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

तीन शातिर लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले की पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली। शहर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने तीन शातिर लुटेरों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। ये तीनों पास के हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं और महोबा में ट्रक चालक और ड्राइवर को बंधक बनाकर लूट चुके हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा में महिला से नशेबाज दबंग ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर भागा पुलिस अधीक्षक एस.आनंद ने गुडवर्क करने वाली टीम को 25 हजार रूपए इनाम देने की घोषणा की है। लुटेरों के पास से तमंचा और कारतूस भी पुलिस को मिले हैं। इनकी पहचान सगीर अहमद उर्फ बबलू गद्दड़, जावेद उर्फ सोनू तथा आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज रही है।  ...
अभी टली नहीं है बारिश, फिर बन सकती है मुसीबत

अभी टली नहीं है बारिश, फिर बन सकती है मुसीबत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊः सूबे में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से अब लोग परेशान होने लगे हैं। बीते दो दिनों में बरसात से मिली कुछ राहत के बाद अब फिर बारिश की आशंका है। मौसम विभाग का तो कम से कम यही कहना है। गुरूवार को यूपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इनमें से कई तो पहसे ही बाढ़ की चपेट में हैं। बताते चलें कि प्रदेश के कई हिस्सो में पिछले 2-3 महीनों से लगातार बारिश से लोग परेशान है। अब फिर मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने किया अलर्ट, अगल 24 घंटों में हो सकती है बारिश  बारिश की संभावना के दायरे में मौसम विभाग की ओर से राजधानी लखनऊ के साथ-साथ पड़ोसी जिले कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, देवरिया शामिल हैं। वहीं पश्चिमी यूपी के बागपत, अलीगढ़, मुरादाबाद, हापुड़ और सहारनपुर के अलावा फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, मथुरा, एटा, आगरा भी शामिल है...