Friday, June 12सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

भारत को डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘पीरियड एंड आफ सेंटेंस’ के लिए मिला आस्कर अवार्ड, पांच फिल्मों को पीछे छोड़ा

भारत को डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘पीरियड एंड आफ सेंटेंस’ के लिए मिला आस्कर अवार्ड, पांच फिल्मों को पीछे छोड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारतीय फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री 'पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस' को ऑस्कर मिला है। इस फिल्म को ब्रेस्ट 'बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट' कैटेगरी में ऑस्कर मिला है। इस लाइन में पांच अन्य फिल्में भी शामिल थीं जिनको पीछे छोड़ते हुए इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है। बताते चलें कि भारतीय फिल्म निर्माता गुनित मोंगा ने 'पीरियड एंड ऑफ संटेंस' का निर्माण किया है। गुनित ने कई और फिल्में भी बनाई हैं जिनमें मसान और लंचबॉक्स जैसे नाम शामिल हैं। यूपी के हापुड़ की लड़की पर बनी है फिल्म  यह फिल्म हापुड़ जिले के गांव काठीखेड़ा की एक लड़की पर बनाई गई है जो अपनी सहेलियों के साथ मिलकर गांव में ही सबला महिला उद्योग समिति में सेनेटरी पैड बनाने का काम शुरू करती है। यह पैड गांव की महिलाओं के साथ नारी सशक्तीकरण के लिए काम कर रही संस्था एक्शन इंडि...
डीजीपी ओपी सिंह ने 4 घंटे की जैश के आतंकियों से पूछताछ, कई चौंकाने वाले खुलासे

डीजीपी ओपी सिंह ने 4 घंटे की जैश के आतंकियों से पूछताछ, कई चौंकाने वाले खुलासे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के देवबंद से बीते शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए जैश के दो संदिग्ध आतंकियों से प्रदेश के डीजीपी ने अपने दफ्तर में चार घंटे तक पूछताछ की। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह द्वारा पूछताछ के दौरान आतंकी शाहनवाज से कई खुलासे हुुए हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों आतंकियों से एटीएस भी लगातार पूछताछ कर रही है। इस दौरान कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। दावा किया जा रहा है कि इस पूछताछ के दौरान पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हमले के भी सुराग मिले हैं। फोन में ऐसे एप जो प्ले स्टोर में नहीं बताया जाता है कि गिरफ्तार हुए जैश के आतंकी शाहनवाज अहमद तेली और आकिब अहमद के मोबाइल फोन की एटीएस द्वारा जांच की गई है। इससे खुलासा हुआ है कि दोनों आतंकी वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करते थे और इनके पास बीबीएम के फोन थे। जांच में यह भी सामने आया कि इनके मोबाइल में ऐसे ऐप डाउनलोड हैं जो प्ले स्टो...
मासूमों के अपहरण-हत्या के बाद चित्रकूट में बवाल-लाठीचार्ज, बजरंगदल नेता के भाई समेत 6 गिरफ्तार

मासूमों के अपहरण-हत्या के बाद चित्रकूट में बवाल-लाठीचार्ज, बजरंगदल नेता के भाई समेत 6 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बीती 12 फरवरी को हुए दो सगे जुड़वा मासूम भाइयों के अपहरण की घटना के बाद आज जैसे ही लोगों को पता चला कि अपहरणकर्ताओं ने उनकी हत्या कर दी है। लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और बाजार बंद कराते हुए यहां-वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। हांलाकि हालात को भांपते हुए पुलिस अधिकारियों ने पहले ही रामघाट और जानकीकुंड के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया था। फिर भी पुलिस लोगों के गुस्से को नहीं रोक पाई। पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन लोग कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। सोमवार को भी मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। स्थिति को भांपते हुए पहले से तैनात था फोर्स  भीड़ पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करती रही। बाद में जानकीकुंड अस्पताल के पास भी भीड़ जमा रही। लोगों ने गुस्से में पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस ने हालात को काब...
अंबेडकर पार्क में धूमधाम से मनाई गई संत गाडगे जी की 143वीं जयंती

अंबेडकर पार्क में धूमधाम से मनाई गई संत गाडगे जी की 143वीं जयंती

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज बांदा के अंबेडकर पार्क में रजक समाज के द्वारा संत गाडगे जी की जयंती मनायी गई। वही समाज को जागरूक के लिए सब ने अपने-अपने भी विचार वयक्त किये। बताया जाता है कि आज अंबेडकर पार्क में संत गाडगे जी कि 143वी जयंती रजक समाज के द्वारा धूमधाम से मनाई गई। उन्हें स्वच्छता के जनक तथा महाराष्ट्र प्रांत में जन्मे समाज के संत गाडगे ऊर्फ देबू महाराज के नाम से जानते हैं। लोगों ने कहा समाज सुधारक थे संत गाडगे   समाज में व्याप्त कुरीतियां, अंधविश्वास, पाखंड एवं अस्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक्त करने संबंधी संत गाडगे के विचारों को अपनाने के लिए लोगों द्वारा विचार रखे गए। उन्होंने बताया कि संत गाडगे एक समाज सुधारक थे। इस दौरान महेश शाहिल, मोहनलाल, राजेंद्र, जयनरायण, अशोक बुंदेला, श्रवण कुमार, सत्रुघन, रामराज, धनंजय, मनीष, महिपाल सिंह, घनश्याम, शिवप्रसाद श्रीवास्तव, रामविशाल आदि मौज...
घूस मांगने से तंग किसान ने अधिकारी की जीप से बांध दी अपनी भैंस..

घूस मांगने से तंग किसान ने अधिकारी की जीप से बांध दी अपनी भैंस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक अजीबो-गरीब मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, खुद से घूस मांगे जाने से तंग आकर एक बेहद चौंकाने वाला कदम उठाया। इस किसान ने खड़कपुर के तहसीलदार की जीप से अपनी भैंस बांध दी। किसान लक्ष्मी यादव (50) का आरोप है कि मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के खड़गपुर के तहसीलदार सुनील वर्मा उससे जमीन की दाखिल-खारिज कराने के लिए 1 एक लाख रुपए घूस मांग रहे थे। उसके पास घूस देने के लिए पैसा नहीं था। इसलिए उसने अधिकारी की गाड़ी से भैंस बांध दी और कहा इसे ले जाओ। घटना के बाद प्रशासन में हलचल, जांच शुरू   उधर, किसान के इस कदम से आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए। इसके बाद मीडिया भी वहां पहुंच गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एसडीएम वंदना राजपूत ने कहा है कि उक्त किसान से कहा गया है कि औपचारिक रूप से अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उधर, भैंस को तहसीलदार की गाड़ी से बांधने से ...
बांदा में अपह्रत बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम, बड़ी संख्या में गम बांटने पहुंचे लोग, कांग्रेसी भी शामिल

बांदा में अपह्रत बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम, बड़ी संख्या में गम बांटने पहुंचे लोग, कांग्रेसी भी शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः चित्रकूट (एमपी) में स्थित जानकीकुंड ट्रस्ट के स्कूल सद्गुरू पब्लिक हायर सेकेंड्री के कंपाउंड से स्कूल बस से अपह्रत बच्चों के शवों का आज रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान बच्चों के परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में अन्य लोग भी मौजूद रहे। कांग्रेस के विधायक चित्रकूट (मध्यप्रदेश) विधायक निलांशु चतुर्वेदी के साथ ही बांदा के कांग्रेसी नेता भी मौके पर पहुंचे। सभी की आंखें हुईं नम  दोनों बच्चों के शवों का मेडिकल कालेज स्थित शवगृह पर पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान बच्चों के पिता ब्रजेश रावत लगातार रोते-बिलखते रहे। उनके रिश्तेदार और परिचित उनको संभालने में लगे रहे। मीडिया से बातचीत में पीड़ित पिता ब्रजेश रावत ने कहा कि नरपिशाचों ने उनके दोनों बेटों को मार डाला। फिरौती की रकम लेने के बाद भी बच्चों की हत्या कर दी। ये भी पढ़ेंः  ...
बड़ी खबरः चित्रकूट (सतना) से अपह्रद दोनों सगे जुड़वा भाईयों की नृशंस हत्या, नदी से बरामद हुए दोनों के शव

बड़ी खबरः चित्रकूट (सतना) से अपह्रद दोनों सगे जुड़वा भाईयों की नृशंस हत्या, नदी से बरामद हुए दोनों के शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, चित्रकूट/बांदाः बुंदेलखंड से एक बहुत ही दुखी कर देने वाली खबर सामने आई है। बीती 12 फरवरी को चित्रकूट (एमपी) में स्कूल बस से अगवा दोनों सगे जुड़वा मासूम भाईयों की अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम लेने के बावजूद हत्या कर दी। हत्या की वारदात को बड़ी ही बेरहमी से अंजाम दिया गया। दोनों बच्चों के शवों को हाथ बांधने के बाद शवों से पत्थर बांधकर उनको बांदा जिले में यमुना नदी में डाल दिया गया। पुलिस ने बीती देर रात उनके शवों को बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र से औगासी पुल के पास से यमुना नदी से बरामद कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने दोनों बच्चों की मौत की पुष्टि कर दी है। इस वारदात के 12 दिन बाद भी अपहरणकर्ताओं के बारे में कोई जानकारी करने में पुलिस पूरी तरह नाकाम रही है। इस वारदात से सतना पुलिस की बड़ी नाकामी सामने आई है। हिरासत में हैं कुछ संदिग्ध   बताया जा रहा है कि पुलिस ने अपहरण क...
बांदा डबल मर्डर खुलासाः बुरी नियत वाले भतीजे ने किया था विधवा चाची और उसके प्रेमी का कत्ल..

बांदा डबल मर्डर खुलासाः बुरी नियत वाले भतीजे ने किया था विधवा चाची और उसके प्रेमी का कत्ल..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के इटर्रा बढ़ौली गांव में हुए महिला और उसके प्रेमी के दोहरे हत्याकांड का आखिरकार पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या की इस वारदात को अंजाम देने वाले युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। हत्यारोपी ने खुद कबूल किया है कि चाची के उसके प्रेमी से संबंधों के चलते उसे गांव में सिर झुकाकर चलना पड़ता था इसलिए उसने दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी। इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक गनेश प्रसाद साहा ने एक प्रेसवार्ता में दी। इस दौरान हत्यारोपी ने भी अपना जुर्म कबूल करते हुए हत्या की वजह बताई। दोस्तों की मदद से दिया वारदात को अंजाम शुक्रवार को पुलिसलाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक श्री साहा ने बताया कि 20 फरवरी को कमासिन थाना क्षेत्र के इटर्रा बढ़ौली गांव में सुनीता (35) पत्नी स्व. रामनिहोर और एक व्यक्ति के शव...
बांदा में ह्रदय विदारक घटनाः 21 को बारात, 22 को विदाई और 23 को उठ गई अर्थी..

बांदा में ह्रदय विदारक घटनाः 21 को बारात, 22 को विदाई और 23 को उठ गई अर्थी..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शादी के बाद दुल्हन को गाजे-बाजे के साथ विदा कराकर घर पहुंचा दूल्हा परिवार के साथ खुशियों में शामिल हुआ। शादी वाले पूरे घर में हर कोई खुशी-खुशी सभी परंपराओं को पूरा करने में लगा था। सबकुछ ठीक रहा। रात हुई और इसके बाद दूल्हन दूल्हे के आने का इंतजार करने लगी। देर रात दूल्हा घर से निकलकर चला गया। घर के लोग कुछ समझ नहीं सके और सुबह देखा तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दूल्हे ने लगाई फांसी घर के पिछले हिस्से में छज्जे के सहारे दूल्हे का शव लटक रहा था। तब परिवार के लोगों को मालूम चला कि दूल्हे ने फांसी लगाकर जान दे दी है। खुशी वाले घर में मातम पसर गया। लाख सपने आंखों में लिए ससुराल पहुंची दूल्हन फूट-फूटकर रोई। बाद में दुख के भंवर में आंखें भी पथरा सी गईं। वह अपना दुख भी खुलकर लोगों को नहीं बता पा रही है। ये भी पढ़ेंः शादी के मंडप पर बेहोश हुआ दुल्हा, दुल्हन ने तोड़े क...
बांदा की एक और बेटी निधि गुप्ता ने भी UPPCS में मारी बाजी, परिवार में खुशी की लहर

बांदा की एक और बेटी निधि गुप्ता ने भी UPPCS में मारी बाजी, परिवार में खुशी की लहर

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले की बेटियां पूरे प्रदेश में बांदा का नाम रोशन कर रही हैं। सुबह खबर मिली थी कि पूर्व भाजपा विधायक रमेश चंद्र द्विवेदी की बेटी चारू ने पीसीएस की परीक्षा में 12वीं रैंक पाकर डिप्टी एसपी का पद हांसिल किया है। अब एक और सुखद समाचार आ रहा है कि बांदा की ही एक और बेटी निधि गुप्ता ने भी अपर पीसीएस में अपनी जगह बनाते हुए एक मुकाम हासिल कर लिया है। इस बेटी का नाम निधि गुप्ता है। गन्ना पर्यवेक्षक पद हुआ था पहले चयन   पहले से ही होनहार निधि का चयन कुछ माह पूर्व गन्ना पर्यवेक्षक के पद पर हुआ था। उनको पीलीभीत में पोस्टिंग मिली थी जहां वह काम कर रही हैं। ऐसे में उनका पीसीएस में चयन हो जाना परिवार के लिए दोबारा बड़ी खुशी लेकर आया है। उनका कहना है कि वह जाब के साथ-साथ आगे भी बेहतर चयन के लिए लगातार पढ़ाई कर रहीं थीं। ये भी पढ़ेंः बांदा की बेटी चारू बनीं डिप्टी एसपी, प्रदेशभर में ...