Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा-झांसी: इंस्टाग्राम दोस्त के लिए महिला ने लगाए गैंगरेप के झूठे आरोप-ऐसे खुली पोल

बांदा-झांसी: इंस्टाग्राम दोस्त के लिए महिला ने लगाए गैंगरेप के झूठे आरोप-ऐसे खुली पोल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में इंस्टाग्राम दोस्त के लिए झांसी की महिला ने गैंगरेप के झूठे आरोप लगाए। शातिर दिमाग इंस्टाग्राम दोस्त ने महिला को फर्जी गैंगरेप केस में मोहरा बना दिया। इंस्टाग्राम दोस्ती के लिए महिला ने 7 साल की बच्ची से भी दुष्कर्म के आरोप लगाए। उधर, बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई तो खुद पुलिस भी हैरान रह गई। बांदा के युवक ने विरोधियों के खिलाफ बनाया मोहरा जानकारी के अनुसार, झांसी की 30 वर्षीय महिला ने एक ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया। इससे बांदा पुलिस में हड़कंप मच गया। दो साल पहले इंस्टाग्राम पर युवक से जुड़ी थी महिला शक होने पर पुलिस ने महिला से पूछताछ शुरू की। महिला पहले पुलिस को गुमराह करती रही। मगर उसकी फोन रिकार्ड, इंस्टाग्राम डिटेल्स और दू...
बांदा: गोली चलाने वाले सगे भाई गिरफ्तार-दोनों के खिलाफ कई मुकदमें

बांदा: गोली चलाने वाले सगे भाई गिरफ्तार-दोनों के खिलाफ कई मुकदमें

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में जान लेने के इरादे से गोली चलाने वाले दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना बांदा के बबेरू क्षेत्र की है। दोनों भाइयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेजा है। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम पड़री निवासी चुन्ना उर्फ रामबहादुर ने शिकायत दर्ज कराई थी। बबेरू क्षेत्र में 4 जून को हुई थी घटना उनका कहना था कि बीती 4 जून को गांव के ही राजेश और सुरेंद्र उर्फ चुनकू ने मामूली विवाद में उनसे गाली-गलौज की। फिर उनकी हत्या के इरादे से उनपर तमंचे से गोली चलाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट लिखी। इसके बाद दोनों आरोपी सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं। उनके खिलाफ हत्या, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में दरो...
सख्ती फेल, बांदा में एमपी बाॅर्डर से फिर आने लगे सैकड़ों ओवरलोड खनन ट्रक

सख्ती फेल, बांदा में एमपी बाॅर्डर से फिर आने लगे सैकड़ों ओवरलोड खनन ट्रक

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में फिर ओवरलोड खनन ट्रकों की एंट्री चालू हो गई है। बताते हैं कि फिर सैकड़ों बालू लदे ओवरलोड ट्रक एमपी बाॅर्डर से इंट्री कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि एमपी के ओवरलोड सिंडीकेट माफियाओं ने फिर से साठगांठ कर ली है। गिरवां और मटौंध सीमा से बांदा में एमपी के ओवरलोड ट्रकों बेरोक-टोक आ रहे हैं। कुछ दिन पहले आरटीओ विभाग के अधिकारियों ने ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर कार्रवाई की थी। अब आरटीओ विभाग ने भी फिर से चुप्पी साध ली है। यूपी की सड़कें बर्बाद कर रहे एमपी के खनन माफिया इस तरह मध्य प्रदेश के ओवरलोड खनन ट्रक उत्तर प्रदेश की सड़कों को बर्बाद कर रहे हैं। मामले में बांदा आरटीओ विभाग के अधिकारियों और बार्डर के थानों की पुलिस की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ये भी पढ़ें: बांदा: एमपी की खनन ओवरलोडिंग से यूपी की सड़कें तबाह, माफियाओं के आगे सिस्टम मौन! कुछ दिन ...
ह्रदय विदारक: बांदा में नशे में भिड़े दो भाई, छोटे ने की बड़े की हत्या

ह्रदय विदारक: बांदा में नशे में भिड़े दो भाई, छोटे ने की बड़े की हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक ह्रदय विदारक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। दो भाइयों ने पहले बैठकर साथ में शराब पी। इसके बाद दोनों रुपए के लेन-देन को लेकर आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ी कि छोटे ने बड़े भाई की सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी। भाई की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अतर्रा थाना क्षेत्र में हुई घटना जानकारी के अनुसार, अतर्रा थाना क्षेत्र के राजनगर प्रहलाद सिंह का पुरवा में यह घटना हुई। वहां के रामलाल का कहना है कि उनके भांजे विकास (25) पुत्र राजकुमार वर्मा शुक्रवार रात छोटे भाई आशीष के साथ थे। दोनों ने बैठकर साथ-साथ शराब पी। इसके बाद दोनों में रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। ये भी पढ़ें: बांदा में हादसा-बाइक में पेट्रोल डलाने गए युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत-शादी को 1 साल.. इसके ब...
जनसेवा की मिसाल: पूर्व विधायक दलजीत सिंह का निशुल्क नेत्र शिविर

जनसेवा की मिसाल: पूर्व विधायक दलजीत सिंह का निशुल्क नेत्र शिविर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: तिंदवारी में भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। यह शिविर अलोना गांव में बजरंगबलीधाम के पास लगवाया गया। शिविर में कुल 150 मरीजों के नेत्रों की जांच की गई। वहीं 84 जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्में वितरित किए गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कराई नेत्रों की जांच 84 को निशुल्क चश्में-12 का होगा आपरेशन साथ ही 12 मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चित्रकूट अस्पताल भिजवाया गया। वहां उनके निशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर पूर्व विधायक दलजीत सिंह व उनके समर्थक भी मौजूद रहे। पूर्व विधायक ने कहा कि सभी चिकित्सकों, समाजसेवियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के सहयोग से यह शिविर सफल साबित हुआ। बताते चलें कि तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में बीते 12 साल से पूर्व विधायक नेत्र शिविर लगवा र...
बांदा SP पलाश बंसल ने बढ़ाया हौंसला-3 पुलिस कर्मियों को शाबाशी, चौकीदार को साइकिल

बांदा SP पलाश बंसल ने बढ़ाया हौंसला-3 पुलिस कर्मियों को शाबाशी, चौकीदार को साइकिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एसपी पलाश बंसल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन पुलिसकर्मियों का हौंसला बढ़ाते हुए शाबाशी दी। साथ ही प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। महोखर गांव के चौकीदार को सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कार में साइकिल, नकदी व प्रशस्तिपत्र दिया। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों की सराहना होनी चाहिए। पुलिस की मदद के लिए चौकीदार को साइकिल गिफ्ट एसपी श्री बंसल ने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। इन पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान बीती 24 मई 2026 को रेलवे स्टेशन बांदा से अपह्रत हुए 2 वर्षीय बच्चे के सकुशल लौटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सिपाहियों को सम्मानित किया गया। इनमें कोतवाली देहात में तैनात सिपाही जि...
बांदा में हादसा-बाइक में पेट्रोल डलाने गए युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत-शादी को 1 साल..

बांदा में हादसा-बाइक में पेट्रोल डलाने गए युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत-शादी को 1 साल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक हादसा हो गया। हादसे में घर से बाइक में पेट्रोल डलाने गए युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई।  युवक की मौत से कोहराम मच गया। युवक की शादी को मात्र एक साल हुआ था। ऐसे में परिवार में कोहराम मच गया। हादसा बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र में कुसरेजा चौकी के पास हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। देहात कोतवाली की कुरसेजा चौकी के पास हादसा जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव के प्रहलाद सिंह (35) पुत्र नत्थु सिंह बाइक में पेट्रोल डलाने निकले थे। वह कुरसेजा चौकी के पास ही पहुंचे थे कि तभी रास्ते में ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। ये भी पढ़ें: विडंबना! बांदा स्टेडियम में पानी को तरसती खेल प्रतिभाएं-अधिकारी मूकदर्शक प्रहलाद गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उठाकर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बत...
बांदा में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, 6 के खिलाफ FIR..

बांदा में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, 6 के खिलाफ FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि आरोपियों ने उसे शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया है। यह घटना मरका थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मरका थाना क्षेत्र की एक युवती ने मर्का थाने में गांव के छह लोगों के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपियों में दो भाई भी शामिल युवती का कहना है कि दो युवकों ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि विवाह का दबाव बनाने पर आरोपी पक्ष के लोगों उससे मारपीट करते हुए गाली-गलौज की। ये भी पढ़ें: बांदा चप्पल कांड: अब पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू पर भी हुआ मुकदमा..सियासत गरमाई पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सत्यम, रामभरोसे, राजकुमारी, नमो सिंह, लखन और विकास के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा लिखाया है। ...
बांदा चप्पल कांड: अब पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू पर भी हुआ मुकदमा..सियासत गरमाई

बांदा चप्पल कांड: अब पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू पर भी हुआ मुकदमा..सियासत गरमाई

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में चप्पल कांड में पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू को चप्पल मारने वाली महिला ने ही मुकदमा लिखाया है। महिला ने छेड़छाड़ और दूसरे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि पूर्व पालिकाध्यक्ष ने उसे गालियां दीं। महिला ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप आरोप हैं कि पालिकाध्यक्ष ने उसके साथ छेड़छाड़ की और जातिसूचक शब्दों से अपमानिक किया। उधर, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: बांदा: चप्पल कांड में FIR, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने लगाए ये आरोप..दो नामजद बताते चलें कि इससे पहले पूर्व पालिकाध्यक्ष ने महिला और एक युवक राजा त्रिपाठी उर्फ प्रदीप के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। इसके बाद से ही चर्चा थी कि जल्द ही दूसरा पक्ष भी मुकदमा करा सकता है। ये...