Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

हमीरपुर

यूपी में 21 अक्टूबर को उपचुनाव, हरियाणा-महाराष्ट्र चुनावों की भी घोषणा

यूपी में 21 अक्टूबर को उपचुनाव, हरियाणा-महाराष्ट्र चुनावों की भी घोषणा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः चुनाव आयोग ने आज शनिवार को हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के साथ ही यूपी समेत अन्य राज्यों की कुल 64 सीटों पर होने वाले उप चुनाव की तारीखों की भी घोषणा कर दी है। हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। यह घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेसवार्ता में की। बताया कि हरियाणा की 90 सीटों पर चुनाव होगा। इसके लिए 1.3 लाख ईवीएम लगाई गई हैं। इसी तरह महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए मतदान होगा और वहां 1.8 लाख ईवीएम मशीनें लगाई गई हैं। 4 अक्टूबर तक उम्मीदवार करा सकते हैं नामांकन दोनों राज्यों में उम्मीदवारों के नामांकन कराने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर निर्धारित है। वहीं 7 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। बताते चलें कि महाराष्ट्र में कुल 8.9 करोड़ मतदाता अपने मतों का उपयोग करेंगे। वहीं हरियाणा में 1...
यूपी में इन 11 सीटों पर चुनावी रण, 9 पर काबिज सत्तारुढ़ भाजपा को विपक्षी चुनौती

यूपी में इन 11 सीटों पर चुनावी रण, 9 पर काबिज सत्तारुढ़ भाजपा को विपक्षी चुनौती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः चुनाव आयोग द्वारा आज यूपी में होने वाले उप चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। यूपी में 11 सीटों पर उप चुनाव होगा। 21 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 24 अक्टूबर को नतीजे आ जाएंगे। बता दें कि 12वीं सीट (हमीरपुर) के लिए उप चुनाव की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इन सीटो के लिए 27 सितंबर से अधिसूचना जारी हो जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर होगी। 7 अक्टूबर तक सभी प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। इन 11 सीटों के लिए फुंका है चुनावी बिगुल यूपी में जिन 11 सीटों पर उप चुनाव होने हैं उनमें लखनऊ की कैंट सीट, कानपुर की गोविंदनगर सीट, चित्रकूट जिले की मानिकपुर सीट, प्रतापगढ़ की सदर सीट, रामपुर की सदर सीट, सहारनपुर की गंगोह सीट, अलीगढ़ की इगलास सीट, बाराबंकी की जैदपुर सीट, बहराइच की बलहा सीट, मऊ की घोसी सीट तथा अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट शामिल हैं। इनमें से रामपुर की सदर सीट ...
कानपुर में पार्टी नेताओं से मिलते हुए हमीरपुर पहुंचे राजबब्बर ने की जनसभा

कानपुर में पार्टी नेताओं से मिलते हुए हमीरपुर पहुंचे राजबब्बर ने की जनसभा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/बांदाः यूपी में उप चुनाव को लेकर राजनीतिक रस्साकसी तेज हो गई है। सभी दलों के नेताओं ने वोटरों की परिक्रमा शुरू कर दी है। फिर चाहे भाजपा के नेता या मंत्री हों या फिर कांग्रेस और दूसरे दलों के। बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर पार्टी नेता प्रमोद तिवारी के साथ बुंदेलखंड के हमीरपुर जिला पहुंचे। वहां आने वाली 23 सितंबर को विधानसभा के लिए उप चुनाव होना है। हमीरपुर जाते वक्त दोपहर में राजबब्बर कानपुर के नौबस्ता हाइवे पर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने गोविंदनगर सीट पर होने वाले उप चुनाव को लेकर जानकारी ली। साथ ही कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि चुनाव जीतने के लिए जीन-जान से जुट जाएं। सुमेरपुर के रामलीला मैदान में जनसभा उन्होंने गोविंदनगर सीट पर चुनाव की स्थिति का भी जायजा लिया। हालांकि इस दौरान कांग्रेस की प्रत्याशी और दूसरे कई नेता ...
बुंदेलखंड में बाढ़ जैसे हालातः कहीं सड़कों पर तो कहीं गांव-मुहल्लों में घुसा पानी

बुंदेलखंड में बाढ़ जैसे हालातः कहीं सड़कों पर तो कहीं गांव-मुहल्लों में घुसा पानी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर/महोबा/उरईः बुंदेलखंड में बाढ़ का असर साफतौर पर देखने को मिल रहा है। यमुना-बेतबा और केन नदियों में पानी का उफान देखा जा सकता है। कहीं हाइवे पर नदियों का पानी बह रहा है तो कहीं गांवों-मुहल्लों में बाढ़ का पानी चल रहा है। ऐसे में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। हालांकि, प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जरूरी बचाव कार्य कर रहा है। यमुना में उफान का जबरदस्त असर जिले में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है। कई दर्जन निचले क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। इससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। बुधवार को स्थिति तब और बिगड़ गई जब कुठौंद से औरैया जाने वाले निर्माणाधीन हाइवे पर नैनापुर गांव के पास सड़क पर नदी का पानी चला। बुंदेलखंड के कई जिलों में इस वक्त बाढ़ के हालात हैं। छोटे वाहनों का आवागमन बाधित हमीरपुर में राठ रोड पर भी बाढ़ का पानी...
देखिए तस्वीरें- चित्रकूटः मारा गया 6 लाख का इनामी डकैत बबुली कोल और उसका खास इनामी लवलेश भी

देखिए तस्वीरें- चित्रकूटः मारा गया 6 लाख का इनामी डकैत बबुली कोल और उसका खास इनामी लवलेश भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, चित्रकूटः कई सालों से उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की पुलिस की लिए मुसीबत बना दहशत का पर्याय 6 लाख का इनामी डकैत बबुली कोल मारा गया। खबर है कि वह गिरोह में फिरौती की रकम के बंटबारे के दौरान हुए गैंगवार में गोली लगने से मरा है। उसके साथ उसका दाहिना हाथ कहे जाने वाला डकैत लवलेश कोल भी मारा गया है। लवलेश पर भी डेढ़ लाख का इनाम घोषित था। बताते हैं कि दोनों की लाशें पुलिस ने जंगल से बरामद कर ली हैं। मध्यप्रदेश पुलिस का कहना है कि बदमाश एनकाउंटर में मारा गया है। वहीं क्षेत्र में आम चर्चा है कि दोनों बदमाश आपसी गैंगवार में मारे गए हैं। आपसी गैंगवार में मारे गए दोनों बदमाश बताया जा रहा है कि बीते शनिवार रात गैंग के लाले कोल डकैत ने फिरौती की रकम के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इसके बाद बाकी सदस्यों ने भी गोलियां चलाईं। इस गैंगवार में गैंग का सरदार बबुली कोल...
बुंदेलखंडः खतरे के निशान से उपर यमुना-बेतवा, दर्जनों गांवों में घुसा पानी

बुंदेलखंडः खतरे के निशान से उपर यमुना-बेतवा, दर्जनों गांवों में घुसा पानी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः मध्यप्रदेश में जबरदस्त बरसात के बाद बांधों से छोड़े गए पानी ने बुंदेलखंड में हालात गंभीर बना दिए हैं। बुंदेलखंड के दोनों प्रमुख नदियां यमुना और बेतवा खतरे के निशान से उपर बह रही हैं। हमीरपुर के कई दर्जन गांवों में पानी घुस चुका है। स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है, हालांकि प्रशासन बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह चौंकन्ना है। प्रशासनिक अधिकारी दावा कर रहे हैं कि स्थिति नियंत्रण में है। सुरक्षित जगह जा रहे लोग, प्रशासन चौकन्ना  वहीं गांव के लोगों ने घर-गृहस्थी का सामान समेटकर सुरक्षित जगहों पर जाना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि वह अब ज्यादा जोखिम नहीं उठा सकते हैं, क्योंकि पता नहीं किस वक्त पानी बढ़ जाए और उनका निकलता भी दूभर हो जाए। मामले में जिले के अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि प्रशासन बाढ़ की आशंका को लेकर पूरी तरह स...
हमीरपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने खुद झाड़ू लगाकर दिया बड़ा संदेश

हमीरपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने खुद झाड़ू लगाकर दिया बड़ा संदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः उप चुनाव को लेकर हमीरपुर में राजनीतिक हलचल काफी तेज है। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई बड़े मंत्री और नेता हमीरपुर दौरे पर हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का मलिन बस्ती में लोगों ने माला पहनाकर बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। परिवहन मंत्री और रसद मंत्री भी रहे मौजूद  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने इलाके के शहीद पार्क में खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छता का बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि अपने आसपास साफ-सफाई रखें। इस मौके पर परिवहन मंत्री अशोक कटारिया तथा रसद मंत्री धुन्नी सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः कानपुर में राज्यपाल आनंदीबेन ने किया थाने का निरीक्षण, कहा- अनुशासन बेहद जरूरी...
हमीरपुर और बांदा में एमपी की बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर..

हमीरपुर और बांदा में एमपी की बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः मध्यप्रदेश में जबरदस्त बरसात से यूपी के बुंदेलखंड में भी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। माताटीला बांध से छोड़े गए 3:30 लाख क्यूसेक पानी के चलते बेतवा का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं दूसरी ओर बांदा में भी बेतवा और केन नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में निचले स्थानों पर रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। एमपी की बारिश से उफनाई नदियां  बताया जाता है कि अब जलस्तर 101 मीटर पर पहुंच गया है। इसके साथ ही हमीरपुर का जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने निचले इलाकों में बाढ़ चौकियां व नावों की तैनाती करने के साथ ही ग्रामीणों को सतर्क कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि वे पूरी तरह से स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। साथ ही ग्रामीणों को भी अलर्ट कर दिया गया है। ये भी पढ़ेंः जब बांदा की केन नदी का पत्थर देखकर बोले राष्ट्रपति…...
बुंदेलखंड विकास बोर्ड की बैठक स्थगित, अब सीएम की चित्रकूट में होने वाली बैठक की तैयारियां

बुंदेलखंड विकास बोर्ड की बैठक स्थगित, अब सीएम की चित्रकूट में होने वाली बैठक की तैयारियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा-बुंदेलखंड विकास बोर्ड की जिला झांसी में होने वाली 12 सितंबर की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। फिर भी 13 सितंबर को चित्रकूट में होने वाली मंडलीय समीक्षा बैठक के लिए अधिकारी पूरी तैयारी से जुटे हैं। रविवार को भी दफ्तर खुले रहे और आंकड़ों को दुरुस्त करते रहे। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 सितंबर को बांदा, महोबा और चित्रकूट जिलों की मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक कलेक्ट्रेट चित्रकूट में 4 बजे अपराह्न होगी। इसकी तैयारियों में सभी जिलों के अधिकारी छुट्टी में भी दफ्तर खोलकर काम कर रहे हैं, ताकि कहीं कोई कमी न रह जाए। आचार संहिता के चलते बाद में होगी हमीरपुर की समीक्षा   हमीरपुर में विधानसभा उपचुनाव होने के कारण आचार संहिता प्रभावी होने के कारण वहां की समीक्षा नहीं होगी। नियोजन विभाग के उप निदेशक एसएन त्रिपाठी ने बताया है कि चित्रकूटधाम और झ...
यूपी में उपचुनाव के लिए बसपा ने घोषित किए उम्मीदवार, कानपुर में ब्राह्मण, हमीरपुर में मुसलिम और मानिकपुर से कोल.. 

यूपी में उपचुनाव के लिए बसपा ने घोषित किए उम्मीदवार, कानपुर में ब्राह्मण, हमीरपुर में मुसलिम और मानिकपुर से कोल.. 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति, लखनऊः यूपी में 12 सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए बसपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। बुधवार को बसपा की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई। इस दौरान कानपुर में कांग्रेस से पाला बदलकर आए देवी तिवारी को बसपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस से पाला बदलकर आए हैं देवी तिवारी   वहीं हमीरपुर से नौशाद अली तथा मानिकपुर से राजनारायण को बसपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। नौशाद अली के बारे में बताया जाता है कि पूर्व माया सरकार में वह प्रमुख सचिव तथा कन्नौज में एमएलसी रह चुके हैं। वहीं देवी तिवारी 2012 में कानपुर की कल्याणपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं जिसमें वह हार गए थे। वहीं बांदा-चित्रकूट क्षेत्र में मानिकपुर विधानसभा सीट के लिए बसपा ने मीरजापुर से राजनीतिक पारी खेलने वाले राज नारायण कोल ...