Sunday, November 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा: देश के जाने-माने हस्तरेखा विशेषज्ञ डाॅ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी से एक मुलाकात

बांदा: देश के जाने-माने हस्तरेखा विशेषज्ञ डाॅ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी से एक मुलाकात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: Palmist Laxmikant Tripathi देश के जाने-माने हस्तरेखा विशेषज्ञ डाॅ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी से शनिवार को 'समरनीति न्यूज' के संपादक मनोज सिंह शुमाली की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों के बीच हस्तरेखा विज्ञान, ज्योतिष के विभिन्न पहलुओं और जीवन में ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव को लेकर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही सामाजिक विषयों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ। परिचय के मोहताज नहीं डॉ. त्रिपाठी दरअसल, डाॅ. त्रिपाठी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। प्रख्यात लेखिका अमृता प्रीतम ने अपनी पुस्तक 'काया के दामन में' एक पूरा अध्याय हस्तरेखा विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी को समर्पित किया है। सीएम योगी से मिल चुका सम्मान डाॅ. त्रिपाठी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 'लेजेंड ऑफ डिवाइन साइंस अवार्ड' और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के हाथों 'ज्योतिष ब्रह्मा' जैसी मानद उपाधियों से सम्म...
बांदा: बंगालीपुरा में घर-दुकान नहीं, एटीएम में कर डाली चोरी-दो गिरफ्तार

बांदा: बंगालीपुरा में घर-दुकान नहीं, एटीएम में कर डाली चोरी-दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में फतेहपुर के चोरों ने बड़ा कारनामा कर डाला। घर-दुकान छोड़िए, एटीएम में घुसकर हाथ साफ कर डाला। हालांकि, पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों चोर फतेहपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों के कब्जे से एटीएम से चुराई गई नगदी आदि बरामद हुई है। फतेहपुर के रहने वाले हैं दोनों चोर जानकारी के अनुसार, एटीएम मशीन में टेम्परिंग कर कैश डिस्पेंसिंग स्लॉट में कृत्रिम शटर लगाकर चोरी हो गई। शातिर चोर 5960 रुपए लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नगदी और बाइक बरामद की है। चोरी की यह घटना 11 नवंबर की रात बंगालीपुरा स्थित एटीएम मशीन में हुई थी। चोरी की गई रकम भी हुई बरामद गिरफ्तार हुए अभियुक्तों की पहचान फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बवारा सवारा गांव के करन पुत्र अशोक तथा अजय पुत्र रामदास निवासी कं...
बांदा: ‘समरनीति न्यूज’ से तिंदवारी के कद्दावर भाजपा नेता दलजीत सिंह की मुलाकात 

बांदा: ‘समरनीति न्यूज’ से तिंदवारी के कद्दावर भाजपा नेता दलजीत सिंह की मुलाकात 

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा की तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह और 'समरनीति न्यूज' के संपादक मनोज सिंह शुमाली की शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान क्षेत्र के विकास, स्थानीय समस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र की भावी राजनीति पर भी चर्चा साथ ही आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के राजनीतिक परिदृश्य और क्षेत्र की भावी राजनीति को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। दलजीत सिंह ने कहा कि वह हमेशा तिंदवारी की जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं। ये भी पढ़ें: यूपी में चंद्रशेखर-ओवैसी में गठबंधन, टिकैत बोले-‘मुसलमान झांसे में न आएं’  आगे भी क्षेत्र की जनता के साथ उनका जुड़ाव निरंतर बना रहेगा। बताते चलें कि तिंदवारी क्षेत्र में बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाने वाले दलजीत सिंह क्षेत्र में हमेशा सक्रिय ...
बांदा में दर्दनाक हादसा, मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत

बांदा में दर्दनाक हादसा, मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मेला देखकर फतेहपुर से लौट रहे बाइक सवार दो लोगों की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया है। यह हादसा गुरुवार शाम लगभग साढ़े 6 बजे हुआ। बताते हैं कि तीनों ही लोग बाइक से जसपुरा थाना क्षेत्र के गडरिया गांव जा रहे थे। सीओ सदर प्रतिज्ञा सिंह ने घटना की पुष्टि की है। चिल्ला थाना क्षेत्र में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, चिल्ला थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में पैलानी के कचवाडेरा निवासी दशरथ, पदुनिया डेरा निवासी पुष्पेंद्र की मौत हो गई। वहीं लोकपाल निवासी जसपुरा घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घायल का इलाज चल रहा है। उधर, घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: बांदा में गोली लगने से हमीरपुर के युवक की मौत-पुलिस ने शुरू की जांच https://samarneetinews.com/banda-hamirpur-youth-shot-dead/ &nb...
बांदा की बेटी चांदनी का यूपी अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन

बांदा की बेटी चांदनी का यूपी अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा की महिला क्रिकेट खिलाड़ी चांदनी सोनी का यूपी अंडर-23 टीम में चयन हुआ है। उन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी बड़ी जगह बनाई है। उन्होंने त्तर प्रदेश की अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। बेटी के यूपी टीम में चयन से परिवार में खुशी छा गई है। बिसंडा की रहने वाली हैं चांदनी जानकारी के अनुसार, बिसंडा कस्बे के रहने वाले मइयादीन सोनी की बेटी चांदनी क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह बीते कई वर्षों से दिल्ली में रहकर आरसीसीए अकादमी में क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रही हैं। सिलेक्शन मैच के बाद उनका चयन यूपी टीम में हुआ है। चांदनी का कहना है कि 11 नवंबर को वह चयनित 21 महिला खिलाड़ियों के साथ भुवनेश्वर में मैच खेलने जाएंगी। ये भी पढ़ें: Good News: बांदा स्टेडियम के दो क्रिकेट खिलाड़ियों का प्रदेशस्तरीय टीम में चयन https://samarneetinews.com/go...
बांदा में गोली लगने से हमीरपुर के युवक की मौत-पुलिस ने शुरू की जांच

बांदा में गोली लगने से हमीरपुर के युवक की मौत-पुलिस ने शुरू की जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हमीरपुर के युवक की गोली लगने से मौत हो गई। उसका शव जसपुरा थाना क्षेत्र के जंगल में मिला है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्रीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। ऐसे में यह घटना हत्या और आत्महत्या में उलझी हुई है। जसपुरा क्षेत्र में मिला युवक का शव हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। सच्चाई जांच के बाद ही  सामने आएगी। जानकारी के अनुसार, जसपुरा के तरोड़ा क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव जंगल में पड़ा है। उसके शरीर पर गोली लगने का निशान है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। फारेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। ये भी पढ़ें: अपडेट: बांदा में 3 भाइयों की नदी में डूबकर मौत, तीसरे का शव आज बरामद मृतक की पहचान अंशु (20) पुत्र विजयबहादुर के रूप में हुई है। ...
अपडेट: बांदा में 3 भाइयों की नदी में डूबकर मौत, तीसरे का शव आज बरामद

अपडेट: बांदा में 3 भाइयों की नदी में डूबकर मौत, तीसरे का शव आज बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र में 3 भाइयों की डूबकर मौत हो गई। बागे नदी में नहाते समय तीनों भाई नदी में डूबे। बांदा में 3 भाइयों की नदी में नहाते समय डूबकर मौत की घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। दो भाइयों के शव पहले मिल गए थे। एसडीआरएफ टीम ने आज तीसरे भाई आयुष (20) का शव भी बरामद कर लिया है। बताते चलें कि दो सगे भाइयों के शव पहले ही नदी से बरामद हो चुके हैं। तीसरे मौसेरे भाई की नदी में तलाश हो रही थी। घटना से परिवारों में कोहराम मचा है। यह है पूरा मामला बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र में दिवाली पर बेहद दर्दनाक घटना हो गई थी। नौगवां गांव के पास बागै नदी के सीमन घाट में रविवार दोपहर नहाते समय दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। जबकि तीसरा मौसेरा भाई लापता हो गया था। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा, बेकाबू डंपर दुकान में घुसा-बाइक सवार समेत दो की मौत ...
बांदा में दर्दनाक घटना, दो सगे भाइयों की नदी में डूबने से मौत, एक भाई लापता

बांदा में दर्दनाक घटना, दो सगे भाइयों की नदी में डूबने से मौत, एक भाई लापता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र में आज दिवाली पर एक बेहद दर्दनाक घटना हो गई। नौगवां गांव के पास बागै नदी के सीमन घाट में रविवार दोपहर नहाते समय दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। वहीं मौसेरा भाई डूबने के बाद लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। तीसरे लापता युवक की तलाश जारी है। बीटेक छात्र था मृतक ऋषभ जानकारी के अनुसार, नौगवां के रहने वाले ऋषभ (19) अपने छोटे भाई अंश (16) और मौसेरे भाई अतर्रा के गोखिया गांव निवासी आयुष (20) के साथ बागै नदी में नहाने गए थे। बताते हैं कि गहरे पानी में तीनों डूब गए। गांव के रहने वाले अशोक विश्कर्मा वहीं मंदिर में पूजा कर रहे थे। ये भी पढ़ें: यूपी में पुलिस की छुट्टियां रद्द, जानिए कब से कब तक लागू रहेगा आदेश? उन्होंने तीनों को डूबते हुए देखा तो गांव वालों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने कालिंजर पुलिस को...
बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दीपावली पर बांटीं मिठाइयां, यह शुभकामना संदेश..

बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दीपावली पर बांटीं मिठाइयां, यह शुभकामना संदेश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सभी बांदावासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच मिठाई और जलपान के थैले बांटे। सदर विधायक ने कहा कि त्योहार हमारे जीवन में खुशियां लेकर आते हैं। सभी के लिए की यह कामना ऐसे में हम सभी को अपनों की खुशियों का भी ध्यान रखना चाहिए। सभी को आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाना चाहिए। सदर विधायक ने कहा कि वह ईश्वर से कामना करते हैं कि खुशियों का यह त्योहार हर घर में सुख-शांति और समृद्धि लाए। इस अवसर पर उनकी पत्नी श्रीमती सरिता द्विवेदी भी मौजूद रहीं। ये भी पढ़ें: जनसेवा: बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ई-रिक्शा चालकों को बांटे कंबल-जैकेट  https://samarneetinews.com/banda-mla-prakashdwivedi-inaugurated-and-performed-bhoomipujan-for-projects-worth-crores/...
बांदा: पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, यह अपील..

बांदा: पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, यह अपील..

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: तिंदवारी विधानसभा-232 के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दलजीत सिंह ने तिंदवारी समेत सभी बांदावासियों को दीपावली-2026 की हार्दिक शुभाकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि यह दीपोत्सव सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए। प्रेम, भाईचारे और सौहार्द से पर्व मनाने की अपील उन्होंने सभी से त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि खुशियों का यह त्योहार हर घर में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए। ये भी पढ़ें: बांदा: पूर्व MLA दलजीत सिंह ने बढ़ाया सियासी तापमान, तिंदवारी में खलबली https://samarneetinews.com/political-temperature-rises-in-tindwari-over-former-mla-daljitsinghs-wall-painting/ https://samarne...