Friday, November 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: ‘समरनीति न्यूज’ से तिंदवारी के कद्दावर भाजपा नेता दलजीत सिंह की मुलाकात 

तिंदवारी पूर्व विधायक दलजीत सिंह और समरनीति न्यूज के संपादक मनोज सिंह शुमाली की मुलाकात

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा की तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह और ‘समरनीति न्यूज’ के संपादक मनोज सिंह शुमाली की शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान क्षेत्र के विकास, स्थानीय समस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र की भावी राजनीति पर भी चर्चा

साथ ही आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के राजनीतिक परिदृश्य और क्षेत्र की भावी राजनीति को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। दलजीत सिंह ने कहा कि वह हमेशा तिंदवारी की जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी में चंद्रशेखर-ओवैसी में गठबंधन, टिकैत बोले-‘मुसलमान झांसे में न आएं’ 

आगे भी क्षेत्र की जनता के साथ उनका जुड़ाव निरंतर बना रहेगा। बताते चलें कि तिंदवारी क्षेत्र में बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाने वाले दलजीत सिंह क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रहते हैं। चुनावी समय में उनकी सक्रियता विपक्षी दलों के नेताओं की चिंता का कारण बनी है।

ये भी पढ़ें: बांदा: पूर्व MLA दलजीत सिंह ने बढ़ाया सियासी तापमान, तिंदवारी में खलबली 

यूपी में चंद्रशेखर-ओवैसी में गठबंधन, टिकैत बोले-‘मुसलमान झांसे में न आएं’

बांदा की बेटी चांदनी का यूपी अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन

बांदा: पूर्व MLA दलजीत सिंह ने बढ़ाया सियासी तापमान, तिंदवारी में खलबली