Thursday, November 12सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में चंद्रशेखर-ओवैसी में गठबंधन, टिकैत बोले-‘मुसलमान झांसे में न आएं’

यूपी में चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन और राकेश टिकैत का बयान

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी में गठबंधन हुआ है। चंद्रशेखर को यूपी के मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया गया है। यूपी के राजनीतिक गलियारों में इस गठबंधन के प्रभाव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

राकेश टिकैत ने दिया तीखा बयान

वहीं किसान नेता राकेश टिकैत ने इस गठबंधन को लेकर बयान दिया है। भाकियू प्रवक्ता टिकैत ने कहा है कि ओवैसी बीजेपी सरकार के आदमी हैं। चंद्रशेखर को उनसे दूर रहना चाहिए था। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ ही बोलते हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी: वोट झटकने की लीला करते राजनीतिज्ञ, भगवान के बहाने बांटने की तैयारी 

यूपी के मुसलमानों को ओवैसी के चक्कर में पड़कर भ्रमित नहीं होना चाहिए। वहीं लखनऊ में गठबंधन का ऐलान करते हुए चंद्रशेखर ने रमाबाई आंबेडकर मैदान में 26 नवंबर को पहली रैली करने का भी ऐलान किया है।

यूपी: वोट झटकने की लीला करते राजनीतिज्ञ, भगवान के बहाने बांटने की तैयारी