Saturday, March 21सही समय पर सच्ची खबर...

झाँसी

झांसी में वर्दी में नकली दरोगा गिरफ्तार, फर्जी आईकार्ड और सोने की गिन्नियां बरामद

झांसी में वर्दी में नकली दरोगा गिरफ्तार, फर्जी आईकार्ड और सोने की गिन्नियां बरामद

Breaking News, Today's Top four News, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसीः झांसी पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर फर्जी रौब झाड़ने वाले एक नकली दरोगा को पकड़ा है। बताते हैं कि पुलिस को उसके पास से एक नकली पुलिस दरोगा का आईकार्ड और 1330 नकली सोने की गिन्नियां बरामद हुई हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने उसके पास से एक सोने का तमंचा भी बरामद किया है। मामला सीपरी बाजार इलाके का है। खास बात यह है कि नकली दरोगा ने खुद को एमपी के जहांगीराबाद थाने में तैनात बताया। पहले तो पुलिस ने सकते में आ गई। लेकिन बाद में सीपरी बाजार थाने के एसओ ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करके उसे जेल भेजा जा रहा है। वहीं उससे पूछताछ की जा रही है कि वह तमंचा और सोने की गिन्नी कहां से लाया और कहां लेकर जा रहा था। पुलिस को उसके हवाले से और भी चोरी और जालसाजी के मामलों के खुलासे की उम्मीद है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। एसओ विजय पांडे ...
बुंदेलखंड समेत पश्चिमी उत्तरप्रदेश में फिर करवट बदल सकता है मौसम

बुंदेलखंड समेत पश्चिमी उत्तरप्रदेश में फिर करवट बदल सकता है मौसम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, उरई, झाँसी, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः  मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। अगले दो दिन में मौसम फिर करवट बदल सकता है। इतना ही नहीं सूबे के 13 जिलों में इसका साफ असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी जारी कर दी है। 13 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी  इस दौरान उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में हल्की बारिश, आंधी, गरज के साथ बूंदा-बांदी पड़ सकती है। इन 13 जिलों में बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, पीलीभीत और सहारनपुर, हरदोई, शामिल हैं।...
बुंदेलखंड को हराभरा बनाने को 60 लाख पौधे लगाएगी सरकार

बुंदेलखंड को हराभरा बनाने को 60 लाख पौधे लगाएगी सरकार

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, झाँसी, बुंदेलखंड
आम के आम, गुठलियों के दाम की तर्ज पर मिलेगा फायदा    झांसीः सरकार बुंदेलखंड को हरा-भरा करने बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यही वजह है कि मानसून आने से पहले ही सरकार ने बड़े स्तर पर पौधरोपण की तैयारियों कर ली हैं। इतना ही नहीं पौधरोपण की इन तैयारियों के तहत सरकार ऐसी योजना लाई है जिससे गरीबों, किसानों और मनरेगा जाबकार्ड धारकों को भी इसका पूरा लाभ मिल सके। यानी आम के आम और गुठलियों के दाम के तहत पौधरोपण फायदे का सौदा साबित करने की सरकार की मंशा है। योजना के तहत मंडल के तीनों जिलों में पौधरोपण होगा। झांसी में लगभग 7 लाख, जालौन में साढ़े 34 लाख से ज्यादा और ललितपुर में लगभग 19 लाख पौधे लगाए जाने हैं।  पर्यावरण प्रेमी भी दे सकते हैं सहयोग सरकार आम लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे की इस मुहीम से जोड़ना चाहती है। इसके लिए एक वृक्ष एक योजना के तहत ऐसे लोग जो पौधरोपण ...