Wednesday, March 18सही समय पर सच्ची खबर...

चित्रकूट

चित्रकूट में बड़ा हादसा, हाइवे पर पिकअप पलटने से 14 घायल, 5 की हालत गंभीर

चित्रकूट में बड़ा हादसा, हाइवे पर पिकअप पलटने से 14 घायल, 5 की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट: चित्रकूट में गुरुवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। हाइवे पर रैपुरा थाना क्षेत्र में देवीपुर गांव के पास बाइक को बचाने में पिकअप गाड़ी पलट गई। उसमें सवार 14 लोग घायल हो गए। घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर हुआ हादसा जानकारी के अनुसार झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैपुरा थाना क्षेत्र के इटहा देवीपुर गांव के सामने प्रयागराज की ओर पिकअप गाड़ी आ रही थी। सामने से तभी एक बाइक आ गई। बाइक को बचाने में https://samarneetinews.com/agra-teenager-girl-trapped-in-sexracket-jumped-from-hotelbalcony/ पिकअप अनियंत्रि होकर पलट गई। पिकअप सवार 14 घायल हो गए। 5 को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल मध्यप्रदेश के छतरपुर के जोझान नगर के जोराहा के रहने वाल...
यूपी में 6 PCS अफसरों के तबादले, लखनऊ-चित्रकूट-जालौन व मुरादाबाद में बदलाव, पढ़ें लिस्ट..

यूपी में 6 PCS अफसरों के तबादले, लखनऊ-चित्रकूट-जालौन व मुरादाबाद में बदलाव, पढ़ें लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में शुक्रवार शआम 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। तबादलों के क्रम में राकेश सिंह को अपर जिलाधिकारी बाराबंकी बना दिया गया है। अबतक वह अपर जिलाधिकारी (नगर ट्रांस गोमती) लखनऊ थे। इसी तरह सुशील कुमार गोंड को गोरखपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी पद से हटाकर उन्नाव में एडीएम बनाया गया है। वहीं इटावा में उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा को जालौन में नगर मजिस्ट्रेट बनाकर भेजा गया है। चित्रकूट में एसडीएम प्रमोद झा को झांसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। औरैया एसडीएम राम अवतार को रायबरेली में नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। बरेली में उपजिलाधिकारी देश दीपक सिंह को बुलन्दशहर का सिटी मजिस्ट्रेट बना दिया गया है। ये भी पढ़ें: सहारनपुर में SSP आवास पर सिपाही ने गोली मारकर दी जान  https://samarneetinews.com/bar-girl-danced-on-sdms-car-in-jhansi-dance-video-...
चित्रकूट में नर्स से गैंगरेप, विरोध पर आंखों पर पट्टी बांधकर पीटा, 4 के खिलाफ मुकदमा

चित्रकूट में नर्स से गैंगरेप, विरोध पर आंखों पर पट्टी बांधकर पीटा, 4 के खिलाफ मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : चित्रकूट में एक नर्स के साथ दरिंदगी की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। चार युवकों ने नर्स के दोनों हाथ बांधे, मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और आंखों में पट्टी बांध दी। फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीटा भी। इसके बाद सभी पीड़ित युवती को बेहोशी की मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। चार के खिलाफ मुकदमा, CCTV खंगाल रही पुलिस नर्स प्रयागराज-मानिकपुर रेलवे ट्रैक किनारे पड़ी मिली। उसके हाथ-पैर बंधे थे। मुंह में कपड़ा था। वहां से गुजर रहे दो रेलवे ट्रैकमेन ने उसके हाथ खोले और पुलिस को सूचना दी। ये भी पढ़ें : UP : झांसी जा रही इंटरसिटी ट्रेन में चिंगारी के साथ उठा धुएं का गुबार, कूदकर भागे यात्री जानकारी के अनुसार एक नर्सिंग होम में काम करने वाली एक 23 वर्षीय नर्स रोजाना की तरह सुबह लगभग पौने 9 बजे घर से ड्यूटी के लिए निकलीं। वह सा...
चित्रकूट में हादसा : 3 लोगों की मौत, CMYogi ने जताया शोक

चित्रकूट में हादसा : 3 लोगों की मौत, CMYogi ने जताया शोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : चित्रकूट जिले में बीती देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। खड़े ट्रक से बाइक के टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। बताते हैं कि मृतक देवी दर्शन करके लौट रहे थे। उधर, हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। एक ही बाइक पर सवार थे तीनों मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के बिंदीराम होटल के पास देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार बाइक की टक्कर हो गई। इसमें तीनों बाइक ये भी पढ़ें : Banda : सोनिया ने मायके में जहर खाकर दी जान, शिवमंगल ने खेत में लगाई फांसी सवारों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजू, संजय और अभिलाष निवासी कपसेठी और टिकुरा के के रूप में हुई है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। https://www.y...
चित्रकूट : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले, कांग्रेस-सपा का न कोई सिद्धांत-न संविधान

चित्रकूट : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले, कांग्रेस-सपा का न कोई सिद्धांत-न संविधान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा/चित्रकूट : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने चित्रकूट में पार्टी कार्यालय के लिए भूमि पूजन किया। सीतापुर कस्बे में बुद्धिजीवी वर्ग की गोष्ठी को संबोधित भी किया। कांग्रेस और सपा पर हमला बोला। कहा कि ये दोनों राजनीतिक दल दो परिवारों तक ही सीमित हैं, जबकि भाजपा में सभी वर्गों के लोग शामिल हैं। कलेक्ट्रेट मार्ग पर किया भूमि पूजन चित्रकूट पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शहर में कलक्ट्रेट मार्ग पर भाजपा कार्यालय के भवन के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख रामनारायण त्रिपाठी व अन्य विद्वानों ने भूमि पूजन संपन्न कराया। सपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे भूमि पूजन स्थल के पास ही प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने एक सभा को संबोधित भी किया। कहा कि सपा और कांग्रेस एक परिवार की पार्टी हैं। कहा कि कांग्रेस और सपा दोनों पार्टियों का न तो कोई ...
UP : माफिया मुख्तार के बेटे विधायक अब्बास के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा

UP : माफिया मुख्तार के बेटे विधायक अब्बास के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : चित्रकूट जिला जेल में बंद रहे विधायक अब्बास अंसारी समेत 5 लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि चित्रकूट जेल में बंद रहने के दौरान विधायक अब्बास ने जेल से गैंग चलाया। अब्बास पर डराने-धमकाने व मारपीट करने के भी आरोप हैं। आरोपियों में एक सपा नेता भी शामिल है। साथ में सपा नेता फराज खान समेत 4 और पर भी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार का कहना है कि चित्रकूट जेल में बंद रहने के दौरान विधायक अब्बास अंसारी पर गाजीपुर के अपने चालक नियाज अंसारी और कर्वी के सपा नेता फराज खान के साथ मिलकर गैंग चलाने का आरोप है। गैंग चलाकर अब्बास ने रंगदारी वसूलने के अलावा लोगों को डराने-धमकाने का काम किया। https://samarneetinews.com/nawabsinghyadavs-brother-neeluyadav-surrendered-in-kannauj/ इनके साथ कैंटीन व्यवस्थापक रहे कर्वी के नवनीत सचान औ...
CMYogi का बड़ा एक्शन, चित्रकूट RI सस्पेंड, ARTO पर भी कार्रवाई, स्कूली बच्चों की बस का मामला

CMYogi का बड़ा एक्शन, चित्रकूट RI सस्पेंड, ARTO पर भी कार्रवाई, स्कूली बच्चों की बस का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सीएम योगी का कार्रवाई का डंडा लगातार चल रहा है। सीएम योगी ने स्कूली बच्चों की बस को सीज कर दो घंटे रोकने पर चित्रकूट के आरआई को सस्पेंड किया है। एआरटीओ के खिलाफ भी कार्रवाई हो रही है। वहीं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के खिलाफ भी कार्रवाई हो रही है। दो घंटे कार्रवाई के लिए रोके रखी बच्चों से भरी स्कूल बस दरअसल, मंगलवार 23 जुलाई को चित्रकूट के श्रीजी इंटर कॉलेज, खोह के छोटे-छोटे बच्चों को लेकर जा रही दो बसों को फिटनेस खत्म होने के कारण एआरटीओ (प्रवर्तन) चित्रकूट की टीम ने सीज कर दिया। बस को 10 स्कूली बच्चों के साथ पुलिस लाइन ले जाया गया। वाहन को करीब सवा 11 बजे सीज करने के बाद फायर सर्विस परिसर पुलिस लाइन में दाखिल कर दिया गया। ये भी पढ़ें :  यूपी में 5 IAS और कई PCS के तबादले, कानपुर-फिरोजाबाद के ...
चित्रकूट-फतेहपुर में नड्डा, बोले- भ्रष्टाचार मिटाने का काम कर रही सरकार

चित्रकूट-फतेहपुर में नड्डा, बोले- भ्रष्टाचार मिटाने का काम कर रही सरकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट/फतेहपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज चित्रकूट और फतेहपुर जिलों में रहे। उन्होंने चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर नड्डा, विपक्षियों पार्टियों कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि यह इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों को बचाने का है। नड्डा ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कहा-भ्रष्टाचारी जेल या बेल पर नड्डा ने आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला। कहा आजकल ऐसे लोग जेल या बेल पर हैं। चित्रकूट के बाद बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में भी एक जनसभा को संबोधित किया। वहां से भी विपक्ष पर जमकर हमला बोला। इस अवसर पर बांदा और फतेहपुर के जनप्रतिनिधि तथा संगठन पदाधिकारी भी मौजूद रहे। https://samarneetinews.com/lok_sabha_2024-total-57-34-voting-in-third-phas...
बांदा-चित्रकूट : मंत्री रामकेश निषाद की धुआंधार नुक्कड़ सभाएं

बांदा-चित्रकूट : मंत्री रामकेश निषाद की धुआंधार नुक्कड़ सभाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा-चित्रकूट में जलशक्ति विभाग के राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बीजेपी प्रत्याशियों के लिए धुआंधार नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए विकास को प्राथमिकता देने की अपील की। राज्यमंत्री श्री निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुंदेलखंड के विकास लिए प्रयासरत हैं। कहा, सीएम योगी कर रहे कानून का राज कायम प्रधानमंत्री ने चित्रकूट से ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की नींव रखी थी। इसी तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास प्रदेश में कानून का राज कायम करना है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री योगी के कारण ही कभी दस्यु प्रभावित रहे चित्रकूट-बांदा में गुंडे-डकैत गायब हो चुके हैं। ये भी पढ़ें : एक था मुख्तार… भारी भीड़ के बीच मुख्तार अंसारी सुपुर्दे खाक यहां कानून का राज है और विकास के नए-एन अवसर मिल रहे हैं। राज्यमंत्र...
चित्रकूट में ARTO पर हमला, दबंगों ने गिराकर लात-घुसों से धुना

चित्रकूट में ARTO पर हमला, दबंगों ने गिराकर लात-घुसों से धुना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : चित्रूकट में वाहन चेकिंग कर रहे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) विवेक शुक्ला को ओवरलोड ट्रक पकड़ना भारी पड़ा। स्कार्फियों सवार 8-10 दबंगों ने वहां पहुंचकर एआरटीओ पर हमला कर दिया। उन्हें जमकर धुना। एआरटीओ की तहरीर पर 4 नामजद और आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ राजापुर थाने में मुकदमा लिखा गया है। पुलिस ने FIR कर कार्रवाई की शुरू एआरटीओ रात में राजापुर कस्बे के लूक लाइन में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। राजापुर थाना प्रभारी मनोज कुमार चौधरी का कहना है कि एआरटीओ की तहरीर पर चार नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। ये भी पढ़ें : UPNews : चुनाव आयोग ने CMYogi के प्रमुख सचिव को हटाने के दिए निर्देश आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताते चलें कि चित्रकूट, बांदा और हमीरपुर में ओवरलोड तेजी से चल रहे हैं। दरअसल, कहीं न कहीं इन ओवरलोड वाहनों को ...