Saturday, August 29सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने बांटे विभाग, नकारा साबित हो रहे मंत्रियों को किया किनारे, तो कर्मठों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री योगी ने बांटे विभाग, नकारा साबित हो रहे मंत्रियों को किया किनारे, तो कर्मठों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः योगी सरकार के मंत्रिमंडल के पहले विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 37 विभाग अपने पास रखे हैं जबकि बाकी विभागों को मंत्रियों के बीच बांट दिया है। बताते चलें कि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। अब मंत्रियों को विभाग बांटे गए हैं। खास बात यह है कि विभागों के बंटवारे में कुछ नकारा साबित हो रहे मंत्रियों से उनके विभाग छीन लिए गए हैं, वहीं कुछ मंत्रियों का शानदार प्रदर्शन देखते हुए उनको महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं। केंद्र की तर्ज पर बना जल शक्ति विभाग  बताते चलें कि मंत्रिमंडल विस्तार में 18 नए मंत्री भी शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही राज्यपाल आनंदी बेन ने भी मंत्रियों के बीच बंटे विभागों को मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि केंद्र की तर्ज पर बने ...
चिदंबरम को बड़ा झटका, सीबीआई कोर्ट ने 26 अगस्त तक कस्टडी में भेजा

चिदंबरम को बड़ा झटका, सीबीआई कोर्ट ने 26 अगस्त तक कस्टडी में भेजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: बुधवार शाम सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आज राउज एवेन्यू कोर्ट स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। वहां दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उनको 26 अगस्त तक सीबीआई की रिमांड पर भेज दिया है। इसके साथ ही परिवार और उनके वकील को उनसे 30-30 मिनट मिलने की इजाजत दी गई है। उधर, आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट चिदंबरम से संंबंधित याचिका पर सुनवाई करेगा। बीती शाम किया था गिरफ्तार   इस दौरान अदालत में चिदंबरम की तरफ से कपिल सिब्बल और सीबीआई की ओर से तुषार मेहता ने अदालत में बहस की। अदालत के इस आदेश को बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। बताते चलें कि चिदंबरम को सीबीआई ने बीती शाम उनके घर से गिरफ्तार किया था। सीबीआई उनके घर में दीवार फांदकर कूदी थी। इसके बाद भी काफी देर तक चिदंबरम तक पहुंचने में सीबीआई को काफी मेहन...
बांदा में जन्माष्टमी की खुशियों पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी का ग्रहण, सरकारी छुट्टी के बावजूद खोले स्कूल

बांदा में जन्माष्टमी की खुशियों पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी का ग्रहण, सरकारी छुट्टी के बावजूद खोले स्कूल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शिक्षा का व्यवसाईकरण इस कदर हावी हो चुका है कि प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, अब दुस्साहस बनकर प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों के सिर चढ़कर बोल रही है। गर्मियों की छुट्टियों की भी फीस वसूली का पाप करने वाले प्राइवेट स्कूल मनमाने ढंग से जबतब फीस बढ़ाते रहते हैं, यह अलग बात है। अब यही स्कूल खुलेआम सरकारी आदेशों को ठेंगा भी दिखाने लगे हैं। इसका उदाहरण शुक्रवार को जन्माष्टमी के त्योहार के मौके पर देखने को मिला। बचपन से हम सभी जन्माष्टमी की खुशियां घर में बड़े शौक से मनाते आए हैं, दिन में व्रत और शाम होते ही रात 12 बजे का इंतजार। यही बचपन की खुशियां होती हैं, लेकिन बांदा मंडल मुख्यालय पर इस बार जन्माष्टमी पर स्कूल खोले गए। पहले भी तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाते रहे हैं प्राइवेट स्कूल   खुद की सुविधाओं को देखते हुए स्कूल प्रबंधकों ने बच्चों की खुशियों और अभिभावकों की जिम्मेदारियों...
..जब बिना जानकारी अचानक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे मुजफ्फरनगर, डाक्टर से मिले

..जब बिना जानकारी अचानक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे मुजफ्फरनगर, डाक्टर से मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बीते दिनों मुजफ्फरनगर एक कार्यक्रम के दौरान बुरी तरह घायल हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज बिना किसी पूर्व सूचना के ज्यादा लोगों को बताए यहां वर्धमान अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के उन्हीं, सर्जन मुकेश जैन से मुलाकात की, जिन्होंने उनकी उंगली कटने के बाद आपरेशन किया था। बताया जाता है कि इलाज को लेकर डाक्टर से उनकी बातचीत हुई। उनके मुजफ्फरनगर आने की सूचना इस बार बहुत ही कम लोगों को थी। जानकारी होते ही जिलेभर के अधिकारी पहुंचे   प्रदेश अध्यक्ष के मुजफ्फरनगर पहुंचने की जानकारी मिलते ही जिले के आला अधिकारी भी वहां पहुंचने लगे। मीडियाकर्मी भी वहां पहुंचे। हालांकि मीडिया से बात किए बिना ही स्वतंत्र देव वापस लौट गए। बताते चलें कि बीते दिनों एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा अध्यक्ष की उंगली कटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन...
बांदा में वृद्ध ने 7 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

बांदा में वृद्ध ने 7 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुई बेहद घिनौनी वारदात में एक वृद्ध ने पास में रहने वाली 7 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। हालांकि पुलिस ने आरोपी वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। बताया जाता है कि जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 7 साल की बच्ची देर शाम अपने मामा के घर जा रही थी। पड़ोस में रहता था आरोपी, अब पुलिस भेज रही जेल  इसी दौरान पास में रहने वाले आरोपी रामआसरे गुप्ता (65) ने उसे बहला-फुसलाकर रोक लिया। इसके बाद बच्ची से उसने दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। परिवार के लोगों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो उनको घटना का पता चला। हालांकि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी पर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंध...
कानपुर समेत कई शहरों में राहत के साथ बरसी आफत भी, हर तरफ बस पानी ही पानी, घरों में दुबके हैैं लोग

कानपुर समेत कई शहरों में राहत के साथ बरसी आफत भी, हर तरफ बस पानी ही पानी, घरों में दुबके हैैं लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः गुरुवार को कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में झमाझम बारिश से हर ओर पानी ही पानी नजर आया। इससे एक ओर जहां लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली, वहीं जनजीनव बुरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया। कानपुर शहर में हालात कुछ ऐसे रहे कि लोगों का घरों से निकलना तक दूभर हो गया। वहीं नगर निगम के तमाम नाला सफाई के दावों की पोल भी खुल गई। वहीं जलभराव में बच्चों को खेलते हुए और कागज की नाव चलाते हुए देखा गया। लगातार हुई कई घंटे की बारिश से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आज हुई बारिश को इस मौसम की सबसे अधिक बरसात भी बताया जा रहा है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह कानपुर के साथ-साथ आसपास के शहरों में भी जमकर बारिश होगी। कानपुर के साथ ही यूपी के चित्रकूट, बांदा, महोबा, जालौन, घाटमपुर, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, फतेहपुर जैसे शहरों में जमकर बारिश हो स...
फतेहपुर में सशस्त्र बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट, विरोध पर दंपति को मरणासन्न कर हुए फरार

फतेहपुर में सशस्त्र बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट, विरोध पर दंपति को मरणासन्न कर हुए फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः शहर के राधानगर मोहल्ले में बीती रात बदमाशों ने एक घर पर धावा बोलकर दंपति को लहूलुहान कर दिया। इसके बाद लाखों की नगदी-जेवर लूट ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दोनों को गंभार हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। शहर के व्यस्तम इलाके में वारदात से फैली सनसनी   बताया जाता है कि राकेश मिश्रा अपनी पत्नी शांति देवी के साथ शहर के राधानगर मोहल्ले में रहते हैं। बीती रात कुछ बदमाश उनके घर में घुसे और सामान बटोरने लगे। आहट होने पर दंपति ने बदमाशों का विरोध किया। खतरनाक बदमाशों ने दंपति पर हमला कर दिया और उनको बेरहमी से तमंचों की बटों और दूसरे हथियारों से पीटा। दोनों को लहूलुहान एवं मरणासन्न करते हुए बदमाश वहां से फरार हो गए। पुलिस ने कहा, पीड़ितों केे बयान पर लिख रहे रिपोर्ट  बताया जा रहा है कि बदमाश ...
बांदा में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने मारी गोली, पुलिस बोली-युवक ने खुद मारी है गोली

बांदा में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने मारी गोली, पुलिस बोली-युवक ने खुद मारी है गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ी वारदात ने लोगों को हिलाकर रख दिया। चित्रकूट जिले का रहने वाला एक प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जा पहुंचा। लड़के पक्ष का आरोप है कि लड़की के घर वालों ने जब उसे लड़की के साथ देखा तो गोली मार दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक ने खुद ही अपने को गोली मारी है। गोली युवक के कंधे में लगी और वह खून से लतपत होकर गिर पड़ा। युवक का नाम संजय श्रीवास (25) है जो कि चित्रकूट जिले के शिवरामपुर का रहने वाला है। वह गुरुवार को ही सुबह-सुबह चुपचाप अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए अतर्रा कस्बे में बदौसा रोड पर आया था। शादीशुदा प्रेमिका रक्षाबंधन पर आई हुई थी मायके  बताया जा रहा है कि युवक की प्रेमिका की कुछ दिन पहले कहीं दूसरी जगह शादी हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी दोनों छिप-छिपकर मिलते रहे हैं। आज भी ऐसा ही था कि तभी लड़की के घरवालों ने देख लिय...
चित्रकूट में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सैकड़ों अन्ना जानवरों को स्कूल में बंदकर लगाया ताला, सड़क पर अध्यापक-बच्चे

चित्रकूट में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सैकड़ों अन्ना जानवरों को स्कूल में बंदकर लगाया ताला, सड़क पर अध्यापक-बच्चे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः जिले में अन्ना जानवरों से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सैकड़ों अन्ना जानवरों को सिकरी विकासखंड के रामनगर सरकारी स्कूल में बंद करके बाहर से ताला डाल दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखतेे बाकी ग्रामीणों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। इसके बाद ग्रामीण सड़क पर खड़े प्रदर्शन करने लगे। उधर, स्कूल के खुलने के समय जब विद्यालय के बच्चे और अध्यापक वहां पहुंचे तो हालात देखकर स्तब्ध रह गए। शिक्षकों के कहने पर भी ग्रामीण स्कूल का गेट खोलने पर राजी नहीं हुए। हालांकि शिक्षकों ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया। बाद में शिक्षकों ने विभाग के अधिकारियों को इसकी सूूचना दी। प्रशासनिक अधिकारी भी जानकारी मिलने पर सक्रिय हुए। बाद में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात की। साथ ही ग्रामीणों को उनकी समस...
हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार किया 

हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार किया 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः बुधवार रात पू्र्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान काफी चौंकाने वाला घटनाक्रम भी हुआ। दरवाजा न खोले जाने पर सीबीआई चिदंबरम के घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुई। इसके बाद भी घर में चिदंबरम तक पहुंचने के लिए सीबीआई को काफी इंतजार करना पड़ा। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद कांग्रेस कार्यकर्ता वहां पहुंचे और फिर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई। सीबीआई काफी मशक्कत के बाद चिदंबर को गिरफ्तार कर सकी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन भी किया। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने चिदंबरम को गिरफ्तार किया है। चिदंबरम ने कहा, जीवन और आजादी में, आजादी को चुनेंगे   बताते चलें कि इससे पहले पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने कांग्रेस दफ्तर में प्रेस ...