Friday, September 4सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा से बड़ी खबरः चौथा कोरोना पाॅजिटिव मिला, मुंबई से लौटा है युवक

बांदा से बड़ी खबरः चौथा कोरोना पाॅजिटिव मिला, मुंबई से लौटा है युवक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः मंगलवार सुबह बांदा में कोरोना के एक संदिग्ध की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आने से हड़कंप मच गया। अब जिले में चौथा पाॅजिटिव केस सामने आ गया है। हालांकि, बाकी के तीनों संक्रमित लोगों की रिपोर्ट अब निगेटिव आ चुकी है। यानि तीनों ठीक हो चुके हैं, लेकिन चौथे व्यक्ति की आज आई रिपोर्ट से साफ हो गया है कि अभी संकट टला नहीं है। आज सामने आया यह चौथा व्यक्ति नरैनी कस्बे के रामनगर का रहने वाला है। इसकी पुष्टि जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने की है। मुंबई में काम करता था युवक बताया जाता है कि लगभग 28 साल का यह युवक जफरुद्दीन (काल्पनिक नाम) नरैनी का रहने वाला है जो मुंबई में रहकर पेंटिंग का काम करता था। हाल ही में मुंबई से सूरत पहुंचा था और वहां से अपने घर बांदा के नरैनी पहुंच गया। यहां अधिकारियों ने जानकारी मिलते ही इसे मेडिकल कालेज में लाकर क्वारंटाइन करा दिया। इसका सैंपुल...
वीडियोः कानपुर डीएम ने अपनी वायरल ‘जूते’ वाली फोटो की सच्चाई बताई

वीडियोः कानपुर डीएम ने अपनी वायरल ‘जूते’ वाली फोटो की सच्चाई बताई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो, सेहत
मनोज सिंह शुमाली, कानपुरः सोशल मीडिया पर कई बार कुछ लोग ऐसा दुष्प्रचार कर देते हैं कि संबंधित व्यक्ति को सफाई देनी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ कानपुर के जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी के साथ हुआ। कोरोना संकट से जूझ रहे कानपुर प्रशासन के प्रयासों की हर कोई सराहना कर रहा है। वहीं  सोशल मीडिया पर किसी ने उनकी एक फोटो गलत कैप्शन के साथ वायरल कर दी। इस फोटो में वह झुककर अपने जूते की ओर देख रहे हैं और एक पुलिस कर्मी भी पास में बैठा जूते की ओर ही कुछ देखने की कोशिश कर रहा है। शरारती तत्वों ने वायरल कर दी फोटो इसी बीच किसी ने उनकी फोटो खींच ली। बाद में इस फोटो को सोशल मीडिया पर गलत कैप्शन के साथ वायरल कर दिया। वायरल करने वाले ने फोटो के साथ लिखा कि कानपुर के डीएम ने दरोगा से अस्पताल के गेट पर अपने जूते सेनेटाइज कराए...। जिलाधिकारी ने बताई पूरी बात बताते हैं कि देखते ही देखते यह मैसेज सोशल मीडिया ...
Corona: कानपुर में 3 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, 5 संदिग्धों की मौत

Corona: कानपुर में 3 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, 5 संदिग्धों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर शहर के हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों से लगातार कोरोना पाॅजिटिव मामले मिल रहे हैं। रविवार को जहां एक साथ 20 मामले सामने आए थे। वहीं आज सोमवार को मेडिकल कालेज की जांच लैब में 3 और मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें एक मामला मन्नापुरवा तथा दूसरा बाबूपुरवा और तीसरा गड़रिया मोहाल का है। इस तरह आज शाम तक संक्रमितों की संख्या 195 पर पहुंच गई है। वहीं तीन कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 19 ऐसे लोग हैं जो ठीक होकर घर जा चुके हैं। हैलट में कोविड-19 हॉस्पिटल के आइसीयू में आज 5 कोरोना संदिग्धों की मौत की भी खबर सामने आई है। इन पांचों के सैंपुल जांच के लिए भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। कुल 148 मामलों की जांच रिपोर्ट आई जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डा अशोक शुक्ला ने बताया है कि 148 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें से 3 मामले कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमें एक मामल...
बांदा में मंदिर जा रहे हिस्ट्रीशीटर को गोली मारी, कानपुर रेफर

बांदा में मंदिर जा रहे हिस्ट्रीशीटर को गोली मारी, कानपुर रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार को पूजा करने मंदिर जा रहे एक हिस्ट्रीशीटर को कुछ लोगों ने गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गोली की आवाज सुनकर लोगों का ध्यान गया तो घटनास्थल की ओर दौड़े। हमलावर मौके से फरार हो गए। बाद में परिजनों ने प्रधान के सहयोग से उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने के कारण उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। घायल की तहरीर पर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। उधर, थाना प्रभारी ने मामले को संदिग्ध करार दिया है। पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा लिखा बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा डभनी गांव निवासी लाल जी पांडेय (45) पुत्र रामदेव आज सुबह मंदिर पूजा करने जा रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे चार लोगों ने असलहे से उस पर फायर झोंक दिया। गोली उसकी जांघ में जा लगी। लालजी मौके पर ही लहूलुहान होकर ग...
फिरोजाबादः सिपाही की पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या, फिर एक काॅल से मचा हड़कंप..

फिरोजाबादः सिपाही की पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या, फिर एक काॅल से मचा हड़कंप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, फिरोजाबादः जिले में समवार को एक सनसनीखेज वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक सिपाही की पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात जिले के शिकोहाबाद कस्बे में हुई। महिला का शव घर में खून से लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। हत्या के बाद महिला के चचेरे भाई के पास गई फोन काल से हड़कंप मच गया। यह काल महिला के सिपाही पति की थी जिसने पत्नी की लाश घर में पड़ी होने की जानकारी दी थी। दरअसल, हत्या का आरोप महिला के पति पर है जो एक सिपाही है। वह आगरा जिले में 112 में तैनात है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगरा में तैनात है आरोपी सिपाही बताया जाता है कि आगरा में डायल 112 में तैनात यतेंद्र सिंह का परिवार फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में रहता है। उनकी पत्नी सरोज उर्फ पिंकी पुत्री रामप्रकाश निवासी मैनपुरी की रहने वाली थीं। वह अपनी तीन बेट...
झांसी में पहला कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप, शहर का यह इलाका सील..

झांसी में पहला कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप, शहर का यह इलाका सील..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/झांसीः बुंदेलखंड के झांसी में आज सोमवार को पहला कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आया है। इससे जिले में हड़कंप मच गया है। रविवार को जांच को भेजे गए 114 लोगों के सैंपुल में एक के कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है। बताते हैं कि यह व्यक्ति कुछ दिन पहले इंदौर से लौटा था। मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने उक्त व्यक्ति के इलाके को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए पूरी तरह सील कर दिया है। प्रशासन ने सील किया इलाका, हाॅटस्पाॅट घोषित इस मामले में झांसी जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। जिलाधिकारी ने कहा है कि 59 साल का यह शख्स हाल ही में इंदौर से लौटा है। वह ओरछा गेट इलाके का रहने वाला है। जिलाधिकारी ने बताया है कि इलाके को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए पूरी तरह सील किया गया है। साथ ही इस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों को भी जांच के लिए चिह्नित ...
लखनऊ पुलिस ने बाॅलीवुड सिंगर कनिका के घर चस्पा किया नोटिस

लखनऊ पुलिस ने बाॅलीवुड सिंगर कनिका के घर चस्पा किया नोटिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना संक्रमण फैलाने के मामले में बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। अब लखनऊ पुलिस कनिका का बयान दर्ज करेगी। अस्पताल से ठीक होकर घर लौटीं कनिका के घर के बाहर लखनऊ पुलिस ने नोटिस चस्पा कर दिया है। सिंगर कनिका को थाने आकर बयान देने का नोटिस भेजा गया है। इस मामले में राजधानी के कृष्णानगर थाने के एसीपी दीपक कुमार सिंह ने कहा है कि सिंगर कनिका कपूर को लिखित बयान के लिए बुलाया गया है। सिंगर के लिखित बयान दर्ज करेगी लखनऊ पुलिस कहा कि इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, रविवार को बाॅलीवुड की सिंगर कनिका ने ट्विटर पर अपनी बात कही है। बताते चलें कि सिंगर कनिका पर आरोप है कि विदेश यात्रा से लौटकर उन्होंने खुद को क्वारंटाइन न करके देशभर में पार्टियां कीं। बाद में वह कोरोना पाजिटिव पाई गईं। इससे देशभर में हड़कंप मच गया था। सरोजनीनगर थाने में दर्ज ह...
बांदाः तालाब में डूबे दो मासूम भाई, एक की मौत-दूसरा गंभीर

बांदाः तालाब में डूबे दो मासूम भाई, एक की मौत-दूसरा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। तालाब में गिरी गेंद निकालने के लिए उसमें उतरे दो मासूम चचरे भाई तालाब में डूब गए हैं। वहां मौजूद ग्रामीणों ने देखा तो उनको बचाने के लिए तालाब में कूदे। जबतक उनको बाहर निकाला गया, एक बच्चे की सांसें थम चुकी थीं। दूसरे को किसी तरह बचा लिया गया। घटना बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बताया जाता है कि बिसंडा के अमवां गांव के रहने वाले बिहारी का पुत्र प्रियांशू (8) और उसका चचेरा भाई सुनील (9) पुत्र मुन्नीलाल तालाब किनारे गेंद खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्चों की गेंद तालाब में चली गई। प्रियांशू तालाब से गेंद निकालने की कोशिश करने लगा। ये भी पढ़ेंः बांदा में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी-चाकू से भी हमला, यह है वजह...
यूपीः लखनऊ से सीतापुर-बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में बदलता रहेगा मौसम, बारिश-आंधी..

यूपीः लखनऊ से सीतापुर-बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में बदलता रहेगा मौसम, बारिश-आंधी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः बुंदेलखंड से लेकर बरेली और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अगले कुछ घंटों में जमकर बारिश और धूलभरी आंधी चलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन जिलों में 60 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही दोपहर 12 बजे के बाद मौसम में तेजी से आने के बाद यूपी के 20 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। बुंदेलखंड समेत पश्चिमी यूपी के ये जिले.. मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी यूपी के 7 जिलों बिजनौर, सहारनपुर, शामली, गाजियाबाद, बागपत, मुजफ्फरनगर और नोएडा में बारिश हो सकती है। तराई बेल्ट के इन जिलों में बारिश की संभावना वहीं यूपी के तराई क्षेत्र के लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर में बारिश हो सकती है। इसी तरह लखनऊ से सटे सीतापुर, गोंडा, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बस्ती, शाहजहांपुर, हरदोई तथ...
Corona: कानपुर में एक साथ 20 और मिले, पत्रकार समेत 185 हुए

Corona: कानपुर में एक साथ 20 और मिले, पत्रकार समेत 185 हुए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में रविवार को एक पत्रकार समेत 20 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। इस बार 20 पाॅजिटिव में 13 महिलाएं हैं। वहीं कोरोना पाॅजिटिव पुलिस कर्मी 7 हो गए हैं वहीं एक पत्रकार भी इनमें शामिल है। इस तरह कानपुर में कुल कोरोना पाॅजिटिव केस अब 185 हो गए हैं। एक साथ इतने मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने इसपर सख्ती शुरू कर दी है। सीएमओ ने दी मामलों की जानकारी इस बात की जानकारी देते हुए सीएमओ अशोक शुक्ला ने बताया है कि अब कानपुर में कोरोना पाॅजिटिव मामले 185 हो गए हैं, वहीं एक्टिव केस 173 हैं। 3 लोगों की मौत हो गई है। 9 लोग ठीक होकर घर लौटकर जा चुके हैं। ये भी पढ़ेंः Corona: कानपुर के वरिष्ठ ENT स्पेशलिस्ट डा. रोहित मेहरोत्रा की देश के ईएनटी सर्जन से खास अपील.. उधर, एक दिन में 20 कोरोना पाजिटिव केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग के साथ-सा...