Thursday, August 20सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा में बिहार-प्रयागराज के अपराधी गिरफ्तार-गांजा, हथियार और कार बरामद

बांदा में बिहार-प्रयागराज के अपराधी गिरफ्तार-गांजा, हथियार और कार बरामद

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चार अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इन अपराधियों में दो अंतरजनपदीय क्रीमिनल हैं। दो अपराधी बिहार के हैं और दो फतेहपुर और प्रयागराज के हैं। दोनों को चोरी के बिजली तार, तमंचा-कारतूस व कार समेत पकड़ा है। अब पुलिस को तेरहमाफी के आशीष की तलाश वहीं दो अन्य अपराधियों को 5 किलो से ज्यादा सूखे गांजा के साथ पकड़ा गया है। तिंदवारी पुलिस ने 2 अंतरजनपदीय शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पहचान फतेहपुर के बाकरगंज के दीपक व प्रयागराज के ओल्ड कटरा भक्तियारी के सैफ के रूप में हुई है। चोरी का एलमुनियम का विद्युत तार, तमंचा और कार बरामद की है। दो अभियुक्त गांजे के साथ भी गिरफ्तार एक अन्य मामले में तिंदवारी में पुलिस ने तेरही माफी रोड से दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से अवैध सूखे गांजा बरामद किया गया है। ...
दर्दनाक: बांदा कालूकुआं सिटी गार्डेन में पिता-पुत्र की करंट से मौत

दर्दनाक: बांदा कालूकुआं सिटी गार्डेन में पिता-पुत्र की करंट से मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के कालूकुआं में स्थित सिटी गार्डन मैरिज लान में गुरुवार देर रात करंट से पिता और पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करा रही है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बताते हैं कि मृतकों में गार्ड और उनके बेटे थे। बताते चलें कि यह मैरिज लान कुछ दिन पहले बीडीए द्वारा बिना नक्शा पास अवैध रूप से बना होने की बात कहकर सील किया गया था। हालांकि, बाद में कैसे सील खुल गई। इसकी जानकारी नहीं है। मामले की जांच में जुटी पलिस जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान सिटी गार्डन मैरिज लान में गार्ड के रूप में कार्यरत बाबूलाल (58) और उनके बेटे धीरू (30) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बाबूलाल सिटी गार्डन परिसर में बने एक कमरे में ही रहते भी थे। ...
Banda: मोबाइल में व्यस्त महिला की सांप के काटने से मौत-चार बच्चे..

Banda: मोबाइल में व्यस्त महिला की सांप के काटने से मौत-चार बच्चे..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। रगौला गांव में मोबाइल देखने में व्यस्त महिला को सांप ने काट लिया। सांप को देखते ही वहां चीख-पुकार मच गई। बच्चे भी रोने-चिल्लाने लगे। परिवार के लोग महिला को मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे। वहां इलाज से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। पति की पहले हो चुकी मौत, चार बच्चों का पालन-पोषण.. जानकारी के अनुसार, रगौला गांव की शोभा (35) अपनी बेटी दीपिका (15), मांडवी (13), बेटे सतीश (10) और बेटे मनीष (8) के साथ रहती थीं। उनके पति लक्ष्मी की लगभग 5 साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। ये भी पढ़ें: बांदा जिपं तहबाजारी बनाम रंगदारी! प्रशासन-पुलिस की नाक तले अवैध वसूली-ठेंगे पर शासनादेश दोपहर में घर के आंगन में बैठी मोबाइल देख रही थीं। तभी सांप ने उन्हें काट लिया। बताते हैं कि महिला के निधन से उनके चार बच्चों के पालन-प...
बांदा में बालिका से छेड़छाड़, पढ़ाने के बहाने आरोपी ले गया था घर-मुकदमा

बांदा में बालिका से छेड़छाड़, पढ़ाने के बहाने आरोपी ले गया था घर-मुकदमा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पढ़ाने के बहाने आरोपी दीन मोहम्मद नाम का व्यक्ति बच्ची को अपने घर ले गया। फिर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब बच्ची ने विरोध किया तो उसे पीटा। पीड़ित बच्ची ने मां को रोते हुए पूरी बात बताई। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा लिखा है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है। पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में दीन मोहम्मद नाम का व्यक्ति बच्ची को पढ़ाने की बात कहकर अपने घर ले गया। वहां बच्ची से छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने बच्ची को बंधक बना लिया। ये भी पढ़ें: चित्रकूट: दोस्त संग जंगल में घूमने गई युवती से गैंगरेप-पुलिस तलाश में जुटी बताते हैं कि 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ से बुरी तरह डर गई। कहा ज...
अनोखा प्यार: अमरोहा में 3 बहनों ने एक ही युवक से की शादी, वीडियो..

अनोखा प्यार: अमरोहा में 3 बहनों ने एक ही युवक से की शादी, वीडियो..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के अमरोहा में अजब प्रेम का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अमरोहा के हसनपुर में 3 बहनों ने एक ही युवक से शादी कर ली। बताते हैं कि अमरोहा नगर के प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर में यह अनोखी शादी हुई है। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने वाले लोग हैरान हैं। मामला सुर्खियों में छाया, वीडियो वायरल वायरल वीडियो में दो सगी बहनें और उनकी एक चचेरी बहन अपने एक युवक के साथ शादी की परंपराएं पूरी कर रहीं हैं। बताते हैं कि तीनों बहनों के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अकाउंट्स हैं। तीनों ही बहनें सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। इनमें से एक युवती ने शादी की वजह भी बताई है। उसने वीडियो में कहा है कि उनके पिता ने एक बहन की शादी तय की। लेकिन तीनों बहनों में गहरा प्यार है। इसलिए एक-दूसरे से अलग नहीं रह सकतीं थीं। ये भी पढ़ें: गजब हाल : ...
चित्रकूट: दोस्त संग जंगल में घूमने गई युवती से गैंगरेप-पुलिस तलाश में जुटी

चित्रकूट: दोस्त संग जंगल में घूमने गई युवती से गैंगरेप-पुलिस तलाश में जुटी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट: यूपी के चित्रकूट में आज एक गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चित्रकूट के देवांगना घाटी में बुधवार शाम एक युवती अपने किशोर दोस्त के साथ जंगल घूमने गई थी। वहां 3 युवकों ने दोनों को रोक लिया। बाद में युवती के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित युवती व उसके दोस्त ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसपी, एएसपी और कई थानों का फोर्स पहुंचा। पुलिस का कहना है कि युवती की रिपोर्ट लिखकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। नयागांव (MP) से देवांगना घाटी घूमने गई थी युवती जानकारी के अनुसार, देवांगना घाटी में बुधवार शाम मध्य प्रदेश के नयागांव की एक युवती (19) अपने दोस्त (17) के साथ बाइक से देवांगना घाटी घूमने गई थी। पीड़िता का कहना है कि एयरपोर्ट के पीछे चट्टान पर बैठकर दोनों बातें कर रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा जिपं तहबाजारी बनाम रंगदारी! प्रशासन-पुल...
यूपी में विशेष TET: लाखों शिक्षकों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत

यूपी में विशेष TET: लाखों शिक्षकों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश के सभी प्राइमरी शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य की गई है। इसी क्रम में यूपी सरकार ने अपने प्राइमरी शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने का फैसला लिया है। कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश शासन ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से विशेष टीईटी के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से एक पत्र जारी हुआ है। ये भी पढ़ें: Good News: यूपी के सरकारी स्कूलों में अब 10 दिन बिना बैग स्कूल जाएंगे बच्चे इस पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से प्राथमिक स्तर के 64062, उच्च प्राथमिक स्तर के 76256 और विशेष शिक्षक 2500 कुल 142818 शिक्षक प्रभावित हैं। शासन ने निर्णय लिया है कि शिक्षक...
बांदा जिपं तहबाजारी बनाम रंगदारी! प्रशासन-पुलिस की नाक तले अवैध वसूली-ठेंगे पर शासनादेश

बांदा जिपं तहबाजारी बनाम रंगदारी! प्रशासन-पुलिस की नाक तले अवैध वसूली-ठेंगे पर शासनादेश

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला पंचायत का वर्ष 2026-27 का खनिज परिवहन शुल्क वसूली का ठेका विवादों से घिर गया है। 'पांडेय समूह' के नाम हुआ यह ठेका 19,04,99,368 रुपए में स्वीकृत हुआ है, जो बीते वर्ष की अपेक्षा दो गुने से ज्यादा है। 30 अप्रैल 2026 को ई-नीलामी के जरिए हुए इस ठेके के बाद जिले में तहबाजारी के नाम पर सीधे गुंडा टैक्स वसूली शुरू हो गई। नियम-कानून ताक पर रख सड़कों पर वसूली होने लगी। ट्रांसपोर्ट यूनियन ने आयुक्त से शिकायत की है। एएमए ने शिकायतों की बात स्वीकार की है। इसके बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। अवैध वसूली जारी है। महोबा के पांडे ग्रुप ने लिया है तहबाजारी ठेका दरअसल, यह ठेका पूरी तरह से विवादों से घिर गया है। 9 करोड़ के ठेके को पांडे ग्रुप ने सीधे 19 करोड़ में लिया। चर्चा है कि इस ठेके को बढ़ी कीमतों पर लेने का लेने के पीछे सड़कों पर अवैध वसूली की योजना थी। जो अब खुल...
बांदा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अतर्रा-नरैनी मार्ग पर सड़क के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 34 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान कराने में जुटी पुलिस अतर्रा की सीओ प्रतिज्ञा सिंह का कहना है कि ग्राम इटरा खुर्द के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। स्थानीय लोगों से इसकी सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक फुल शर्ट और हाफ पैंट पहने हुए है। ये भी पढ़ें: बांदा जिपं: तहबाजारी या रंगदारी! खेल के पीछे क्या कोई सत्ताधारी?  https://samarneetinews.com/banda-zilla-panchayat-tahbazari-goon-tax/...
पीएम मोदी के आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री 

पीएम मोदी के आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: राहुल गांधी आज पीएम मोदी के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी समेत अन्य कांग्रेस सांसद भी बैठे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी धरने पर हैं। राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस सांसदों की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें। बाद में पुलिस ने राहुल गांधी को जबरन हटा दिया। साथ ही प्रियंका गांधी और वहां पहुंचे अखिलेश यादव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कई घंटे बाद सभी को रिहा कर दिया गया। मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे मिलने, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा थोड़ी देर पहले पीएम आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी से मिलने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे। सोशल मीडिया पर धरना स्थल की फोटोज चल रही हैं। इन फोटोज में राहुल गांधी से मंत्री जितेंद्र सिंह बात करते न...