Sunday, March 22सही समय पर सच्ची खबर...

दुनिया

अभिनेत्री सुष्मिता सेन को बॉयफ्रेंड रोहमन से मिला कुछ ऐसा क्यूट सा सरप्राइज, जाहिर की खुशी

अभिनेत्री सुष्मिता सेन को बॉयफ्रेंड रोहमन से मिला कुछ ऐसा क्यूट सा सरप्राइज, जाहिर की खुशी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क: सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। 21 मई को सुष्मिता सेन को ये खिताब मिले 25 साल हो गए।  इस मौके को खास बनाने के लिए सुष्मिता के बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने उन्हें बेहद ही क्यूट सरप्राइज दिया। इस सरप्राइज में सुष्मिता की बेटियां रेनी और अलीशा भी शामिल थीं। पूरी फैमिली ने मिलकर सेलिब्रेशन किया। सोशल मीडिया पर शेयर किए फोटो  अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज शेयर किया है। वीडियो में सुष्मिता केक काट रही हैं और बाकी सभी लोग उन्हें विश कर रहे हैं। सभी बोल रहे हैं कि सुष्मिता सेन ने इस दौरान सिर पर क्राउन लगाया है। वीडियो शेयर करते हुए सुष्मिता ने कहा-  "माय सेलिब्रेशन!!! इस सरप्राइज के बारे में मुझे कुछ अंदाजा नहीं था। " वीडियो में रोहमन शॉल, प्रीतम शिख...
कान्हा की नगरी के किसान की बेटी इकरा बानो ने जापान में गाढ़ा भारत का झंडा, गोल्ड मेडल जीता

कान्हा की नगरी के किसान की बेटी इकरा बानो ने जापान में गाढ़ा भारत का झंडा, गोल्ड मेडल जीता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः इसमें कोई दो राय नहीं कि अगर बेटियों को मौका मिलता है तो वे भी नाम रोशन करती हैं। दुनिया में अपने माता-पिता ही नहीं बल्कि देश का भी मान बढ़ाती हैं। ऐसा ही किया है मथुरा के एक गांव की बेटी इकरा बानो ने। इकरा पॅावर लिफ्टर हैं और मथुरा के गोवर्धन इलाके के नीमगांव की रहने वाली हैं। इकरा की इस सफलता से उनके परिवार में खुशियां छाई हुई हैं। 52 किलोग्राम भार में 5वां स्थान किया है हासिल   इकरा बानो ने जापान के टोक्यो में आयोजित पावर लिफ्टिंग अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उन्होंने 52 किलोग्राम भार में 5वां स्थान हांसिल किया। यह प्रतियोगिता बीती 23 मई को संपन्न हुई थी। बताते हैं कि इससे पहले भी इकरा पॅावर लिफ्टिंग में कई पदक जीत चुकी हैं। वह लगातार एक ओर परिवार का मान बढ़ा रही हैं तो दूसरी ओर देश का नाम भी रोशन कर रहीं हैं। मथुरा के एक गांव के किसान ...
बीजेपी की सुनामी पर ओबैसी की हैरानी, कहा- ईवीएम नहीं, हिंदुओं के दिमाग से छेड़छाड़

बीजेपी की सुनामी पर ओबैसी की हैरानी, कहा- ईवीएम नहीं, हिंदुओं के दिमाग से छेड़छाड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः पीएम मोदी की सुनामी में पूरा विपक्ष ढेर हो गया। परिणाम आने के विपक्षी दल अपने हार का नहीं बल्कि मोदी की जीत का मंथन कर रहे हैं। मोदी को कैसे इतनी बड़ी जीत कैसे हासिल हुई इस पर बहस हो रही है। मोदी को पूर्ण बहुमत पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ईवीएम के साथ नहीं बल्कि हिंदुओं के दिमाग के साथ छेड़छाड़ की गई है। आयोग को भी कही ये बातें.. ओवैसी ने कहा, 'चुनाव आयोग को अपनी निष्पक्षता दिखानी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि अगर वीवीपैट पर्चियों का मिलान किया जाए, तो आंकड़ा 100 फीसदी सही निकलेगा। ओवैसी ने बीजेपी की जीत के लिए हिंदुओं को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि 'इस बार ईवीएम में हेराफेरी नहीं हुई है, हिंदुओं के दिमाग में छेड़छाड़ की गई है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा का भय पैदा करने और उसका इ...
अपने जीवन में पहली बार चुनाव हारे, 9 बार विधायक और 2 बार सांसद रहे कांग्रेसी दिग्गज खडग़े

अपने जीवन में पहली बार चुनाव हारे, 9 बार विधायक और 2 बार सांसद रहे कांग्रेसी दिग्गज खडग़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः मोदी की सुनामी में बहुत सारे नेता सत्ता से बेदखल हो गए। ऐसे नेता चुनाव हारे है जिसके बारे में कोई सोच नहीं सकता था। चुनाव हारने वालों में कांग्रेस के वरिष्ठï नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े भी शामिल हैं। खडग़े चुनाव हार जायेंगे यह कल्पना से परे था। खडग़े अपने जीवन का पहला चुनाव हारे हैं। अब तक के 11 चुनावों में उन्हें जीत मिली थी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खडग़े वह इस बार कर्नाटक की गुलबर्गा सीट से चुनाव मैदान में थे। भाजपा उम्मीदवार ने 95,452 वोटों से हराया   खडग़े को गुलबर्गा सीट से भाजपा के उमेश जाधव ने 95,452 वोटों से हराया। खडग़े को 5,24,740 वोट मिले जबकि भाजपा के उमेश जाधव को 6,20,192 वोट मिले। गौरतलब है कि उमेश जाधव कांग्रेस के ही विधायक थे और कुछ महीने पहले बागी होकर बीजेपी में शामिल हो गए थे। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा की सदस्यता भी छ...
मोदी की सुनामी में ढह गया पूरा का पूरा विपक्ष..

मोदी की सुनामी में ढह गया पूरा का पूरा विपक्ष..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः राजनीति की नयी परिभाषा लिखने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीतिक पंडितों के आंकलन को नेस्ताबूत कर दिया। 2014 में मोदी लहर थी और 2019 में मोदी की सुनामी। मोदी की सुनामी ने राजनीति का नया अध्याय लिखा है। इस राजनीति का कोई तोड़ नहीं है। फिलहाल अगले पांच साल देश की सभी राजनीतिक दलों को मोदी-शाह की राजनीति को समझने की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है। पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह शुरु से तीन सौ पार की भविष्यवाणी कर रहे थे और उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई। हालांकि विपक्षी दलों से लेकर राजनीतिक पंडितों को ऐसे परिणाम की उम्मीद नहीं थी। मोदी सरकार फिर से आयेगी इसकी उम्मीद तो सभी को थी लेकिन इस तरह प्रचंड बहुमत के साथ आयेगी, ऐसी उम्मीद किसी को नहीं थी। यह पूरी तरह से राष्ट्रवाद की है जीत    बीजेपी की...
नहीं चला प्रियंका का जादू, कांग्रेस की रणनीति फेल

नहीं चला प्रियंका का जादू, कांग्रेस की रणनीति फेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः यूपी में लोकसभा की सभी सीटों पर मतगणना चल रही है। रुझानों में बीजेपी और एनडीए की बड़ी जीत की ओर बढ़ने के संकेत मिलने के बाद कांग्रेस ने कहा कि वह रुझानों से निराश है। काशी में पीएम मोदी आगे चल रहे हैं, तो अमेठी में राहुल गांधी पिछड़ते जा रहे हैं। रुझानों के मुताबिक एनडीए 300 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला संप्रग 100 का आंकड़ा भी छू नहीं पाया है। वहीं, उत्‍तर प्रदेश की बात करें तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जादू यहां नहीं चला है। अबतक 2 सीटों पर ही कांग्रेस आगे   यूपी में बीजेपी गठबंधन 54, महागठबंधन 24 और कांग्रेस 2 सीट पर आगे चल रही है। सीटों के लिहाज से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश के नतीजों पर सबकी नजरें हैं। सूबे की राजनीति में गर्त में जा चुकी कांग्रेस को उम्‍मीद थी कि प्रियंका ...
बंगाल में भी लहराया भगवा, शाह की रणनीति सफल..

बंगाल में भी लहराया भगवा, शाह की रणनीति सफल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव 2019 में मोदी-शाह को कही चुनौती मिली तो वह था पश्चिम बंगाल। 42 सीटों वाले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से मोदी-शाह को जमकर चुनौती मिली। फिलहाल मोदी-शाह की रणनीति बंगाल में कामयाब होती दिख रही है। शुरुआती रूझान में बीजेपी 18 सीटों पर आगे हैं। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के बाद बीजेपी ने अनुमान जताया था कि उन्हें 20 तक का नुकसान हो सकता है। बंगाल में दो साल से जुटे थे अमित शाह   बीजेपी उसकी भरपाई पश्चिम बंगाल से करना चाहती थी। और ऐसा ही हुआ। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पिछले दो साल से बूथ स्तर पर काम कर रहे थे और मोदी लगातार रैली। चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह ने कहा भी था कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी 23-24 सीटों पर जीतने जा रही है। फिलहाल बीजेपी पश्चिम बंगाल में 18 सीटों पर जीतती दिख रही है। ये भी पढ़ेंः&nbs...
एक तरफ नरेंद्र मोदी के दोबारा पीएम बनने का रास्ता साफ, दूसरी ओर पाकिस्तान ने दागी शाहीन मिसाइल

एक तरफ नरेंद्र मोदी के दोबारा पीएम बनने का रास्ता साफ, दूसरी ओर पाकिस्तान ने दागी शाहीन मिसाइल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, बांदाः एक ओर जहां भारत में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की शानदार वापसी हो रही है वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने आज अपनी परमाणु मिसाइल शाहीन-2 का परीक्षण किया है। ऐसा करके पाकिस्तान ने एक तरह से भारत को जहां चेतावनी दी है वहीं दूसरी ओर शांति का प्रस्ताव भी भेजा है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि यह मिसाइल जमीन से जमीन पर मार करने वाली एक बैलेस्टिक मिसाइल है जो 1500 मील तक मार कर सकती है और पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह के हथियार ले जा सकती है। पाकिस्तान ने कहा, अरब सागर में था इंपैक्ट प्वाइंट  मिसाइल परीक्षण को लेकर पाक सेना ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि यह मिसाइल उसकी जरूरतों को पूरा करते हुए यह बताती है कि कोई उसकी ओर आंख उठाकर न देखे। पाक सेना की ओर से कहा गया है कि मिसाइल का इंपैक्ट प्वाइंट अरब सागर था। बताते चलें कि आज ही भारत में लोकसभा चुनाव के परिणाम आए हैं और नरें...
चुनाव आयोग ने साफ ठुकराई विपक्ष की मांग, नहीं करेगा VVPAT-EVM का पहले मिलान

चुनाव आयोग ने साफ ठुकराई विपक्ष की मांग, नहीं करेगा VVPAT-EVM का पहले मिलान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः चुनाव आयोग ने विपक्षी दलों की वीवीपीएटी पर्चियों के मिलान से जुड़ी मांग को खारिज कर दिया है। दरअसल, इस मामले पर कांग्रेस, एसपी, बीएसपी, टीएमसी सहित 22 प्रमुख विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने मंगलवार को चुनाव आयोग का रुख किया था। इन दलों ने आयोग से अपील की थी कि काउंटिंग से पहले चुनिंदा मतदान केंद्रों पर ईवीएम वोटों का वीवीपीएटी पर्चियों से मिलान किया जाए। चुनाव आयोग ने कहा है कि हर विधानसभा क्षेत्र के किन्हीं 5 मतदान केंद्रों पर वीवीपीएटी पर्चियों का मिलान वोटों की गिनती के बाद किया जाएगा। अभिषेक मनु सिंधवी ने कहा, आयोग को दिक्कत क्या   कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि आयोग का इससे इंकार बड़ा अजीब है। आयोग को दिक्कत क्या है। इससे पहले मंगलवार को चुनाव आयोग से बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा था, ''हमने मांग की है कि वीवीपीएट...
बालाकोट एयर स्ट्राइकः पाकिस्तानी विमान के धोखे में एयरफोर्स की मिसाइल का शिकार हुआ था एमआई-17 हेलीकॉप्टर, अफसर पर गिरी गाज

बालाकोट एयर स्ट्राइकः पाकिस्तानी विमान के धोखे में एयरफोर्स की मिसाइल का शिकार हुआ था एमआई-17 हेलीकॉप्टर, अफसर पर गिरी गाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक करने के अगले दिन 27 फरवरी को अपने ही एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया था। इस घटना में वायुसेना के छह जवान और एक नागरिक की मौत हो गई थी। यह घटना जम्मू कश्मीर के बडग़ाम में हुई थी। हिंदुस्तान टाइम्स अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक, इस घटना के संबंध में श्रीनगर एयरबेस पर तैनात वायुसेना के सबसे वरिष्ठ अधिकारी (एयर ऑफिसर कमांडिंग- एओसी) को हटा दिया गया है। वहीं एमआई-17 हेलीकॉप्टर के हमले के बाद क्रैश होने के इस मामले की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी (सीओआई) अभी चल रही है। हालांकि अभी रिपोर्ट सबमिट किया जाना बाकी है। पाकिस्तान का हेलीकॉप्टर समझकर किया गया था हमला   अखबार के मुताबिक, घटना की प्रारंभिक जांच से यह खुलासा हुआ है कि 27 फरवरी की सुबह जब बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच...