Sunday, March 22सही समय पर सच्ची खबर...

दुनिया

पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में स्मृति सबसे युवा, पासवान सबसे बुजुर्ग, पढ़िये और रौचक जानकारियां..

पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में स्मृति सबसे युवा, पासवान सबसे बुजुर्ग, पढ़िये और रौचक जानकारियां..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः उत्तर प्रदेश की देश की सरकार में एक बार फिर अहमियत दिखी। लोकसभा सीटों के हिसाब से मोदी और शाह ने अपने मंत्रिमंडल में यूपी के सांसदों को तरजीह दी है। मोदी की नई सरकार के मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा चेहरे उत्तर प्रदेश के हैं। मोदी के मंत्रिमंडल में मोदी समेत 9 सांसदों को जगह मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई सरकार के मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा संख्या में उत्तर प्रदेश के नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र के सात और बिहार के छह प्रतिनिधियों को नए मंत्रिमंडल में जगह मिली है। नई मोदी सरकार में गुजरात, राजस्थान और हरियाणा से तीन-तीन प्रतिनिधियों को मंत्री बनाया गया है, जबकि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश के दो-दो सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इसके अलावा कर्नाटक से चार चेहरों को शामिल किया गया है।...
प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये चेहरे..

प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये चेहरे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में किन चेहरों को शामिल किया गया है उसकी तस्वीर साफ हो रही है। शाम को मोदी समेत उनके मंत्री शपथ लेंगे। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भव्य आयोजन पर सभी की नजरें टिकी हुईं हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के कैबिनेट में पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावेड़कर, सदानंद गौड़ा, जी किशन रेड्डी, हरसिमरत कौर, मुख्तार अब्बास नकवी, नितिन गडकरी, किशनपाल गुर्जर, थावरचंद गहलोत, राव इंद्रजीत सिंह और रामदास अठावले शामिल होंगे। इनसे पीएम मोदी करेंगे मुलाकात   इन चेहरों के अलावा जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के लिए फोन गया है। उनमें उनमें अर्जुन मेघवाल, दमोह से भाजपा सांसद प्रहलाद पटेल, निर्मला सीतारमण, बाबुल सुप्रियो, स्मृति ईरानी, किरण रिजिजू और कैलाश चौधरी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ लेने से पहले...
ममता के बाद अब पटनायक भी, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं होंगे शामिल

ममता के बाद अब पटनायक भी, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं होंगे शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह पर हर किसी की निगाहें लगी हैं। इसे लेकर जितनी उत्सुकता पार्टी के लोगों में है उतनी ही जिज्ञासाएं विपक्ष के नेताओं में भी हैं। पार्टी के लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर किस-किस को मंत्रिमंडल में जगह मिलने वाली है तो वहीं विपक्ष यह जानने को उत्सुह है कि शपक्ष समारोह में विपक्ष के कौन-कौन नेता शामिल हो रहे हैं। पटनायक ने भेजी शुभकामनाएं   फिलहाल खबर आ रही है कि पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में ओडीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक शामिल नहीं हो रहे हैं। बताते चलें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने में असमर्थता जता चुके हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने आधिकारिक बयान ...
रिजर्व बैंक करेगा बड़े डिफाल्टरों के नामों का खुलासा, केंद्रीय सूचना आयोग का आरबीआई को निर्देश

रिजर्व बैंक करेगा बड़े डिफाल्टरों के नामों का खुलासा, केंद्रीय सूचना आयोग का आरबीआई को निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक को केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी)ने निर्देश दिया है कि बड़े कर्जदारों के नाम का खुलासा करें। सीआईसी ने केंद्रीय बैंक को निर्देश दिया है कि उन कर्जदारों के नामों का वह खुलासा करे जिनके फंसे कर्ज खातों को उसने बैंकों के पास समाधान के लिए भेजा है। केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने भारतीय रिजर्व बैंक से कर्ज लौटाने में असफल बड़े कर्जदारों के नाम का खुलासा करने को कहा है। सीआईसी ने केंद्रीय बैंक को निर्देश दिया है कि उन कर्जदारों के नामों का वह खुलासा करे जिनके फंसे कर्ज खातों को उसने बैंकों के पास समाधान के लिए भेजा है। सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर की अपील पर निर्देश   सीआईसी ने यह निर्देश लखनऊ की सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर की अपील पर दिया है। ठाकुर ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत यह जानकारी मांगी थी। नूतन ठाकुर ने अपने आरटीआई आवेदन में उ...
राहुल को रजनीकांत की नसीहत, इस्तीफे की बजाए साबित करें कि “वो कर सकते हैं”

राहुल को रजनीकांत की नसीहत, इस्तीफे की बजाए साबित करें कि “वो कर सकते हैं”

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद इस्तीफे की पेशकर कर चुके हैं। हालांकि पार्टी ने इसे अस्वीकार कर दिया है लेंकिन राहुल अड़े हैं। इस बीच राहुल के इस्तीफे पर साउथ के सुपरस्टार और राजनेता रजनीकांत ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रजनीकांत ने कहा है कि राहुल गांधी को इस्तीफा नहीं देना चाहिए। उन्हें साबित करना चाहिए कि वो कर सकते हैं। लोकतंत्र में विपक्ष का मजूबत होना काफी जरूरी है। पीएम नरेंद्र मोदी को बताया इंदिरा, राजीव के बाद करिश्माई नेता  उन्होंने कहा कि मैं ये नहीं बोलना चाहूंगा कि वह नेतृत्व में गलत साबित हुए हैं, लेकिन एक युवा होने के नाते कभी सीनियर नेताओं को हैंडल करना मुश्किल हो जाता है। रजनीकांत आज अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में यह बातें कही। इसके साथ ही रजनीकांत ने नरेंद्र मोदी क...
नेहरू की पुण्यतिथि पर मोदी ने कहा- राष्ट्र निर्माण में नेहरू के योगदान को हम याद करते हैं..

नेहरू की पुण्यतिथि पर मोदी ने कहा- राष्ट्र निर्माण में नेहरू के योगदान को हम याद करते हैं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज डेस्क: चुनावों के दौरान भले ही पीएम मोदी सहित बीजेपी नेता देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कोसते रहे हों लेकिन आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर सभी ने उनको याद  किया। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए ट्वीट किया। पीएम ने लिखा, 'पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। हम राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हैं। पीएम मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति एम  वेंकैया नायडू ने भी नेहरू को याद किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'पंडित जवाहरलाल नेहरू को आज उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। याद रखा जाएगा आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं, निवर्तमान कैबिनेट ...
दो साल पहले फेसबुक पर बीफ को लेकर पोस्ट लिखने वाले आदिवासी शिक्षक को पुलिस ने भेजा जेल

दो साल पहले फेसबुक पर बीफ को लेकर पोस्ट लिखने वाले आदिवासी शिक्षक को पुलिस ने भेजा जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज डेस्क: झारखंड में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें फेसबुक पर दो साल पहले लिखी पोस्ट की वजह से अब  गिरफ्तार किया गया है। जमशेदपुर के एक प्रवक्ता को पुलिस ने दो साल बाद इसलिए गिरफ्तार किया क्योंकि न उसने दो साल पहले बीफ  खाने को लेकर एक पोस्ट लिखा था। जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर अनुबंध पर काम कर रहे जीतराई हांसदा ने दो  साल पहले फेसबुक पर बीफ खाने को लेकर एक पोस्ट लिखी थी। इस मामले में 25 मई की रात जमशेदपुर के साकची इलाके  से पुलिस ने  उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मई 2017 में लिखी थी फेसबुक पर पोस्ट अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के मुताबिक, जीतराई हांसदा ने  मई 2017 में फेसबुक पर लिखा था कि बीफ खाना  आदिवासी संस्कृति का हिस्सा है। कोर्ट रिकॉर्ड्स के मुताबिक, उन्होंने गोहत्या के खिलाफ कानून की आलोचना भी की थी और पूछा था कि  आदिवासी हिंदुओं ...
सर्वे में खुलासाः OBC और SC-ST के साथ सवर्ण हिंदुओं ने दिए NDA को सबसे ज्यादा वोट

सर्वे में खुलासाः OBC और SC-ST के साथ सवर्ण हिंदुओं ने दिए NDA को सबसे ज्यादा वोट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी की प्रचण्ड जीत ने सबको चौका दिया था। देश की जनता ने बीजेपी को 303 सीटें दी तो वहीं एनडीए को 350 का आंकड़ा पार करा दिया। बीजेपी का कोर वोट तो सभी को पता है लेकिन यह भी सच है कि कोर वोटर के भरोसे इतनी बड़ी जीत हासिल नहीं कर सकती। यानि की बीजेपी की जीत में सवर्ण के अलावा एससी, ओवीसी का भी योगदान हैै। ऐसा ही खुलासा आईएएनएस-सीवोटर की सर्वे में हुआ है। एनडीए को सबसे ज्यादा वोट ओबीसी, एससी-एसटी और सवर्ण हिंदुओं ने दिए हैं। आईएएनएस-सी वोटर का रिजल्ट   आईएएनएस-सीवोटर ने वोटिंग पैटर्न की स्टडी करने के बाद ये रिजल्ट निकाला है, जिसमें एनडीए को मिलने वाले कुल वोटों में से अलग-अलग वर्गों का वोट प्रतिशत निकाला गया और एक अनुमान लगाकर अंतिम नतीजे निकाले। एनडीए को 47.1 प्रतिशत ओबीसी, 43.2 प्रतिशत एसटी और 39.5 प्रतिशत एससी वोट मिला। इस सर्वे में किए गए...
जनता के लिए अजेय जादूगर बन गए मोदी, राष्ट्रीय मुद्दा रहा बड़ा कारण- पाक अखबार डॉन

जनता के लिए अजेय जादूगर बन गए मोदी, राष्ट्रीय मुद्दा रहा बड़ा कारण- पाक अखबार डॉन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्क: भारत के चुनाव पर दुनिया भर की निगाहें लगी हुई थी। बीजेपी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनाने  जा रही है। भारतीय मीडिया के साथ-साथ विदेशी मीडिया ने भी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत को बड़े पैमाने पर कवर  किया है। पड़ोसी देश पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन ने भी लोकसभा चुनाव को विशेष तरजीह दी है। डॉन अखबार ने बीजेपी की जीत पर  लिखा है, 'भारत में इस बार चुनाव के दौरान सबसे बड़ा मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा का रहा। जनता ने इस मुद्दे पर आक्रामक भाषण देने वाले मोदी को  अजेय जादूगर के तौर पर देखा। एयर स्ट्राइक का पड़ा बड़ा असर  एयरस्ट्राइक के कोरियोग्राफर के तौर पर खुद को स्थापित करते हुए मोदी ने बंटे हुए विपक्ष को पूरी तरह कुचल कर रख दिया। इतना ही नहीं समाचार पत्र डॉन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत पर संपादकीय भी लिखा है। इसमें ल...