Sunday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

दुनिया

रामपुर में CRPF कैंप पर हमला करने वाले एक पाकिस्तानी समेत 4 को फांसी, 1 को उम्रैकद

रामपुर में CRPF कैंप पर हमला करने वाले एक पाकिस्तानी समेत 4 को फांसी, 1 को उम्रैकद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/रामपुरः लगभग 12 साल पहले रामपुर में CRPF के ग्रुप सेंटर पर आतंकी हमले के छह दोषियों को शनिवार को अदालत ने सजा सुनाई। आतंकी हमले में शामिल छह में चार आतंकियों को फांसी की सजा हुई। इनमें एक पाकिस्तानी भी शामिल है। इनके नाम इमरान शहजाद, फारूख, सबाउददीन और शरीफ हैं। वहीं पांचवे आरोपी जंग बहादुर को उम्रकैद की सजा हुई है। एक अन्य फहीम नाम के दोषी को 10 साल की सजा हुई है। रामपुर के अपर जिला जज संजय कुमार की अदालत ने सजा सुनाई है। सभी दोषियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया था। अदालत ने कुल आठ आरोपियों में छह को दोषी पाया। दोषियों में दो पाकिस्तानी भी हैं। बता दें कि शुक्रवार को अदालत ने सजा पर फैसला नहीं सुनाया था। दो अभियुक्तों पर आरोप सिद्ध न होने पर दोषमुक्त कर दिया है।  हमले का यह था पूरा मामला CRPF ग्रुप सेंटर पर 31 दिसंबर 2007 की रात 2:30...
पाकिस्तान में ट्रेन में अंडे उबाल रहे थे लोग, सिलेंडर फटने से 71 मरे

पाकिस्तान में ट्रेन में अंडे उबाल रहे थे लोग, सिलेंडर फटने से 71 मरे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः पाकिस्तान में आज एक दर्दनाक हादसे में कराची-रावलपिंडी तेजगाम एक्सप्रेस में सिलेंडर फटने से आग लग गई। इससे तीन बोगिया चलकर राख हो गईं। इस दौरान करीब 60 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ट्रेन में आग लगने का कारण बताया जा रहा है कि कुछ लोग ट्रेन की बोगी में अंडे उबाल रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर फटने से आग लग गई। बताया जाता है कि पाकिस्तानी अखबार डान ने वहां के रेल मंत्री शेख राशिद के हवाले से लिखा है कि रेल में कुछ यात्री नाश्ता बना रहे थे। बताया जाता है कि मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 71 से ज्यादा हो गई है। इस दौरान कई लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जी रही है। कई दर्जन लोग हुए जख्मी नाश्ते में अंडे उबाले जा रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ। इसके बाद देखते ही देखते आग फैलती गई और लोग बुरी तरह झुलसते गए। आग ने तीन बोगियो...
देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस एसए बोबड़े

देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस एसए बोबड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबड़े देश के 47वें प्रधान न्यायाधीश होंगे। आज मंगलवार को राष्ट्रपति द्वारा उनकी नियुक्त की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति के वारंट पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि 63 वर्षीय न्यायमूर्ति बोबड़े 18 नवंबर को सीजेआई पद की शपथ लेंगे। न्यायमूर्ति बोबड़े 23 अप्रैल 2021 तक इस पद पर रहेंगे। बताया जाता है कि जस्टिस बोबड़े मुख्य न्यायाधीश गोगोई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। 18 नवंबर को लेंगे शपथ वह पहले मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे हैं। परंपरा के अनुसार वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गोगोई ने 18 अक्तूबर को राष्ट्रपति को पत्र लिखकर बोबड़े के नाम की सिफारिश की थी। जस्टिस रंजन गोगोई 3 अक्तूबर 2018 को भारत के 46वें मुख्य न्यायाधीश बने थे। वह 17 नव...
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम तबियत खराब होने के बाद एम्स में भर्ती

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम तबियत खराब होने के बाद एम्स में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम को आज सोमवार को तबियत खराब होने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि चिदंबरम ने पेट दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उनको एम्स ले जाया गया। बताते चलें कि चिदंबरम ने पिछले सप्ताह कोर्ट में सुनवाई के दौरान अनुरोध किया था कि उनको पेट दर्ज के इलाज के लिए हैदराबाद जाने की अनुमति दी जाए। इसी बीच आज उनको दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। जेल में ही रहना है अभी हालांकि, ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने कहा था कि उनको इलाज के लिए एम्स भी ले जाया जा सकता है। बताते चलें कि सुप्रीकोर्ट ने बीते मंगलवार को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम को जमान दे दी थी। इसके बावजूद उनको जेल में ही रहना होगा, क्योंकि ईडी ने एक दूसरे मामले में उनको पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि इससे पहले हाईक...
राम नगरी अयोध्या में 6 लाख से ज्यादा दीप प्रज्जवलन का विश्व रिकॉर्ड, योगी बोले-डरती थीं पिछली सरकारें

राम नगरी अयोध्या में 6 लाख से ज्यादा दीप प्रज्जवलन का विश्व रिकॉर्ड, योगी बोले-डरती थीं पिछली सरकारें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, अयोध्याः भगवान राम की नगरी अयोध्या में आज दीपोत्सव के आयोजन से पूरा शहर जगमगा उठा। राम की नगरी अयोध्या में शनिवार को मनाए गए दीपोत्सव के साथ ही नया वर्ल्ड रिकार्ड बन गया है। यह दीपोत्सव गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। राम नगरी अयोध्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऐतिहासिक क्षण की गवाह बनी। जहां 6 लाख से ज्यादा दीपक प्रज्जवलित किए गए। इनमें से राम की पैड़ी पर 4 लाख 10 हजार और अन्य 11 जगहों पर 2 लाख से अधिक दीप प्रज्जवलित किए गए, जो बड़ा रिकॅार्ड बन गए। सीएम बोले, ढाई साल में डेढ़ दर्जन बार आया हूं इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सैकड़ों वर्षों की गुलामी के बाद हमारा देश अपना सत्व भूल सा गया था। सीएम ने कहा कि वह स्वयं अपने ढाई वर्ष के शासन काल में डेढ़ दर्जन बार अयोध्या आए हैं। कहा कि जब भी आता हूं मोदी जी की अनुकंपा से सैकड़ों करोड़ की ...
दागी कांडा से समर्थन पर घिरी भाजपा, विपक्ष के साथ-साथ उमा भी नाराज

दागी कांडा से समर्थन पर घिरी भाजपा, विपक्ष के साथ-साथ उमा भी नाराज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः हरियाणा में सरकार बनाने की जुगत में जुटी भाजपा दागी विधायक गोपाल कांडा से समर्थन लेने को लेकर बुरी तरह से घिर गई है। जहां विपक्षी दलों ने भाजपा को कटघरे में खड़ा किया है तो वहीं पार्टी की कद्दावर नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी सार्वजनिक रूप से नाराजगी जाहिर की है। बताते चलें कि गोपाल कांडा हरियाणा का वही विधायक है जिसके ऊपर अपनी एयर लाइन्स की महिला कर्मचारी गीतिका शर्मा के यौन शोषणा का आरोप है और मामला इस वक्त अदालत में विचाराधीन है। बताते चलें कि 23 साल की गीतिका शर्मा की लाश अशोक विहार में अपने घर में लटकी हुई मिली थी। लड़की ने सुसाइड नोट में ठहराया था कांडा को जिम्मेदार गीतिका ने अपने सुसाइड नोट में गोपाल कांडा और उसकी कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारी अरुणा चड्ढा को खुद की मौत का जिम्मेदार ठहराया था। उस वक्त गोपाल कांडा को हरियाणा के गृह राज्यमं...
भारतीय सेना का पीओके में आतंकी शिविरों पर तगड़ा हमला, 5 पाक सैनिक-कई आतंकी ढेर

भारतीय सेना का पीओके में आतंकी शिविरों पर तगड़ा हमला, 5 पाक सैनिक-कई आतंकी ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः भारतीय सेना ने रविवार को पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देते हुए पाक कब्जे वाले कश्मीर में चार आतंकी शिविरों पर तोप से ताबड़तोड़ गोले बरसाकर उनको नेस्तनाबूत कर दिया है। इसमें बड़ी संख्या में आतंकियों के साथ ही कम से कम पांच पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना की ओर से यह कार्रवाई तब की गई है जब पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में जमकर गोलीबारी की गई। इस घटना में दो भारतीय जवानों के शहीद होने तथा एक नागरिक के मारे जाने की सूचना है। बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को किया तलब जवाब में भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान को सबक सिखाया। मामले के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्थिति की जानकारी लेते हुए आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत से बात की है। बताया जाता है कि पीओ...
अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे अमिताभ बच्चन

अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे अमिताभ बच्चन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बिग बी के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अचानक बीमारी के कारण मंगलवार रात हास्पिटल में भर्ती हुए बालीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ठीक होकर लौट आए हैं। अपने ब्लाग पर खुद अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि 'आप सभी को मेरा प्यार और सम्मान, पूरी केयर के लिए और मेरे लिए लगातार दुआ करने के लिए भी।' बताते चलें कि बीते मंगलवार को आधी रात लगभग साढ़े 3 बजे अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावटी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जल्द करेंगे कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग उनके करीबी भी उनकी बीमारी को लेकर चुप्पी सी साधे हुए थे। बीते दिवस रात में करीब 9 बजे बिग बी को अस्पताल से घर ले जाया गया है। हालांकि, अभी यही कहा जा रहा है कि बिग बी यानि कि अमिताभ बच्चन को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था। खबर यह भी आ रही है कि अगले मंगलवार से अमिताभ दोबारा कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग शु...
पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर व पत्नी के खिलाफ ठगी-जालसाजी का मामला दर्ज

पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर व पत्नी के खिलाफ ठगी-जालसाजी का मामला दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनकी पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने ठगी-जालसाजी और धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। मालवीय नगर थाने में एक एनआरआई महिला की शिकायत यह मामला दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस ने अबतक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। बताया जाता है कि मामला एक फ्लैट पर कब्जे, सामान चोरी और धमकाने से जुड़ा है। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल ठाकुर ने बताया है कि लंदन में रहने वाली संध्या शर्मा पंडित का कहना है कि मालवीय नगर स्थित सर्वप्रिय विहार में दूसरी मंजिल पर उनका फ्लैट है। इसी बिल्डिंग में पहली मंजिल पर पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। फर्जी कागजात बनाकर फ्लैट पर कब्जे का आरोप संध्या का आरोप है कि फर्जी कागजात बनवाकर पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी व अन्य लोगों द्वारा उनके फ्लैट का ताला तोड़कर पूरा सामान चोरी कर लिया गया। अब उसी फ्लैट में प्रभाक...
सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले की सुनवाई पूरी, मुसलिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने फाड़ा नक्शा

सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले की सुनवाई पूरी, मुसलिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने फाड़ा नक्शा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः अयोध्‍या मामले की सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई आज पूरी हो गई। देश की सर्वोच्च अदालत ने आज इस मामले में फैसले को सुरक्षित रख लिया है। अब सुप्रीम कोर्ट ने लिखित दस्तावेजों को जमा करने के लिए सभी पक्षों तीन दिन का वक्त दिया है। बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी करने के लिए आज शाम 5 बजे तक का वक्त लिया था, लेकिन समय-सीमा से एक घंटे पहले ही सुनवाई पूरी कर ली। आज हुई सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की ओर से तीखी दलीलें दी गईं। कोर्ट में फाड़ा राम मंदिर जन्मस्थान का नक्शा हिंदू महासभा के वकील विकास सिंह की ओर से कोर्ट में किताब देते हुए दलील शुरू की गई, तो मुसलिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने कड़ी आपत्ति जताई। वह बेकाबू हो गए। साथ ही हिंदू पक्ष के वकील विकास सिंह द्वारा दिए गए नक्शे को मुसलिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने कोर्ट में ही फाड़ दिया। इसपर मुख्य न्यायाध...