Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

यूपी में देर रात 9 आईपीएस के तबादले, 7 जिलों में नए एसपी

यूपी में देर रात 9 आईपीएस के तबादले, 7 जिलों में नए एसपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में देर रात योगी सरकार ने 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। यूपी सरकार ने 7 जिलों के पुलिस कप्तानों को बदल दिया है। मेरठ एसएसपी अविनाश पांडे को हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इसी तरह गोंडा, बिजनौर, सुल्तानपुर में नए पुलिस कप्तान भेजे गए हैं। तबादला सूची के अनुसार, झांसी के एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है। बिजनौर के एसपी अभिषेक को गोंडा का नया एसपी बना दिया गया है। बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को झांसी का नया एसएसपी बनाया गया है। संभल के एसपी केके बिश्नोई को बिजनौर का नया पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। बाराबंकी में एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी को संभल का एसपी बना दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची  ...
यूपी में पूर्व MLC समेत 10 को उम्रकैद, MP/MLA कोर्ट का बड़ा फैसला

यूपी में पूर्व MLC समेत 10 को उम्रकैद, MP/MLA कोर्ट का बड़ा फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में एमपी एमएलए कोर्ट ने औरैया के चर्चित और सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया है। बुधवार को औरैया की एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत 10 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कुल 10 लोगों को हुई उम्रकैद की सजा दोषियों में पूर्व एमएलसी के भाई व पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक, भाई रामू पाठक भी शामिल हैं। बताया जाता है कि लंच के बाद कोर्ट ने सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए सभी को उम्र कैद की सजा सुनाई। ये भी पढ़ें: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप अदालत ने यह फैसला अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा के 6 साल पहले हुए डबल मर्डर मामले में सुनाया है। न्यायालय परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए। पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। ये भी पढ़ें: यूपी में 7 PCS अफसरों के तबादले, निधि पां...
ध्यान दें! यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, कानपुर-झांसी-महोबा समेत 27 जिलों में..

ध्यान दें! यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, कानपुर-झांसी-महोबा समेत 27 जिलों में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मौसम विभाग ने बुधवार को 27 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। इनमें 9 जिले मध्य प्रदेश की सीमा से सटे हैं। वहीं 18 जिलों में कानपुर, प्रयागराज, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी शामिल हैं। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह का कहना है कि 19 से 23 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश से सटे जिलों के साथ-साथ अन्य हिस्सों में भारी बारिश और अति भारी बारिश का अनुमान है। इन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट महोबा, प्रयागराज, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही और आसपास। इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कानपुर नगर, कानपुर देहात, झांसी, जालौन, औरैया, सुल्तानपुर, फतेहपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़, हमीरपुर, जौनपुर, ललितपुर, गाजीपुर, कन्नौज, आजमगढ़, उन्नाव, अमेठी, रायबरेली, अमेठी, औरैया, सुल्तानपुर और आसपास। ये भी पढ़ें: यूपी में 7 PCS अफस...
यूपी पाॅलिटिक्स: मायावती ने पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को बसपा से निकाला

यूपी पाॅलिटिक्स: मायावती ने पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को बसपा से निकाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को पार्टी से निकाल दिया है। अंटू मिश्रा पर पार्टी विरोध गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं। एक्स एकाउंट पर दी जानकारी इसकी जानकारी खुद मायावती ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर दी। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि अनन्त कुमार मिश्रा उर्फ अन्टू मिश्रा को तत्काल पार्टी से निकाला जा रहा है। उन्हें पार्टी विरोधि गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निकाला गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में 7 PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडे बनीं लखनऊ की SDM, पढ़ें पूरी लिस्ट.. https://samarneetinews.com/up-7-pcs-officers-transfer/  ...
यूपी में 7 PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडे बनीं लखनऊ की SDM, पढ़ें पूरी लिस्ट..

यूपी में 7 PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडे बनीं लखनऊ की SDM, पढ़ें पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी सरकार ने 7 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची के अनुसार, निधि पांडेय को उपजिलाधिकारी लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। अभी वह जनभवन में कम्पट्रोलर के पद पर तैनात थीं। विनय कुमार सिंह बने गोरखपुर नगर मजिस्ट्रेट इसी तरह पीसीएस ज्योति राय को आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाकर भेजा गया है। वहीं बांदा के सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को अपर जिलाधिकारी बलरामपुर के पर नियुक्त किया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में 13 IAS के तबादले, बरेली-प्रयागराज समेत कई मंडलायुक्त बदले, पढ़ें पूरी सूची दूसरी ओर दिनेश चंद्र को बांदा में नगर मजिस्ट्रेट बनाकर भेजा गया है। वहीं दिव्या ओझा को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बरेली और विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर बनाकर भेजा गया है। उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज के पद पर तैनात किया गया है। ये भी पढ़ें: ...
यूपी में BJP की नगर पंचायत अध्यक्ष बर्खास्त, उम्र छिपाने का आरोप

यूपी में BJP की नगर पंचायत अध्यक्ष बर्खास्त, उम्र छिपाने का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में एक बड़ा मामला सामने आया है। यूपी में बीजेपी की नगर पंचायत अध्यक्ष माया देवी को शासन ने बर्खास्त कर दिया है। वह दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी से निर्वाचित हुई थीं। फिरोजाबाद में एका नगर पंचायत अध्यक्ष माया देवी को सोमवार को शासन ने बर्खास्त कर दिया है। बताया जाता है कि माया देवी पर पहली बार निर्वाचन के बाद दूसरे पक्ष ने नामांकन में उम्र छिपाने का आरोप लगाया था। हाई कोर्ट पहुंचा था यह मामला इसके बाद यह मामला हाई कोर्ट पहुंचा था। जांच में माया देवी पर उम्र छिपाने के लगे आरोप सही साबित हुए। उनकी उम्र 30 वर्ष से 9 महीने कम पाई गई। ये भी पढ़ें: यूपी: बसपा MLA उमाशंकर सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर हाई कोर्ट के आदेश पर शासन ने माया देवी को बर्खास्त कर दिया है। दरअसल, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 30 साल होनी चाहिए। ये भी प...
तिरंगा यात्रा: CM Yogi बोले, देश के प्रतीकों-महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं

तिरंगा यात्रा: CM Yogi बोले, देश के प्रतीकों-महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश के प्रतीकों, महापुरुषों, राष्ट्रगान और गीत का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री आवास से शुरु हुई तिरंगा यात्रा आजादी के पर्व से पूर्व बड़ी संख्या में युवाओं और स्कूली बच्चों ने पूरे उत्साह से तिरंगा यात्रा निकाली। सीएम योगी के साथ तिरंगा यात्रा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सुरेश खन्ना, दिनेश शर्मा आदि भी रहे। ये भी पढ़ें: यूपी बीजेपी ने क्षेत्रीय व मोर्चा प्रभारियों का किया ऐलान, यहां देखें पूरी सूची.. तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पांच कालीदास मार्ग पर हुआ। इससे पहले भातखंडे के कलाकारों ...
UP: राहुल गांधी का छात्रों से आह्वान, सिस्टम को करिए टाटा-बाय बाय, कहा-REEL एक नया नशा

UP: राहुल गांधी का छात्रों से आह्वान, सिस्टम को करिए टाटा-बाय बाय, कहा-REEL एक नया नशा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित किया। हालांकि, राहुल गांधी ने कार्यक्रम को राजनीति से दूर रखा, लेकिन पूरी तरह से छोड़ा भी नहीं। REEL को 21वीं सदी का नया नशा बताते हुए इशारों में पीएम पर निशाना साधा। अपने संबोधन में राहुल ने छात्रों से कहा कि 'आप भारत की शक्ति और गौरव हैं।' राहुल ने कहा कि 'आज मैं आपसे (छात्रों से) दर्द, डेटा और दौलत को लेकर बात करने आया हूं।' राहुल गांधी ने कहा कि 'मौजूदा खराब सिस्टम को नफरत से नहीं, बल्कि प्यार से टाटा-बाय बाय करना है।' राहुल गांधी ने युवाओं से कहा, इस सिस्टम को प्यार से करें खत्म लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भारत में 40 करोड़ युवा हैं। युवा इस देश की शक्ति हैं। कहा कि 21वीं सदी में देश दो चीजों से आगे बढ़ सकता है एक युवाओं ...
यूपी बीजेपी ने क्षेत्रीय व मोर्चा प्रभारियों का किया ऐलान, यहां देखें पूरी सूची..

यूपी बीजेपी ने क्षेत्रीय व मोर्चा प्रभारियों का किया ऐलान, यहां देखें पूरी सूची..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती के लिए काम शुरू कर दिया है। आज यूपी बीजेपी ने क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों की घोषणा कर दी है। इस सूची के तहत 6 नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। शंकर सिंह लोधी को कानपुर का दायित्व सूची के अनुसार, शंकर सिंह लोधी को कानपुर क्षेत्र, रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिम, गीता शाक्य को ब्रज और दिलीप पटेल को अवध क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में अभिजात मिश्रा को गोरखपुर और रमेश सिंह को काशी का दायित्व सौंपा गया है। पूरी सूची पढ़ने के लिए यहां देखें.. ये भी पढ़ें: यूपी बीजेपी में प्रभारी मंत्रियों में बदलाव, नए जिला प्रभारियों की सूची पढ़ें.. ये भी पढ़ें: जनेश्वर मिश्र जयंती: छोटे लोहिया के बहाने अखिलेश यादव का ‘पंडित’ दांव  https://samarneetinews.com/akhilesh-yadav-pda-pa...
UP Politics: रालोद को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

UP Politics: रालोद को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के जयंत चौधरी को बड़ा झटका लगा है। आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। राय ने अपना इस्तीफा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी को भेजा है। पार्टी में इस बात की चर्चा.. बताया जाता है कि जयंत चौधरी ने कुछ दिन पहले कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की थी। साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष को जिला इकाइयों के गठन की जिम्मेदारी दी थी। ये भी पढ़ें: यूपी: बसपा MLA उमाशंकर सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर बताते हैं कि इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष असहज थे और आखिरकार उन्होंने इस्तीफा दे दिया। बता दें कि रामाशीष राय पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं। ये भी पढ़ें: जनेश्वर मिश्र जयंती: छोटे लोहिया के बहाने अखिलेश यादव का ‘पंडित’ दांव वह लगभग ...