Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

कानपुर के कलक्टरगंज में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां बुझाने में जुटीं

कानपुर के कलक्टरगंज में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां बुझाने में जुटीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में आज मंगलवार को कलक्टरगंज क्षेत्र में गल्ला मंडी में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। जानकारी के अनुसार, गल्लामंडी में अज्ञात कारणों से भीषण आग लगी है। कई किमी दूर से आग की लपटें और काला धुआं दिखाई दे रहा है। आधा दर्ज से ज्यादा गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। ये भी पढ़ें: Mother’s Day: छात्राओं की अद्भुत प्रस्तुति ने सभी का मनमोहा ये भी पढ़ें: Lucknow: कानपुर में दो डाक्टर्स बर्खास्त, प्राइवेट प्रैक्टिस पर सरकार का बड़ा एक्शन https://samarneetinews.com/cbse2025-12th-topper-shamlis-savijain-topped-country-scoring-499-marks-out-of-500/...
CBSE 12th Topper: यूपी शामली की सावी जैन ने देशभर में किया टॉप, 500 में 499 अंक..

CBSE 12th Topper: यूपी शामली की सावी जैन ने देशभर में किया टॉप, 500 में 499 अंक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: CBSE Topper 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है। अबकी बार पूरे देश में यूपी का डंका बजा है। पश्चिमी यूपी के शामली जिले की बेटी सावी जैन ने 500 में से 499 अंक हासिल कर CBSC 2025 की 12वीं की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया है। माता-पिता और शिक्षकों को श्रेय छात्रा सावी के घर-परिवार के साथ-साथ पूरा शामली इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। बताते हैं कि सावी शामली के मोहल्ला शिव चौक की रहने वाली हैं। वह स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा हैं। सिविल सर्विस में जाने का सपना उनके पिता अंकित जैन का फर्नीचर शोरूम है। माता कविता जैन गृहिणी हैं। सावी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। कहा कि जब भी किसी भी सब्जेक्ट में कोई उलझन होती थी तो उचित मार्गदर्शन मिल जाता था। सावी का कहना है कि वह प्रशासनिक सेवा म...
Lucknow: यूपी में दो डाक्टर्स बर्खास्त, प्राइवेट प्रैक्टिस पर सरकार का बड़ा एक्शन

Lucknow: यूपी में दो डाक्टर्स बर्खास्त, प्राइवेट प्रैक्टिस पर सरकार का बड़ा एक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: वरिष्ठ चिकित्सकों को सरकार से प्राइवेट प्रैक्टिस भत्ता मिलता है। इसके बावजूद डाॅक्टर्स प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। शासन ने प्राइवेट प्रैक्टिस में लिप्त दो चिकित्सा शिक्षकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। दोनों को बर्खास्त कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, जांच के बाद गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज (जीएसवीएम) कानपुर के दो चिकित्सा शिक्षकों को नौकरी से बर्खास्त किया गया है। इन दोनों डाॅक्टर्स पर गिरी कार्रवाई की गाज जानकारी के अनुसार, डॉ. राघवेन्द्र गुप्ता जीएसवीएम के न्यूरो सर्जरी विभाग में सह आचार्य और डॉ. स्वप्निल गुप्ता पैथोलॉजी विभाग में सहायक आचार्य थे। ये भी पढ़ें: IPL 2025 स्थगित होते ही आने लगे मेजबानी के ऑफर दोनों शासन के आदेशों की अवहेलना और अधिकारियों को गुमराह करने पर कानपुर मंडलायुक्त की जांच रिपोर्ट पर बर्खास्त कर दिया गया है। सूत्रों का कहन...
यूपी में 11 IPS के तबादले: प्रयागराज के नए पुलिस आयुक्त बने जोगेंदर कुमार

यूपी में 11 IPS के तबादले: प्रयागराज के नए पुलिस आयुक्त बने जोगेंदर कुमार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईपीएस जोगेंदर कुमार को प्रयागराज का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। अभी तक इस पद पर तरुण गाबा तैनात थे। उन्हें पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संजीव त्यागी को पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार बनाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां पढ़ें तबादले की पूरी लिस्ट.. ये भी पढ़ें: IPL 2025 स्थगित होते ही आने लगे मेजबानी के ऑफर https://samarneetinews.com/pakistan-is-dogs-tail-eagle-is-not-coming-ceasefire-is-constantly-violated/...
कुत्ते की दुम पाकिस्तान! सीजफायर का लगातार उल्लंघन-भड़के वीरेंद्र सहभाग ने कही यह बात..

कुत्ते की दुम पाकिस्तान! सीजफायर का लगातार उल्लंघन-भड़के वीरेंद्र सहभाग ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: कुत्ते की दुम टेड़ी की टेड़ी ही रहती है। यही हाल पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का है। भारत से संघर्ष विराम यानी सीजफायर को लेकर बनी सहमति के चंद घंटों के बाद ही पाकिस्तान ने उल्लंघन शुरू कर दिया। रात में कई बार सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन से हमला करने की कोशिश की। भारत ने जताई कड़ी आपत्ति बार्डर पर गोलीबारी भी की। भारत ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सुरक्षाबलों को किसी भी नापाक हरकतों का सटीक जवाब देने के निर्देश दिए हैं। वीरेंद्र सहभाग को आया गुस्सा, बोले.. उधर, भारत के क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन पर नाराजगी जताई है। सहवाग ने कहा है कि पाकिस्तान कुत्ते की दुम है, जो सीधी नहीं होती। ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान में युद्ध खत्म, डोनाल्ड ट्रंप और भारत के विदेश सचिव ने..  https://samarneetinews.com/india-...
भारत-पाकिस्तान में युद्ध खत्म, डोनाल्ड ट्रंप और भारत के विदेश सचिव ने..

भारत-पाकिस्तान में युद्ध खत्म, डोनाल्ड ट्रंप और भारत के विदेश सचिव ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: India Pakistan War End भारत और पाकिस्तान में भारी तनाव के बीच बड़ी खबर है। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध थम गया है। दोनों देश संघर्ष विराम के लिए राजी हो गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने यह जानकारी देते हुए अपने x एक्स एकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण संघर्ष विराम के लिए सहमत हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया एकाउंटर पर यह जानकारी साझा की है। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के भी सोशल मीडिया पर संघर्ष विराम पर सहमति के पोस्ट आए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत के विदेश सचिव मिसरी ने की पोस्ट भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार को एक  संक्षिप्त बयान में कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम पर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्ता...
यूपी: DP पर लगाया पाक का झंडा-चला पुलिस का डंडा-गिरफ्तार 

यूपी: DP पर लगाया पाक का झंडा-चला पुलिस का डंडा-गिरफ्तार 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: देश विरोधी गतिविधियों को लेकर पुलिस और प्रशासन लगातार पैनी नजर रख रहे हैं। खासकर सोशल मीडिया पर बारीकि से नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों या देश विरोधी पोस्ट या टिप्पणी करने वालों से सख्ती से निपटने की तैयारी है। मेरठ के भावनपुर के रुकनपुर गांव में दिलशाद नाम के युवक ने पाकिस्तान के झंडे की फोटो अपनी व्हाट्सअप डीपी में लगा ली। दो और लोगों पर हुई कार्रवाई फोटो में एक माॅडल पाक का झंडा लिए खड़ी है। उसकी व्हाट्सअप डीपी में पाकिस्तानी झंडा लगा होने की लोगों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया है। फोटो भी कब्जे में ले लिया। ये भी पढ़ें: भारत-पाक युद्ध: यूपी के इन जिलों में डाॅक्टरों की छुट्टियां रद्द  उसे जेल भेजा जा रहा है। दो और लोगों को पुलिस ने ऐसे ही मामले में टिप्पणी करने पर गिरफ्तार किया है। मामले में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का ...
India Pak Tension: सीएम योगी ने कहा-सोशल मीडिया की अफवाहों खुद को बचाकर रखें

India Pak Tension: सीएम योगी ने कहा-सोशल मीडिया की अफवाहों खुद को बचाकर रखें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद हमारे सशस्त्र बल पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। हम सभी को अपने सैन्य बलों के साथ खड़ा होना है और उनका मनोबल बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में काम करते रहना है। सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया के सामने दर्द से कराह रहा है। महाराणा प्रताप जयंती पर बोल रहे थे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जाएंगी। लेकिन आप सभी को अफवाहों से बचकर रहना है। हम सभी को प्रधानमंत्री मोदी के मार्ग दर्शन ये भी पढ़ें: भारत-पाक युद्ध: यूपी के इन जिलों में डाॅक्टरों की छुट्टियां रद्द  में काम करना है। भारत हर परिस्थिति में विजयी है और आगे भी हमारा देश विजयी रहेगा। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को लखनऊ के महाराणा प्रताप च...
भारत-पाक युद्ध: यूपी के इन जिलों में डाॅक्टरों की छुट्टियां रद्द 

भारत-पाक युद्ध: यूपी के इन जिलों में डाॅक्टरों की छुट्टियां रद्द 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के बढ़ने की आशंका के मद्देनजर यूपी में भी हाई अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के कुछ जिले में डाॅक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही पैरामेडिकल स्टाॅफ की भी छुट्टियां कैंसल की गई हैं। ये जिले सुरक्षा और अन्य दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। जी हां, पश्चिमी यूपी के मेरठ और प्रयागराज में यह कदम उठाया गया है। CMO ने जारी किए निर्देश बुधवार को मेरठ के सीएमओ डा. अशोक कटारिया ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। अस्पतालों में सभी डाॅक्टरों और स्टाफ की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। साथ ही इमरजेंसी चिकित्सीय सेवाएं पूरी तरह से दुरुस्त की गई हैं। किसी भी आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए ट्रामा सेंटर तैयार हैं। बेड आरक्षित रखे जा रहे हैं। मेरठ के बाद प्रयागराज में भी यह फैसला लिया गया है। ये भी पढ़ें: ‘आपरेशन सिंदूर’: भारत का पाकिस्ता...
अलीगढ़ में भीषण हादसा, दरोगा-3 सिपाहियों समेत पांच लोगों की मौत

अलीगढ़ में भीषण हादसा, दरोगा-3 सिपाहियों समेत पांच लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आज एक भीषण हादसा हो गया। मुलजिम लेकर फिरोजाबाद से मुजफ्फरनगर जा रही पुलिस की वैन खड़े कैंटर में जा घुसी। इससे एक दरोगा, तीन सिपाहियों और मुलजिम समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस वैन अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के बाइपास हाइवे के चिकावटी मोड़ पर आज गुरुवार सुबह लगभग सवा 8 बजे कैंटर से टकराई। तेज टक्कर से पांचों की मौके पर ही गई जान बताते हैं कि वैन में सवार एक दरोगा, 3  सिपाहियों और एक मुलजिम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से गाड़ियों को अलग कराया। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। गैंगस्टर को पेशी पर ले जा रही थी पुलिस बताते हैं कि फिरोजाबाद से पुलिसकर्मी सरकारी पुलिस वाहन से मुजफ्फरनगर के गैंगस्टर गुलशनवर को पेशी के...