Thursday, August 13सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

Lucknow: शासन की बड़ी कार्रवाई, जौनपुर CMO समेत 4 डाॅक्टरों पर गाज-रामपुर-सिद्धार्थनगर के BSA बदले

Lucknow: शासन की बड़ी कार्रवाई, जौनपुर CMO समेत 4 डाॅक्टरों पर गाज-रामपुर-सिद्धार्थनगर के BSA बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्र की जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में घालमेल के मामले में भदोही की तत्कालीन सीएमओ डा. जीबीएस लक्ष्मी की 3 वेतन वृद्धि स्थाई रूप से रोक दी गई हैं। डा. लक्ष्मी इस समय जौनपुर की सीएमओ हैं। इसी तरह अलग-अलग मामले में कई अन्य चिकित्साधिकारियों भी पर एक्शन हुआ है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देशों पर यह कार्रवाई हुई है। दूसरी ओर रामपुर और सिद्धार्थनगर के बीएसए को हटा दिया गया है। जननी सुरक्षा योजना में घालमेल पर कार्रवाई जानकारी के अनुसार, भदोही में 2017 से 2021 के बीच जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को अनियमित भुगतान की शिकायत थी। साथ ही चिकित्सकीय सामग्री की खरीद में भी धांधली की शिकायतें थीं। शासन ने आरोपों की जांच कराई। जांच में तत्कालीन सीएमओ डॉ. जीबीएस लक्ष्मी ने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। वाहन चालकों की अनियमित ढंग से नियुक्त...
Lucknow: नेपाल में भूकंप, यूपी के इन शहरों में भी झटके..

Lucknow: नेपाल में भूकंप, यूपी के इन शहरों में भी झटके..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: नेपाल में शुक्रवार देर शाम भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5 मापी गई है। इसी बीच उत्तर भारत में भी लोगों को भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए। हाल में ही म्यामांर में 7 तीव्रता से भी ज्यादा का भूकंप आया था। इससे जान-माल की भारी क्षति हुई थी। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम नेपाल में दो बार भूकंप आया। दोनों 3 मिनट के अंतर पर आए। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार, पहला भूकंप 5.2 तीव्रता का रात 8 बजकर 7 मिनट पर आया। यूपी के इन जिलों में भूकंप के झटके इसी बीच यूपी के गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, अयोध्या और जौनपुर में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। ये भी पढ़ें: वक्फ बिल: यूपी की राजनीति में भी बिहार जैसा घमासान, नीतीश के बाद जयंत की पार्टी में इस्तीफे फिर दूसरा 8 बजकर 10 मिनट पर 5.5 तीव्रता का शक्त...
UP: बाइक सवार परिवार नहर में गिरा, पत्नी का शव मिला-पति और दो बच्चों की तलाश जारी

UP: बाइक सवार परिवार नहर में गिरा, पत्नी का शव मिला-पति और दो बच्चों की तलाश जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदश में आज एक दुखद घटना सामने आई। बाइक पर सवार पूरा परिवार नहर में गिरकर डूब गया। महिला का शव मिला है। पिता और दो बच्चों की तलाश जारी है। घटना यूपी के बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र में में गुरुवार दोपहर की है। प्रशासन एसडीआरएफ से नहर में तलाश करा रहा है। एसपी दिनेश सिंह का कहना है कि नहर में सर्च ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है। नहर में महिला का शव मिलने से लोगों को पता चला जानकारी के अनुसार, फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के गंगौली गांव के रहने वाले पवन कुमार (35) अपनी पत्नी उर्मिला (32), बेटी रागिनी (12) और बेटे अर्पित (8) के साथ लखनऊ के मटियारी एक पारिवारिक समारोह में गए थे। देर रात परिवार बाइक से घर लौट रहा था। मगर वापस घर नहीं पहुंचे। न ही उनके बारे में कोई खबर आई। पवन के पिता रामनाथ और परिजनों ने उन्हें तलाशना शुरू किया। बाइक नहर से बरामद, इस...
Lucknow: यूपी में वक्फ बिल को लेकर पुलिस हाई अलर्ट, जुमे पर ड्रोन से निगरानी

Lucknow: यूपी में वक्फ बिल को लेकर पुलिस हाई अलर्ट, जुमे पर ड्रोन से निगरानी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पास होने के बाद उत्तर प्रदेश में पुलिस हाई अलर्ट पर है। आज जुमा की नमाज को लेकर भी खास चौकसी बरती जा रही है। संवेदनशील जिलों में पुलिस ने सुरक्षा के सभी जरूरी उपाय किए हैं। ड्रोन से भी निगरानी हो रही है। पीएसी और अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी की गई है। डीजीपी प्रशांत कुमार और एडीजी लाॅ एंड आर्डर अमिताभ यश ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को जरूरी सख्त निर्देश दिए हैं। लखनऊ, मेरठ-मुजफ्फरनगर-संभल में खास चौकसी जानकारी के अनुसार, राजधानी लखनऊ, संभल, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, फिरोजाबाद, अलीगढ़, आगरा, बरेली और शामली जैसे संवेदनशील मुस्लिम बाहुल्य जिलों में खास चौकसी बरती जा रही है। खुफिया विभाग भी पल-पल नजर रख रहा है। गुरुवार शाम मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च भी किया। सोशल मीडिया पर भी ...
सीतापुर: बांदा के आबकारी निरीक्षक सुसाइड केस में हैंडराइटिंग मिलाएगी पुलिस

सीतापुर: बांदा के आबकारी निरीक्षक सुसाइड केस में हैंडराइटिंग मिलाएगी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: सीतापुर में बांदा में तैनात आबकारी निरीक्षक आलोक कुमार की सुसाइड केस में पुलिस को एक कथित 'सुसाइड नोट' मिला है। यह सुसाइड नोट एक महिला ने पुलिस को सौंपा है। यह महिला आबकारी निरीक्षक के परिवार की मित्र हैं। पुलिस सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग का मिलान करा रही है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। यह है पूरा मामला बताते चलें कि मृतक आबकारी निरीक्षक आलोक कुमार की पत्नी अमृता श्रीवास्तव भी आबकारी विभाग में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। आलोक कुमार की तैनाती बांदा जिले में थी। वहीं उनकी पत्नी अमृता भी बांदा में ही तैनात हैं। मंगलवार दोपहर सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र में वैदेही वाटिका के पास बाइपास पर कार में आबकारी निरीक्षक का शव मिला था। उनके सिर में गोली लगी थी। कार में ही उनका लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ा था। कार अंदर से बंद थी। पत्नी भी बांदा में तैनात पुलि...
सीतापुर में आबकारी इंस्पेक्टर ने की सुसाइड, सिर में मारी गोली-कार में मिला शव

सीतापुर में आबकारी इंस्पेक्टर ने की सुसाइड, सिर में मारी गोली-कार में मिला शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: बांदा जिले में तैनात आबकारी निरीक्षक आलोक कुमार का शव आज शहर कोतवाली क्षेत्र में वैदेही वाटिका के पास बाइपास पर बंद कार में पड़ा मिला। उनके सिर में गोली लगी थी। कार में ही उनका लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ा था। पुलिस का कहना है कि उन्होंने खुद को गोली मारकर सुसाइड की है। आलोक इस समय बांदा में तैनात थे। मूलरूप से कन्नौज जिले के रहने वाले आलोक कुमार इस समय सीतापुर में शिवपुरी मोहल्ले में रहते थे। पत्नी भी बांदा में तैनात बताते हैं कि उनकी पत्नी अमृता श्रीवास्तव भी बांदा में ही आबकारी आयुक्त के पद पर तैनात हैं। पुलिस का कहना है कि आबकारी निरीक्षक आलोक कुमार इन दिनों अपने घर सीतापुर आए हुए थे। ये भी पढ़ें: यूपी: IIT छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी ACP मोहसिन खान सस्पेंड, 3 महीने बाद एक्शन मंगलवार सुबह वह कार लेकर निकले थे। दोपहर बाद उनकी कार वैदेही वाटिका के पास हाइव...
फटा कुर्ता पहनकर भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने किए रामलला के दर्शन, कहीं ये बातें..

फटा कुर्ता पहनकर भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने किए रामलला के दर्शन, कहीं ये बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रभु राम की नगरी अयोध्या में आज गाजियाबाद के लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने फटा कुर्ता पहनकर रामलला के दर्शन किए। विधायक ने मीडिया से बातचीत भी की। गाजियाबाद के पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि अनुमति के बाद भी यूपी में रामकथा नहीं होगी, तो फिर कहां होगी। यह भी कहा कि क्या उत्तर प्रदेश पाकिस्तान हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मुलाकात भी की लोनी विधायक ने कहा कि रामकथा के दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के इशारे पर लाठीचार्ज किया गया। कलश तोड़े गए और बहन-बेटियों का अपमान किया गया। रामचरितमानस को उन्होंने किसी तरह बचाया। सभी ने यह देखा। ये भी पढ़ें: क्या यूपी बीजेपी में होने वाला है कुछ बड़ा..? दिल्ली में जेपी नड्डा और केशव प्रसाद मौर्या की मुलाकात.. विधायक नंद किशोर ने कहा कि उन्होंने पार्टी प्रदेश अध्यक्...
ईद कल, सीएम योगी ने प्रदेश वासियों को दी बधाई

ईद कल, सीएम योगी ने प्रदेश वासियों को दी बधाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: ईद का त्यौहार पूरे देश में सोमवार को मनाया जाएगा। रविवार शाम अलग-अलग कमेटियों ने चांद देखने की तस्दीक की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि ईद उल फित्र का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। उन्होंने कहा कि खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने की भावना को बढ़ाता है। ये भी पढ़ें: यूपी में 3 PCS अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के ADM-SDM बदले.. ये भी पढ़ें: शाहजहांपुर: ATM से निकले नकली नोट, जांच में जुटे एसबीआई अधिकारी  https://samarneetinews.com/in-shahjahanpur-fake-notes-came-out-from-atm-sbi-officers-engaged-in-investigation/...
चैत्र नवरात्र आज से शुरू, मंदिरों में उमड़ रही भक्तों की भीड़ 

चैत्र नवरात्र आज से शुरू, मंदिरों में उमड़ रही भक्तों की भीड़ 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: चैत्र नवरात्र का आज 30 मार्च रविवार से शुभारंभ हो गया है। मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अब 9 दिनों तक देशभर में मां दुर्गा की पूजा होगी। इन 9 दिनों में  देवी के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। बड़ी संख्या में भक्त व्रत भी रख रहे हैं। मां शैलपुत्री को समर्पित है पहला नवरात्र पहला नवरात्र मां शैलपुत्री की पूजा को समर्पित है। बताते चलें कि मां दुर्गा की आराधना से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। साथ ही जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। चैत्र नवरात्र से नव संवत्सर की शुरुआत भी मानी जाती है। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आई हैं। यह बहुत ही शुभ माना जाता है। ये भी पढ़ें: Deepotsav2024 : अयोध्या : प्रभु राम की नगरी 25 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई, ये दो रिकार्ड बने.. https://samarneetinews.com/ayodhya-lord-rams-city-illuminated-with...