Thursday, August 13सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

यूपी: DP पर लगाया पाक का झंडा-चला पुलिस का डंडा-गिरफ्तार 

यूपी: DP पर लगाया पाक का झंडा-चला पुलिस का डंडा-गिरफ्तार 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: देश विरोधी गतिविधियों को लेकर पुलिस और प्रशासन लगातार पैनी नजर रख रहे हैं। खासकर सोशल मीडिया पर बारीकि से नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों या देश विरोधी पोस्ट या टिप्पणी करने वालों से सख्ती से निपटने की तैयारी है। मेरठ के भावनपुर के रुकनपुर गांव में दिलशाद नाम के युवक ने पाकिस्तान के झंडे की फोटो अपनी व्हाट्सअप डीपी में लगा ली। दो और लोगों पर हुई कार्रवाई फोटो में एक माॅडल पाक का झंडा लिए खड़ी है। उसकी व्हाट्सअप डीपी में पाकिस्तानी झंडा लगा होने की लोगों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया है। फोटो भी कब्जे में ले लिया। ये भी पढ़ें: भारत-पाक युद्ध: यूपी के इन जिलों में डाॅक्टरों की छुट्टियां रद्द  उसे जेल भेजा जा रहा है। दो और लोगों को पुलिस ने ऐसे ही मामले में टिप्पणी करने पर गिरफ्तार किया है। मामले में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का ...
India Pak Tension: सीएम योगी ने कहा-सोशल मीडिया की अफवाहों खुद को बचाकर रखें

India Pak Tension: सीएम योगी ने कहा-सोशल मीडिया की अफवाहों खुद को बचाकर रखें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद हमारे सशस्त्र बल पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। हम सभी को अपने सैन्य बलों के साथ खड़ा होना है और उनका मनोबल बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में काम करते रहना है। सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया के सामने दर्द से कराह रहा है। महाराणा प्रताप जयंती पर बोल रहे थे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जाएंगी। लेकिन आप सभी को अफवाहों से बचकर रहना है। हम सभी को प्रधानमंत्री मोदी के मार्ग दर्शन ये भी पढ़ें: भारत-पाक युद्ध: यूपी के इन जिलों में डाॅक्टरों की छुट्टियां रद्द  में काम करना है। भारत हर परिस्थिति में विजयी है और आगे भी हमारा देश विजयी रहेगा। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को लखनऊ के महाराणा प्रताप च...
भारत-पाक युद्ध: यूपी के इन जिलों में डाॅक्टरों की छुट्टियां रद्द 

भारत-पाक युद्ध: यूपी के इन जिलों में डाॅक्टरों की छुट्टियां रद्द 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के बढ़ने की आशंका के मद्देनजर यूपी में भी हाई अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के कुछ जिले में डाॅक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही पैरामेडिकल स्टाॅफ की भी छुट्टियां कैंसल की गई हैं। ये जिले सुरक्षा और अन्य दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। जी हां, पश्चिमी यूपी के मेरठ और प्रयागराज में यह कदम उठाया गया है। CMO ने जारी किए निर्देश बुधवार को मेरठ के सीएमओ डा. अशोक कटारिया ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। अस्पतालों में सभी डाॅक्टरों और स्टाफ की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। साथ ही इमरजेंसी चिकित्सीय सेवाएं पूरी तरह से दुरुस्त की गई हैं। किसी भी आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए ट्रामा सेंटर तैयार हैं। बेड आरक्षित रखे जा रहे हैं। मेरठ के बाद प्रयागराज में भी यह फैसला लिया गया है। ये भी पढ़ें: ‘आपरेशन सिंदूर’: भारत का पाकिस्ता...
अलीगढ़ में भीषण हादसा, दरोगा-3 सिपाहियों समेत पांच लोगों की मौत

अलीगढ़ में भीषण हादसा, दरोगा-3 सिपाहियों समेत पांच लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आज एक भीषण हादसा हो गया। मुलजिम लेकर फिरोजाबाद से मुजफ्फरनगर जा रही पुलिस की वैन खड़े कैंटर में जा घुसी। इससे एक दरोगा, तीन सिपाहियों और मुलजिम समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस वैन अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के बाइपास हाइवे के चिकावटी मोड़ पर आज गुरुवार सुबह लगभग सवा 8 बजे कैंटर से टकराई। तेज टक्कर से पांचों की मौके पर ही गई जान बताते हैं कि वैन में सवार एक दरोगा, 3  सिपाहियों और एक मुलजिम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से गाड़ियों को अलग कराया। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। गैंगस्टर को पेशी पर ले जा रही थी पुलिस बताते हैं कि फिरोजाबाद से पुलिसकर्मी सरकारी पुलिस वाहन से मुजफ्फरनगर के गैंगस्टर गुलशनवर को पेशी के...
‘आपरेशन सिंदूर’: भारत का पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, घुसकर मारे 90 आतंकी-कई ठिकाने तबाह

‘आपरेशन सिंदूर’: भारत का पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, घुसकर मारे 90 आतंकी-कई ठिकाने तबाह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: भारत की तीनों सेनाओं ने आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को खत्म कर दिया है। भारत ने देर रात 'आपरेशन सिंदूर' शुरू करते हुए पाकिस्तान में आतंकी ढांचे को ध्वस्त किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने x एक्स एकाउंट पर लिखा है कि 'जय हिंद-जय हिंद की सेना'। देर रात 1:30 बजे हुआ एयर स्ट्राइक उधर, देर शाम तक खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तान ने भारत की एयर स्ट्राइक में भारी नुकसान की बात कबूल की है। एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान थर्रा उठा है। भारतीय हमले में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचों को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है 90 आतंकी ढेर हुए हैं। भारतीय सेनाओं ने उन इलाकों को निशाना बनाया है, जहां से हाल में भारत में पहलगाम में हमले की योजना तैयार...
आज पूरे यूपी में मॉक ड्रिल, युद्ध में हमलों से बचाव के तरीके बताएंगे-बुलंदशहर सबसे संवेदनशील

आज पूरे यूपी में मॉक ड्रिल, युद्ध में हमलों से बचाव के तरीके बताएंगे-बुलंदशहर सबसे संवेदनशील

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भारत की पाकिस्तान पर घर में घुसकर एयर स्ट्राइक और दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच आज पूरे देश में मॉक ड्रिल होगी। भारत सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों को निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भी आज मॉक ड्रिल होगी। इसमें हमले का सायरन बजने के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के तौर-तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। भारत-पाक में तनाव के बीच युद्ध की तैयारी उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने पूरे प्रदेश में मॉक ड्रिल के आदेश दिए हैं। नागरिक सुरक्षा संगठन के नेतृत्व में होने वाली इस माॅक ड्रिल में जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन सेवा, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहयोग करेंगे। बताते हैं कि बुधवार को शाम 4 बजे और 7 बजे मॉक ड्रिल के आयोजन की तैयारी है। यूपी का बुलंदशहर सबसे ज्यादा संवेदनशील बता दें कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के 19...
आगरा में एनकाउंटर, ज्वेलर्स की हत्या-लूटकांड का आरोपी अमन ढेर-एक गिरफ्तार

आगरा में एनकाउंटर, ज्वेलर्स की हत्या-लूटकांड का आरोपी अमन ढेर-एक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगरा में आज मंगलवार सुबह पुलिस ने चार दिन पहले ज्वेलर्स की हत्या और शोरूम से लाखों की लूट के आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। तीसरा बदमाश फारूख फरार है। आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने वारदात को एक चुनौती के रूप में लिया था। पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई थीं। अधिकारी और पुलिस कर्मियों ने अच्छा काम किया है। फरार बदमाश को जल्द पकड़ा जाएगा। ज्वेलर की हत्या और लूट का मामला जानकारी के अनुसार आगरा में श्री बालाजी ज्वैलर्स के शोरूम में 4 दिन पहले दिनदहाड़े लूट-हत्या की वारदात हुई थी। मंगलवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी बिचपुरी के मघटई के अमन को मार गिराया। बताते हैं कि सुबह सिकंदरा थाना इलाके में अंसल एपीआई के पास बदमाशों को घेरा। इ...
यूपी में 14 IPS के तबादले, मोहित सचिव गृह बने-कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले, पढ़ें पूरी लिस्ट.. 

यूपी में 14 IPS के तबादले, मोहित सचिव गृह बने-कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले, पढ़ें पूरी लिस्ट.. 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: देर रात शासन ने यूपी में 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किे हैं। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल समेत अयोध्या के एसएसपी राजकरन अय्यर के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। मोहित अग्रवाल बने सचिव गृह शासन ने मोहित अग्रवाल को सचिव गृह नियुक्त किया है। कई जिलों के कप्तान भी बदल दिए गए हैं। सहारनपुर के डीआईजी अजय साहनी को अब बरेली रेंज स्थानांतरित कर दिया गया है। कृष्ण वैभव DIG वाराणसी डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण को वाराणसी रेंज का नया डीआईजी बना दिया गया है। मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह को सहारनपुर का डीआईजी नियुक्त किया गया है। वहीं गोरखपुर में तैनात गौरव ग्रोवर को अयोध्या भेज दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची ये भी पढ़ें: यूपी में सरकारी भवनों पर गाय के गोबर से बना पेंट होगा इस्तेमाल, CM Yogi ने दिए निर्देश      ...
UP: बदायूं में शादी से पहले हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत, मातम में बदलीं खुशियां 

UP: बदायूं में शादी से पहले हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत, मातम में बदलीं खुशियां 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। बदायूं में इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी में शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सोमवार को मुरादाबाद से बारात घर आ रही थी। रात अचानक युवती की तबीयत बिगड़ी और कुछ ही पल में होने वाली दुल्हन की सांसें थम गईं। बीए की छात्रा थीं 20 साल की दीक्षा जानकारी के अनुसार, नूरपुर पिनौनी के दिनेश पाल सिंह की बेटी दीक्षा (20) की शादी मुरादाबाद से तय हुई थी। सोमवार को उनकी बारात आने वाली थी। बताते हैं कि परिवार ये भी पढ़ें: कानपुर में बड़ी घटना, आग में जूता कारोबारी, पत्नी और 3 बेटियों समेत 5 लोगों की जलकर मौत में खुशियों का माहौल था। सभी डांस करते हुए रात 12 बजे सोने के लिए गए। परिजनों ने बताया कि रात को करीब डेढ़ बजे युवती दीक्षा के पेट में दर्द उठा। रात में अचानक बिगड़ी तबीयत ...
कानपुर में बड़ी घटना, आग में जूता कारोबारी, पत्नी और 3 बेटियों समेत 5 लोगों की जलकर मौत

कानपुर में बड़ी घटना, आग में जूता कारोबारी, पत्नी और 3 बेटियों समेत 5 लोगों की जलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में बीती रात एक बड़ी ही दर्दनाक घटना हो गई। शहर के चमनगंज थाना क्षेत्र के घनी आबादी वाले प्रेमनगर इलाके में रविवार रात 9:30 बजे एक जूता कारोबारी की 6 मंजिला इमारत में आग लग गई। आग में जलकर जूता कारोबारी, उनकी पत्नी और तीन बेटियों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। दमकल की 35 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रात लगभग 3 बजे निकाले गए शव जानकारी के अनुसार, रात लगभग 3 बजे दमकल कर्मियों ने इस 6 मंजिला इमारत में फंसे जूता कारोबारी दानिश, उनकी पत्नी नाजनीन और 3 बेटियों के जले शवों को बाहर निकाला है। आग का कारण ये भी पढ़ें: लखनऊ-प्रयागराज हाइवे पर दरोगा और सिपाही की हादसे में मौत, पत्नी महिला सिपाही गंभीर शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बताते हैं कि चमनगंज के प्रेमनगर में दानिश की 6 मंजिला बिल्डिंग है। इसमें दानिश के...