Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

यूपी में पापी इमाम और पुजारी गिरफ्तार, बच्चों से करते थे गंदा काम

यूपी में पापी इमाम और पुजारी गिरफ्तार, बच्चों से करते थे गंदा काम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में संभल पुलिस ने मस्जिद के एक पापी ईमाम को तीन मासूम भाइयों का शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मथुरा में एक पुजारी नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण में पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार, रामपुर जिले के टांडा में मस्जिद में दीनी तालीम हासिल करने वाले तीन मासूमों बच्चों के साथ संभल स्थित एक मस्जिद का इमाम फरहान उर्फ फैजान (निवासी टांडा) गिरफ्तार हुआ है। संभल में मस्जिद का इमाम हुआ गिरफ्तार आरोप है कि वह मस्जिद के ही एक कमरे में बच्चों को लेकर जाकर उनके साथ गंदा काम करता था। विरोध पर मारता-पीटता था। परेशान होकर बच्चों ने अपनी मां को जानकारी दी। ये भी पढ़ें: अमरोहा: तेंदुए ने 6 ग्रामीणों पर किया हमला, भीड़ ने घेरकर तेंदुआ मारा-थाने पर हंगामा  इसके बाद पुलिस तक मामला पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी का कहना है कि आरोपी इमाम फरहान को गिरफ्तार ...
UP Weather: पश्चिमी यूपी समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट-ललितपुर में सबसे ज्यादा..

UP Weather: पश्चिमी यूपी समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट-ललितपुर में सबसे ज्यादा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश लगातार जारी है। पूरब से लेकर पश्चिम तक बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग लखनऊ ने प्रदेश के कुछ जिलों में दो दिन भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम के 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट हुआ है। तराई-पश्चिम के 20 जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट है। ललितपुर में सबसे ज्यादा बारिश रिकार्ड मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को बुंदेलखंड के ललितपुर जिले में सबसे ज्यादा 132 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र (लखनऊ) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार को नेपाल और उत्तराखंड से सटे तराई में भारी बारिश की संभावना है। अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के पूर्वी, तराई और पश्चिमी इलाकों में कही हल्की, कहीं भारी बारिश का अनुमान है। इन जिलों में...
Lucknow: विदेशी लड़कियों के सेक्स रैकेट का खुलासा-डाॅक्टर निकला संचालक-दो विदेशी युवतियां.. 

Lucknow: विदेशी लड़कियों के सेक्स रैकेट का खुलासा-डाॅक्टर निकला संचालक-दो विदेशी युवतियां.. 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने ओमेक्स हजरतगंज की 5वीं मंजिल पर एक बड़े हाई प्रोफाइल विदेशी लड़कियों के सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सूत्रों का कहना है कि सेक्स रैकेट के संचालकों में एक डाॅक्टर भी शामिल है। पुलिस ने 5वीं मंजिल पर कमरा नंबर-527 में छापा मारकर विदेशी सेक्स रैकेट का पूरा खुलासा किया। उजबेकिस्तान की रहने वाली हैं पकड़ी गईं दोनों युवतियां उजबेकिस्तान की दो युवतियों को भी पकड़ा है। दोनों बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रही हैं। महिलाओं ने पूछताछ में यह बात मानी है कि वे दोनों उजबेकिस्तान से हैं और उनके पासपोर्ट और वीजा नहीं हैं। दोनों विदेशी महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात डॉक्टर विवेक गुप्ता से हुई थी। डाॅक्टर के लखनऊ में दो जगहों पर चल रहे क्लिनिक डाॅक्टर ने दोनों युवतियों की प्लास्टिक सर्जरी की और उनके चेहरे काफी ह...
CM Yogi ने गोरखपुर और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में किया योग

CM Yogi ने गोरखपुर और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में किया योग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: International Yoga Day 2025: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 आज 21 जून शनिवार को पूरे उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। राजनीतिक दलों के लोगों से लेकर आम आदमी तक ने कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में योग कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं राजधानी लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक कार्यक्रम में योगाभ्यास किया। इसी क्रम में गोमती नगर स्थित अंबेडकर पार्क में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा द्वारा योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इसमें भाजपा नेता नीरज सिंह, एमएलसी मुकेश शर्मा, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे। राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ने राजभवन में आयोजित योग कार्यक्रम में योग किया। वहीं डीजीपी मुख्यालय पर योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक समेत सभी बड़े अधिकारियों ने योग किया। ...
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सीएम योगी गोरखपुर में करेंगे योग, राज्यपाल राजभवन में..

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सीएम योगी गोरखपुर में करेंगे योग, राज्यपाल राजभवन में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: शनिवार 21 जून को उत्तर प्रदेश में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह से मनाए जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राजभवन लॉन में सुबह 6 बजे से आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार, गोरखपुर में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस वर्ष योग दिवस की थीम 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' है। ये भी पढ़ें: यूपी के इन 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट..बांदा-झांसी-चित्रकूट और कानपुर-सीतापुर भी शामिल ये भी पढ़ें: यूपी में IAS अफसरों के तबादले, भवानी सिंह वेटिंग लिस्ट में गए, पढ़ें पूरी खबर.. https://samarneetinews.com/heavy-rain-alert-in-these-12-districts-of-up-banda-jhansi-kanpur-sitapur-also-included/...
यूपी के इन 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट..बांदा-झांसी-चित्रकूट और कानपुर-सीतापुर भी शामिल

यूपी के इन 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट..बांदा-झांसी-चित्रकूट और कानपुर-सीतापुर भी शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: UP Monsoon Update उत्तर प्रदेश में बुधवार को सोनभद्र से मानसून की एंट्री से दक्षिणी हिस्से से शुरू मानसूनी बारिश अब बढ़ रही है। तराई, मध्य और पश्चिमी इलाकों में बारिश के साथ इसका दायरा और बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को प्रदेश में बारिश और क्षेत्रों में बढ़ेगी। 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जानकारी के अनुसार, शुक्रवार के लिए पूर्वी-दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड के बांदा, झांसी, ललितपुर समेत कुल 12 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इसके साथ ही मध्य और पश्चिमी यूपी के 23 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 55 जिलों में वज्रपात की चेतावनी प्रदेश के 55 जिलों में वज्रपात की चेतावनी है। बारिश के दौरान तेज झोंकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र (लखनऊ) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 20 जून...
यूपी में IAS अफसरों के तबादले, भवानी सिंह वेटिंग लिस्ट में गए, पढ़ें पूरी खबर..

यूपी में IAS अफसरों के तबादले, भवानी सिंह वेटिंग लिस्ट में गए, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने आज गुरुवार देर रात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। महानिरीक्षक निबंधन समीर वर्मा को हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं भवानी सिंह खंगारौत को भी प्रतीक्षा सूची में डाला गया है। आर्यका अखौरी को अतिरिक्त प्रभार आईएएस अमित गुप्ता प्रमुख सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन तथा परिवहन विभाग और अध्यक्ष, राज्य सड़क परिवहन निगम को महानिरीक्षक निबंधन का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आर्यका अखौरी को अब निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी: सिफारिशें धड़ाम, DM से विवाद में निपटे CMO हरिदत्त नेमी, निलंबन के बाद अब लगाए आरोप ये भी पढ़ें: धोखेबाज प्रेमी: दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा से ...
धोखेबाज प्रेमी: दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा से गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो-ब्लैकमेलिंग

धोखेबाज प्रेमी: दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा से गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो-ब्लैकमेलिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है। धोखेबाज प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी से हैवानियत कर डाली। तीन दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका से गैंगरेप किया। फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो फरार की तलाश जारी है। मिलने के लिए दोस्त के रूम पर बुलाकर किया गैंगरेप जानकारी के अनुसार, मदेयगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली टीन एजर लड़की को बीती 12 अप्रैल को उसके प्रेमी समर ने मिलने के बहाने दोस्त लकी अली के घर बुलाया। लड़की जब वहां पहुंची तो समर ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर नशे में कर दिया। इसके बाद समर, लकी अली व फरीद समेत एक अन्य युवक ने किशोरी से बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर महीनों किया यौन शोषण आरोपियों ने किशोरी का आपत्त...
इंतजार खत्म! यूपी में मानसून की एंट्री, पूरब से पश्चिम तक जल्द बरसात का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर..

इंतजार खत्म! यूपी में मानसून की एंट्री, पूरब से पश्चिम तक जल्द बरसात का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मानसून के इंतजार की घड़िया खत्म हो गई हैं। यूपी में मानसून की एंट्री हो गई है। उत्तर प्रदेश में आखिरकार बुधवार को मानसून आ गया। इसकी आधिकारिक जानकारी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह की ओर से दी गई है। जल्द ही पूरब से पश्चिम तक होगी बारिश मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को सोनभद्र की ओर से दाखिल मानसून के असर से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों सोनभद्र, गाजीपुर, वाराणसी आदि में मानसूनी बारिश की शुरुआत भी हो गई है। अब जल्द ही ये भी पढ़ें: UP: प्रेमी संग होटल में पकड़ी गई पत्नी ने पति-पुलिस को देखा तो छत से लगा दी छलांग, फरार पूर्वी यूपी से शुरू होकर मानसूनी बारिश का असर पश्चिमी तक पहुंचेगा। यानी पूरब से लेकर पश्चिम तक बारिश होगी। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी और तपन से राहत मिलेगी। इन जिलों में 2 दिन तेज बारिश का अलर्ट वार...