Wednesday, August 12सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

लखनऊ: संबोधन देते-देते गिरे पूर्व मुख्य सचिव डॉ. शंभुनाथ का निधन

लखनऊ: संबोधन देते-देते गिरे पूर्व मुख्य सचिव डॉ. शंभुनाथ का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मृत्यु का दृष्टांत सुनाते-सुनाते पूर्व मुख्य सचिव डाॅ. शंभुनाथ वहीं गिरकर बेहोश हो गए। कुछ पल बाद हार्टअटैक से सभागार में ही उनकी मृत्यु हो गई। शनिवार शाम हिंदी साहित्य संस्थान के निराला सभागार में अफरातफरी मच गई। दरअसल, वह उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में लेखिका मनोरमा श्रीवास्तव के उपन्यास के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि थे। सभागार में ही मृत्यु, 1970 बैच के थे आईएएस मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शंभुनाथ संबोधन दे रहे थे। इसी बीच उनका सिर मेज पर झुकता चला गया और वह अचेत होकर गिर गए। कुछ ही पल में उनकी मृत्यु हो गई। वह 1970 बैच के आईएएस थे और 2007 में प्रदेश के मुख्य सचिव बने थे। जिस समय यह अप्रत्याशित घटना हुई उस समय डॉ. शंभुनाथ की पत्नी चंदा भी सभागार में ही मौजूद थीं। लोग उन्हें लेकर तुरंत सिविल अस्पताल गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी अचानक इस...
मेरठ: 7वीं की छात्रा से बोला शिक्षक, ओयो होटल चलेगी.., मिला कभी न भूलने वाला सबक

मेरठ: 7वीं की छात्रा से बोला शिक्षक, ओयो होटल चलेगी.., मिला कभी न भूलने वाला सबक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पश्चिमी यूपी के मेरठ में एक शिक्षक ने कक्षा-7 की छात्रा से ओयो होटल चलने को पूछा। छात्रा के मना करने पर धमकियां देने लगा। छात्रा ने काफी समझदारी से काम लिया। उसने घर जाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। फिर छात्रा ने परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा लिखाया। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने दिखाई समझदारी, घर पर बताई पूरी बात-शिक्षक गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी शिक्षक दबथला निवासी अनुराग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। देर रात दबिश देकर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं कालेज प्रबंधन ने भी आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि परीक्षितगढ़ कस्बे में एक इंटर कॉलेज की कक्षा-7 की छात्रा ने रिपोर्ट लिखाई है। ...
सीतापुर में बाघ ने किसान पर हमला कर मार डाला-लोगों में फैली दहशत-वन विभाग टीम..

सीतापुर में बाघ ने किसान पर हमला कर मार डाला-लोगों में फैली दहशत-वन विभाग टीम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में शुक्रवार को एक बाघ ने किसान पर हमला कर दिया। किसान की मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोगों में डर का माहौल है। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है। घटना महोली थाना क्षेत्र के बसारा गांव की है। खेत से घास लेन गए थे राकेश वर्मा जानकारी के अनुसार, गांव के रहने वाले राकेश वर्मा (50) किसान थे। आज वह घास काटने खेत गए थे। फिर काफी देर तक वापस नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। गांव के बाहर गन्ने के खेत में उनका शव पड़ा मिला। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम बाघ की तलाश में लगी है। ग्रामीणों के हल्ला मचाने पर भागा ग्रामीणों का कहना है कि यूकेलिप्टस की बाग में झाड़ियों में बाघ घुसा हुआ था। जब किसान राकेश वहां पहुंचे तो झाड़ियों से निकलकर बाघ ने उन पर हमला कर दिय...
Lucknow: किसान को थप्पड़ मारने वाले तहसीलदार और लेखपाल पर मुकदमा-हंगामे के बाद कार्रवाई

Lucknow: किसान को थप्पड़ मारने वाले तहसीलदार और लेखपाल पर मुकदमा-हंगामे के बाद कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में किसान को थप्पड़ मारने वाले नायब तहसीलदार और लेखपाल पर मुकदमा हुआ है। यह कार्रवाई किसानों के हंगामे के बाद हुई है। बताते चलें कि नायाब तहसीलदार ने किसान को इतनी तेज थप्पड़ मारा कि वह बेहोश हो गया। उसके कान से खून बहने लगा था। किसान का पीजीआई में इलाज चल रहा है। बेहूदे व्यवहार से किसानों में आक्रोश था। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज जानकारी के अनुसार, राजधानी लखनऊ में नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार व लेखपाल सुभाष कौशल के खिलाफ मुकदमा हुआ है। यह घटनाक्रम मोहनलालगंज क्षेत्र के मस्तेमऊ मजरा मिर्जापुर का है। किसान राम मिलन की पत्नी माया ने पुलिस से शिकायत की थी। ये भी पढ़ें: UP: सड़क हादसे में SDM की मौत-चालक की हालत गंभीर किसानों ने घटना के विरोध में कई घंटों तक थाने पर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट लिखी। किसानों ने एसीपी गोसाईंगंज के कार्या...
UP: सड़क हादसे में SDM की मौत-चालक की हालत गंभीर

UP: सड़क हादसे में SDM की मौत-चालक की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल की मौत हो गई। उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को इलाज के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से प्रशासनिक अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की जानकारी परिजनों को पहुंचा दी गई है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आगरा के अपर मजिस्ट्रेट थे राजेश जायसवाल जानकारी के अनुसार, आगरा के अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार अपनी क्रेटा कार से लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे। बताते हैं कि उनकी कार जैसे ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के 77-KM पर पहुंची तभी अज्ञात वाहन से टकरा गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लखनऊ से आगरा लौटते समय हुआ हादसा कार सवार अपर नगर मजिस्ट्रेट श्री जायसवाल और कार ड्राइवर पंकज शर्मा गंभीर रूप से घ...
Lucknow: नदी में डूबे 3 बच्चे, बच्ची समेत दो की मौत-परिवार में कोहराम 

Lucknow: नदी में डूबे 3 बच्चे, बच्ची समेत दो की मौत-परिवार में कोहराम 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ के गोसाईगंज के सलेमपुर के मजरा लोधपुरवा के पास लोनी नदी में तीन बच्चे डूब गए। स्थानीय लोगों ने एक को बचा लिया। जबकि दो की डूबने से मौत हो गई। नायब तहसीलदार गोसाईंगंज गुरप्रीत सिंह और इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बताया जाता है कि वहां रहने वाले गुड्डू 11 बजे करीब लोनी नदी के किनारे खेत में काम कर रहे थे। उनका बेटा विराट (4) खेलते हुए पड़ोसी अंकित की बेटी हिमानी (4) व साजन के बेटे गौरव (4) के साथ भी वहां पहुंच गया। ये भी पढ़ें: सीतापुर में बड़ी घटना, बच्चे को बचाने में 3 लोगों की मौत-पढ़ें पूरी खबर.. तीनों बच्चे नदी की ओर चले गए। वहां तीनों डूब गए। हिमानी और गौरव की मौत हो गई। विराट को बचा लिया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें: UPPolitics: बीजेप...
UPPolitics: बीजेपी से इतना नाराज क्यों संजय निषाद-क्या 2027 में बदल सकते हैं पाला!

UPPolitics: बीजेपी से इतना नाराज क्यों संजय निषाद-क्या 2027 में बदल सकते हैं पाला!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय भाजपा के सहयोगी निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद के बयान से हलचल मची है। भीतर ही भीतर कुछ चल रहा है जो आने वाले 2027 के यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर फेरबदल के संकेत दे रहा है। इस बात को इसलिए भी बल मिला रहा है क्योंकि कुछ दिन पहले निषाद पार्टी ने दिल्ली में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। उसमें एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के सभी सहयोगी दलों को बुलाया। दिल्ली में स्थापना दिवस मनाया, मगर BJP को नहीं बुलाया मगर भाजपा को इसका निमंत्रण ही नहीं भेजा। सहयोगी दलों में तल्खी किस हद तक है इसे समझा जा सकता है। इतना ही नहीं संजय निषाद ने तो दो टूक कह डाला कि अगर भाजपा को सहयोगी दलों से कोई फायदा नहीं हो रहा है, तो गठबंधन खत्म कर दे। इसके बाद वह एक कदम और आगे बढ़ गए। आरक्षण के लिए विधानसभा का घेराव करने का ऐलान और.. उन्होंने चुन...
बड़ी खबर: संभल दंगों की 450 पन्नों की रिपोर्ट आयोग ने सीएम योगी को सौंपी

बड़ी खबर: संभल दंगों की 450 पन्नों की रिपोर्ट आयोग ने सीएम योगी को सौंपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: संभल दंगों की जांच के लिए गठित आयोग ने गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। बताते हैं कि यह रिपोर्ट 450 पन्नों की है। यह हिंसा 24 नवंबर 2024 को मस्जिद सर्वे के दौरान हुई थी। इसकी जांच इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डीके अरोड़ा की अध्यक्षता में गठित आयोग को सौंपी गई थी। आयोग में शामिल रहे ये दो सदस्य भी इस आयोग में पूर्व डीजीपी एके जैन और सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद सदस्य के तौर पर शामिल रहे। आज इस आयोग ने मुख्यमंत्री योगी को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी है। सीएम के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद और प्रमुख सचिव (संसदीय कार्य) जेपी सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे। पूर्व के दंगों का भी खंगाला गया इतिहास जांच आयोग ने 450 पन्नों की एक विस्तृत रिपोर्ट बनाई है। इसमें बीती 24 नवंबर ही नहीं, बल्कि संभल में अबतक दंगे कब-कब हुए और इनमें ...
UPSSSC PET Exam 2025: यूपी में 6 और 7 सितंबर को होगी PET परीक्षा, पढ़ें पूरी खबर..

UPSSSC PET Exam 2025: यूपी में 6 और 7 सितंबर को होगी PET परीक्षा, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक परीक्षा (PET Exam) 6 और 7 सितंबर को आयोजित होगी। यह परीक्षा यूपी के 48 जिलों में होगी। परीक्षा को लेकर शासन ने तैयारियों के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों में उचित व्यवस्था की जा रही है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर इन जिलों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है। अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित विवरण आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहां अभ्यर्थियों को पूरी जानकारी मिल जाएगी। ये भी पढ़ें: यूपी में 5 IPS अधिकारियों के तबादले, एमके बशाल DG होमगार्ड बने  ये भी पढ़ें: अफसरशाही! लखनऊ में नायब तहसीलदार ने किसान को मारा थप्पड़-कान से खून बहा, हालत गंभीर https://samarneetinews.com/lucknow-tehsildar-slapped-farmer-blood-flowed-from-his-ear-condition-critical/ ht...
यूपी में 4 IPS के तबादले, गाजियाबाद के अपर पुलिस आयुक्त बने केशव चौधरी

यूपी में 4 IPS के तबादले, गाजियाबाद के अपर पुलिस आयुक्त बने केशव चौधरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईपीएस केशव चौधरी को गाजियाबाद का अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। IPS कल्पना श्रीवास्तव मेरठ की डीआईजी आईपीएस विजय सिंह मीना को सीतापुर पीटीसी का अपर पुलिस महानिदेशक बनाकर भेजा गया है। वहीं आईपीएस आकाश कुलहरि को झांसी का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। इसी क्रम में आईपीएस कल्पना सक्सेना को मेरठ का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है।बताते चलें कि मंगलवार को सरकार ने पांच आईपीएस के तबादले किए थे। ये भी पढ़ें: यूपी में 5 IPS अधिकारियों के तबादले, एमके बशाल DG होमगार्ड बने https://samarneetinews.com/5-ips-officers-transferred-in-up-mk-bashal-becomes-dg-home-guard/ https://samarneetinews.com/upsssc2025-preliminary-examination-of-upssscon-6th-and-7th-september/ https://samarneetinews....