Thursday, April 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

यूपी के इस थाने में 19 साल में दर्ज हुईं सिर्फ 2 एफआईआर, महकमा भी हैरान..

यूपी के इस थाने में 19 साल में दर्ज हुईं सिर्फ 2 एफआईआर, महकमा भी हैरान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी के एटा जिले का नाम आते ही लोगों के दिमाग में एक ऐसी जगह की पिक्चर बन जाती है जहां कई बड़े डकैत हुए और आज भी आपराधिक वारदातें खूब होती हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसी एटा का एक थाना ऐसा भी है जहां बीते 19 साल में मात्र दो एफआईआर दर्ज हुईं हैं। खुद पुलिस महकमा भी इसे लेकर हैरान है कि आखिर ऐसा कैसे होता रहा कि मात्र दो ही घटनाएं हुईं। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि अपराध हुए नहीं तो एफआईआर कैसे लिख लें। दरअसल, बात हो रही है एटा के जीआरपी थाने की। 2001 में चौकी से बना था थाना, 16 साल तक खाली रही जीडी   बताया जाता है कि इस जीआरपी थाने की स्थापना वर्ष 2001 में हुई थी। इससे पहले वहां पुलिस चौकी हुआ करती थी। थाना बनने के बाद एक प्रभारी, एक हेड कांस्टेबल और 8 कांस्टेबल की तैनाती है। वर्ष 2016 तक थाने में रखी जीडी पूरी तरह खाली पड़ी रही, एक भी अपराध ...
IAS एसोसिएशन के सचिव पद की जिम्मेदारी अब रंजन कुमार को

IAS एसोसिएशन के सचिव पद की जिम्मेदारी अब रंजन कुमार को

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आलोक कुमार-तृतीय ने यूपी आईएएस एसोसिएशन के सचिव पद से त्यागपत्र दे दिया है। उनको हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सचिव नियुक्त किया गया है। बताया जाता है कि उनके स्थान पर अब रंजन कुमार को एसोसिएशन का नया सचिव बनाया गया है। आलोक कुमार बनाए गए हैं मुख्यमंत्री के सचिव  बताते चलें कि 1998 बैच के आईएएस अधिकारी आलोक कुमार को बीते सप्ताह ही सीएम का सचिव नियुक्त किया गया है जिसके बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया था। अब वर्ष 2000 बैच के आईएएस अधिकारी रंजन संगठन सचिव के पद की जिम्मेंदारी संभालेंगे। ये भी पढ़ेंः लखनऊ रेलवे के डीसीएम को अपनी ‘लिव इन’ महिला दोस्त से है जान का खतरा, घनचक्कर बनी पुलिस.....
बुंदेलखंड विकास बोर्ड की बैठक स्थगित, अब सीएम की चित्रकूट में होने वाली बैठक की तैयारियां

बुंदेलखंड विकास बोर्ड की बैठक स्थगित, अब सीएम की चित्रकूट में होने वाली बैठक की तैयारियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा-बुंदेलखंड विकास बोर्ड की जिला झांसी में होने वाली 12 सितंबर की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। फिर भी 13 सितंबर को चित्रकूट में होने वाली मंडलीय समीक्षा बैठक के लिए अधिकारी पूरी तैयारी से जुटे हैं। रविवार को भी दफ्तर खुले रहे और आंकड़ों को दुरुस्त करते रहे। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 सितंबर को बांदा, महोबा और चित्रकूट जिलों की मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक कलेक्ट्रेट चित्रकूट में 4 बजे अपराह्न होगी। इसकी तैयारियों में सभी जिलों के अधिकारी छुट्टी में भी दफ्तर खोलकर काम कर रहे हैं, ताकि कहीं कोई कमी न रह जाए। आचार संहिता के चलते बाद में होगी हमीरपुर की समीक्षा   हमीरपुर में विधानसभा उपचुनाव होने के कारण आचार संहिता प्रभावी होने के कारण वहां की समीक्षा नहीं होगी। नियोजन विभाग के उप निदेशक एसएन त्रिपाठी ने बताया है कि चित्रकूटधाम और झ...
आदेशः लव मैरिज करने वाले कपल को सुरक्षा देगी पुलिस

आदेशः लव मैरिज करने वाले कपल को सुरक्षा देगी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अब यूपी में लव मैरिज करने वालों को पुलिस पूरी सुरक्षा मुहैया कराएगी। इस संबंध में यूपी के गृह विभाग की ओर से सभी पुलिस मुखिया और जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं। दरअसल, गृह विभाग की ओर से ये आदेश सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद जारी किए गए हैं। इसे आनर किलिंग के संदर्भ में देखा जा रहा है। ऐसे में शासन भी इसे लेकर सक्रिय हो गया है। कहा जा रहा है कि जो प्रेमी जोड़े अंतरजातीय या दूसरे धर्म में शादी करते हैं उनको पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गृहमंत्रालय का फैसला   सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि प्रेम विवाह यानि लव मैरिज करने वाले दंपत्ति अगर चाहते हैं तो उनको तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं। यह सुरक्षा उन्हीं दंपत्ति को दी जाएगी जो इसकी मांग करेंगे। उधर, प्रदेश के पुलिस ...
कानपुर में स्याही फैक्ट्री मालिक की पत्नी से चेन लूट, धरी रह गई पुलिस की चौकसी

कानपुर में स्याही फैक्ट्री मालिक की पत्नी से चेन लूट, धरी रह गई पुलिस की चौकसी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः पुलिसिया चौकसी के तमाम दावे उस वक्त धरे रह गए जब कानपुर पुलिस की मौजूदगी में एक लुटेरे ने स्याही व्यापारी की पत्नी से सोने की चेन लूट ली। चौंकाने वाली बात यह है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने लुटेरे को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन फिर भी वह भागने में कामयाब रहा। यह हाल तब है जब मंदिर के आसपास पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिहाज से तैनात थे। किदवई नगर में मंगलवार शाम हुुई घटना  लूट की यह घटना मंगलवार शाम को किदवई नगर में सोटेबाबा हनुमान मंदिर के पास हुई। किदवई नगर निवासी मनोज जैन की दादानगर में स्याही बनाने की फैक्ट्री लगी है। आज वह पत्नी मीना जैन के लेकर कार से बुढ़वा मंगल पर सोटेबाबा हनुमान मंदिर दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान कार से उतरकर उनकी पत्नी दर्शन जाने को मंदिर की ओर बढ़ीं। तभी हेलमेट लगाए बाइक सवार लुटेरे ने उनके गले में पड़ी चेन पर झपट्टा मार ...
आईआईटी में विदेशी छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी प्रोफेसर को हटाया गया

आईआईटी में विदेशी छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी प्रोफेसर को हटाया गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आईआईटी में विदेशी छात्रा से छेड़छाड़ के मामला तूल पकड़ रहा है। संज्ञान लेते हुए आईआईटी ने सख्त कदम उठाते हुए आरोपी वरिष्ठ प्रोफेसर को फिलहाल संबंधित शिक्षण कार्य से हटा दिया है। बताते हैं कि आईआईटी प्रशासन ने आंतरिक जांच कमेटी की सिफारिश पर यह कदम उठाया है। एक दिन पहले ही छेड़छाड़ से पीड़ित छात्रा ने अपने दूतावास और वूमेन सेल में खुद के साथ छेड़छाड़ की शिकायत की थी। इस मामले की जानकारी देते हुए आईआईटी के डिप्टी डायरेक्टर प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने पत्रकारों को प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। जांच के बाद उठाया कदम   उन्होंने बताया है कि पिछले सप्ताह संस्थान की एक छात्रा ने कमेटी से शिकायत की थी कि उसके साथ फैकेल्टी के मेंबर (उक्त प्रोफेसर) ने छेड़छाड़ की है। संस्थान की आंतरिक जांच कमेटी ने सेक्सुअल हेरासमेंट ऑफ वूमेन एट वर्कप्लेस के तहत जांच की थी जिसके बाद क...
चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा बोली, डीएम दे रहे हैं धमकी, यूपी पुलिस से खतरा..

चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा बोली, डीएम दे रहे हैं धमकी, यूपी पुलिस से खतरा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाने वाली पीड़िता छात्रा ने बड़ा बयान दिया है। उसने कहा कि शाहजहांपुर पुलिस चिन्मयानंद के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिख रही है और उसे यूपी पुलिस से जान का खतरा है। कहा कि इसी वजह से उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को खुद के साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी देनी पड़ी, जिसके बाद जीरो में रिपोर्ट दर्ज हुई है। मीडिया से मुखातिब पीड़िता का कहना है कि पूर्व मंत्री चिन्मयानंद ने 1 साल तक उसका यौनशोषण किया है और उसके पास इसके सबूत भी हैं। लड़की ने यह भी कहा कि उसने एसआईटी को भी सारी जानकारी दे दी है। प्रेसवार्ता में कहा, 1 साल तक चिन्मयानंद ने किया यौन शोषण     प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत में पीड़िता ने शाहजहांपुर के जिलाधिकारी पर आरोप लगाया है कि वह उनके पिता को धमकी दे रहे हैं। उसने कहा कि डीएम ने उनक...
बड़ी खबरः दिनदहाड़े हाइवे पर कार सवार बदमाशों ने दरोगा-सिपाहियों पर बरसाईं गोलियां, दोनों घायल..

बड़ी खबरः दिनदहाड़े हाइवे पर कार सवार बदमाशों ने दरोगा-सिपाहियों पर बरसाईं गोलियां, दोनों घायल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, हरदोईः जिले में लखनऊ रोड पर कछौना कस्बे के पास एक शराब की दुकान के बाहर नशे में धुत्त बदमाशों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। खुलेआम असलहों का प्रदर्शन किया और आने-जाने वाले लोगों को असलहे दिखाते हुए बेवजह धमकाया। सूचना पर दो सिपाही बाइक से वहां पहुंचे तो पुलिस को देखकर नशेबाज कार में बैठकर भाग निकले। थाने के सिपाही कौशिंद्र और महिपाल ने दिलेरी दिखाते हुए नशेबाजों की कार का पीछा किया और आगे जाकर एक पेट्रोलपंप के पास कार रोकने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले कि सिपाही पूरी तरह से कार को रोक पाते, कार में बैठे बदमाशों ने दोनों सिपाहियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। नशे में कर रहे थे हंगामा, पीछा करने पर चलाईं गोलियां  इससे सिपाही कौशिंद्र के दो गोलियां लगीं और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश हरदोई की ओर भाग निकले। दूसरे सिपाही ने साथी को संभाला और उसे स्वास्थ केंद्र ले गए। व...
पार्टी की सदस्यता लेकर बोले कल्याण, देश में मोदी और प्रदेश में योगी का कोई विकल्प नहीं

पार्टी की सदस्यता लेकर बोले कल्याण, देश में मोदी और प्रदेश में योगी का कोई विकल्प नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने आज तय कार्यक्रम के अनुसार भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनको भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही 87 साल के कल्याण सिंह एक बार फिर राजनीति में खुलकर आ गए हैं। इस मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कल्याण ने कहा कि वह बतौर राज्यपाल कुछ नहीं कहते थे, लेकिन यूपी के बारे में रोज डेढ़ घंटे जानकारी लिया करते थे। कहा, अब नहीं लड़ूंगा कोई चुनाव   कहा कि वह सरकार का सहयोग करेंगे। कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ का कोई विकल्प नहीं है। कहा कि वह अब बीजेपी को मजबूत करने का काम करेंगे। यह भी कहा कि आगे कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे, बहुत चुनाव लड़ चुके हैं। बताते चलें कि बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव से सदस्या लेने के बाद क...
बीजेपी का कट्टर-उग्र चेहरा रहे कल्याण सिंह की आज से सक्रिय राजनीति में फिर वापसी

बीजेपी का कट्टर-उग्र चेहरा रहे कल्याण सिंह की आज से सक्रिय राजनीति में फिर वापसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः बीजेपी के कट्टर और उग्र चेहरा रहे राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह आज फिर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। अभी हाल ही में राज्यपाल की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद राम नाईक ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, लेकिन 87 साल के कल्याण सिंह का दोबारा सक्रिय राजनीति में आना, राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा करने वाला है। कल्याण सिंह हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उनके बयान आज भी लोगों के जहन में हैं। लखनऊ पार्टी कार्यालय में लेंगे शपथ    जैसे वह कहा करते थे कि 'राम मंदिर के लिए एक क्या, बल्कि सैकड़ों सत्ता को ठोकर मार सकता हूं, एक दिन क्या सात जन्मों की सजा भुगत सकता हूं।' बाबरी विध्वंस में सत्ता की बली देने वाले  लोधी बिरादरी के कल्याण की दोबारा सक्रिय राजनीति में वापसी के दूरगामी संकेतों को समझा जा सकता है। वहीं भाजपाई भी कल्याण ...